ब्राजील और नॉर्वे के बीच मुकाबला जारी है। दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त पर है। 01:25 AM, 06-Jul-2026 Brazil vs Norway Live: ब्राजील की नॉर्वे से टक्कर फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में आज फुटबॉल की दिग्गज टीम ब्राजील का सामना नॉर्वे से होगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, ऐसे में प्रशंसकों को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। ब्राजील अपनी मजबूत और आक्रामक फुटबॉल के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगा, जबकि नॉर्वे उलटफेर कर अंतिम-8 का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगा। इस मुकाबले पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें