Top News: स्पेन दूसरी बार फीफा विश्वकप के फाइनल में; मैदानी इलाकों में थमा मानसून, होर्मुज में नाकेबंदी शुरू

आज बुधवार, 15 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की, जिसमें एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही और निगरानी में कमी की ओर इशारा किया गया है। रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया और एसओपी के नियमों को शिथिल किए जाने को चोरी की बड़ी वजह बताते हुए अनिल मिश्रा को सबसे अधिक जिम्मेदार ठहराया गया है। उधर, फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इधर, उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रफ्तार थमने से गर्मी और उमस फिर बढ़ गई है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। वहीं, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों के पास समुद्री नाकेबंदी लागू करते हुए उसके सैन्य ठिकानों पर नए हमले किए हैं। इधर, देश की राजनीति में मानसून सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सरकार ने समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है। उधर, भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। वहीं, दिल्ली में एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। इधर, पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रूस को सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए कई विशेष पु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

Ram Mandir: चंपत राय की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील; आज सौंपी जा सकती है SIT रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है। हालांकि एसआईटी ने स्पष्ट रूप से उनके नाम का जिक्र किए बिना उनकी तरफ इशारा किया है। आपराधिक साजिश में उनकी भूमिका का स्पष्ट जिक्र नहीं है। एसआईटी ने चढ़ावा चोरी के पीछे भर्ती प्रक्रिया और एसओपी के नियमों को बदलकर उन्हें शिथिल करना बड़ी वजह माना है। इसमें अनिल मिश्रा को सबसे अधिक जिम्मेदार ठहराया गया है। कर्मियों की भर्ती को लेकर पारदर्शिता बरती जाए। नियमों के तहत ही भर्ती हो फारिश पर भर्ती न हो। योग्य व्यक्ति चुने जाएं थर्ड पार्टी ऑडिट भी हो। गणनाकर्मियों की ड्यूटी रोटेशन से व एसओपी का पूर्ण पालन हो कंट्रोल रूम पर तैनात प्रभारी व अन्य कर्मी सक्रियता से निगरानी करें एसआईटी को विस्तृत जांच के लिए 15 जुलाई का समय दिया गया था, जिसकी मियाद अब पूरी हो गई है। एसआईटी की रिपोर्ट लगभग तैयार है। कभी भी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा सकती है। प्रारंभिक रिपोर्ट की प्रमुख सिफारिशों में एफआईआर एवं सीईओ की नियुक्ति शामिल थी, जिस पर कार्रवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक विस्तृत जांच में चंपत राय को पूरी तरह क्लीन चिट नहीं दी गई है। उन्हें लापरवाही का दोषी बनाया गया है क्योंकि मंदिर प्रबंधन का पूरा काम वही देख रहे थे। आपराधिक साजिश को लेकर विशेष टिप्पणी नहीं की है। इसकी वजह यह है कि पुलिस की विवेचना जारी है।सूत्रों ने बताया कि दो पहलुओं को एसआईटी ने सबसे अहम माना। इसमें पहला बिंदु भर्ती प्रक्रिया रही, क्योंकि जो गणनाकर्मी जेल गए, वे आउटसोर्स किए गए हाउसकीपिंग वाले थे। उनसे गिनती करवाई जा रही थी। सभी ट्रस्ट के पदाधिकार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज में नाकेबंदी शुरू: अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बरसाए बम, आईआरजीसी के ठिकानों को बनाया निशाना

ये हमले अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई की ताजा कड़ी हैं। दोनों देशों के बीच यह तनाव पिछले सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर ईरानी हमलों के बाद शुरू हुआ था। सेंट्रल कमांड ने बताया कि हमलों का उद्देश्य होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ईरानी क्षमताओं को कमजोर करना था।ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब अमेरिकी सेनाएं ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। यह नाकाबंदी अमेरिकी समयानुसार शाम चार बजे से प्रभावी हुई। वहीं, अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।इससे पहले भी अमेरिकी सेना ने ईरान के बुशेहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास में आईआरजीसी की रक्षा प्रणाली, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों के साथ समुद्री सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया गया था।हाल के दिनों में लगातार हो रहे हमलों ने अंतरिम शांति समझौते पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह समझौता 60 दिनों के भीतर स्थायी समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम सहित अन्य मुद्दों का समाधान भी शामिल था। समझौते के तहत अमेरिका ने अप्रैल के मध्य में लगाई गई नाकेबंदी हटा ली थी। हालांकि, अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह दुबई समयानुसार बुधवार आधी रात से इसे फिर लागू किया जाएगा।वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में 20 फीसदी शुल्क वसूलने की योजना पर यू-टर्न ले लिया है। ट्रंप की यह शुल्क लगाने की योजना अमेरिका की उस पुरानी नीति से अलग थी, जिसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

France vs Spain: स्पेन दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में, एम्बाप्पे की फ्रांस को 2-0 से हराया; ओयरजाबल-पोरो चमके

France vs Spain: स्पेन दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में, एम्बाप्पे की फ्रांस को 2-0 से हराया; ओयरजाबल-पोरो चमके FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Football Match Highlights Updates: स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मिकेल ओयरजाबल और पेड्रो पोरो के गोल की बदौलत स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा, जबकि फ्रांस एक भी गोल नहीं कर सका। फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही अनुशासित खेल दिखाया और फ्रांस की मजबूत आक्रमण पंक्ति को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। स्पेन की ओर से मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम की जीत लगभग तय कर दी। अब स्पेन का सामना फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। खिताबी मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। पेनल्टी से मिली बढ़त मैच की शुरुआत में फ्रांस ने कुछ तेज हमले किए और किलियन एम्बाप्पे ने अपनी गति से स्पेनिश डिफेंस को चुनौती देने की कोशिश की। हालांकि, पहला बड़ा मौका स्पेन को मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG: 11 साल बाद इंग्लैंड की एजबेस्टन में हार, भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त; अक्षर का ऑलराउंड प्रदर्शन

IND vs ENG: 11 साल बाद इंग्लैंड की एजबेस्टन में हार, भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त; अक्षर का ऑलराउंड प्रदर्शन कप्तान शुभमन गिल की शानदार कप्तानी पारी और अक्षर पटेल के दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। एजबेस्टन में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। खास बात यह रही कि एजबेस्टन में 2015 के बाद इंग्लैंड की यह पहली वनडे हार है। पिछली बार 2014 में भी उसे भारत ने ही इस मैदान पर हराया था। 61/0 से 107/6… भारतीय गेंदबाजों ने पलटा मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने बेन डकेट और फिल सॉल्ट की मदद से तेज शुरुआत की। 13वें ओवर की शुरुआत तक टीम बिना किसी नुकसान के 61 रन बना चुकी थी और बड़ा स्कोर बनता नजर आ रहा था।लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच की तस्वीर ही बदल दी। जसप्रीत बुमराह ने दबाव बनाया तो गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार विकेट निकालकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। देखते ही देखते मेजबान टीम 107 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। हैरी ब्रूक, जोस बटलर और जैकब बेथेल जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

Nashik Road Accident: नासिक में भीषण सड़क हादसा, ट्रकों और कार की भिड़ंत में चार की मौत; एक की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि कार पेठ की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार नासिक-पेठ मार्ग पर स्थित सप्तशृंगीगढ़ से सिलवासा जा रही थी। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे में शामिल एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी और टक्कर लगने के बाद कार सामने चल रहे दूसरे ट्रक से जा भिड़ी। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 1 min · National Desk

France vs Spain Semi-final Live: हाफ टाइम तक स्पेन 1-0 से आगे, फ्रांस की वापसी पर नजर

01:24 AM, 15-Jul-2026 France vs Spain Semi-final Live: हाफ टाइम तक स्पेन 1-0 से आगे फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक स्पेन ने फ्रांस पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। डलास स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले का अब तक का एकमात्र गोल स्पेन के मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन स्पेन अपने मौके को भुनाने में सफल रहा, जबकि फ्रांस को बराबरी का गोल नहीं मिला। अब दूसरे हाफ में फ्रांस की नजर वापसी पर होगी। फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक स्पेन ने फ्रांस पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। डलास स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले का अब तक का एकमात्र गोल स्पेन के मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन स्पेन अपने मौके को भुनाने में सफल रहा, जबकि फ्रांस को बराबरी का गोल नहीं मिला। अब दूसरे हाफ में फ्रांस की नजर वापसी पर होगी। 12:53 AM, 15-Jul-2026 France vs Spain Semi-final Live: स्पेन ने बनाई बढ़त फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। डलास स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्पेन के लिए मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 34वें मिनट तक स्पेन एक गोल की बढ़त के साथ खेल रहा है, जबकि फ्रांस बराबरी की तलाश में लगातार हमलावर फुटबॉल खेल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रांस वापसी कर पाता है या स्पेन इस बढ़त को बरकरार रखते हुए फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाता है। फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सप्त मंडपम के लिए हो सकती दलित पुजारियों की नियुक्ति, 22 जुलाई को नए पुजारियों की भर्ती पर फैसला संभव

पुजारियों को अवसर देने पर विचार किया जा रहा सूत्र बताते हैं कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और मंदिर परिसर के विस्तार को देखते हुए नए पुजारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता के साथ सामाजिक प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखते हुए दलित समुदाय के योग्य वेदपाठी पुजारियों को अवसर देने पर विचार किया जा रहा है। हाल ही में ट्रस्ट ने दलित समुदाय से आने वाले डॉ. कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में प्रस्तावित पुजारी नियुक्तियों को भी ट्रस्ट की समरसता और समावेश की सोच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम निर्णय 22 जुलाई की बैठक में लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ENG Highlights: भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, गिल-अक्षर और वाशिंगटन ने जड़े अर्धशतक

11:16 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत की जीत भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे जिसके बाद गिल और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तो उनके पैर में कुछ दिक्कत आ गई और वह मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए और केएल राहुल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अविजित साझेदारी की। अक्षर ने 39 गेंदों पर पचासा पूरा किया, जबकि वाशिंगटन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अक्षर नाबाद 57 और वाशिंगटन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने एक-एक विकेट झटके। भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: घोषित हुआ दरोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम, इस वेबसाइट से चेक करें अपना रिजल्ट; मार्च में हुई थी परीक्षा

भर्ती बोर्ड ने सभी सफल उम्मीदवारों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी सूचित किया है कि इस लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नियत तारीख से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। भर्ती बोर्ड ने सभी सफल उम्मीदवारों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी सूचित किया है कि इस लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नियत तारीख से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और इसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अगले चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर कुल 4543 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चुन लिया गया है। बोर्ड ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूचियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी हैं, जहाँ विज्ञप्ति भी देखी जा सकती है। इसके अलावा, अभ्यर्थी सीधे siupexam25.com/sifinalresults… लिंक के माध्यम से भी अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk