मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर लीक होने का आरोप। अज्ञात लोगों से दुष्कर्म और हत्या की धमकियां मिलने का दावा। पुलिस के बार-बार घर आने और तलाश करने का आरोप। लगातार घटनाओं के कारण मानसिक तनाव में होने की बात। छात्रा ने कहा कि अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसके मुताबिक, कॉल करने वाले अश्लील और हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है। लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां भी मिलूंगी, दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे। मैं बहुत डरी हुई हूं।छात्रा का आरोप है कि पुलिस लगातार उसके घर पहुंच रही है और उसे ऐसे तलाश रही है, जैसे उसने कोई गंभीर अपराध किया हो। उसने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद से परिवार पर भी दबाव का माहौल है।छात्रा ने कहा कि वह पहले ही सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांग चुकी है। उसने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से माफी स्वीकार किए जाने की बात सामने आने के बावजूद पुलिस कार्रवाई जारी है। उसने अपील की कि अब उसे इस मामले में राहत दी जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं': PM को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द; लगाया ये आरोप
मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर लीक होने का आरोप। अज्ञात लोगों से दुष्कर्म और हत्या की धमकियां मिलने का दावा। पुलिस के बार-बार घर आने और तलाश करने का आरोप। लगातार घटनाओं के कारण मानसिक तनाव में होने की बात। छात्रा ने कहा कि अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसके मुताबिक, कॉल करने वाले अश्लील और हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है। लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां भी मिलूंगी,