दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया; 10 आरोपी भी गिरफ्तार

नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त के एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और अस्पताल संचालक से लेकर असली माता-पिता तक शामिल हैं। मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चार और बच्चों को सुरक्षित बरामद भी किया है। दिल्ली : रोहिणी से 16 दिन का नवजात रोहिणी से 16 दिन का नवजात उत्तराखंड : ऋषिकेश से एक माह का लड़का और हरिद्वार से आठ माह का लड़का ऋषिकेश से एक माह का लड़का और हरिद्वार से आठ माह का लड़का यूपी : मथुरा से 13 माह का लड़का इससे पहले, पुलिस ने 5 जून को एक और अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर नवजात समेत 5 बच्चों को मुक्त कराया था। गिरोह की पड़ताल के दौरान दूसरे गिरोह का पता चला। अब तक नौ बच्चों को इससे मुक्त कराया जा चुका है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात के साबरकांठा निवासी जैविक माता-पिता, सहयोगी शंकर गमार, रोहिणी की गरिमा जैन, उसके ससुर सतीश जैन, ऋषिकेश की केतकी गुप्ता, हरिद्वार निवासी दंपती आभा सिंह व अमित प्रताप सिंह और सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश निषाद शामिल हैं। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश कर संरक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल ने पांच जून को पहाड़गंज में नकली ग्राहक बनकर जाल बिछाया था। इसी ग्राहक को दो महिलाओं और ललित नाम के एक अन्य आरोपी ने चार-पांच दिन के नवजात को बेचने का प्रयास किया था। पुलिस ने बच्चे को छुड़ाकर टोकन मनी के 20 हजार रुपये बरामद किए थे। जांच के दौरान गुजरात और दिल्ली में जैविक माता-पिता की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Spain vs Belgium: फाबियन रूइज और मेरिनो के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, अब फ्रांस से होगा महामुकाबला

Spain vs Belgium: फाबियन रूइज और मेरिनो के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, अब फ्रांस से होगा महामुकाबला फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में स्पेन के लिए फाबियन रूइज और मिकेल मेरिनो ने गोल किए, जबकि बेल्जियम की ओर से चार्ल्स डी केटेलारे ने एकमात्र गोल दागा। अब सेमीफाइनल में स्पेन का सामना मौजूदा उपविजेता फ्रांस से होगा। यह मुकाबला डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। फाबियन रूइज ने दिलाई शुरुआती बढ़त स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने सभी को चौंकाते हुए पेड्री की जगह फाबियन रूइज को शुरुआती एकादश में मौका दिया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। मैच के 30वें मिनट में बेल्जियम के गोलकीपर थिबाउट कूर्तुआ ने दानी ओल्मो का पहला शॉट रोक लिया, लेकिन रीबाउंड पर फाबियन रूइज ने शानदार फिनिश करते हुए स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद युवा स्टार लामिन यामाल ने भी बेहतरीन मौका बनाया, लेकिन उनका शॉट मामूली अंतर से गोलपोस्ट के बाहर निकल गया। डी केटेलारे ने बेल्जियम की कराई वापसी पहले हाफ के अंत से ठीक पहले बेल्जियम ने शानदार जवाब दिया। केविन डी ब्रुने ने शानदार थ्रू पास देकर टिमोथी कास्टान्ये को आगे बढ़ाया। कास्टान्ये के सटीक क्रॉस पर चार्ल्स डी केटेलारे ने 41 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

'मुझे कुछ हुआ तो ऐसी बमबारी होगी...': ट्रंप ने फिर जताई अपनी हत्या की आशंका, ईरान को धमकी में क्या-क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब होता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में अत्यधिक सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, मैं काफी लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इस स्थिति से निपट रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 1 min · National Desk

WDMMA Ranking: यूएस-रूस के बाद भारतीय वायुसेना है सबसे ज्यादा ताकतवर, चीन को लगातार पांचवीं बार कैसे पछाड़ा?

डब्ल्यूडीएमएमए की 2026 रैंकिंग के अनुसार, भारतीय वायुसेना से ऊपर केवल अमेरिका और रूस की वायु सेनाएं हैं। यह रैंकिंग दुनिया की प्रमुख सैन्य वायु शक्तियों में भारत की मजबूत स्थिति को दर्शाती है।डब्ल्यूडीएमएमए हर साल 103 देशों की 129 वायु सेनाओं का आकलन करता है। इसमें दुनिया भर के 48,000 से अधिक सैन्य विमानों का विश्लेषण किया जाता है। रैंकिंग संगठन की ‘ट्रू वैल्यू रेटिंग’ (टीवीआर) प्रणाली पर आधारित होती है। इसमें केवल विमानों की संख्या नहीं, बल्कि बेड़े की संरचना, तकनीकी क्षमता, लॉजिस्टिक समर्थन, आधुनिकीकरण और कुल परिचालन क्षमता को भी आधार बनाया जाता है।ताजा रैंकिंग में भारतीय वायुसेना एक बार फिर चीन की वायुसेना से आगे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह छठा मौका है, जब वैश्विक रैंकिंग में भारतीय वायुसेना अमेरिका और रूस के बाद तीसरे स्थान पर रही है। डब्ल्यूडीएमएमए की रैंकिंग केवल लड़ाकू विमानों की संख्या पर आधारित नहीं होती। इसमें एयर फोर्स के पूरे बेड़े की विविधता और उसकी परिचालन क्षमता को अधिक महत्व दिया जाता है।हवाई ईंधन भरने वाले विमान, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, परिवहन विमान, प्रशिक्षण विमान, खुफिया जानकारी जुटाने वाले प्लेटफॉर्म और क्लोज एयर सपोर्ट विमान जैसे विशेष प्लेटफॉर्म भी रैंकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा भविष्य की खरीद योजनाओं और स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमता को भी आकलन में शामिल किया जाता है।रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के पास इस समय कुल 1,716 विमान हैं। इनमें सात प्रकार के 542 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस आंकड़े में सितंबर 2025 में सेवा से हटाए जा चुके मिग-21 विमानों को भी शामिल किया गया है। वायुसेना के बे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Spain vs Belgium Quarter-final Live: दूसरे हाफ का खेल जारी, स्पेन और बेल्जियम के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर

01:23 AM, 11-Jul-2026 Spain vs Belgium Quarter-final Live: हाफ-टाइम फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। हाफ-टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रूइज के गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी, लेकिन बेल्जियम ने ज्यादा देर पीछे नहीं रहते हुए 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मौके बनाए। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। हाफ-टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रूइज के गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी, लेकिन बेल्जियम ने ज्यादा देर पीछे नहीं रहते हुए 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मौके बनाए। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। 01:13 AM, 11-Jul-2026 Spain vs Belgium Quarter-final Live: 1-1 की बराबरी पर मुकाबला स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया है। स्पेन के लिए 30वें मिनट में फेबियन रूइज ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, बेल्जियम ने हार नहीं मानी और 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे ने बेहत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: CCTV फुटेज में नोटों की गड्डी के साथ दिखा आरोपी कर्मचारी, मोबाइल के नीचे छिपाई थी रकम

बीकेटीसी की चार सदस्यीय समिति ने पूरी की जांच बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी मामले में बीकेटीसी की चार सदस्यीय समिति ने जांच पूरी कर दी है। जल्द ही जांच समिति अपनी रिपोर्ट मुख्य कार्याधिकारी को सौंपेगी। भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के कर्मचारी पर बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा में हेराफेरी करने की शिकायत की थी। इस गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति की प्रारंभिक जांच पर बीकेटीसी ने वैयक्ति सहायक प्रमोद नौटियाल को गणना ड्यूटी व प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी से बाहर किया। जांच आगे बढ़ने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नौटियाल को निलंबित किया। समिति ने एक सप्ताह तक बदरीनाथ में चढ़ावे में हुई हेराफेरी की जांच की। टीम की ओर से सीसीटीवी फुटेज, गणना कक्ष में कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही हर पहलू की जांच की गई। शुक्रवार को समिति ने अपनी जांच पूरी कर दी है। जल्द ही समिति अपनी रिपोर्ट बीकेटीसी को सौंपेगी। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने जांच पूरी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, जांच समिति की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

'मुझे कुछ हुआ तो ऐसी बमबारी होगी...': ट्रंप ने फिर जताई अपनी हत्या की आशंका, ईरान को धमकी में क्या-क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब होता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में अत्यधिक सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, मैं काफी लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इस स्थिति से निपट रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में बादल और सूरज के बीच चली लुकाछिपी, अगले छह दिन बारिश की संभावना; फिर बढ़ेगा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन बादलों ने जमकर इंतजार कराया। कुछ इलाकों में हल्की फुहारों की संभावना बनी रही, जबकि कई जगहों पर उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल रूठे नजर आएं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Tensions: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- बातचीत चाहता था ईरान, हम तैयार; लेकिन अब युद्धविराम खत्म

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है। हम इसके लिए सहमत हैं, लेकिन हमने उन्हें साफ शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। ट्रंप ने इस पोस्ट पर अपने हस्ताक्षर भी किए।अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव अचानक नहीं बढ़ा है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच एक अंतरिम युद्धविराम समझौता हुआ था। इसके तहत दोनों देशों को शांति बनाए रखनी थी और ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमले रोकने थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में ईरान ने इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर फिर से बमबारी कर दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे समझौते का उल्लंघन माना और इसे युद्धविराम खत्म होने का संकेत कहा।इस उकसावे के जवाब में अमेरिकी सेना ने पिछले दो दिनों में ईरान पर बहुत बड़े हवाई हमले किए हैं। अमेरिका ने ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों, मिसाइल भंडारों और बुशहर परमाणु संयंत्र के पास के इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के 14 सैनिकों की मौत हो गई और कई घायल हुए।खुद पर हुए हमलों से भड़ककर ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उसने कतर, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में बने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दर्जनों ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका हमला करेगा, तो उसे भी जवाबी कार्रवाई झेलनी होगी। इस बदले की भावना और दोनों तरफ से लगातार हो रहे हमलों के कारण दोनों देशों के बीच शांति का समझौता पूरी तरह टूट चुका है और अब पश्चिम एशिया में एक बड़े युद्ध की नौबत आ गई है। हालांकि, ट्रंप के इस बयान ने इशारा किया है कि बातचीत की गुंजाइश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

दतिया में बगावत: नरोत्तम का टिकट कटा तो झांसी हाईवे जाम, पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, पार्टी छोड़ने की चेतावनी

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध हो रहा है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk