यमन के दक्षिणी तट से लगे अदन की खाड़ी में एक टैंकर के पास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के चलते इस समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार (स्थानीय समयानुसार) बताया कि यह घटना अदन से लगभग 95 समुद्री मील (नॉटिकल माइल) दक्षिण-पूर्व में हुई। एजेंसी के अनुसार, टैंकर के कप्तान ने जहाज के बेहद करीब तेज धमाके की आवाज सुनने की जानकारी दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।यमन के अल-बैदा प्रांत के मध्य स्थित हूती नियंत्रण वाले मुकयारस इलाके के कुछ स्थानीय निवासियों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है, जिसके अनुसार हूती विद्रोहियों ने इसी क्षेत्र से अदन की खाड़ी की दिशा में एक मिसाइल दागी थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टैंकर के पास हुए विस्फोट और कथित मिसाइल प्रक्षेपण के बीच कोई संबंध है या नहीं। वहीं, हूती विद्रोहियों ने भी इस घटना की तत्काल कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।यह घटना ऐसे समय हुई है जब हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। लाल सागर और आसपास के समुद्री मार्गों पर व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।इससे पहले सोमवार (स्थानीय समयानुसार) ओमान के तट के पास एक मालवाहक जहाज ने सूचना दी थी कि उसे किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। UKMTO की एडवाइजरी के मुताबिक, यह घटना ओमान के अल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें