पुजारियों को अवसर देने पर विचार किया जा रहा सूत्र बताते हैं कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और मंदिर परिसर के विस्तार को देखते हुए नए पुजारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता के साथ सामाजिक प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखते हुए दलित समुदाय के योग्य वेदपाठी पुजारियों को अवसर देने पर विचार किया जा रहा है। हाल ही में ट्रस्ट ने दलित समुदाय से आने वाले डॉ. कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में प्रस्तावित पुजारी नियुक्तियों को भी ट्रस्ट की समरसता और समावेश की सोच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम निर्णय 22 जुलाई की बैठक में लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें