UP: शिक्षकों के लिए डबल खुशखबरी, कैशलेस के साथ 10 लाख शिक्षक-कार्मिकों को मिलेगा ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कवर

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयां, शासकीय व अनुबंधित कार्मिक सभी को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एमओयू करेगा। इससे विभाग के लगभग 4.50 लाख स्थायी तथा 5.50 लाख संविदा कार्मिक एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज में बीमा सुरक्षा से जुड़ेंगे। संविदा कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ यह एमओयू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आठ जुलाई को वाराणसी में होने वाले कैशलेस चिकित्सा सुविधा व डीबीटी वितरण कार्यक्रम में होगा। प्रस्ताव के अनुसार जिन स्थायी कार्मिकों का वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।इसके साथ ही एक करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, एक करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही अनहोनी की स्थिति में कार्मिकों के बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी एड ऑन कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे शिक्षकों-कर्मचारियों के परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। एमओयू के तहत 10 हजार रुपये से अधिक कुल मासिक वेतन पाने वाले संविदा कार्मिकों को 30 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। स्थायी विकलांगता की स्थिति में 30 लाख तथा आंशिक विकलांगता में 15 लाख का इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसके अलावा एयर एक्सीडेंट की स्थिति में 30 लाख का इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। किसी अनहोनी होने पर कार्मिकों के बच्चों की पढ़ाई व बेटियों के विवाह के लिए भी एड-ऑन कवर भी दिया जाएगा। वहीं 10 हजार से कम नेट मासिक वेतन पाने वाले कार्मिकों को ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'पति को निजता का अधिकार, उचित प्रतिबंध भी संभव'; तलाक पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी में और क्या

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को सही ठहराया है, जिसमें तलाक के मामले में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (विवाह-बाह्य संबंध) के आरोपी पति के ‘निजता के अधिकार’ के दावे को खारिज कर दिया गया था। अदालत ने कहा कि पत्नी अपने पति पर लगे विवाह-बाह्य संबंध के आरोप को साबित करने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और होटल बुकिंग से जुड़ी जानकारी जैसे साक्ष्य जुटाने के लिए अदालत की मदद ले सकती है। जस्टिस मनमोहन और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने अलग रह रहे पति की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने दिल्ली हाई कोर्ट के 10 मई, 2023 के आदेश को चुनौती दी थी। गुरुवार को अपील खारिज करते हुए पीठ ने कहा, ‘दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद हमें हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं दिखती।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 1 min · National Desk

School Timing Change: यूपी के इस जिले में फिर बदला स्कूलों के खुलने का समय, BSA ने जारी किया नया आदेश

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों और स्कूली छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आगामी सोमवार यानी 6 जुलाई 2026 से अपने पुराने और पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित किए जाएंगे। भीषण गर्मी और उमस के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में स्कूल की टाइमिंग में जो अस्थाई बदलाव किया गया था, उसे अब मौसम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वापस ले लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने शनिवार, 4 जुलाई को इस संबंध में एक आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने को मंजूरी दे दी है। संसदीय परिपाटी के मुताबिक मानसून सत्र दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा भी कराई जाएगी। करीब तीन सप्ताह के इस मानसून सत्र में सरकार कई अहम विधेयकों को पारित कराने का प्रयास करेगी। औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 वित्त विधेयक, 2026 दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स हैंडल पर लिखा, भारत सरकार की अनुशंसा पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसून सत्र 2026 में संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने की स्वीकृति दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई, 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। रिजिजू ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।बीते दिनों मेडिकल की पढ़ाई से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षा- NEET के पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का चढ़ावा चोरी विवाद जैसे कई मामले लगातार सुर्खियों में है। ऐसे में संसद सत्र के दौरान हंगामा होने की आशंक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

स्टेपनी बदलते वक्त काल बनकर आया ट्रक: हाईवे पर दो युवकों की दर्दनाक मौत; वैष्णो देवी दर्शन को निकले थे घर से

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे अंबाला हाईवे पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। कार को सड़क किनारे खड़ा कर अमरदीप और विक्की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमरदीप वर्मा और विक्की जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमरदीप का 10 वर्षीय भतीजा आरव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 1 min · National Desk

ऑपरेशन अमिस्ताद: भारत की मानवीय मदद की वेनेजुएला ने की तारीफ, विदेश मंत्री बोले- भाईचारे का शानदार उदाहरण

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने आज ऑपरेशन अमिस्ताद की सराहना की। दरअसल, मंत्री इवान गिल भारत की ओर से स्थापित फील्ड अस्पताल का दौरा किया। वहां दी गई चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। पीएम मोदी को धन्यवाद कहा यात्रा के अंत में अपने प्रेस बयान में गिल ने कहा कि वेनेजुएला में भारत के राजदूत पीके अशोक बाबू के साथ उन्होंने एकजुटता के मार्मिक प्रदर्शन को देखा। इसके साथ ही मदद का हाथ बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। विदेश मंत्री इवान गिल ने क्या कहा? उन्होंने कहा ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमने इस फील्ड अस्पताल का दौरा किया है। यह फील्ड अस्पताल भारत सरकार की ओर से स्थापित किया गया है, जो हमारी मित्र और भाईचारे वाली सरकार है। वेनेजुएला में भारत से हमारे साथ राजदूत अशोक बाबू, यहां के संचालन के प्रभारी कमांडर, राष्ट्रीय हिप्पोड्रोम संस्थान के निदेशक और अध्यक्ष जूलियो लियोन भी मौजूद हैं, जो इस अस्पताल की स्थापना के लिए सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हर दिन 400 लोगों का इलाज हो रहा है उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा है कि प्रतिदिन 400 लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता दी जा रही है। वीडियो में हम भूकंप के दौरान घायल हुए, फ्रैक्चर वाले और हेमाटोमा से ग्रस्त लोगों को देखेंगे। हमने ऐसे लोगों को भी देखा है जिन्हें दंत चिकित्सा, एक्स-रे और छोटी-मोटी सर्जरी की सुविधा मिल रही है। हमने उन बचावकर्मियों पर भी ध्यान दिया है जो वेनेजुएला में बचाव अभियान के दौरान घायल हुए थे और अपने देशवासियों को बचाते समय उन्हें चोटें आई थीं। । भाईचारे का एक उदाहरण देखने को मिला उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार और उसके प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

TMC: ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

चंद्रिमा भट्टाचार्य को बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद 3 जून को ही सुब्रत बक्शी की जगह ही टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। दरअसल ममता बनर्जी ने विधायकों की बगावत के बाद पार्टी की सभी समीतियों को भंग कर दिया था और संगठन में बड़े बदलाव किए थे। अपने इस्तीफे में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने लिखा कि वह 3 जून 2026 को कालीघाट में हुई बैठक में उन्हें सौंपे गए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह वर्तमान में पार्टी में संभाल रहे सभी अन्य पदों से भी अपना इस्तीफा दे रही हैं।चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पत्र में यह भी कहा कि वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और उससे जुड़े अन्य संगठनों के विभिन्न बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी वापस ले रही हैं। इसके अलावा उन्होंने खुद को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में भी पेश नहीं होने की घोषणा की। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पत्र में ममता बनर्जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके मन में हमेशा उनके लिए सर्वोच्च सम्मान रहेगा और भविष्य में भी वह उनका सम्मान करती रहेंगी।पूर्व की ममता बनर्जी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में वित्त और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकीं भट्टाचार्य पार्टी की महिला इकाई की प्रमुख नेताओं में भी शामिल रही हैं। राज्य की तीन बार की विधायक रहीं चंद्रिमा भट्टाचार्य को 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दमदम उत्तर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सौरव सिकदर ने पराजित किया था। इस सीट पर उन्हें 76,880 वोट मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी में क्या है खास, कैसे बदलेगी राजस्थान की तस्वीर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है। 90 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाली इस ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को 79,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। ग्रीनफील्ड रिफाइनरी क्या होती है? आइए जानते हैं कि ग्रीनफील्ड रिफाइनरी क्या होती है? इसकी क्या खासियत है? कच्चा तेल कहां से आएगा और तैयार ईंधन कहां जाएगा? इससे देश और राजस्थान को क्या फायदा होगा? देश की सबसे हाईटेक रिफाइनरी क्यों है? उद्घाटन पहले क्यों टल गया था? इस रिफाइनरी की जगह क्यों बदली गई? ग्रीनफील्ड रिफाइनरी वह होती है, जिसे पूरी तरह नई जगह पर शुरू से बनाया जाता है। पचपदरा परियोजना भी इसी तरह विकसित की गई है। इसका निर्माण 2018 में शुरू हुआ था और अब यह व्यावसायिक उत्पादन के लिए तैयार है। यह भारत की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी है, जिसे पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के साथ विकसित किया गया है, और यह देश की 24वीं रिफाइनरी भी है। यह अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादन को एक साथ जोड़ता है। इसकी पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) है। रिफाइनरी का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स (एनसीआई) 17.0 है और इसकी पेट्रोकेमिकल यील्ड 26 प्रतिशत से अधिक है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप है।नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स किसी रिफाइन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi in Rajasthan Live: पीएम मोदी पहुंचे पचपदरा, रिफाइनरी का किया उद्घाटन

01:12 PM, 04-Jul-2026 राजस्थान का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री भजनलाल मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राजस्थान में विकास कार्य लगातार हो रहा है। राजस्थान बिजली के क्षेत्र में सरप्लस स्थिति में आ गया है । यमुना जल समझौते के साथ शेखावटी के 75 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा। राजस्थान में नर्मदा का पानी भी आ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राजस्थान में विकास कार्य लगातार हो रहा है। राजस्थान बिजली के क्षेत्र में सरप्लस स्थिति में आ गया है । यमुना जल समझौते के साथ शेखावटी के 75 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा। राजस्थान में नर्मदा का पानी भी आ गया है। 01:04 PM, 04-Jul-2026 कांग्रेस ने रिफाइनरी के काम में देरी की-पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी बोले ने कहा कि कांग्रेस ने रिफाइनरी के काम में देरी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जरूरी कामों के लिए भी मंजूरी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हरमोज के बंद होने के बावजूद भी देश में एक भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं हुआ। पिछले चार साल में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। दुनिया भर में क्रूड के दाम 40 से 50 प्रतिशत बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑयल रिफाइनरी राजस्थान के लिए साधारण नहीं है। यह हमारी 24वीं रिफाइनरी है। इसको विश्वस्तर के मापदंडों पर तैयार किया गया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी बोले ने कहा कि कांग्रेस ने रिफाइनरी के काम में देरी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जरूरी कामों के लिए भी मंजूरी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हरमोज के बंद होने के बावजूद भी देश में एक भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं हुआ। पिछले चार साल में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। दुनिया भर में क्रूड के दाम 40 से 50 प्रतिशत ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: स्टील की टंकी में काली पन्नी, इस खास जगह होता था रकम का बंटवारा; नए चौंकाने वाले खुलासे

1 of 17 Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied गणना की जगह सीसीटीवी की जद में है। यह बात आरोपियों को पता थी। जो जानकारी उन्हें नहीं होती थी, वह गणना इंचार्ज सुभाष व टिन्नू यादव से मिल जाती थी। जब ये सभी रकम पार करते थे, तो उस दौरान सभी एक कर्मी को घेरकर खड़े हो जाते थे, ताकि पूरी तरह कैमरे की जद में न आएं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। चोरी की करतूत न खुले, इसलिए आरोपियों ने कई बार सीसीटीवी से छेड़छाड़ की। कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की कोशिश की और एक-दो बार इसमें सफल भी हुए। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में सबूत के तौर पर जितने फुटेज की जरूरत थी, उतने मिल चुके हैं। 2 of 17 राम मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पुलिस की पूछताछ व जुटाए गए साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी सबूत मिटाने का प्रयास करते थे, ताकि वह पकड़े न जाएं। इसलिए वह खुद कंट्रोल रूम में कई बार गए और सीसीटीवी से छेड़छाड़ की। यही वजह है कि कंट्रोल प्रभारी व वहां तैनात कर्मी भी सवालों के घेरे में हैं। 3 of 17 राम मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी कंट्रोल रूम प्रभारी आरएमओ अर्जुन देव का तबादला जरूर किया गया, लेकिन उन पर भी कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनको भनक कैसे नहीं लगी। 4 of 17 राममंदिर का प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk