विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रस्तावित नियमों के विरोध में सोमवार को जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। कलेक्ट्रेट सर्किल के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। रैली का नेतृत्व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने किया। रैली कालवाड़ रोड स्थित रावण गेट से शुरू होकर कलेक्ट्रेट सर्किल तक पहुंची। यहां जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाना था। संगठन का कहना था कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। जिससे हंगामा शुरू हो गया।पुलिस के अनुसार बाद में प्रदर्शनकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ने लग रहे थे। इस पर पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके चलते चौमूं पुलिया और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का प्रयोग किया।हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ झूमाझटकी की और इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी वाटर कैनन वाहन तक भी पहुंच गए। इस सारे घटनाक्रम के बीच रैली में फंसी एक एंबुलेंस को प्रदर्शनकारियों ने रास्ता देकर आगे जाने दिया। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर बड़ी संख्या में प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
करणी सेना की रैली में बवाल: बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रस्तावित नियमों के विरोध में सोमवार को जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। कलेक्ट्रेट सर्किल के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। रैली का नेतृत्व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने किया। रैली कालवाड़ रोड स्थित