जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थित पहाड़ी के पास घूमने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कपल के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की। इतना ही नहीं, काफी देर तक दोनों को वहां रोके जाने की बात भी सामने आ रही है। आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके अलावा गाड़ी के टायर की हवा निकालने और प्लग निकालने की बात भी वीडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक आर्यन नाम से सोशल मीडिया आईडी और ग्रुप चलाते हैं। वायरल वीडियो भी इसी नाम से जुड़े एक ग्रुप से सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और न ही वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई है।ये भी पढ़ें-बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित युवक के थाने पहुंचकर शिकायत देने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बिहार में फिर कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल: गया की पहाड़ी पर युवकों ने घेरा, गाली-गलौज और चाबी छीनने का आरोप
जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थित पहाड़ी के पास घूमने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कपल के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि युव