11:27 AM, 22-Jul-2026 भाजपा विधायक की बात को राजद MLA का भी साथ, आरोप भी लगाए भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि मैं पंचायती राज विभाग के मंत्री को चुनौती देता हूं कि 50 फीसदी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही, मेरे साथ चलें तो दिखवा देता हूं। लाइट लगाने में सरकार का पैसा लगता है। मेंटेनेंस के लिए भी सरकार का पैसा लगता है। लेकिन, इसे कोई देखने वाला नहीं है। राजद विधायक ने कहा कि एक लाइट लगाने में 32 हजार तक का खर्च आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब के बस्ती में खराब गुणवत्ता वाली लाइट लगाई जा रही है। इसे कोई देखने वाला नहीं है। लाइट पर हंगामे में बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि पंचायती राज विभाग के मंत्री इसे दिखवा लें। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि 57 फीसदी क्षेत्रों स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन हो चुका है। इसके बावजूद जहां भी परेशानी हो रही है, वहां मैं जल्द से जल्द दिखवाता हूं। 11:25 AM, 22-Jul-2026 टेंडर कैंसिल होने पर विधायकों ने जमकर हंगामा किया बिहार में कई जगह कई योजनाओं के टेंडर कैंसिल होने के मामले पर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सरकार की ओर से मंत्री सुनील कुमार और मंत्री दीपक प्रकाश ने जवाब दिया। कहा कि राशि सुरक्षित रहती है। सारी चीजों को हमलोग दिखवा रहे हैं। 11:15 AM, 22-Jul-2026 बिहार विधानसभा सत्र के कवरेज से मीडिया का इनकार बिहार विधानसभा में दो पत्रकारों के पास रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार को पत्रकारों ने हड़ताल कर दी। विरोध स्वरूप पत्रकारों ने विधानसभा परिसर में नेताओं के बयान और सभी तरह के समाचार कवरेज का बहिष्कार किया। विधानसभा पोर्टिको के बाहर कैमरे और माइक रखकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने मांग की कि जिन दो पत्रकारों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें