नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त के एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और अस्पताल संचालक से लेकर असली माता-पिता तक शामिल हैं। मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चार और बच्चों को सुरक्षित बरामद भी किया है। दिल्ली : रोहिणी से 16 दिन का नवजात रोहिणी से 16 दिन का नवजात उत्तराखंड : ऋषिकेश से एक माह का लड़का और हरिद्वार से आठ माह का लड़का ऋषिकेश से एक माह का लड़का और हरिद्वार से आठ माह का लड़का यूपी : मथुरा से 13 माह का लड़का इससे पहले, पुलिस ने 5 जून को एक और अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर नवजात समेत 5 बच्चों को मुक्त कराया था। गिरोह की पड़ताल के दौरान दूसरे गिरोह का पता चला। अब तक नौ बच्चों को इससे मुक्त कराया जा चुका है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात के साबरकांठा निवासी जैविक माता-पिता, सहयोगी शंकर गमार, रोहिणी की गरिमा जैन, उसके ससुर सतीश जैन, ऋषिकेश की केतकी गुप्ता, हरिद्वार निवासी दंपती आभा सिंह व अमित प्रताप सिंह और सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश निषाद शामिल हैं। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश कर संरक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल ने पांच जून को पहाड़गंज में नकली ग्राहक बनकर जाल बिछाया था। इसी ग्राहक को दो महिलाओं और ललित नाम के एक अन्य आरोपी ने चार-पांच दिन के नवजात को बेचने का प्रयास किया था। पुलिस ने बच्चे को छुड़ाकर टोकन मनी के 20 हजार रुपये बरामद किए थे। जांच के दौरान गुजरात और दिल्ली में जैविक माता-पिता की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया; 10 आरोपी भी गिरफ्तार
नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त के एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और अस्पताल संचालक से लेकर असली माता-पिता तक शामिल हैं। मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चार और बच्चों को सुरक्षित बरामद भी किया है। दिल्ली : रोहिणी से 16 दिन का नवजात रोहिणी से 16 दिन का नवजात उत्तराखंड : ऋषिकेश से एक माह का लड़का और हरिद्वार से आठ माह का लड़का ऋषिकेश से एक माह का लड़का और हरिद्वार से आठ माह का लड़का यूपी