Wimbledon: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में फेडरर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रविवार को उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में 132वीं रैंकिंग वाले क्वालिफायर रोमन सफीउलिन की चुनौती को पार करते हुए रोजर फेडरर के एक बड़े विंबलडन रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच ने ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 106वीं मैच जीत दर्ज की। अब वह विंबलडन में पुरुषों की सर्वकालिक सूची में रोजर फेडरर (105 जीत) को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। हालांकि वह अभी भी ओवरऑल लिस्ट में मार्टिना नवरातिलोवा के 120 मैच जीत के रिकॉर्ड से पीछे हैं। जोकोविच को करनी पड़ी मेहनत जोकोविच को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने सफीउलिन के खिलाफ यह मुकाबला 7-6 (6), 6-3, 3-6, 6-3 से जीता। जोकोविच पहले सेट में 5-2 से पीछे चल रहे थे, जहां उन्होंने दो सेट प्वाइंट बचाए और मुकाबले को टाईब्रेकर में खींचकर जीत हासिल की। तीसरे सेट की शुरुआत में सर्विस गंवाने के बाद जोकोविच ने कथित तौर पर अपशब्द कहे, जिसके लिए उन्हें अंपायर से चेतावनी मिली। सेट हारने के बाद गुस्से में गेंद को दूर मारने पर उन्हें दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा। जोकोविच ने मांगी माफी मैच के बाद 39 वर्षीय जोकोविच ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें