VHP Meeting: अयोध्या के बजाय अब दिल्ली में होगी वीएचपी बैठक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के चलते बदली जगह

सूत्रों के अनुसार, वीएचपी ने बैठक में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी कम कर दी है। पहले जहां करीब 350 पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद थी, वहीं अब सिर्फ 150 लोगों को ही बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन ने हर प्रांत से चार पदाधिकारियों के बजाय दो पदाधिकारियों को बुलाने का फैसला किया है।वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान में कहा कि बैठक की जगह बदलने का फैसला राम मंदिर से जुड़े कथित गबन के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और पुलिस की चल रही जांच को ध्यान में रखकर लिया गया है। बंसल ने कहा कि राम मंदिर गबन मामले में एसआईटी और पुलिस की जांच चल रही है। इसलिए, केंद्रीय प्रबंधन समिति की बैठक अयोध्या के बजाय दिल्ली में करने का फैसला किया गया है।सूत्रों ने बताया कि बैठक में चंपत राय, जो वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, के शामिल होने को लेकर अनिश्चितता है। उन्होंने बताया कि वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय संगठन महासचिव मिलिंद परांडे और केंद्रीय महासचिव बजरंग लाल बागड़ा के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।सूत्रों के मुताबिक, वीएचपी भविष्य की कार्रवाई तय करने से पहले 6 जुलाई को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की आपातकालीन बैठक के नतीजों पर भी बारीकी से नजर रख रही है, खासकर चंपत राय और अनिल मिश्रा से जुड़े किसी भी फैसले पर।सूत्रों ने यह भी दावा किया कि संगठन विवाद के बीच अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर चिंतित है और चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, वीएचपी की ओर से ऐसे किसी कदम के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

PoK Protests: पीओके में बढ़ा PAK सरकार का विरोध, विदेशों में बसे कश्मीरियों से पांच जुलाई को प्रदर्शन की अपील

सभा को संबोधित करते हुए ख्वाजा ने कहा कि किसी भी कानून के तहत सेना को किसी की हत्या करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि अगर वह सार्थक संवाद करने में सक्षम नहीं है तो उसे पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरी समुदाय से पांच जुलाई को बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित कर पाकिस्तान की कार्रवाई की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने की अपील की।मेहराम ख्वाजा ने कहा, “मैं अपील करता हूं कि पांच जुलाई को विदेशों में रहने वाले सभी कश्मीरी अपनी आवाज बुलंद करें। बर्मिंघम से लेकर लंदन तक सभी कश्मीरी पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाएं।” उन्होंने पाकिस्तान पर क्षेत्र के संसाधनों के दोहन का आरोप लगाया और कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अब अपने ही नागरिकों की हत्या की जा रही है।उन्होंने विभिन्न शहरों के लोगों से सड़कों पर उतरने, बाजार और चौक पूरी तरह बंद रखने की भी अपील की। सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अपने संबोधन में ख्वाजा ने पाकिस्तान की सेना पर निर्दोष नागरिकों की हत्या का आरोप दोहराया। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने का भी जिक्र किया।इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का दावा किया गया है। वीडियो में जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के प्रमुख सदस्यों में शामिल सरदार अमन खान ने पीओके, कश्मीर घाटी, लद्दाख, पुंछ और राजौरी के लोगों से पांच जुलाई के प्रस्तावित प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील की है। संगठन के अनुसार, यह प्रदर्शन पीओके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Canada vs Morocco: सह-मेजबान कनाडा का सफर समाप्त, लगातार दूसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को

Canada vs Morocco: सह-मेजबान कनाडा का सफर समाप्त, लगातार दूसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में मोरक्को ने सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। स्टार मिडफील्डर अज़्ज़ेदीन औनाही ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे, जबकि इंजरी टाइम में सुफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। अब मोरक्को का सामना 9 जुलाई को बोस्टन में होने वाले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और पराग्वे के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। पहले हाफ में कनाडा का दबदबा, लेकिन गोल नहीं मुकाबले की शुरुआत में कनाडा ने शानदार खेल दिखाया और लगातार आक्रमण करते हुए मोरक्को की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाया। मैच का पहला बड़ा मौका कनाडा को मिला, जब अली अहमद के पास पर तानी ओलुवासेयी गोलकीपर के सामने पहुंच गए। हालांकि, मोरक्को के कनाडा में जन्मे गोलकीपर यासीन बूनू ने शानदार बचाव कर अपनी टीम को शुरुआती झटका लगने से बचा लिया। पहले हाफ में मोरक्को को उस समय बड़ा झटका लगा, जब टूर्नामेंट के उनके शीर्ष स्कोरर इस्माइल साइबारी मांसपेशियों में चोट के कारण 22वें मिनट में मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गए। उनकी जगह सुफियान रहीमी को उतारा गया। दूसरे हाफ में औनाही का जलवा ब्रेक के बाद मोरक्को ने पूरी तरह मैच का रुख बदल दिया। 50वें मिनट में अशरफ ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Canada vs Morocco Live: कनाडा और मोरक्को के बीच कड़ी टक्कर, पहले हाफ में कोई गोल नहीं

11:24 PM, 04-Jul-2026 Canada vs Morocco Live: हाफ-टाइम फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में कनाडा और मोरक्को के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले हाफ के समाप्त होने तक दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं और स्कोर 0-0 से बराबरी पर है। दोनों पक्षों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कई मौके बनाए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के चलते कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें अंतिम-आठ में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 1 min · National Desk

Shopian Encounter: शोपियां के सैदपोरा इलाके में मुठभेड़, दो आतंकियों के फंसे होने की आशंका

अधिकारियों के अनुसार यह अभियान 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर ), 14 बटालियन सीआरपीएफ, एसओजी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस दौरान कुछ फायरिंग की आवाजें भी सुनी गई हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों की सतर्कता के तहत की गई कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक रूप से किसी मुठभेड़ या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 1 min · National Desk

Ketan Murder: 'शादी जो होने नहीं वाली', हत्या से पहले सिया ने किसे भेजा था ये मैसेज? पिता ने बेटी का किया बचाव

‘बीच की उंगली’ दिखाने के आरोप पर पिता की सफाई केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने शनिवार को मीडिया के सामने बेटी द्वारा कथित तौर पर अशोभनीय इशारा करने के आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि कानूनी कार्रवाई के दौरान जब पुलिस सिया को घर लेकर आई थी, तब कार का दरवाजा बंद होने के दौरान उसकी उंगलियों में चोट लग गई थी। वायरल वीडियो में क्या दिखा? गुरुवार को आईएएनएस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सिया को पुणे के मार्केट यार्ड इलाके स्थित उसके घर से पुलिस द्वारा जांच के सिलसिले में बाहर ले जाते हुए देखा गया। काली टी-शर्ट पहने और चेहरे को प्रिंटेड स्कार्फ से ढके सिया ने बाहर मौजूद पत्रकारों की ओर देखा और फिर कैमरों की दिशा में अपनी मध्यमा (बीच की) उंगली उठाई। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। किस वजह से सिया ने उठाया था हाथ? प्रवीण गोयल ने अपने द्वारा जारी वीडियो में कहा कि सिया पर मीडिया को बीच की उंगली दिखाने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता कुछ और है। उनके मुताबिक, कानूनी औपचारिकताओं के दौरान कार के दरवाजे में उसकी दो उंगलियां दब गई थीं। इसी वजह से एक उंगली पर पट्टी बंधी है, दूसरी सूजी हुई है और उसके नाखून भी नीले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने खुद यह चोट देखी है। पिता ने पुलिस का हवाला दिया वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सिया के व्यवहार की तीखी आलोचना हुई। कई लोगों ने उसके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए इस कथित इशारे को असंवेदनशील और अनुचित बताया। हालांकि, प्रवीण गोयल ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि किसी को संदेह है तो वह पुलिस से इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: क्या दान में मिले गहने गला दिए गए हैं? एसआईटी की जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व गबन के मामले में दर्ज प्राथमिकी के विवेचक आशुतोष तिवारी शनिवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेने के बाद की गई कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराया। साथ ही पांच अन्य आरोपियों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी। विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से की गई बरामदगी के कागजात के अवलोकन की कार्यवाही पूरी की। इस दौरान विशेष अभियोजन अधिकारी के माध्यम से पेश किए प्रार्थना पत्र पर अदालत ने विवेचक को पांच आरोपियों से जेल में जाकर बयान लेने के लिए अनुमति का आदेश पारित किया। हालांकि, आरोपियों के नाम बताने से विवेचक तिवारी कतराते रहे। 13 घंटे की मिली थी पुलिस कस्टडी दो जुलाई को विवेचक ने अदालत से आरोपी अविनाश शुक्ला की 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने रिमांड प्रार्थना पर सुनवाई के बाद केवल 13 घंटे के लिए ही आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की हो सकती है मांग पांच आरोपियों के बयान दर्ज करने की अनुमति मिलने की प्रक्रिया को पुलिस रिमांड की कार्यवाही का पहला कदम माना जा रहा है। जेल में निरुद्ध आरोपियों के बयान के आधार पर ही आरोपियों की पुलिस अभिरक्षा में दिए जाने की मांग की जा सकती है। वहीं, यदि विवेचक को लगता है कि आरोपी के बयान से जांच पूरी हो गई है तो वह उस आरोपी के लिए कस्टडी रिमांड की मांग नहीं करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की वापसी पर लगा ब्रेक, हैरी ब्रूक 39 रन बनाकर आउट; अक्षर पटेल ने बनाया शिकार

09:23 PM, 04-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: अर्शदीप के ओवर में हैरी ब्रूक ने जड़े लगातार तीन छक्के दो शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया। उन्होंने अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में जमकर रन बटोरे और मुकाबले का रुख बदलने की कोशिश की। ब्रूक ने इस ओवर में लगातार तीन छक्कों के साथ दो चौके भी लगाए। अर्शदीप के इस ओवर से कुल 27 रन आए। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 38 रन हो गया। दो शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया। उन्होंने अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में जमकर रन बटोरे और मुकाबले का रुख बदलने की कोशिश की। ब्रूक ने इस ओवर में लगातार तीन छक्कों के साथ दो चौके भी लगाए। अर्शदीप के इस ओवर से कुल 27 रन आए। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 38 रन हो गया। 09:08 PM, 04-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: पहले ओवर में सॉल्ट-बटलर दोनों शून्य पर आउट भारत ने इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को शून्य पर आउट कर दिया। बटलर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद वरुण चक्रवर्ती के हाथों में चली गई। इससे पहले अपनी पहली गेंद पर अर्शदीप ने फिल सॉल्ट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था। भारत ने इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को शून्य पर आउट कर दिया। बटलर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद वरुण चक्रवर्ती के हाथों में चली गई। इससे पहले अपनी पहली गेंद पर अर्शद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: किस दिशा में जा रही चढ़ावा चोरी की जांच? विश्लेषकों ने बताया दिशा सही या सिर्फ लीपापोती

Khabaron Ke Khiladi: किस दिशा में जा रही चढ़ावा चोरी की जांच? विश्लेषकों ने बताया दिशा सही या सिर्फ लीपापोती पूर्णिमा त्रिपाठी: इस मामले को शुरू में दबाने की कोशिश की गई है। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तब इस पर कार्रवाई शुरू हुई। जब मामाल नहीं दबा और लगा कि डैमेज ज्यादा हो जाएगा, तब कवरअप करने की एक्सरसाइज शुरू हुई। काफी समय बाद इस मामले में आरएसएस का बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। अगर ऐसा होता है तो डैमेज कंट्रोल हो जाएगा। इस मामले को शुरू में दबाने की कोशिश की गई है। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तब इस पर कार्रवाई शुरू हुई। जब मामाल नहीं दबा और लगा कि डैमेज ज्यादा हो जाएगा, तब कवरअप करने की एक्सरसाइज शुरू हुई। काफी समय बाद इस मामले में आरएसएस का बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। अगर ऐसा होता है तो डैमेज कंट्रोल हो जाएगा। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला इस हफ्ते भी सुर्खियों में रहा। पूरे हफ्ते नए-नए बयान सामने आए। लंबे समय से चुप्पी साधे आरएसएस की ओर से भी इसे लेकर प्रतिक्रिया आई। दूसरी तरफ इस पूरे मामले में नए-नए खुलासे भी होते रहे। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल और मिहिर रंज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

Satluj X Review: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ देखकर रो पड़े लोग, जानें फिल्म को लेकर क्या है यूजर्स का रिएक्शन

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई लोग इसे देखकर इमोशनल हो गए और कुछ ने तो साफ कहा कि ये फिल्म ‘मस्ट वॉच’ है। 3 साल के इंतजार के बाद हुई रिलीज ये फिल्म पहले ‘पंजाब 95’ के नाम से जानी जाती थी, लेकिन लंबे समय तक सेंसर की वजह से रिलीज नहीं हो पाई। करीब 3 साल के इंतजार के बाद अब इसे OTT प्लेटफॉर्म पर बिना किसी कट के रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाया गया है। उन्होंने पंजाब में फर्जी एनकाउंटर और मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 1 min · National Desk