यूपी के नोएडा में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। फेज-3 थाना इलाके के ममूरा गांव स्थित इमारत में लगी आग की चपेट में दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके से हुई थी। आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के समय भवन के अंदर करीब 50 परिवार मौजूद थे। धुआं और लपटें फैलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग ने कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में चिंगारी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत गली नं0 2 ममूरा में एक इमारत में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज पर लगे होने से उत्पन्न स्पार्क के कारण आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों द्वारा आग पकड़ ली गई। सूचना पर तत्काल फायर सर्विस यूनिट की 07 फायर टेंडर व हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य शमन अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस ने मौके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें