कम होगी खाड़ी देशों पर निर्भरता?: होर्मुज संकट के बीच इराक-तुर्किये का बड़ा तेल समझौता, ऐसे बढ़ाएंगे निर्यात

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी बाधाओं के बीच इराक ने अपने तेल निर्यात को सुरक्षित और स्थिर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इराक और तुर्किये ने शनिवार को एक साल के लिए तेल पाइपलाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत इराक तुर्किये के भूमध्यसागरीय बंदरगाह जेहान तक पाइपलाइन के जरिए बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का निर्यात करेगा। इराक का मानना है कि इससे खाड़ी के समुद्री मार्गों पर उसकी निर्भरता कम होगी और तेल निर्यात में आने वाली बाधाओं से राहत मिलेगी। समझौते में क्या तय हुआ? इराक के तेल मंत्री बासेम मोहम्मद खुदैर अल-अबादी ने बताया कि यह समझौता एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान दोनों देश तेल, बिजली और जल संसाधन क्षेत्रों में व्यापक सहयोग के लिए दीर्घकालिक ढांचा समझौता तैयार करेंगे। नए समझौते के तहत किर्कुक से तुर्किये के जेहान बंदरगाह तक जाने वाली पाइपलाइन के जरिए प्रतिदिन कम से कम 7.5 लाख बैरल इराकी कच्चे तेल का निर्यात किया जाएगा। यह कदम इराक के तेल निर्यात के लिए एक वैकल्पिक और सुरक्षित मार्ग तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। होर्मुज संकट के बीच इस समझौते की जरूरत क्यों पड़ी? यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब फरवरी में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे इराक के तेल निर्यात पर भी असर पड़ा, क्योंकि युद्ध से पहले इराक प्रतिदिन लगभग 35 लाख बैरल कच्चे तेल का निर्यात करता था और उसका अधिकांश हिस्सा दक्षिणी टर्मिनलों से होकर होर्मुज मार्ग के जरिए भेजा जाता था। नई पाइपलाइन के जरिए होने वाला निर्यात युद्ध से पहले के स्तर तक तो नहीं पहुंचेगा, लेकिन मौजूदा लगभग 2 लाख बैरल प्रतिदिन के निर्यात की तुल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

Cyber Attack: उत्तराखंड सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट पर साइबर हमला, बैकअप से चलाना पड़ा काम

उत्तराखंड में सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटों पर शनिवार को साइबर हमला हो गया। अचानक वेबसाइटें बंद करनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आईटीडीए की टीम ने बैकअप से इन वेबसाइटों का संचालन सुचारू किया। हालांकि सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट खबर लिखे जाने तक सुचारू नहीं हुई थी। शनिवार को अचानक एक मालवेयर अटैक होने के बाद आईटीडीए में हड़कंप मच गया। साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीम हरकत में आई। एक ऐसा साइबर अटैक था, जिसकी वजह से विभागों की वेबसाइट बंद करनी पड़ी। चूंकि पुराने साइबर हमले के बाद से डाटा सेंटर में इनका बैकअप रखा गया था, इसलिए कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आईटीडीए ने इन वेबसाइटों का संचालन बैकअप लेकर शुरू कर दिया। मालवेयर रूस का हो सकता है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।सीएम रिलीफ फंड, लोक निर्माण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण, राज्य कर विभाग, ईएसआईसी, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग।अक्तूबर 2024 में उत्तराखंड में सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ था। हमला इतना खतरनाक था कि सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट पूरी तरह से ठप हो गईं थीं। कई दिन की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे आईटीडीए ने वेबसाइटों का दोबारा संचालन शुरू किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद हुए सुरक्षा इंतजामों के बाद ही शनिवार को बड़ा हमला होते-होते रह गया।एक मालवेयर आया था, जिसे डिटेक्ट करके हमने वेबसाइटों का संचालन सुचारू कर दिया है। इस तरह के मालवेयर अटैक से बचने के लिए हमारी टीम काम करती रहती है।कुछ विभागों की वेबसाइट पर मालवेयर अटैक था, जो कुछ ही देर में दूर कर लिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP: नोएडा में अब पानी से भरी हौदी में डूबकर मासूम की मौत, सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल कर रही है पुलिस

इस बार पानी से भरी हाैदी मासूम के लिए जानलेवा साबित हुई। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के पर्थला गोलचक्कर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में शुक्रवार को पानी से भरी हाैदी में गिरने से मासूम (4) की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम फिरोज आलम उर्फ गोलू (4) बच्चों संग खेल रहा था। फिरोज के पिता मूलरूप से सीतापुर निवासी कामगार मुराजउद्दीन पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में रहते हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि जिस स्थान पर पानी से भरी हाैदी बनाई गई थी वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को गोलू अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह झुग्गी के पास बनी पानी से भरी हाैदी के करीब पहुंच गया।खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे पानी में जा गिरा। घटना का पता चलते ही आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-113 थाना पुलिस बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

Jantar Mantar Protest: सीजेपी की विदेशी फंडिंग की जांच, एजेंसियों के रडार पर पांच कंपनियां; चार शहर में छापा

बीते तीन दिनों में कंपनियों के मुंबई, बंगलूरू, गुरुग्राम व दिल्ली के कई ठिकानों पर छापे मारे गए। कंपनियों के वित्तीय लेन-देन, कैंपेन, इंफ्लूएंसर के बीच एग्रीमेंट समेत कई दस्तावेज खंगाले गए। कुछ डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।सूत्रों के अनुसार, जांच में कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की बात भी सामने आई है। इसके जरिये सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। पुख्ता सबूत और लिखित, डिजिटल रिकॉर्ड जुटाने के बाद मामले में एफआईआर भी दर्ज होगी।जांच में पता चला कि एआई एडिटेड वीडियो और गलत पोस्ट प्रसारित करवाए गए, ताकि पीएम और मंत्रियों की छवि खराब हो सके। करीब दो हजार से ज्यादा संदिग्ध अकाउंट की पहचान हुई है। जिनमें कई अकाउंट विदेश से, तो करीब 700 अकाउंट भारत मेंे चलाए जा रहे थे। एजेंसियां उनसे जुड़े डिजिटल डाटा सुरक्षित रखने संबंधी जानकारी भी जुटा रहीं हैं।कोलकाता। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हामिम मंडल की साजिश का खुलासा किया है। मंडल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर तोड़-फोड़ करने की साजिश रची थी। सूत्रों ने बताया कि कई पुलिस अधिकारी और राजनेता भी हामिम के निशाने पर थे।बताया जा रहा है कि प्रदर्शन और हिंसा को लेकर जांच एजेंसियों के दायरे में कई यूट्यूबर भी हैं। उनकी भूमिका संदिग्ध है जिसमें पैसों का खेल दिखाई दे रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP School-College Closed: यूपी के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। ृ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

Target killing: कुलगाम में श्रमिकों की हत्या लश्कर आतंकी लतीफ ने की, हेड कॉन्सटेबल आशिक को भी इसी ने मारा

कुलगाम जिले के केलम में शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या लश्कर-ए-ताइबा के स्थानीय आतंकी मोहम्म्द लतीफ भट ने की है। लतीफ ने ही गत 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चाैक पर अमरनाथ यात्रा में तैनात पुलिस के हेड काॅन्सटेबल आशिक हुसैन को गोली मारी थी। उसने अकेले ही दोनों वारदातों को अंजाम दिया और भाग निकला। सुरक्षाबलों ने अब इस आतंकी को ढेर करने के लिए पूरे दक्षिण कश्मीर में व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया है। एलजी ने कहा कि नियोक्ता सुनिश्चित करें कि दूसरे राज्यों से आए सभी मजदूरों को बीमा मिले और उनकी जानकारी स्थानीय पुलिस और जिला अधिकारियों के पास दर्ज हो। केलम में आतंकियों ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो श्रमिकों 28 वर्षीय भूपेंद्र और 24 वर्षीय दीपक रात्रे पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं। हमले में दीपक की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि भूपेंद्र ने शनिवार सुबह स्किम्स श्रीनगर में दम तोड़ दिया। उसने कथित ताैर पर दोनों का नाम पूछकर गोली मारी थी। दोनों श्रमिकों का अंतिम संस्कार केलम के पालपोरा में स्वजन, पुलिस अधिकारियों और नागरिक प्रशासन की मौजूदगी में किया गया। आतंकी वारदात से आहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने आतंकियों के सफाये के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सटीक एवं प्रभावी आतंकरोधी अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिए।वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों को दबोचने व मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात से ही व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है। अभियान में शनिवार को अतिरिक्त सुरक्षाबलों को शामिल कर घटनास्थल और आसपास के बड़े इलाके को सील कर दिया गया है। सामान्य आवाजाही रोक दी गई है ताक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

NEET PG 2026: परीक्षा केंद्र होंगे घर के पास, पहले ही मिल जाएंगी अहम जानकारियां; उम्मीदवारों के लिए क्या बदला?

परीक्षा केंद्र और एग्जाम सिटी को लेकर क्या बदला? परीक्षा पैटर्न में क्या बदलाव किया गया? सुरक्षा व्यवस्था को कैसे मजबूत किया गया? धांधली रोकने और निगरानी के लिए क्या कदम उठाए गए? इस बार कितने उम्मीदवार परीक्षा देंगे? स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संशोधित व्यवस्था में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के लिए तीन राज्यों की प्राथमिकता देनी होगी। इसमें उनका पत्राचार वाला राज्य पहली और अनिवार्य प्राथमिकता होगा। इससे अधिकतर उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान के नजदीक परीक्षा केंद्र मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसके अलावा 30 अगस्त को होने वाली परीक्षा से लगभग तीन सप्ताह पहले ही उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दे दी जाएगी। इससे उन्हें यात्रा और होटल जैसी व्यवस्थाएं करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया है। अब परीक्षा में 180 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय मिलेगा। इससे प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा। हालांकि परीक्षा की कुल अवधि पहले की तरह ही रहेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस बदलाव से अभ्यर्थियों पर समय का दबाव कम होगा और वे बेहतर तरीके से प्रश्न हल कर सकेंगे।सरकार ने परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के दिन आधार आधारित सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार का फिंगरप्रिंट सत्यापन सफल नहीं होता है तो आईरिस आधारित बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। प्रश्नपत्र तैयार करने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में कई स्तर की एन्क्रिप्शन तकनीक, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP School-Collage Closed: यूपी के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। ृ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण: छह मिनट 23 सेकंड तक दिन में छाएगा अंधेरा, वैज्ञानिक क्यों मान रहे दुर्लभ घटना?

यह सूर्य ग्रहण इतना खास क्यों माना जा रहा है? यह ग्रहण इतना लंबा क्यों रहेगा? किन देशों में दिखाई देगा यह दुर्लभ नजारा? पूर्ण ग्रहण के दौरान लोग क्या देख पाएंगे? सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से कैसे देखें? खगोल विज्ञान के लिए यह घटना क्यों होगी ऐतिहासिक? यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को अटलांटिक महासागर से शुरू होकर दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगा। ग्रहण का सबसे लंबा चरण मिस्र के लक्सर के पास दिखाई देगा, जहां करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक पूर्ण अंधेरा रहेगा। यह 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे जमीन से आसानी से देखा जा सकेगा। इस कारण वैज्ञानिकों, खगोलविदों और ग्रहण देखने के शौकीनों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।विशेषज्ञों के अनुसार इस असाधारण अवधि के पीछे पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य की विशेष स्थिति जिम्मेदार होगी। ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होगा, इसलिए वह सामान्य से बड़ा दिखाई देगा और सूर्य को पूरी तरह अधिक समय तक ढक सकेगा। वहीं पृथ्वी सूर्य से अपनी अधिकतम दूरी यानी एपहेलियन (Aphelion) के करीब होगी, जिससे सूर्य थोड़ा छोटा दिखाई देगा। इन दोनों स्थितियों के एक साथ बनने से पूर्ण ग्रहण की अवधि सामान्य ग्रहणों की तुलना में काफी लंबी हो जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है।पूर्ण सूर्य ग्रहण का मार्ग हजारों किलोमीटर लंबा होगा। यह अटलांटिक महासागर से शुरू होकर दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र, सूडान, सऊदी अरब, यमन और सोमालिया तक पहुंचेगा। इनमें मिस्र को ग्रहण देखने के लिए सबसे ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम खां पर ED की कड़ी नजर, रामपुर पुलिस ने सौंपी 84 मुकदमों की फाइलें

जौहर यूनिवर्सिटी की भी जांच सूत्र बताते हैं कि जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण के दौरान सरकारी जमीन, शत्रु संपत्ति पर कब्जों जैसे आरोपों पर आधारित एक शिकायत केंद्र सरकार से की गई थी। इस बीच जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण पर हुए कुल खर्च का सवाल भी उठा था। निर्माण में बाहरी लोगों के आर्थिक सहयोग के नाम पर काला धन खपाने के आरोप भी चर्चा में आए थे। इसके बाद एक तरफ आयकर विभाग सक्रिय हुआ था, जबकि ईडी की ओर से वर्ष 2019 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा आजम खां के जल निगम का अध्यक्ष रहते समय निगम में भर्ती घोटाले का मुद्दा उठने पर वर्ष 2022 में लखनऊ में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk