Top News: होर्मुज में CENTCOM की धौंस; UP में तिरंगा यात्रा; पुडुचेरी दौरे पर शाह; 15 अगस्त पर PMO की खास पहल

Top News Today: आज रविवार, 09 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। होर्मुज में अमेरिका की सख्ती के बीच सेंटकॉम ने दावा किया है कि 53 वाणिज्यिक जहाजों के रूट बदलवाए गए हैं। वहीं, तेल-गैस सप्लाई के लिए नए प्लान पर भी चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगी। इस बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ध्वजारोहण के दौरान वंदेमातरम की धुन और शब्द गूंजेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से जेन-जी के सवालों और आकांक्षाओं पर बात कर सकते हैं। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम चर्चा की। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal: सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में मिलेगी सफलता, नई जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी मान-सम्मान

1 of 13 09 अगस्त का राशिफल - फोटो : amarujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Rashifal 09 August: अगस्त 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर करियर, धन, परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे, तो कुछ को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और किन राशि वालों को मिल सकता है खास लाभ। अगस्त 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर करियर, धन, परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे, तो कुछ को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और किन राशि वालों को मिल सकता है खास लाभ। 2 of 13 09 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज का दिन नई उम्मीदों और सुनहरे अवसरों की सौगात लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, लेकिन बढ़ते खर्चों पर भी नजर रखना जरूरी होगा। सोच-समझकर किया गया बजट आपको भविष्य में बड़ी राहत देगा। परिवार के साथ धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन को सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का शंखनाद आज, साध्वी ऋतंभरा समेत 12 साधु-संतों को पुलिस का रेड नोटिस

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का शंखनाद आज, साध्वी ऋतंभरा समेत 12 साधु-संतों को पुलिस का रेड नोटिस स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कारसेवा का एलान किया था। इसके लिए उन्होंने 12 जुलाई को हरिद्वार स्थित वात्सल्य गंगा आश्रम में साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात कर समर्थन मांगा था। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा था कि 9 अगस्त को आश्रम से विधिवत कारसेवा की घोषणा होगी। इसके लिए भव्य कार्यक्रम रखा गया है। इसमें 13 अखाड़ों से साधु-संतों को बुलाया गया है। पहले यह माना जा रहा कि कारसेवा आश्रम से बाहर निकलकर होगी लेकिन स्वामी सच्चिदानंद महाराज से स्पष्ट कर दिया है कि शनिवार को सभी कार्यक्रम आश्रम में ही होंगे। कोई बाहर नहीं जाएगा। आश्रम में ही आगे की योजना पर मंथन होगा साधु संत इस पर निर्णय लेंगे। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कारसेवा का एलान किया था। इसके लिए उन्होंने 12 जुलाई को हरिद्वार स्थित वात्सल्य गंगा आश्रम में साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात कर समर्थन मांगा था। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा था कि 9 अगस्त को आश्रम से विधिवत कारसेवा की घोषणा होगी। इसके लिए भव्य कार्यक्रम रखा गया है। इसमें 13 अखाड़ों से साधु-संतों को बुलाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Dharmendra Pradhan: 'मैं किसान का बेटा, वापस आऊंगा', इस्तीफे के 15 दिन बाद शिक्षा मंत्री; जेन-जी पर क्या बोले?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नीट पेपर लीक मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से अपने इस्तीफे को लेकर चुप्पी तोड़ी। भुवनेश्वर की जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जेन-जी उनके बच्चों की तरह है और कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं थी। प्रधान ने कहा कि भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे पैदा होते हैं। पिछले 10 वर्षों में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं। उनके सपने हैं और वे भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए मंत्री पद महत्वपूर्ण नहीं था। प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्रालय से इस्तीफा दिया था।रायराखोल में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजद कार्यकर्ताओं के विरोध और उन्हें ‘वापस जाओ’ कहने वाले नारों से वह परेशान नहीं हैं। हवाईअड्डे के पास बीजद की युवा और छात्र इकाइयों के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वापस जाने के लिए कहा जाएगा, तब भी वह वापस आएंगे।प्रधान ने कहा कि नवीन पटनायक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: ईरान ने होर्मुज में फिर दिखाई ताकत, ADNOC पोत पर हमला; क्या अमेरिका के साथ अबू धाबी से भी जंग?

अबू धाबी की सरकारी तेल और गैस कंपनी ADNOC के एक जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय हमला हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने कहा कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों के तहत इस जहाज पर मिसाइल दागी। ADNOC ने बताया कि शनिवार तड़के हुए हमले में किसी की जान नहीं गई। क्या ADNOC के कई जहाज पहले भी हमले का शिकार हुए हैं? ADNOC ने अपने बयान में कहा कि फरवरी में अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय उसके एक दर्जन से ज्यादा जहाजों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन हमलों में एक चालक दल के सदस्य की मौत हुई है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। ADNOC ने यह नहीं बताया कि हमला कहां हुआ और जहाज को कितना नुकसान पहुंचा। क्या ओमान के पास भी एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ? बाद में यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि ओमान के खसब शहर के पूर्व में एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इससे जहाज में आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। केंद्र के मुताबिक, जहाज और उसका चालक दल सुरक्षित है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वही घटना थी, जिसमें ADNOC का जहाज शामिल था। क्या ईरान और ओमान होर्मुज को लेकर समझौते पर बात कर रहे हैं? स्ट्रेट के दूसरी ओर मौजूद ईरान और ओमान जलडमरूमध्य को संचालित करने के लिए एक समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। युद्ध से पहले इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जाता था। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा है कि अमेरिका के अपना रवैया सुधारने तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला जाएगा। परिषद के सचिव मोहम्मद बघेर ज़ोलघदर न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, चुनावी तैयारियों के बीच 15 अगस्त तक चलेगा सिलसिला

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेशवासियों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान का शुभारंभ राजधानी से करेगी। आज मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे। इसमें तमाम जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे। यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती का जयघोष तथा अमर बलिदानियों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे। सीएम आवास से शुरू होने वाली यह यात्रा हजरतगंज स्थित लोकभवन तक जाएगी। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 एवं 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों के साथ ही प्रदेश में विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकालकर भाजपा राष्ट्र प्रेम का संचार करेगी। 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस, मौन जुलूस एवं संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक संस्थान एवं कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसम्पर्क एवं जनजागरण किया जाएगा। यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती का जयघोष तथा अमर बलिदानियों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे। सीएम आवास से शुरू होने वाली यह यात्रा हजरतगंज स्थित लोकभवन तक जाएगी। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 एवं 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी।13 अग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand: JPSC आंदोलन पर सुदेश महतो का सरकार पर वार, बोले- सत्ता के आराम ने प्रशासन को जनता से कर दिया दूर

आजसू पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शनिवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली सत्ता का आराम प्रशासन को आम जनता की समस्याओं से दूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरोसा नौकरशाही में नजर आ रहा है, जबकि युवा अपने अधिकारों और भविष्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। सुदेश महतो जमशेदपुर के टाउन हॉल में आजसू पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC मुद्दे पर आंदोलन कर रहे युवाओं का उठाया सवाल सुदेश महतो ने रांची में चल रहे JPSC मुद्दे को लेकर युवाओं के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रमुख के आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी की आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही है। सरकार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज सुननी होगी। ‘युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत’ आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड के युवा आने वाले समय में राज्य की ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को नेतृत्व प्रदान करेगी और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर देगी। सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी संगठन में युवाओं को नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार कर रही है। उनका लगातार प्रयास है कि युवा केवल पार्टी के कार्यकर्ता बनकर न रहें, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेता के रूप में तैयार किया जाए, त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

कीव में रूस का भीषण हमला: सर्बिया दौरे पर पहुंचे जेलेंस्की बोले- पैट्रियट मिसाइल के कागजी काम ने बढ़ाई मुश्किल

बेलग्रेड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने रूसी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 2025 की तुलना में 2026 में पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की आपूर्ति घटी है। अमेरिका यूक्रेन में ही पैट्रियट इंटरसेप्टर बनाने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। हालांकि, लाइसेंस से जुड़ी कागजी कार्रवाई में काफी देरी हो रही है। जेलेंस्की के मुताबिक, पैट्रियट ही एकमात्र ऐसा सिस्टम है जो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिरा सकता है।दूसरी ओर, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने जेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन को ‘मित्र राष्ट्र’ बताया। वुसिक ने दोहराया कि सर्बिया यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। रूस पर प्रतिबंध न लगाने को लेकर यूरोपीय संघ सर्बिया पर लगातार दबाव बना रहा है। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के प्रयासों और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने रात भर में 151 ड्रोन और छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। कीव के उत्तर-पूर्व स्थित ब्रोवारी जिले में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह मलबे में बदल गया। इस हादसे में तीन साल के बच्चे और उसके दादा-दादी की जान चली गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य और मदद के लिए आया एक पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजधानी कीव में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि उसने 135 ड्रोन मार गिराए। पिछले महीने रूस द्वारा दागे गए लगभग 9,000 ड्रोन और मिसाइलों में से यूक्रेन 60 प्रतिशत को ही रोक पाया। जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों और अधिक एंटी-बैलिस्टि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: बांकीपुर-दतिया के नतीजे किसके लिए सबक, किसे दे गए उम्मीद; विश्लेषकों ने बताई अंदर की बात

Khabaron Ke Khiladi: बांकीपुर-दतिया के नतीजे किसके लिए सबक, किसे दे गए उम्मीद; विश्लेषकों ने बताई अंदर की बात पीयूष पंत: बांकीपुर के चुनाव ने ये दिखाया है कि चाहे भाजपा को वोट हो या राजद का वोट दोनों पीके की तरफ शिफ्ट हुआ है। मुझे लगता है कि पीके ने अपनी पहचान और अपनी प्रेजेन्स को उन्होंने दो साल पहले जो यात्रा की उससे बिहार में बना ली थी। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। नीतीश के जाने के बाद बिहार में जो गैप आया है, प्रशांत किशोर उसे भरने की कोशिश करेंगे। बीते हफ्ते तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए। बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत ने सुर्खियां बटोरीं। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर 31 साल बाद मिली भाजपा की हार ज्यादा चर्चा में है। वहीं, दतिया विधानसभा नतीजों के बाद जीतने और हारने वाले दोनों पक्ष की ओर से भीतरघात की चर्चा है। कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार से ज्यादा यहां चर्चा नरोत्तम मिश्र की हो रही है। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इन विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पीयूष पंत, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल और मीहिर रंजन मौजूद रहे। मिहिर रंजन: इस उपचुनाव के नतीजों का भविष्य में बड़ा असर हो सकता है। कई बार कुछ उपचुनाव सिर्फ एक सीट या सरकार के हिसाब से नहीं जनता की पल्स के हिसाब स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand: JPSC आंदोलन पर सुदेश महतो का सरकार पर वार, बोले- सत्ता के आराम ने प्रशासन को जनता से कर दिया दूर

आजसू पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शनिवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली सत्ता का आराम प्रशासन को आम जनता की समस्याओं से दूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरोसा नौकरशाही में नजर आ रहा है, जबकि युवा अपने अधिकारों और भविष्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। सुदेश महतो जमशेदपुर के टाउन हॉल में आजसू पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC मुद्दे पर आंदोलन कर रहे युवाओं का उठाया सवाल सुदेश महतो ने रांची में चल रहे JPSC मुद्दे को लेकर युवाओं के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रमुख के आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी की आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही है। सरकार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज सुननी होगी। ‘युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत’ आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड के युवा आने वाले समय में राज्य की ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को नेतृत्व प्रदान करेगी और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर देगी। सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी संगठन में युवाओं को नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार कर रही है। उनका लगातार प्रयास है कि युवा केवल पार्टी के कार्यकर्ता बनकर न रहें, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेता के रूप में तैयार किया जाए, त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 8, 2026 · 2 min · National Desk