Explainer: क्या है कावेरी जल विवाद, जिसके लिए बड़ी तैयारी में कर्नाटक सीएम शिवकुमार, तमिलनाडु से टकराव क्यों?

Explainer: क्या है कावेरी जल विवाद, जिसके लिए बड़ी तैयारी में कर्नाटक सीएम शिवकुमार, तमिलनाडु से टकराव क्यों? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री की तरफ से आज कावेरी जल विवाद पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक क्यों बुलाई गई है? कावेरी नदी के जल को लेकर क्या विवाद है? हालिया समय में इसे लेकर क्या-क्या हुआ है? आइये जानते हैं… कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में जिस मुद्दे पर चर्चा तय की गई, वह है कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कई वर्षों से चल रहा कावेरी नदी के जल को साझा करने से जुड़ा विवाद। बताया गया है कि इस बैठक में कांग्रेस से लेकर भाजपा और जेडीएस जैसी प्रमुख पार्टियों के नेता पहुंचे। पहले जानें- कर्नाटक के सीएम ने क्यों बुलाई कावेरी जल विवाद पर बैठक? 1. तमिलनाडु सरकार की तैयारियां हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने कावेरी नदी के जल साझाकरण को लेकर आपत्ति जताई है। तमिलनाडु सरकार ने साफ कर दिया है कि वह अपने हिस्से का पानी पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। राज्य के कानून मंत्री आर. निर्मल कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक की ओर से पानी छोड़ने से इनकार किया गया है। इसके चलते अब तमिलनाडु कानूनी रास्ता अपनाएगा। कानून मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु को कानून के अनुसार जितना पानी मिलना चाहिए, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

आफत की बारिश: बाढ़-भूस्खलन से केरल में आठ, कर्नाटक में तीन की मौत; IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट?

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल में रविवार को मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।केरल में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते आठ लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, जलभराव और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण 27 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राज्यभर में बनाए गए 209 राहत शिविरों में 5,792 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।कर्नाटक में रविवार तड़के शिवमोगा जिले के इंदिरा नगर में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक झोपड़ी दब जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेनी (28) और उनके बेटे संतोष के रूप में हुई, जो कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगारू गांव के निवासी थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार सो रहा था जब सुबह करीब 2.30 बजे पहाड़ी का एक हिस्सा शेड पर गिर गया। सूत्रों ने बताया कि पास के एक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

कांग्रेस में बगावत: वड़िंग पर कुर्सी छोड़ने का दबाव, हाईकमान की चुप्पी से नाराजगी; पंजाब में स्थिति चिंताजनक

कांग्रेस में बगावत: वड़िंग पर कुर्सी छोड़ने का दबाव, हाईकमान की चुप्पी से नाराजगी; पंजाब में स्थिति चिंताजनक इस पूरे प्रकरण में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल की स्थिति भी असहज हो गई है क्योंकि नाराज नेताओं की नाराजगी दूर किए बिना ही उन्होंने नौ दिन का चुनाव अभियान हर बूथ-कांग्रेस मजबूत शुरू कर दिया है। 31 जुलाई को शुरू हुए इस अभियान के पहले दिन ही पूर्व सीएम चन्नी समेत उनके गुट के वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया था। दूसरे दिन ये कार्यक्रम पटियाला और संगरूर में आयोजित हुआ मगर वहां वो हुआ जिसकी अपेक्षा कांग्रेस को बिल्कुल नहीं थी। पंजाब कांग्रेस में बगावत बढ़ती जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व पर छिड़ा विवाद और विरोध अब बैठकों से निकलकर पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रमों तक पहुंच गया है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी गुट के समर्थकों ने वड़िंग के खिलाफ खुला मोर्चा छेड़ दिया है। इसके चलते वड़िंग पर अब कुर्सी छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। उधर, इस बगावत पर हाईकमान की चुप्पी से भी चन्नी गुट के नेताओं की नाराजगी और बढ़ गई है। वड़िंग और बघेल के सामने चन्नी गुट के समर्थकों ने चन्नी के जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए जबकि संगरूर में तो वड़िंग और चन्नी गुट के समर्थक भिड़ गए और उनमें कुर्सियां तक चलीं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP: अखिलेश यादव का तंज, बोले- सिर्फ चार दिन की सरकार बची है इसलिए विधानसभा सत्र भी चार दिन का हो रहा है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि भाजपा सरकार अब सिर्फ चार दिन की ही बची है इसलिए विधानसभा सत्र भी सिर्फ चार दिन के लिए ही आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहला दिन भाजपा सरकार श्रद्धांजलि देने में निकाल देगी। दूसरा दिन अयोध्या के प्रभु राम जी के मंदिर में हुई सुनियोजित चोरी के महापाप की जिम्मेदारी, अपने ऊपर से हटाकर केंद्र सरकार पर डालकर, अपना पल्ला झाड़ने में निकाल देगी। तीसरा दिन प्रयागराज जैसे पूरे प्रदेश में हुए छात्र आंदोलन से बचने में निकाल देगी। चौथा दिन दुखी मां के सरेआम अपमान पर मुंह छिपाकर जल्दी से सत्र खत्म करने की घोषणा करने में निकाल देगी।लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्र की कार्यवाही के दौरान सपा विधायक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेंगे। एक्सप्रेस-वे और बिजली दरों का मुद्दा उठाया जाएगा। हम राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाएंगे। उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय को ढहाने को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनी तो बेहतर जेपीएनआईसी बनाएंगे।उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि अब भाजपा को भी मालूम है कि वो फिर कभी सरकार में वापस नहीं आएंगे, इसीलिए विधानसभा को महत्व नहीं दे रहे हैं बस सत्र आयोजित करने की औपचारिकता निभा रहे हैं। भाजपा की चलाचली की बेला का मानसून सत्र भी चलाचली टाइप का सत्र है। अब भाजपा जाएगी, फिर कभी न आएगी!अखिलेश यादव ने पीडीए ऑडिट- 4 जारी करते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश में 26 हजार सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों के बंद होने से पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के बच्चे सर्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

'मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं': PM को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द; लगाया ये आरोप

मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर लीक होने का आरोप। अज्ञात लोगों से दुष्कर्म और हत्या की धमकियां मिलने का दावा। पुलिस के बार-बार घर आने और तलाश करने का आरोप। लगातार घटनाओं के कारण मानसिक तनाव में होने की बात। छात्रा ने कहा कि अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसके मुताबिक, कॉल करने वाले अश्लील और हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है। लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां भी मिलूंगी, दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे। मैं बहुत डरी हुई हूं।छात्रा का आरोप है कि पुलिस लगातार उसके घर पहुंच रही है और उसे ऐसे तलाश रही है, जैसे उसने कोई गंभीर अपराध किया हो। उसने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद से परिवार पर भी दबाव का माहौल है।छात्रा ने कहा कि वह पहले ही सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांग चुकी है। उसने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से माफी स्वीकार किए जाने की बात सामने आने के बावजूद पुलिस कार्रवाई जारी है। उसने अपील की कि अब उसे इस मामले में राहत दी जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

लव मैरिज का दर्दनाक अंत: पत्नी ने मांगा तलाक, पति फंदे पर मिला, 7 साल के बेटे ने बनाया वीडियो; हत्या का आरोप

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संजीव यादव का शव गुरुवार को फंदे से लटका मिला था। उस समय घर में केवल उनकी पत्नी और सात वर्षीय बेटा ही मौजूद थे। मनप्रीत ने दोनों पक्षों के परिवार के सदस्यों को फोन करके ‘आत्महत्या’ की सूचना दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बवाल: ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे पर विवाद; लवलीना भड़कीं, लगाई क्लास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बवाल: ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे पर विवाद; लवलीना भड़कीं, लगाई क्लास कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान ग्लास्गो के एक भारतीय रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय दल के खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परोसे गए नैपकिन पर छपे भारत के नक्शे में पूर्वोत्तर राज्यों को नहीं दिखाया गया था। इस पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कड़ी आपत्ति जताई। लवलीना ने कहा- हर हिस्सा भारत के लिए महत्वपूर्ण असम की रहने वाली लवलीना ने नैपकिन पर छपे नक्शे को देखते ही अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘नैपकिन पर बने नक्शे में हमारा पूर्वोत्तर नहीं दिखाया गया है। बाहर भी मैप लगा है, उसमें भी हमारा नॉर्थ ईस्ट नहीं है। ये मुझे बहुत बुरा लगा। भारत का हर हिस्सा महत्वपूर्ण है और उसे सही तरीके से दिखाया जाना चाहिए।’ उनकी इस टिप्पणी के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। An Indian restaurant in Glasgow has sparked controversy after hosting Indian Commonwealth Games athletes for dinner. Boxer Lovlina Borgohain objected to a map of India printed on the restaurant’s napkins, saying it excludes the North East region. Supporting her, Boxing Federation… pic.twitter.com/27LP6wDZ5d — IANS (@ians_india) August 2, 2026 असम की रहने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

युद्धपोत कम, मिसाइलें घटीं: शीर्ष जनरल की पेंटागन को चेतावनी, इस्राइल को ईरानी हमले से बचा पाएगा अमेरिका?

अमेरिकी जनरल ने अतिरिक्त युद्धपोत तैनात करने की मांग की। इस्राइल की सुरक्षा और अमेरिकी मातृभूमि के बीच चुनाव की चेतावनी। अमेरिका ने इस्राइल से ज्यादा इंटरसेप्टर मिसाइलें दागीं। THAAD और Patriot समेत कई मिसाइल सिस्टम का बड़ा स्टॉक खर्च हो चुका। मिसाइल भंडार दोबारा भरने में कई साल लगने की आशंका। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल ग्रिनकेविच ने भूमध्य सागर में एक और अमेरिकी विध्वंसक तैनात करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका को भविष्य में एक कठिन फैसला लेना पड़ सकता है। उसे यह तय करना होगा कि वह अपनी मातृभूमि की सुरक्षा को प्राथमिकता दे या फिर इस्राइल की रक्षा के लिए अपने संसाधन खर्च करता रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा युद्ध के दौरान अमेरिका ने इस्राइल की तुलना में कहीं ज्यादा इंटरसेप्टर मिसाइलें दागी हैं। इन मिसाइलों का इस्तेमाल ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने के लिए किया गया।रक्षा मामलों से जुड़े थिंक टैंक सीएसआईएस और अमेरिकी रक्षा विभाग के आंतरिक आकलन के अनुसार, अमेरिका के कई अहम मिसाइल सिस्टम का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल हो चुका है। इनमें थाड और पेट्रियट जैसे एयर डिफेंस सिस्टम के करीब 50 फीसदी इंटरसेप्टर खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल , टॉमहॉक क्रूज मिसाइल, JASSM और SM-3/SM-6 जैसी मिसाइलों के भंडार में भी कमी आई है।सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इन अत्याधुनिक मिसाइलों का उत्पादन आसान नहीं है। युद्ध के दौरान खर्च हुए हथियारों की भरपाई करने और पुराने स्तर का स्टॉक तैयार करने में अमेरिकी सेना को कई साल लग सकते हैं। यही वजह है कि रक्षा विशेषज्ञ भविष्य में किसी नए बड़े …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: पीएम मोदी आज करेंगे नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज, 10 हजार स्थानों पर एक साथ होंगे कार्यक्रम

यह अभियान माई भारत (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में देशव्यापी जन भागीदारी अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा। इसका लक्ष्य युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करना और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव के दूत बनने का आह्वान करेंगे। अभियान की शुरुआत के साथ ही देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें एक करोड़ से अधिक युवा नशे के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लेंगे।इस अभियान के तहत देशभर में प्रत्येक रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित हो। इन गतिविधियों में खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, परिचर्चा, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल होंगे।अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों और संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित किया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मजबूत करना है।अभियान का मुख्य संदेश है कि “नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।” सरकार का उद्देश्य इस राष्ट्रव्यापी अभियान के जरिए यह संदेश देश के हर युवा तक पहुंचाना और उन्हें स्वस्थ, जागरूक तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 11 Schedule: ग्लास्गो में भारत के पास 40 पदकों तक पहुंचने का आखिरी मौका, जानें आज का पूरा शेड्यूल

जूडो में तीन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद भारत की ओर से महिला 78 किग्रा वर्ग में ईशरूप नरंग, पुरुष 100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह और पुरुष +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास चुनौती पेश करेंगे। अब तक जूडो में भारत चार पदक जीत चुका है। यदि ये तीनों खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहते हैं तो भारत का कुल पदक आंकड़ा 40 के पार पहुंच सकता है। तीनों खिलाड़ियों के शुरुआती मुकाबले दोपहर में होंगे। जीत मिलने पर वे क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फिर पदक मुकाबलों में उतरेंगे। जूडो के सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk