‘भारतीय कानून मानने ही होंगे’: मेटा को सरकार का साफ संदेश; एल्गोरिदम पर भी नजर: डीपफेक पर सख्ती की तैयारी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में मेटा के प्लेटफ़ॉर्म को भारतीय कानूनों और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप काम करना होगा। बातचीत का केंद्र कंपनी के पूरे एल्गोरिदम को बदलना नहीं, बल्कि कंटेंट मॉडरेशन, CSAM, डीपफेक और सिंथेटिक कंटेंट से जुड़े मौजूदा सिस्टम को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। सरकार खास तौर पर स्थानीय भाषाओं और सांस्कृतिक संदर्भों की बेहतर समझ, संवेदनशील मामलों में मानव समीक्षा तथा हटाए गए हानिकारक कंटेंट को दोबारा रिकमेंड होने से रोकने पर जोर दे रही है। मेटा और MeitY के बीच तकनीकी बातचीत जारी रहेगी और अगले सप्ताह फिर बैठक होने की संभावना है। हालांकि कुछ चिंताएं अब भी बनी हुई हैं, अधिकारियों ने कहा कि मेटा के साथ हालिया बातचीत का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस और कंटेंट पॉलिसी पूरी तरह भारतीय कानूनों के अनुरूप हों। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

JPSC-JSSC विवाद: 'हम सकारात्मक सोच के साथ जा रहे हैं', सरकार-छात्रों की बैठक शुरू; जानें कौन शामिल?

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Round three of talks between JPSC-JSSC aspirants and government officials | A member of the student delegation says, “We are going with a positive mindset that our demands will be met…” pic.twitter.com/jbJv70y7M5 — ANI (@ANI) August 9, 2026 बैठक में शामिल छात्र प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि हम सकारात्मक सोच के साथ बैठक में जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी मांगों पर सरकार सकारात्मक फैसला लेगी। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो कल के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं।इससे पहले भी सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई थी। उस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी अंतिम सहमति पर फैसला नहीं हो सका। इसके बाद छात्रों ने अपना सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने का एलान किया था। वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया था कि छात्र एक वेबसाइट के माध्यम से अपनी राय और सुझाव सरकार तक भेज सकते हैं। सरकार की ओर से चार मंत्री छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।यदि वार्ता विफल रहती है तो छात्रों ने 10 अगस्त को रांची में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनका दावा है कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलनों से भी बड़ा हो सकता है। छात्रों का कहना है कि झारखंड के सभी जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी छात्र रांची पहुंचेंगे। छात्रों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में यदि बातचीत बेनतीजा रहती है तो विधानसभा घेराव और झारखंड बंद जैसे बड़े आंदोलन भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बातचीत से क्या निष्कर्ष निकलता है। यह आंदो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

अच्छी खबर: उत्तराखंड में लगने वाले हैं चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिसमें से दो गढ़वाल और दो मेले कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। इसमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, अगले चार महीने के भीतर यह मेले आयोजित किए जांएगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है, जिसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कार्मिक शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और देहरादून एवं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और अल्मोड़ा में मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आउट व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेगा।विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राएं भी पात्र होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भी निजी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। बैठक में विभागीय मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग की भागीदारी रहेगी। सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग भी इसमें शामिल होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Atiq Ahmed Son Death: अबान को अंतिम बार देखने आई थी मां शाइस्ता! दावे पर पुलिस ने कही ये बात; पूरी टाइम लाइन

1 of 17 atiq ahmed son death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दावा किया गया कि शाइस्ता परवीन पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्रिस्तान के अंदर आए बिना दूर से ही अबान को अंतिम विदाई दे रही थीं। शाइस्ता के मौके पर मौजूद होने की चर्चा के बाद लोगों की नजरें भी उस ओर टिक गईं। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि आसपास काफी लोग मौजूद थे। किसी महिला की पहचान शाइस्ता के रूप में आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। प्रयागराज में माफिया अतिक के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी नजर आईं। दावा किया गया कि इनमें अबान की मां शाइस्ता परवीन भी मौजूद थीं, हालांकि पुलिस ने शाइस्ता परवीन के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि से इन्कार किया है। 2 of 17 अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला भीड़ को पीछे हटाती रही पुलिस अबान के जनाजे के दौरान अली और उमर के पहुंचते ही मौके पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मी लोगों को पीछे हटाया। मौके पर मस्जिद की माइक से लगातार निर्देश दिया गया कि गाड़ियों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षा घेरे के पीछे रहें। 3 of 17 अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला मस्जिद के स्पीकर से भी लोगों से भीड़ को नियंत्रित रखने और गाड़ी के आसपास से पीछे हटने की अपील …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

आरक्षण पर सियासत: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर SC-ST के सामाजिक अधिकारों के खिलाफ, RSS के बयान पर जताई आपत्ति

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि देश में बहुजन समाज, खासकर एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षण केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सम्मान और समानता से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण से मिलने वाले लाभ में क्रीमी लेयर की व्यवस्था लागू करने की चर्चा को अनुचित बताया। आरक्षण का राजनीतिकरण न करने की अपील एक्स पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि सदियों से जातिगत भेदभाव, शोषण और सामाजिक उपेक्षा का सामना करने वाले एससी-एसटी समाज के लिए आरक्षण बेहद जरूरी है। जातिगत भेदभाव और अत्याचार आज भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में आरक्षण को केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। मायावती ने आरएसएस प्रमुख के उस कथित बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें आरक्षण के राजनीतिकरण से समाज में कड़वाहट पैदा होने और आरक्षण का लाभ पाने वालों से स्वेच्छा से लाभ छोड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे जातिवादी सोच का परिचायक बताया। सरकार से प्रभावी पैरवी की मांग उन्होंने कहा कि आरक्षण का मूल उद्देश्य सदियों से सामाजिक भेदभाव के शिकार रहे लोगों को संविधान के तहत समानता और सम्मान का अवसर देना है। इसे केवल आर्थिक उन्नति के पैमाने पर नहीं आंका जा सकता, क्योंकि जातिगत भेदभाव का असर समाज और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अब भी दिखाई देता है। मायावती ने कहा कि केंद्र में रही विभिन्न सरकारें भी इस सामाजिक वास्तविकता से परिचित रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि एससी-एसटी समाज को क्रीमी लेयर के दायरे से बाहर रखने के लिए सरकार के पास ठोस संवैधानिक और कानूनी तर्क हैं तो वह अदालत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Govt Jobs 2026: बैंक से लेकर रेलवे और रिसर्च संस्थानों तक, अलग-अलग योग्यता वालों के लिए निकलीं नौकरियां

1 of 8 Government Jobs 2026 - फोटो : AI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस समय विभिन्न विभागों और संस्थानों में कई भर्तियां निकली हैं। एमपीईएसबी, रेलटेल, एसबीआई समेत कई संस्थान ने अलग-अलग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 2 of 8 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में निकलीं 2,306 नौकरियां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी, सहायक और अन्य पदों समेत कुल 2,306 रिक्तियों के लिए भर्ती जारी किया है। उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 3 of 8 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik RailTel Apprentice Recruitment 2026: रेलटेल कॉर्पोरेशन में 40 पद रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 40 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 of 8 भारतीय स्टेट ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

NHAI: हाईवे की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, 60 फीसदी शिकायतें बढ़ीं; एनएचएआई को बड़ी सर्जरी की जरूरत

NHAI: हाईवे की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, 60 फीसदी शिकायतें बढ़ीं; एनएचएआई को बड़ी सर्जरी की जरूरत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में बड़ी सर्जरी की जरूरत है। यूपी में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जगह-जगह धंसने की कोई इकलौती घटना नहीं है। महाराष्ट्र, बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा व राजस्थान में भी हाईवे की गंभीर रूप से खराब गुणवत्ता के सवाल उठ चुके हैं। स्थिति यह है कि राज्यसभा में रखी गई एक लिखित रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025-26 में राजमार्गों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जुलाई में पुणे-बेंगलूरू नेशनल हाईवे (एनएच-24) पर कर्नाटक में निप्पानी शहर के पास दीवार ही ढह गई। इसके बाद एनएचएआई को अपने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी करनी पड़ी। इसी साल मार्च में पश्चिम बंगाल में पूर्वी वर्धमान में एनएच-19 के फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल (दीवार) भी ढह गई थी। जल निकासी सिस्टम का सही प्रबंध नहीं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान डाट काली सुरंग और पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी धंसने, भूस्खलन और सुरक्षा मानकों में अनदेखी के मुद्दे सामने आए। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे में डामर की खराब गुणवत्ता, कई हिस्सों में दरारें आने और जल निकासी सिस्टम का सही प्रबंध न होने की शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसी तरह से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कुछ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पद छोड़ा, पर अयोध्या नहीं, इस्तीफा के बाद भी मंदिर प्रबंधन में चंपत राय का दखल बरकरार

सूत्रों के मुताबिक अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन भी लगातार चंपत राय के संपर्क में हैं। सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन के कई मामलों में कृष्ण मोहन चंपत राय से सलाह लेते हैं। उनकी सलाह के आधार पर ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से चंपत राय की मौजूदा भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।हां ये जरूर है कि वह मंदिर नहीं गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा भी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने भी चंपत राय से मुलाकात की। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद के लिए बजरंग लाल बांगड़ा का नाम भी चर्चा में है। ऐसे में उनकी चंपत राय से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

महाराष्ट्र में दूध महंगा: 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। नई कीमतें 11 अगस्त 2026 से लागू होंगी। यह फैसला दुग्ध उत्पादक और प्रसंस्करण कल्याण संघ की ओर से लिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

'शर्तें मानेगा अमेरिका, तभी खुलेगा होर्मुज': IRGC की चेतावनी; ओमान से समझौते के कितने करीब ईरान?

यमनी सशस्त्र बलों ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर मारिब शहर में फिर से हमले करने का आरोप लगाया है। यमनी सेना के मुताबिक, इन हमलों में रिहायशी इलाकों और विस्थापित लोगों के रहने वाले शिविरों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया।अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सशस्त्र बलों ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी एक बयान में शनिवार को हुए हमलों के लिए ईरान समर्थित हूतियों को जिम्मेदार ठहराया। बयान में कहा गया कि हमलों का निशाना मारिब शहर, उसके इलाकों और घनी आबादी वाले उन शिविरों को बनाया गया, जहां स्थानीय लोग और विस्थापित लोग रह रहे हैं।इसी बीच, राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के सदस्य मेजर जनरल सुल्तान बिन अली अल-अरादा ने मारिब में सुरक्षा और सैन्य समिति के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सगीर बिन अजीज भी शामिल हुए। हूती विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। एक सैन्य सूत्र के हवाले से बयान में कहा गया कि इन हमलों का जवाब उचित समय और उचित जगह पर दिया जाएगा। 07:31 AM, 09-Aug-2026 ‘शर्तें मानेगा अमेरिका, तभी खुलेगा होर्मुज’: IRGC की चेतावनी; ओमान से समझौते के कितने करीब ईरान? इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा तभी खोला जाएगा, जब अमेरिका ईरान की शर्तों को ‘पूरी तरह’ स्वीकार करेगा। वहीं, तेहरान और ओमान ने कहा है कि वे इस अहम समुद्री मार्ग के लिए एक नए जहाजरानी प्रोटोकॉल पर समझौते के ‘बहुत करीब’ पहुंच गए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए एक अहम समुद्री मार्ग है।आईआरजीसी के प्रवक्ता सरदार मोहेबी ने कहा कि जलड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk