11:16 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत की जीत भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे जिसके बाद गिल और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तो उनके पैर में कुछ दिक्कत आ गई और वह मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए और केएल राहुल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अविजित साझेदारी की। अक्षर ने 39 गेंदों पर पचासा पूरा किया, जबकि वाशिंगटन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अक्षर नाबाद 57 और वाशिंगटन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने एक-एक विकेट झटके। भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें