Alert: दक्षिण दिल्ली में आज सुबह 10 बजे से ठप रहेगी पानी की आपूर्ति, 50 इलाकों पर असर; चांदनी चौक भी प्रभावित

रखरखाव कार्य को लेकर दक्षिण दिल्ली के बड़े हिस्से में आज पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सुबह 10 बजे से सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाली 1900 मिमी व्यास की साउथ दिल्ली मेन लाइन में कैलाश नगर के महावीर स्वामी पार्क में काम किया जाएगा। इसकी वजह से सुबह 10 बजे के बाद से पानी की सप्लाई नहीं होगी। 23 जुलाई की सुबह कम दबाव से पानी आपूर्ति की जाएगी। ये इलाके रहेंगे प्रभावित : कैलाश नगर, गांधी नगर, सीडब्ल्यूजी विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, डेसू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर, रवींद्र नगर, खान मार्केट, काका नगर, अलीगंज, जोर बाग, लोधी कॉलोनी फ्लैट्स, निजामुद्दीन, प्रगति विहार, दक्षिणपुरी, देवली, अंबेडकर नगर, शाहपुर जाट, साउथ एक्सटेंशन, कोटला, मुबारकपुर, सेवा नगर, लाजपत नगर, भोगल, सराय काले खां, अपोलो अस्पताल, बदरपुर, जैतपुर, केएंडएल पॉकेट सरिता विहार, सरिता विहार, जसोला, मदनपुर खादर, जीके साउथ, छतरपुर, श्रीनिवासपुरी, अमर कॉलोनी, मालवीय नगर समेत एनडीएमसी और आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप रहेगी।दिल्ली जल बोर्ड ने राजघाट के पास स्थित वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली पुरानी ट्रिप्लिकेट मेन पाइपलाइन को बदलने और उसे नई पाइपलाइन से जोड़ने के लिए 18 घंटे का शटडाउन घोषित किया है। इससे चांदनी चौक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 11 बजे से 18 घंटे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान कार्यस्थल से रामलीला ग्राउंड यूजीआर की ओर साफ पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह से रामलीला ग्राउंड के कमांड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके प्रभावित होंगे। इनमें मतिया महल, बल्ली मार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

भारत के रक्षा बेड़े को मिलेगी नई ताकत: बोइंग और मरलिनहॉक ने मिलाया हाथ; आत्मनिर्भरता के साथ और क्या होगा खास?

भारत में ही मरम्मत: आधुनिक कैमरों और सेंसरों की सर्विस अब बंगलूरू में होगी। समय की सीधी बचत: उपकरणों को विदेश भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नौसेना को सहारा: P-8I समुद्री निगरानी विमानों को बिना रुकावट सर्विस मिलेगी। प्रमाणित टीम: बंगलूरू केंद्र में पूरी तरह ट्रेनिंग प्राप्त विशेषज्ञ तैनात हैं। विश्वस्तरीय केंद्र: यह पहल भारत को दुनिया में MRO (मरम्मत और रखरखाव) का बड़ा केंद्र बनाएगी। इस समझौते से भारतीय रक्षा बलों को सीधा फायदा मिलेगा। अब उपकरणों की खराबी दूर करने में बिल्कुल समय नहीं लगेगा। पहले मरम्मत के लिए विदेश जाना पड़ता था। अब सारा काम भारत में ही आसानी से हो जाएगा। इससे भारतीय नौसेना के विमान हमेशा उड़ान भरने के लिए तैयार रहेंगे। देश का रक्षा ढांचा भी पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा।इस योजना के तहत मरलिनहॉक कंपनी अपने बंगलूरू वाले सर्विस सेंटर का इस्तेमाल करेगी। यह सेंटर खास तौर पर एल3हैरिस वेस्टकैम (L3Harris WESCAM) से प्रमाणित है। यहां आधुनिक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड (EO/IR) सिस्टम की मरम्मत की जाएगी। साथ ही उनके रखरखाव की पूरी सुविधा मिलेगी।बोइंग डिफेंस इंडिया के प्रमुख निखिल जोशी ने इस पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना का P-8I विमान हिंद महासागर की सुरक्षा का मुख्य आधार है। मरलिनहॉक के साथ यह हाथ मिलाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर एक बड़ा कदम है। इससे हमारी नौसेना को तुरंत मदद मिलेगी।मरलिनहॉक के सीईओ कार्तिक रामिनेनी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आजकल के रक्षा प्लेटफॉर्म बहुत हाई-टेक हो गए हैं। इसलिए देश के भीतर ही तुरंत सर्विस मिलना बहुत जरूरी है। इस कदम से विदेशी निर्भरता खत्म होगी और समय की बड़ी बचत होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'सीएनजी बिक्री पर मिले कमीशन पर BPCL-HPCL को देना होगा सर्विस टैक्स', सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों तेल कंपनियां एमजीएल के लिए बिजनेस ऑक्सिलियरी सर्विस प्रदान कर रही थीं, इसलिए वे सेवा कर से छूट का दावा नहीं कर सकतीं। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने इस फैसले के साथ करीब 16.69 करोड़ रुपये के सर्विस टैक्स की मांग को फिर से बहाल कर दिया। इसमें बीपीसीएल पर 8.61 करोड़ रुपये और एचपीसीएल पर 8.08 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी शामिल है। इसके अलावा ब्याज और जुर्माना भी देना होगा।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों कंपनियां सीएनजी खरीदकर अपने नाम से नहीं बेच रही थीं, बल्कि एमजीएल की एजेंट के रूप में काम कर रही थीं। एमजीएल ही गैस की मालिक थी, वही खुदरा कीमत तय करती थी, वही कीमत में बदलाव करती थी और पूरी आपूर्ति व्यवस्था पर उसका नियंत्रण था। ऐसे में बीपीसीएल और एचपीसीएल केवल बिक्री को सुगम बनाने का काम कर रहे थे। कोर्ट ने कहा कि दोनों कंपनियों की भूमिका केवल एक फैसिलिटेटर की थी, जो एमजीएल की ओर से सीएनजी की बिक्री कराने के लिए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करा रही थीं।मामला उन समझौतों से जुड़ा था जिनके तहत मुंबई, ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर एमजीएल की सीएनजी बेची जाती थी। सीएनजी बेचने के लिए आवश्यक कंप्रेसर, स्टोरेज टैंक, डिस्पेंसर, पाइपलाइन और अन्य उपकरण एमजीएल ने लगाए थे। वहीं बीपीसीएल और एचपीसीएल ने पेट्रोल पंप की जगह, बिजली, पानी, बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध कराए थे।इस मामले में कस्टम, एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण ने जून 2014 में बीपीसीएल और एचपीसीएल के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि यह लेनदेन प्रिंसिपल-टू-प्रिंसिपल आधार पर बिक्री का है, इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

VISA: भारतीय छात्रों को 54 दिन के भीतर क्यों लौटना होगा अमेरिका, ट्रंप के किस नए वीजा नियम के कारण बढ़ी चिंता?

डीएचएस ने एफ-1 छात्र वीजा, जे-1 एक्सचेंज विजिटर वीजा और विदेशी पत्रकारों के लिए आई वीजा पर अधिकतम चार वर्ष की अवधि तय कर दी है। नए नियम के तहत पढ़ाई पूरी होने के बाद अमेरिका में रहने की छूट 60 दिन से घटाकर 30 दिन कर दी जाएगी। अगर किसी छात्र को अपनी अवधि बढ़ानी होगी तो उसे अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) से फॉर्म आई-539 के माध्यम से मंजूरी लेनी होगी। यह सलाह अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के नए “अंतिम नियम” के लागू होने से पहले दी गई है। यह नियम लंबे समय से लागू “ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस यानी डी/एस व्यवस्था” की जगह लेगा।नए नियम के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अमेरिका में अधिकतम चार वर्ष की निश्चित अवधि के लिए ही प्रवेश मिलेगा। मौजूदा व्यवस्था में एफ-1 वीजा धारक छात्र तब तक अमेरिका में रह सकते हैं, जब तक वे अपने शैक्षणिक कार्यक्रम की शर्तों का पालन करते रहते हैं।कोलंबिया विश्वविद्यालय ने अपने नोटिस में कहा, “इस अंतिम नियम को लागू करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। हम सभी छात्रों को सलाह देते हैं कि वे 8 सितंबर, 2026 से शुरू होने वाली कक्षाओं से पहले न्यूयॉर्क लौट आएं।“डीएचएस के अनुसार, जो छात्र 15 सितंबर को पहले से अमेरिका में “ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस” के तहत मौजूद होंगे, वे अपने फॉर्म आई-20 में दर्ज कार्यक्रम पूरा होने तक या स्वीकृत ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी/एसटीईएम ओपीटी) की अवधि तक अमेरिका में रह सकेंगे।हालांकि, यह छूट भी नए नियम के लागू होने की तारीख से अधिकतम चार वर्ष तक ही मान्य होगी और किसी भी स्थिति में 14 नवंबर, 2030 के बाद लागू नहीं रहेगी। इसमें देश छोड़ने के लिए मिलने वाली अवधि भी शामिल होगी।नए नियम के बाद भारतीय छा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में तीन दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया कैसे रहेंगे अगले छह दिन?

1 of 5 दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। इसके चलते राजधानी के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश ने कई इलाकों में जलभराव और लंबा यातायात जाम भी पैदा किया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। 2 of 5 दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : PTI कहां रहा कितना तापमान? भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में यह गिरावट आई है। मंगलवार को सफदरजंग मान केंद्र में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पालम में 30.7 और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। रिज इलाके में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे अधिक ठंडक महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाया। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। 3 of 5 दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला सुबह सबसे अधिक वर्षा मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आया नगर में सर्वाधिक 11.9 मिमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Rain: कांगड़ा और किन्नौर में दो जगह बादल फटे, 18 मकान मलबे में दबे; प्रदेश में 150 सड़कें बंद

मंडी-जंजैहली समेत 15 संपर्क सड़कें बाधित लगातार हो रही बारिश के चलते सराज क्षेत्र में सड़क व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। मंडी-जंजैहली मुख्य सड़क सहित 15 संपर्क सड़कें भूस्खलन से आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। मंडी-जंजैहली मार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित है, जबकि मंडी-जंजैहली बाया धरोटधार सड़क कलहनी के पास भूस्खलन गिरने से पूरी तरह बंद है। इसके अलावा बगस्याड़-शिकावरी तथा बगस्याड़-थुनाग (बाया रैणगलू) सड़कें भी कई स्थानों पर मलबा आने से प्रभावित हैं। क्षेत्र की कई अन्य लिंक सड़कें भी बंद हैं, जिनमें से कुछ 30 जून 2025 से अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। बरसात के बीच सड़कें बंद होने से आगामी सेब सीजन और नकदी फसलों की ढुलाई को लेकर किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। अगले 10 से 15 दिनों में सेब सीजन शुरू होने वाला है, जबकि लोअर सराज में इन दिनों टमाटर की फसल बड़े पैमाने पर मंडियों तक पहुंचाई जा रही है। स्थानीय किसानों और बागवानों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि बरसात और आगामी बागवानी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त मशीनें और श्रमिक तैनात कर बंद सड़कों को युद्ध स्तर पर बहाल किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन और कृषि-बागवानी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर, लोक निर्माण विभाग सराज मंडल के सहायक अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि बंद सड़कों की बहाली के लिए मशीनें और श्रमिक तैनात कर दिए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Congress Protest LIVE: पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास

11:26 PM, 21-Jul-2026 राहुल गांधी के प्रदर्शन पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम आवास के पास कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार की जवाबदेही की तरफ संकेत करते हुए कहा, हमें युवाओं और छात्रों के लिए इनके गुस्से से कहीं अधिक करने की जरूरत है। प्रधान का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस पार्टी समेत कई दलों के नेता और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम आवास के पास कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार की जवाबदेही की तरफ संकेत करते हुए कहा, हमें युवाओं और छात्रों के लिए इनके गुस्से से कहीं अधिक करने की जरूरत है। प्रधान का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस पार्टी समेत कई दलों के नेता और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। 11:10 PM, 21-Jul-2026 प्रियंका गांधी बोलीं- शिक्षा व्यवस्था को सुधारना होगा, धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मंडी मार्ग थाने से रिहा होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। नीट के मुद्दे और छात्रों की मांगों के समर्थन में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

The Odyssey Collection: क्या 'द ओडिसी' के लिए मंगल रहा मंगलवार का दिन? जानिए पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

1 of 5 द ओडिसी - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की रिलीज का आज पांचवां दिन है। भले ही इस फिल्म का कलेक्शन आज कम हुआ हो, लेकिन भारतीय दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। शुरुआत में फिल्म ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया था। जानिए मंगलवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? 2 of 5 द ओडिसी - फोटो : एक्स ‘द ओडिसी’ की कुल कमाई सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक 5.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। इसका कुल कलेक्शन 75.56 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि वीकएंड के बाद फिल्म का कलेक्शन काफी कम हुआ है। 3 of 5 फिल्म ‘द ओडिसी’ रिव्यू - फोटो : X 4 of 5 द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब ‘द ओडिसी’ का ‘धमाल 4’ से मुकाबला ‘द ओडिसी’ के अलावा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ भी मौजूद है। इसने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 2.64 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे सोमवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 130.39 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ मौजूद हैं। दोनों धीमी गति से कमाई कर रही हैं। 5 of 5 द ओडिसी ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में तीन दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया कैसे रहेंगे अगले छह दिन?

1 of 5 दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। इसके चलते राजधानी के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश ने कई इलाकों में जलभराव और लंबा यातायात जाम भी पैदा किया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। 2 of 5 दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : PTI कहां रहा कितना तापमान? भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में यह गिरावट आई है। मंगलवार को सफदरजंग मान केंद्र में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पालम में 30.7 और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। रिज इलाके में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे अधिक ठंडक महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाया। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। 3 of 5 दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला सुबह सबसे अधिक वर्षा मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आया नगर में सर्वाधिक 11.9 मिमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 2 min · National Desk

कांग्रेस की गुप्त योजना: कैसे अचानक PM आवास के बाहर जुट गए कांग्रेस सांसद, पुलिस-शासन क्यों नहीं रोक पाए धरना?

केंद्र की भाजपा सरकार की इस पर क्या प्रतिक्रिया आई है? सांसदों और नेताओं मांग है कि सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री इस पूरी पुलिसिया कार्रवाई की जिम्मेदारी लें। राहुल गांधी ने यह भी मांग की है कि प्रधानमंत्री को छात्रों पर हुए इस बल प्रयोग के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए।केंद्र की भाजपा सरकार ने विपक्ष और प्रदर्शनकारियों द्वारा की जा रही इस्तीफे की मांगों पर अब तक कोई सहमति नहीं दी है। हालांकि, सरकार ने इस पूरे मुद्दे पर बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को भेजा।उन्होंने राहुल से मुलाकात के बाद कहा कि संसद में नीट पेपर लीक और इससे जुड़े आंदोलन की चर्चा की कांग्रेस की मांग को मान लिया गया है। लेकिन राहुल ने अपनी शर्तें बदल लीं। राहुल अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े हैं। उन्होंने कहा कि राहुल का अपनी शर्तों से मुकरना ठीक नहीं है। कांग्रेस ने इन मुद्दों पर चर्चा के लिए कोई नोटिस नहीं दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 21, 2026 · 1 min · National Desk