Spain vs Belgium Quarter-final Live: दूसरे हाफ का खेल जारी, स्पेन और बेल्जियम के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर

01:23 AM, 11-Jul-2026 Spain vs Belgium Quarter-final Live: हाफ-टाइम फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। हाफ-टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रूइज के गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी, लेकिन बेल्जियम ने ज्यादा देर पीछे नहीं रहते हुए 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मौके बनाए। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। हाफ-टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रूइज के गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी, लेकिन बेल्जियम ने ज्यादा देर पीछे नहीं रहते हुए 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मौके बनाए। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। 01:13 AM, 11-Jul-2026 Spain vs Belgium Quarter-final Live: 1-1 की बराबरी पर मुकाबला स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया है। स्पेन के लिए 30वें मिनट में फेबियन रूइज ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, बेल्जियम ने हार नहीं मानी और 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे ने बेहत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: CCTV फुटेज में नोटों की गड्डी के साथ दिखा आरोपी कर्मचारी, मोबाइल के नीचे छिपाई थी रकम

बीकेटीसी की चार सदस्यीय समिति ने पूरी की जांच बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी मामले में बीकेटीसी की चार सदस्यीय समिति ने जांच पूरी कर दी है। जल्द ही जांच समिति अपनी रिपोर्ट मुख्य कार्याधिकारी को सौंपेगी। भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के कर्मचारी पर बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा में हेराफेरी करने की शिकायत की थी। इस गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति की प्रारंभिक जांच पर बीकेटीसी ने वैयक्ति सहायक प्रमोद नौटियाल को गणना ड्यूटी व प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी से बाहर किया। जांच आगे बढ़ने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नौटियाल को निलंबित किया। समिति ने एक सप्ताह तक बदरीनाथ में चढ़ावे में हुई हेराफेरी की जांच की। टीम की ओर से सीसीटीवी फुटेज, गणना कक्ष में कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही हर पहलू की जांच की गई। शुक्रवार को समिति ने अपनी जांच पूरी कर दी है। जल्द ही समिति अपनी रिपोर्ट बीकेटीसी को सौंपेगी। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने जांच पूरी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, जांच समिति की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

'मुझे कुछ हुआ तो ऐसी बमबारी होगी...': ट्रंप ने फिर जताई अपनी हत्या की आशंका, ईरान को धमकी में क्या-क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब होता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में अत्यधिक सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, मैं काफी लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इस स्थिति से निपट रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में बादल और सूरज के बीच चली लुकाछिपी, अगले छह दिन बारिश की संभावना; फिर बढ़ेगा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन बादलों ने जमकर इंतजार कराया। कुछ इलाकों में हल्की फुहारों की संभावना बनी रही, जबकि कई जगहों पर उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल रूठे नजर आएं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Tensions: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- बातचीत चाहता था ईरान, हम तैयार; लेकिन अब युद्धविराम खत्म

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है। हम इसके लिए सहमत हैं, लेकिन हमने उन्हें साफ शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। ट्रंप ने इस पोस्ट पर अपने हस्ताक्षर भी किए।अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव अचानक नहीं बढ़ा है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच एक अंतरिम युद्धविराम समझौता हुआ था। इसके तहत दोनों देशों को शांति बनाए रखनी थी और ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमले रोकने थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में ईरान ने इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर फिर से बमबारी कर दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे समझौते का उल्लंघन माना और इसे युद्धविराम खत्म होने का संकेत कहा।इस उकसावे के जवाब में अमेरिकी सेना ने पिछले दो दिनों में ईरान पर बहुत बड़े हवाई हमले किए हैं। अमेरिका ने ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों, मिसाइल भंडारों और बुशहर परमाणु संयंत्र के पास के इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के 14 सैनिकों की मौत हो गई और कई घायल हुए।खुद पर हुए हमलों से भड़ककर ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उसने कतर, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में बने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दर्जनों ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका हमला करेगा, तो उसे भी जवाबी कार्रवाई झेलनी होगी। इस बदले की भावना और दोनों तरफ से लगातार हो रहे हमलों के कारण दोनों देशों के बीच शांति का समझौता पूरी तरह टूट चुका है और अब पश्चिम एशिया में एक बड़े युद्ध की नौबत आ गई है। हालांकि, ट्रंप के इस बयान ने इशारा किया है कि बातचीत की गुंजाइश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

दतिया में बगावत: नरोत्तम का टिकट कटा तो झांसी हाईवे जाम, पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, पार्टी छोड़ने की चेतावनी

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध हो रहा है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

Jaipur: 'शिक्षिका से मदद मांगती रही मासूम...पर नहीं सुनी बात'; अमायरा केस का नया फुटेज देख रो पड़े माता-पिता

अमायरा के परिवार के अनुसार, वीडियो की शुरुआत में वह सामान्य रूप से अपनी कक्षा में प्रवेश करती दिखाई देती है। इसके बाद अन्य छात्र भी कक्षा में पहुंचते हैं। कुछ देर बाद वह अपनी एक सहेली के साथ डांस क्लास में जाती है और सामान्य गतिविधियों में हिस्सा लेती है।परिजनों का कहना है कि डांस क्लास से लौटने के बाद कक्षा का माहौल बदलता नजर आता है। उनका आरोप है कि कुछ छात्र डिजिटल स्लेट पर कुछ लिखकर अमायरा को दिखाते हैं, जबकि स्कूल में ऐसी स्लेट लाने की अनुमति नहीं थी। परिवार का दावा है कि इसके बाद बच्ची असहज और मानसिक रूप से परेशान दिखाई देती है।परिजनों के मुताबिक, वीडियो में अमायरा कई बार अपनी सीट से उठकर क्लास टीचर के पास जाती है और उनसे बातचीत करती हुई दिखाई देती है। इसी दौरान एक अन्य छात्र भी शिक्षिका से अमायरा की ओर इशारा करते हुए कुछ कहता है। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद बच्ची की बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। वीडियो में वह दोबारा शिक्षिका के पास जाती है, लेकिन उसे वापस सीट पर भेज दिया जाता है। कुछ देर बाद वह फिर शिक्षिका से बात करने पहुंचती है और उसके बाद कक्षा से बाहर निकल जाती है।परिजनों के अनुसार, फुटेज में अमायरा कक्षा से निकलकर कॉरिडोर के रास्ते तेजी से सीढ़ियों की ओर जाती दिखाई देती है। इसके बाद वह चौथी मंजिल तक पहुंचती है, जहां बाद में वह दर्दनाक घटना हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई।अमायरा के पिता विजय मीणा और मां शिवानी ने पुलिस की चार्जशीट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जांच अधूरी रही और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल नहीं की गईं। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी केवल लापरवाही और सबूत छिपाने जैसे आरो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

UP: राम मंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी; साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार नियुक्त होने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन की व्यापक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ट्रस्ट का उद्देश्य मंदिर के संचालन को पेशेवर और जवाबदेह बनाना है। इसके लिए सीईओ चढ़ावे के प्रबंधन से लेकर हजारों कर्मचारियों की निगरानी, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के रखरखाव तक की जिम्मेदारी संभालेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

कब और कैसे गाया जाएगा राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत?: MHA ने राज्यों को जारी किए नए निर्देश, सख्ती बरतने को कहा

नौ जुलाई को जारी एक पत्र में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों के साथ-साथ केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को पत्र भेजा। इस पत्र के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से जुड़े पहले से जारी आदेश भी भेजे गए हैं। किन अवसरों पर राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत जरूरी होगा? गृह मंत्रालय ने कहा, इन आदेशों में उन सभी अवसरों की पूरी सूची दी गई है, जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को गाना या बजाना जरूरी है। साथ ही उन अवसरों की भी जानकारी दी गई है, जहां इन्हें गाया या बजाया जा सकता है। इन आदेशों में यह भी बताया गया है कि जब किसी एक कार्यक्रम में दोनों को प्रस्तुत करना हो, तो कार्यक्रम की शुरुआत और अंत में इनके उपयोग के क्या नियम होंगे। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में पहले क्या होगा? गृह मंत्रालय ने दोहराया कि जब भी राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों एक साथ प्रस्तुत किए जाएं, तो सबसे पहले राष्ट्रगीत गाया या बजाया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। राज्य गीत के साथ क्या होंगे नियम? मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि जिन राज्यों में राज्य गीत भी प्रस्तुत किया जाता है, वहां राज्य गीत को भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ गाया या बजाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि जब राज्य गीत, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान तीनों एक साथ प्रस्तुत किए जाएं, तो राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें पहले राष्ट्रगीत होगा और उसके बाद राष्ट्रगान गाया या बजाया जाएगा। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के उच्चारण पर क्या कहा? गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को प्रस्तुत करते समय उनके सही शब्द, सही पाठ, सह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG: टी20 में भारतीय टीम की लगातार नाकामी पर BCCI सख्त, इंग्लैंड दौरे के बाद होगी प्रदर्शन की समीक्षा

इंग्लैंड दौरा खत्म होते ही होगी समीक्षा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुरुष टी20 टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है। ऐसे में इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के बाद टीम के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘स्थिति बिल्कुल साफ है। इंग्लैंड और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इसलिए सीरीज खत्म होने के बाद हम समीक्षा करेंगे। टीम किन समस्याओं का सामना कर रही है, इसका विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा और उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी।’ सैकिया ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को समाप्त होने वाली वनडे सीरीज के तुरंत बाद समीक्षा बैठक होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk