बताया गया कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे अंबाला हाईवे पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। कार को सड़क किनारे खड़ा कर अमरदीप और विक्की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमरदीप वर्मा और विक्की जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमरदीप का 10 वर्षीय भतीजा आरव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें