CWG 2026: पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचा भारतीय दल, देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ी उत्साह से लबरेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे। कई खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा। बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भी भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

Kanwar Yatra: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप: कहा- गरीबों के चावल में 70 करोड़ की साप्ताहिक कमीशनखोरी, सीएम रेखा पर क्या बोले?

आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में गरीबों के लिए निर्धारित चावल को निजी कंपनी को बेचने की योजना बनाई गई थी। Delhi: AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, “Rekha Gupta’s government is carrying out such large-scale corruption that you will be shocked. The corruption we are talking about was planned at the beginning of this year. The plan was that over the next three years, every… pic.twitter.com/FzjkWbXvFZ — IANS (@ians_india) August 9, 2026 सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, ‘रेखा गुप्ता की सरकार बड़े पैमाने पर ऐसा भ्रष्टाचार कर रही है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जिस भ्रष्टाचार की हम बात कर रहे हैं, उसकी योजना इस साल की शुरुआत में बनाई गई थी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के तहत अगले तीन वर्षों तक हर सप्ताह दिल्ली के गरीबों के लिए निर्धारित 31,000 मीट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों से निकाला जाना था। आरोप है कि यह चावल गरीबों तक पहुंचने के बजाय हरियाणा की एक निजी कंपनी को दोगुनी कीमत पर बेचा जाना था। भारद्वाज ने दावा किया कि इस पूरे मामले में हर सप्ताह एक किलो चावल पर 23 रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उनके अनुसार, कुल मिलाकर प्रति सप्ताह 70 से 71 करोड़ रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने आगे दावा किया कि योजना के मुताबिक तीन साल तक चावल की बिक्री जारी रहती तो कुल 22 हजार करोड़ रुपये का चावल बेचा जाना था और कुल 11 हजार करोड़ रुपये का कमीशन लिया जाना था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

खरगे ने की छात्रों की गूंज कैंपेन की सराहना: बोले- राहुल गांधी ने मुद्दा उठाया, छात्रों को हुआ फायदा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तराखंड के दौरे पर हैं। रुद्रपुर में हुई बैठक के बाद उन्होंने रांची में ‘छात्रों की गूंज’ कैंपेन और जेपीएससी-जेएसएससी स्वयंसेवकों के विरोध-प्रदर्शन पर कहा कि गांधी देश भर में नौकरी चाहने वालों और छात्रों के संघर्षों को उठाने वाले पहले व्यक्ति थे। राहुल गांधी ने ही सबसे पहले यह मुद्दा उठाया था। वह कोटा गए और इससे जुड़े सभी लोगों से मिले। उसके बाद, इस मुद्दे को असली रफ़्तार मिली। छात्रों ने भी अपनी मांगें रखी हैं और अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें राहुल गांधी के कैंपेन और उनसे मिले प्रोत्साहन से फ़ायदा हुआ है। #WATCH | Rudrapur, Uttarakhand | On delimitation, Congress National President and Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge says, “In a democracy, we cannot tie anyone’s hands, nor can we suppress their thoughts… However, our position is clear. We will abide by the decision reached… pic.twitter.com/iuDXMazOtp — ANI (@ANI) August 9, 2026 #WATCH | Rudrapur, Uttarakhand | On ‘Chhatron Ki Goonj’ campaign and JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi, Congress National President and Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge says, “… Rahul Gandhi was the very first to raise this issue… He visited Kota and met everyone… pic.twitter.com/DMzBQMQDY7 — ANI (@ANI) August 9, 2026 शनिवार को, गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक बढ़ाया। यह कैंपेन राजस्थान के कोटा में ‘छात्रों की गूंज महा रैली’ के साथ शुरू हुआ और बाद में देहरादून पहुंचा। प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों की भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

महिला आरक्षण विधेयक को अकाली दल का समर्थन: शिअद ने केंद्र से की ये मांग, BJP से गठबंधन पर क्या बोले गुलजार?

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू करने की मांग की है। पार्टी ने सभी राज्यों में संसदीय सीटों की संख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी के केंद्र के प्रस्ताव का समर्थन किया। ये फैसले शनिवार को अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में लिए गए। बैठक के एजेंडे अहम माने गए क्योंकि सुखबीर बादल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर लौटे थे। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन प्रक्रिया को भी तुरंत आगे बढ़ाने के पक्ष में है। पार्टी लोकसभा में पेश सभी राज्यों की संसदीय सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया निष्पक्ष और समान होनी चाहिए। इससे किसी भी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा और सभी को समान प्रतिनिधित्व मिलेगा। बादल ने बताया कि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है। सिख गुरुओं ने हमेशा महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों पर जोर दिया है। महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना इसी भावना के अनुरूप है। आरक्षण की पारदर्शी प्रक्रिया बादल ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान कर उदाहरण पेश किया है। उन्होंने केंद्र से मांग की कि महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के लागू किया जाए। साथ ही, परिसीमन को लेकर सभी राज्यों के हितों का ध्यान रखा जाए। इसके लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

PM मोदी आज मिलेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से: शाम चार बजे होगी खास मुलाकात; 39 पदक जीतकर लौटा भारत

PM मोदी आज मिलेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से: शाम चार बजे होगी खास मुलाकात; 39 पदक जीतकर लौटा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, प्रधानमंत्री और कॉमनवेल्थ चैंपियंस के बीच यह खास बैठक आज शाम चार बजे निर्धारित है। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे। 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम थी। कई ऐसे खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में 39 पदक जोड़े। कई खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

जमात-ए-इस्लामी पर शिकंजा: यूएपीए मामले में 26 ठिकानों पर पुलिस का छापा, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से आपत्तिजनक दस्तावेज, साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद कर जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की जांच की जा रही है ताकि प्रतिबंधित संगठन से जुड़े अन्य लोगों गतिविधियों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठनों और उनसे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। तलाशी की पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और नियमों के तहत की गई। सोपोर पुलिस ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों या संगठनों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

‘भारतीय कानून मानने ही होंगे’: मेटा को सरकार का साफ संदेश; एल्गोरिदम पर भी नजर: डीपफेक पर सख्ती की तैयारी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में मेटा के प्लेटफ़ॉर्म को भारतीय कानूनों और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप काम करना होगा। बातचीत का केंद्र कंपनी के पूरे एल्गोरिदम को बदलना नहीं, बल्कि कंटेंट मॉडरेशन, CSAM, डीपफेक और सिंथेटिक कंटेंट से जुड़े मौजूदा सिस्टम को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। सरकार खास तौर पर स्थानीय भाषाओं और सांस्कृतिक संदर्भों की बेहतर समझ, संवेदनशील मामलों में मानव समीक्षा तथा हटाए गए हानिकारक कंटेंट को दोबारा रिकमेंड होने से रोकने पर जोर दे रही है। मेटा और MeitY के बीच तकनीकी बातचीत जारी रहेगी और अगले सप्ताह फिर बैठक होने की संभावना है। हालांकि कुछ चिंताएं अब भी बनी हुई हैं, अधिकारियों ने कहा कि मेटा के साथ हालिया बातचीत का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस और कंटेंट पॉलिसी पूरी तरह भारतीय कानूनों के अनुरूप हों। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

JPSC-JSSC विवाद: 'हम सकारात्मक सोच के साथ जा रहे हैं', सरकार-छात्रों की बैठक शुरू; जानें कौन शामिल?

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Round three of talks between JPSC-JSSC aspirants and government officials | A member of the student delegation says, “We are going with a positive mindset that our demands will be met…” pic.twitter.com/jbJv70y7M5 — ANI (@ANI) August 9, 2026 बैठक में शामिल छात्र प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि हम सकारात्मक सोच के साथ बैठक में जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी मांगों पर सरकार सकारात्मक फैसला लेगी। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो कल के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं।इससे पहले भी सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई थी। उस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी अंतिम सहमति पर फैसला नहीं हो सका। इसके बाद छात्रों ने अपना सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने का एलान किया था। वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया था कि छात्र एक वेबसाइट के माध्यम से अपनी राय और सुझाव सरकार तक भेज सकते हैं। सरकार की ओर से चार मंत्री छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।यदि वार्ता विफल रहती है तो छात्रों ने 10 अगस्त को रांची में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनका दावा है कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलनों से भी बड़ा हो सकता है। छात्रों का कहना है कि झारखंड के सभी जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी छात्र रांची पहुंचेंगे। छात्रों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में यदि बातचीत बेनतीजा रहती है तो विधानसभा घेराव और झारखंड बंद जैसे बड़े आंदोलन भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बातचीत से क्या निष्कर्ष निकलता है। यह आंदो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

अच्छी खबर: उत्तराखंड में लगने वाले हैं चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिसमें से दो गढ़वाल और दो मेले कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। इसमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, अगले चार महीने के भीतर यह मेले आयोजित किए जांएगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है, जिसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कार्मिक शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और देहरादून एवं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और अल्मोड़ा में मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आउट व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेगा।विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राएं भी पात्र होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भी निजी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। बैठक में विभागीय मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग की भागीदारी रहेगी। सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग भी इसमें शामिल होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk