अनंतनाग में आतंकी हमला!: पुलिस दल पर फायरिंग, गोली लगने से हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन बलिदान

हमले के दौरान कई गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में पुलिस हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Vidhan Sabha Live: किस बात पर भड़की मीडिया? स्ट्रीट लाइट पर हंगामा, विधानसभा में आज 13 विधेयक पेश हो रहे

11:27 AM, 22-Jul-2026 भाजपा विधायक की बात को राजद MLA का भी साथ, आरोप भी लगाए भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि मैं पंचायती राज विभाग के मंत्री को चुनौती देता हूं कि 50 फीसदी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही, मेरे साथ चलें तो दिखवा देता हूं। लाइट लगाने में सरकार का पैसा लगता है। मेंटेनेंस के लिए भी सरकार का पैसा लगता है। लेकिन, इसे कोई देखने वाला नहीं है। राजद विधायक ने कहा कि एक लाइट लगाने में 32 हजार तक का खर्च आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब के बस्ती में खराब गुणवत्ता वाली लाइट लगाई जा रही है। इसे कोई देखने वाला नहीं है। लाइट पर हंगामे में बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि पंचायती राज विभाग के मंत्री इसे दिखवा लें। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि 57 फीसदी क्षेत्रों स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन हो चुका है। इसके बावजूद जहां भी परेशानी हो रही है, वहां मैं जल्द से जल्द दिखवाता हूं। 11:25 AM, 22-Jul-2026 टेंडर कैंसिल होने पर विधायकों ने जमकर हंगामा किया बिहार में कई जगह कई योजनाओं के टेंडर कैंसिल होने के मामले पर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सरकार की ओर से मंत्री सुनील कुमार और मंत्री दीपक प्रकाश ने जवाब दिया। कहा कि राशि सुरक्षित रहती है। सारी चीजों को हमलोग दिखवा रहे हैं। 11:15 AM, 22-Jul-2026 बिहार विधानसभा सत्र के कवरेज से मीडिया का इनकार बिहार विधानसभा में दो पत्रकारों के पास रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार को पत्रकारों ने हड़ताल कर दी। विरोध स्वरूप पत्रकारों ने विधानसभा परिसर में नेताओं के बयान और सभी तरह के समाचार कवरेज का बहिष्कार किया। विधानसभा पोर्टिको के बाहर कैमरे और माइक रखकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने मांग की कि जिन दो पत्रकारों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

MP Assembly Session Live: मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, फसलों के नुकसान पर कांग्रेस ने पूछा सवाल

11:40 AM, 22-Jul-2026 केन-बेतवा परियोजना पर नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब केन-बेतवा परियोजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने छतरपुर और पन्ना जिले में कुल कितने ग्राम एवं कितने परिवार विस्थापन भूमि अधिग्रहण अथवा क्षेत्र में प्रभावित हैं? प्रभावित परिवारों में कुल कितने भूमि अधिग्रहण मुआवजा पुनर्वास पैकेज एवं अन्य लाभ स्वीकृत किए गए का मुद्दा उठाया है। इस पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि पन्ना जिले के कुल 7 ग्रामों के 1321 परिवारों का विस्थापन किया गया। कुल आठ ग्रामों के 644 खातेदारों अधिग्रहण प्रभावित। छतरपुर जिले में कल 14 ग्राम एवं कुल 3718 परिवार विस्थापित भूमि अधिग्रहण डूब क्षेत्र में प्रभावित हैं। केन-बेतवा परियोजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने छतरपुर और पन्ना जिले में कुल कितने ग्राम एवं कितने परिवार विस्थापन भूमि अधिग्रहण अथवा क्षेत्र में प्रभावित हैं? प्रभावित परिवारों में कुल कितने भूमि अधिग्रहण मुआवजा पुनर्वास पैकेज एवं अन्य लाभ स्वीकृत किए गए का मुद्दा उठाया है।इस पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि पन्ना जिले के कुल 7 ग्रामों के 1321 परिवारों का विस्थापन किया गया। कुल आठ ग्रामों के 644 खातेदारों अधिग्रहण प्रभावित। छतरपुर जिले में कल 14 ग्राम एवं कुल 3718 परिवार विस्थापित भूमि अधिग्रहण डूब क्षेत्र में प्रभावित हैं। 11:31 AM, 22-Jul-2026 MP: किसानों के मुद्दे पर विपिन जैन ने राजस्व मंत्री से किया सवाल मध्य प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने राजस्व मंत्री से सवाल किया। वहीं, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा मध्य प्रदेश के मंदसौर में सबसे ज्यादा किसानों को पैसे दिया गया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा; दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

11:10 AM, 22-Jul-2026 राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित राज्यसभा में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों और अन्य लोगों के लिए शोक संदेश पढ़े गए। विपक्षी सांसदों ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा शुरू करने की कोशिश की। लेकिन सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनसे अपनी बारी का इंतजार करने को कहा। इसके बाद सदन के पटल पर रखे जाने वाले दस्तावेज पेश किए गए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। इसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों और अन्य लोगों के लिए शोक संदेश पढ़े गए। विपक्षी सांसदों ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा शुरू करने की कोशिश की। लेकिन सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनसे अपनी बारी का इंतजार करने को कहा।इसके बाद सदन के पटल पर रखे जाने वाले दस्तावेज पेश किए गए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। इसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 11:03 AM, 22-Jul-2026 लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही स्थगित लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अपने दिए गए नोटिस वाले मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने विपक्ष से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन विपक्ष की ओर से उठाए गए किसी भी मुद्दे पर किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन यह चर्चा प्रश्नकाल के बाद होगी। इसके बावजूद वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Fire: बंद कमरा, धुएं का जाल, कुछ ही मिनटों में बुझ गईं तीन जिंदगियां, एक बेटी ने की थी बचने की कोशिश

1 of 10 Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें मृतकों में आकांक्षा (40), आराध्या उर्फ मित्जी (12) व मिहिका उर्फ रिट्जी (8) शामिल हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:26 बजे पड़ोसियों ने धुआं उठता देख पीसीआर को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। नई दिल्ली की लोधी कॉलोनी स्थित बीके दत्त कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान की तीसरी मंजिल पर आग से कमरे के अंदर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, एसी भी जल कर खाक हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। 2 of 10 दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : जी पाल तीसरी मंजिल पर लगी आग की भनक दूसरी मंजिल पर मौजूद आकांक्षा के पति मोहित शर्मा और सास सरिता को नहीं लग पाई। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गेट अंदर से बंद था। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 3 of 10 दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : जी पाल इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचे तो आकांक्षा और दोनों बच्चियों के बुरी तरह जले शव मिले। फोरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। तीनों शवों को पोस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'सरेंडर करो या गुण-दोष पर फैसला होगा'; सोनम रघुवंशी को अदालत से दो विकल्प; मामले में आगे क्या?

मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी के आचरण पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़े सवाल उठाए हैं। शीर्ष अदालत ने सोनम रघुवंशी को कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर मुकदमे का सामना करने का सुझाव दिया। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम को जून, 2025 में अपने व्यवसायी पति राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। यह जोड़ा पिछले साल 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियों के दौरान लापता हो गया था। इसके बाद 2 जून, 2025 को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने सोनम रघुवंशी से पूछा- पति पर हमले के बाद आपने क्या किया? पीठ ने कहा- जमानत पर गुण-दोष के आधार पर आदेश देंगे या सोनम को आत्मसमर्पण का निर्देश देंगे। मामले की जांच कर रही पुलिस का आरोप है कि सोनम ने किराये के हत्यारों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मेघालय की ट्रायल अदालत ने 27 अप्रैल, 2026 सोनम को जमानत दी थी और 29 जून, 2026 को मेघालय हाईकोर्ट ने जमानत रद्द करने की राज्य पुलिस की याचिका खारिज कर दी थी। मेघालय सरकार ने जमानत के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।मेघालय सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने सोनम की ओर से पेश वकील से कहा, आपकी मुवक्किल अपने आचरण को कैसे स्पष्ट करेंगी? पुलिस का कहना है कि वह मृतक के साथ उस स्थान पर गई थीं। घटना वहीं हुई जहां उन पर हमला किया गया और उनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद आपने क्या किया? यही मुख्य मुद्दा है। दूसरी बात, गिरफ्तारी के आधार को लेकर, क्या आपने इसे सबसे शुरुआती बिंदु पर उठाया था? सोनम के वकील को दो-टूक, सरें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: बादल, बारिश और जलभराव... दिल्ली में 27 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया, पढ़ें अपडेट

राजधानी दिल्ली में सोमवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान हुई जोरदार बारिश के कारण शहर के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 1 min · National Desk

Alert: दक्षिण दिल्ली में आज सुबह 10 बजे से ठप रहेगी पानी की आपूर्ति, 50 इलाकों पर असर; चांदनी चौक भी प्रभावित

रखरखाव कार्य को लेकर दक्षिण दिल्ली के बड़े हिस्से में आज पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सुबह 10 बजे से सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाली 1900 मिमी व्यास की साउथ दिल्ली मेन लाइन में कैलाश नगर के महावीर स्वामी पार्क में काम किया जाएगा। इसकी वजह से सुबह 10 बजे के बाद से पानी की सप्लाई नहीं होगी। 23 जुलाई की सुबह कम दबाव से पानी आपूर्ति की जाएगी। ये इलाके रहेंगे प्रभावित : कैलाश नगर, गांधी नगर, सीडब्ल्यूजी विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, डेसू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर, रवींद्र नगर, खान मार्केट, काका नगर, अलीगंज, जोर बाग, लोधी कॉलोनी फ्लैट्स, निजामुद्दीन, प्रगति विहार, दक्षिणपुरी, देवली, अंबेडकर नगर, शाहपुर जाट, साउथ एक्सटेंशन, कोटला, मुबारकपुर, सेवा नगर, लाजपत नगर, भोगल, सराय काले खां, अपोलो अस्पताल, बदरपुर, जैतपुर, केएंडएल पॉकेट सरिता विहार, सरिता विहार, जसोला, मदनपुर खादर, जीके साउथ, छतरपुर, श्रीनिवासपुरी, अमर कॉलोनी, मालवीय नगर समेत एनडीएमसी और आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप रहेगी।दिल्ली जल बोर्ड ने राजघाट के पास स्थित वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली पुरानी ट्रिप्लिकेट मेन पाइपलाइन को बदलने और उसे नई पाइपलाइन से जोड़ने के लिए 18 घंटे का शटडाउन घोषित किया है। इससे चांदनी चौक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 11 बजे से 18 घंटे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान कार्यस्थल से रामलीला ग्राउंड यूजीआर की ओर साफ पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह से रामलीला ग्राउंड के कमांड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके प्रभावित होंगे। इनमें मतिया महल, बल्ली मार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

भारत के रक्षा बेड़े को मिलेगी नई ताकत: बोइंग और मरलिनहॉक ने मिलाया हाथ; आत्मनिर्भरता के साथ और क्या होगा खास?

भारत में ही मरम्मत: आधुनिक कैमरों और सेंसरों की सर्विस अब बंगलूरू में होगी। समय की सीधी बचत: उपकरणों को विदेश भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नौसेना को सहारा: P-8I समुद्री निगरानी विमानों को बिना रुकावट सर्विस मिलेगी। प्रमाणित टीम: बंगलूरू केंद्र में पूरी तरह ट्रेनिंग प्राप्त विशेषज्ञ तैनात हैं। विश्वस्तरीय केंद्र: यह पहल भारत को दुनिया में MRO (मरम्मत और रखरखाव) का बड़ा केंद्र बनाएगी। इस समझौते से भारतीय रक्षा बलों को सीधा फायदा मिलेगा। अब उपकरणों की खराबी दूर करने में बिल्कुल समय नहीं लगेगा। पहले मरम्मत के लिए विदेश जाना पड़ता था। अब सारा काम भारत में ही आसानी से हो जाएगा। इससे भारतीय नौसेना के विमान हमेशा उड़ान भरने के लिए तैयार रहेंगे। देश का रक्षा ढांचा भी पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा।इस योजना के तहत मरलिनहॉक कंपनी अपने बंगलूरू वाले सर्विस सेंटर का इस्तेमाल करेगी। यह सेंटर खास तौर पर एल3हैरिस वेस्टकैम (L3Harris WESCAM) से प्रमाणित है। यहां आधुनिक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड (EO/IR) सिस्टम की मरम्मत की जाएगी। साथ ही उनके रखरखाव की पूरी सुविधा मिलेगी।बोइंग डिफेंस इंडिया के प्रमुख निखिल जोशी ने इस पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना का P-8I विमान हिंद महासागर की सुरक्षा का मुख्य आधार है। मरलिनहॉक के साथ यह हाथ मिलाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर एक बड़ा कदम है। इससे हमारी नौसेना को तुरंत मदद मिलेगी।मरलिनहॉक के सीईओ कार्तिक रामिनेनी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आजकल के रक्षा प्लेटफॉर्म बहुत हाई-टेक हो गए हैं। इसलिए देश के भीतर ही तुरंत सर्विस मिलना बहुत जरूरी है। इस कदम से विदेशी निर्भरता खत्म होगी और समय की बड़ी बचत होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'सीएनजी बिक्री पर मिले कमीशन पर BPCL-HPCL को देना होगा सर्विस टैक्स', सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों तेल कंपनियां एमजीएल के लिए बिजनेस ऑक्सिलियरी सर्विस प्रदान कर रही थीं, इसलिए वे सेवा कर से छूट का दावा नहीं कर सकतीं। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने इस फैसले के साथ करीब 16.69 करोड़ रुपये के सर्विस टैक्स की मांग को फिर से बहाल कर दिया। इसमें बीपीसीएल पर 8.61 करोड़ रुपये और एचपीसीएल पर 8.08 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी शामिल है। इसके अलावा ब्याज और जुर्माना भी देना होगा।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों कंपनियां सीएनजी खरीदकर अपने नाम से नहीं बेच रही थीं, बल्कि एमजीएल की एजेंट के रूप में काम कर रही थीं। एमजीएल ही गैस की मालिक थी, वही खुदरा कीमत तय करती थी, वही कीमत में बदलाव करती थी और पूरी आपूर्ति व्यवस्था पर उसका नियंत्रण था। ऐसे में बीपीसीएल और एचपीसीएल केवल बिक्री को सुगम बनाने का काम कर रहे थे। कोर्ट ने कहा कि दोनों कंपनियों की भूमिका केवल एक फैसिलिटेटर की थी, जो एमजीएल की ओर से सीएनजी की बिक्री कराने के लिए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करा रही थीं।मामला उन समझौतों से जुड़ा था जिनके तहत मुंबई, ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर एमजीएल की सीएनजी बेची जाती थी। सीएनजी बेचने के लिए आवश्यक कंप्रेसर, स्टोरेज टैंक, डिस्पेंसर, पाइपलाइन और अन्य उपकरण एमजीएल ने लगाए थे। वहीं बीपीसीएल और एचपीसीएल ने पेट्रोल पंप की जगह, बिजली, पानी, बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध कराए थे।इस मामले में कस्टम, एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण ने जून 2014 में बीपीसीएल और एचपीसीएल के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि यह लेनदेन प्रिंसिपल-टू-प्रिंसिपल आधार पर बिक्री का है, इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 22, 2026 · 2 min · National Desk