अखिलेश का बड़ा आरोप: बीते दस वर्षों में बंद हुए हैं प्रदेश के 26 हजार से ज्यादा स्कूल, लगातार घट रहे छात्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा सरकार है। प्रदेश की समस्याओं का समाधान तभी होगा, जब भाजपा सत्ता से बाहर होगी। रविवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों, नौजवानों और बेटियों के साथ अन्याय किया है। आंदोलनकारी छात्रों से किए गए वादे भी तोड़ दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिया था कि छात्रों पर मुकदमे नहीं होंगे, पर अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अखिलेश ने पूछा कि जब सरकार वादे से मुकर जाए तो जनता किस पर भरोसा करे। उन्होंने कहा कि एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का दावा करने वाली सरकार पहले सरकारी स्कूलों में बिजली-पानी दे। भाजपा पर 2017 के बाद भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। सरकारी तालाबों और जमीनों पर कब्जा कराने की बात भी कही। फतेहपुर में पानी और पंखों की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मांग मान लेने के बाद भी बच्चों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है। अखिलेश ने एलान किया कि समाजवादी पार्टी के विधायक पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। विधायक उन्हें हरसंभव मदद देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। एक्सप्रेसवे और चढ़ावा चोरी को लेकर बोला हमला अखिलेश ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण और सड़क परियोजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ। लखनऊ-कानपुर सड़क उद्घाटन के बाद धंस गई, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी टूट गया। अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक कराने वाले लोग भाजपा सरका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

अपहरण का LIVE VIDEO: बाजार से आ रही मां के हाथ से छीना बेटा, कार में डाल भागा किडनैपर; खुलासे से सब हैरान

पुलिस की एंट्री और कहानी में बड़ा ट्विस्ट ‘किडनैपिंग’ की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर जब मामले की तफ्तीश शुरू की, तो इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली कहानी कुछ और ही निकली। यह मामला किसी पेशेवर अपराधी की करतूत का नहीं, बल्कि एक पारिवारिक विवाद का निकला। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बच्चे को ले जाने वाला कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि खुद उसका सगा पिता था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

'मैंने क्या अपराध किया?': कथित हमले के बाद पप्पू यादव ने जताई हत्या की आशंका; सांसद के आरोपों से गरमाई सियासत

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को कथित चाकू से हमले की घटना सामने आई। यह घटना राम मंदिर स्किट विवाद के बीच हुई, जिसके बाद पप्पू यादव के वकील ने दिल्ली पुलिस पर सत्तारूढ़ दल के साथ ‘मिलीभगत’ का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले से शिकायतें देने के बावजूद सांसद को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। यह घटना उस समय हुई जब पप्पू यादव अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों और उनके समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह उन्हें मारने की सुनियोजित साजिश थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

CWG 2026 Day-11 Live: जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूकीं, थोड़ी देर में पैरा ट्रैक साइकिलिंग का फाइनल

07:42 PM, 02-Aug-2026 CWG 2026 Day 11 Live: ईशरूप कांस्य से चूकीं भारतीय जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूक गईं। ईशरूप का महिला 78 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में कनाडा की कोरोली गॉडबाउट से सामना हुआ। ईशरूप हालांकि, भारत के खाते में एक और पदक नहीं जोड़ सकीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ चार पदक जीते। भारतीय जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूक गईं। ईशरूप का महिला 78 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में कनाडा की कोरोली गॉडबाउट से सामना हुआ। ईशरूप हालांकि, भारत के खाते में एक और पदक नहीं जोड़ सकीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ चार पदक जीते। 04:15 PM, 02-Aug-2026 CWG 2026 Day 11 Live: ईशरूप नारंग ने कांस्य की उम्मीद बरकरार रखी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ी ईशरूप नारंग ने शानदार वापसी करते हुए महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में जीत दर्ज कर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली है। क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड की एमा रीड से इप्पोन से हारने के बाद ईशरूप को रेपेचेज के जरिए पदक जीतने का दूसरा मौका मिला। भारतीय खिलाड़ी ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। उन्होंने रेपेचेज में कैमरून की जुडोका जॉर्जिके वेस्ली जेंगुए मूने को हराया। अब ईशरूप के पास कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जूडो का एक और पदक जीतने का सुनहरा अवसर होगा। अगर वह अगला मुकाबला जीतती हैं तो भारत के खाते में जूडो का एक और ऐतिहासिक पदक जुड़ जाएगा। साथ ही वह भारत के पदकों की संख्या को 40 तक पहुं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, सांसद ने कहा- चाकू से हमले की कोशिश की गई

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामे की खबर सामने आ रही है। सांसद पप्पू यादव के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की और मारपीट की गई। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने भी कथित तौर पर उस व्यक्ति की पिटाई की, जिसने दिल्ली स्थित उनके आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला करने की कोशिश की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

कर्नाटक में कल कैबिनेट विस्तार संभव: दिल्ली से तय होंगे मंत्री, सिद्धारमैया के करीबियों की होगी वापसी?

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार का लंबे समय से जारी इंतजार सोमवार को खत्म होने की संभावना है। कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा तैयार की गई नए मंत्रियों की सूची को कई दौर की हाई-लेवल चर्चाओं के बाद अंतिम मंजूरी दे सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट विस्तार अंतिम चरण में पहुंच गया है। हालांकि, मंत्रियों की सूची को अभी पार्टी नेतृत्व की औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से प्रस्तावित विस्तार पर चर्चा की है, लेकिन सूची को अभी औपचारिक रूप से मंजूरी नहीं मिली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए 20 विधायकों की अस्थायी सूची तैयार की है। यह सूची कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी गई है, जो एक और दौर की चर्चा के बाद अंतिम फैसला लेगा।कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला के सोमवार दोपहर तक हाईकमान से मंजूर सूची लेकर बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। उनके दौरे से नए मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम तय होने का रास्ता साफ हो सकता है।शपथ ग्रहण सोमवार शाम लोक भवन के ग्लास हाउस में होने की संभावना है। सरकार ने अभी आधिकारिक समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन मुख्यमंत्री के मौखिक निर्देशों के बाद समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।यह विस्तार शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद संभालने के ठीक दो महीने बाद हो रहा है। उनका 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल 3 जून को शपथ ले चुका है, जिसके बाद 20 मंत्री पद खाली रह गए थे। पार्टी के भीतर विचार-विमर्श और कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी की जरूरत के कारण यह विस्तार कई बार टल चुका था, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

छह नावों से बचाईं 1000 से ज्यादा जिंदगियां: असम में दिन-रात चला राहत अभियान, पढ़ें इंसानियत की बेजोड़ दास्तां

असम में आई भीषण बाढ़ के दौरान शिवसागर जिले के कुछ ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इंसानियत की मिसाल पेश की। सिर्फ छह देसी नावों की मदद से इन ग्रामीणों ने पांच गांवों के 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। बचाव अभियान में शामिल लोगों का कहना है कि उस समय उनके लिए अपनी जान से ज्यादा दूसरों की जान बचाना जरूरी था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

CJP Core Member Meet: 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी की अहम बैठक, आगे की रणनीति पर होगा फैसला; बड़ा एलान संभव

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में होगी। बैठक में संगठन की आगे की रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित होगी। इसमें आंदोलन से जुड़े प्रमुख सदस्य हिस्सा लेंगे और पिछले आंदोलन के अनुभवों के साथ आगे की कार्ययोजना पर विचार करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

कबड्डी खिलाड़ी की बीवी ने दी जान: 'यारा तेरी कमी रहेगी...', पत्नी के सुसाइड के बाद शीलू ने लिखी ये भावुक पोस्ट

1 of 16 Kabaddi Player Sheelu Balhara Wife Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें मुस्कान के अंतिम सस्कार के बाद शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतका के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि शीलू ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए मुस्कान की हत्या कर दी या साजिश रचकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष के खिलाफ शुक्रवार देर रात 2 बजे एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, शनिवार शाम फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव की पंचायतों की सहमति के बाद शाम को ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया। 2 of 16 कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा अपनी पत्नी मुस्कान के साथ फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही शीलू व उनके परिवार के लोग मुस्कान को कम दहेज लाने के ताने देने लगे। 3 of 16 मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताड़ित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा: यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत, 41 अब भी लापता

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी (नौका) में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव दल युद्धस्तर पर तलाश अभियान चला रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk