टॉप-पांच कैटेगरी लीडर्स कौन हैं? 1. मीना बिंद्रा 83 वर्षीय मीना बिंद्रा भारतीय एथनिक परिधान ब्रांड बीबा (BIBA) की संस्थापक हैं। उन्होंने वर्ष 1988 में घर से छोटे स्तर पर कपड़ों का कारोबार शुरू किया था, जो आज देश के सबसे बड़े एथनिक फैशन ब्रांड्स में शामिल है। कैंडेरे हुरुन इंडिया विमेन लीडर्स लिस्ट 2026 में उन्हें भारतीय फैशन एवं लाइफस्टाइल श्रेणी में पहला स्थान मिला। उनकी कंपनी का वार्षिक राजस्व 758 करोड़ रुपये है, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक है। 2. तुषारा शंकर 46 वर्षीय तुषारा शंकर दवा कंपनी ल्यूपिन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) और सामाजिक प्रभाव से जुड़ी पहलों का नेतृत्व करती हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सामाजिक बदलाव की अगुआ श्रेणी में पहला स्थान दिया गया। इस श्रेणी की रैंकिंग सस्टेनेबिलिटी स्कोर के आधार पर की गई, जिसमें उन्होंने 50.3 अंक प्राप्त किए। 3. रजनी बेक्टर 86 वर्षीय रजनी बेक्टर ने पंजाब के लुधियाना से घर पर बेकरी उत्पाद बनाकर अपना कारोबार शुरू किया था। आगे चलकर यही कारोबार बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज (क्रेमिका) के रूप में देश की प्रमुख खाद्य कंपनियों में शामिल हो गया। उन्हें हार्टलैंड फाउंडर्स श्रेणी में पहला स्थान मिला। उनकी कंपनी का वैल्यूएशन 5,650 करोड़ रुपये है। 4. वैशाली निगम सिन्हा 56 वर्षीय वैशाली निगम सिन्हा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी रिन्यू की सह-संस्थापक और चेयरपर्सन (सस्टेनेबिलिटी) हैं। उन्होंने भारत में स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु संरक्षण और ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन) से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें नई अर्थव्यवस्था श्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
...