Surya Grahan 2026 Live: आज कितने बजे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें कहां दिखेगा पूर्ण और आंशिक ग्रहण

03:04 PM, 12-Aug-2026 Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण की पौराणिक कथा हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं में राहु और केतु को असुर शक्तियों से जोड़ा गया है। सूर्य ग्रहण की कथा का संबंध समुद्र मंथन और अमृत प्राप्ति की घटना से बताया जाता है। मान्यता के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने मिलकर क्षीरसागर का मंथन किया, तो उसमें से अमृत कलश निकला। अमृत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा, क्योंकि इसे पीने वाला अमर हो जाता। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया और देवताओं व असुरों के बीच अमृत बांटने लगे। इसी दौरान स्वर्भानु नाम का असुर देवता का रूप धारण करके देवताओं की पंक्ति में बैठ गया और अमृत की कुछ बूंदें पी लीं। सूर्य देव और चंद्र देव को उसके असुर होने का पता चल गया। उन्होंने भगवान विष्णु को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से स्वर्भानु का सिर धड़ से अलग कर दिया। अमृत का स्पर्श हो जाने के कारण उसका सिर अमर हो चुका था। बाद में उसका सिर राहु और धड़ केतु कहलाया। पौराणिक मान्यता है कि सूर्य और चंद्रमा द्वारा उसकी पहचान बताए जाने के कारण राहु उनसे शत्रुता रखने लगा। इसी वजह से वह समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा को ग्रसता है। सूर्य को ग्रसने की घटना को सूर्य ग्रहण और चंद्रमा को ग्रसने को चंद्र ग्रहण से जोड़ा जाता है। यह कथा धार्मिक और पौराणिक मान्यता पर आधारित है। वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण चंद्रमा के सूर्य और पृथ्वी के बीच आने के कारण होने वाली खगोलीय घटना है। 02:57 PM, 12-Aug-2026 Surya Grahan 2026 Live: कितने घंटे का होगा सूर्यग्रहण आज यानी 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और 13 अगस्त की रात 1 बजकर 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Session Live: लोकसभा में बिना चर्चा के खनिज एवं खनन संशोधन बिल पारित, राज्यसभा में चर्चा जारी

03:16 PM, 12-Aug-2026 लोकसभा में बिना चर्चा के खनिज एवं खनन संशोधन विधेयक 2026 पारित लोकसभा ने खनिज और खनन (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के पारित कर दिया। विधेयक पेश किए जाने के कुछ ही देर बाद विपक्षी सांसद भारी नारेबाजी और विरोध करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बिना चर्चा के ही विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। उन्होंने विधायी कामकाज में हिस्सा नहीं लेने को लेकर विपक्षी सांसदों को फटकार भी लगाई। लोकसभा ने खनिज और खनन (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के पारित कर दिया। विधेयक पेश किए जाने के कुछ ही देर बाद विपक्षी सांसद भारी नारेबाजी और विरोध करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए।इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बिना चर्चा के ही विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। उन्होंने विधायी कामकाज में हिस्सा नहीं लेने को लेकर विपक्षी सांसदों को फटकार भी लगाई। 02:42 PM, 12-Aug-2026 एफसीआरए विधेयक जेपीसी के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी हंगामे के बीच लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। यह विधेयक 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था। इसमें देश में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और विदेश से मिलने वाली रकम पर सरकार की निगरानी और सख्त करने का प्रस्ताव है। विधेयक में एक खास प्रावधान यह है कि अगर किसी संगठन का एफसीआरए लाइसेंस खत्म हो जाता है, तो उसकी संपत्ति को संभालने और उसका निपटारा करने के लिए एक नामित प्राधिकरण बनाया जाएगा। प्रस्तावित कानून के तहत अगर किसी संगठन का एफसीआरए प्रमाणपत्र रद्द ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Priyanka Gandhi: 'क्या हम चुपचाप बैठे रहें', मीडिया के सवाल पर बिफरीं प्रियंका? गृह मंत्री पर साधा निशाना

#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra gets angry at the media on being asked about the continuing deadlock in Parliament, asks, “Should we remain silent the way you (the media) do?” “Who do you think is responsible for this? Are you not answerable to the public when you… pic.twitter.com/hrSJkl6PfI — ANI (@ANI) August 12, 2026 दरअसल बुधवार को जब प्रियंका गांधी संसद भवन परिसर पहुंची तो उन्हें कई मीडिया कर्मियों ने घेर लिया। इस दौरान पत्रकारों ने संसद में जारी गतिरोध पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया मांगी। इस पर प्रियंका गांधी नाराज हो गईं और पूछा कि ‘आप क्या चाहते हैं? जब हजारों छात्र इकट्ठा होते हैं और उनकी एक ही मांग होती है तो आप उन पर लाठियां बरसाते हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग किया जाता है, पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाता है। बिहार में एके 47 चलाई जाती है और हम सरकार से सवाल भी न करें। हम भी चुपचाप बैठे रहें, जैसे आप लोग चुप हैं?‘प्रियंका गांधी ने लोकतांत्रिक जवाबदेही का मुद्दा उठाया और पूछा कि क्या गृह मंत्री अपने आप को जनता के प्रति जवाबदेय मानते हैं या नहीं? उन्होंने कहा, ‘क्या आप जनता के प्रति जवाबदेय नहीं हैं? इसलिए हमें भी शांत बैठना चाहिए?’ प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्ष चुप नहीं रहेगा।विपक्ष प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल के इस्तेमाल के मुद्दे पर गृह मंत्री से संसद में जवाब देने की मांग कर रहा है और साथ ही माफी मांगने की भी मांग कर रही है। इस मुद्दे पर संसद का मानसून सत्र बाधित रहा है। अब सरकार इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है और गृह मंत्री संसद में इस पर जवाब देंगे। अब वहीं एनडीए सांसदों ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'बकरी, मुर्गी, सिलाई मशीन और...', ये लालच देकर गिरोह कराता था धर्मांतरण; 15 परिवारों ने अपनाया ईसाई धर्म

UP: ‘बकरी, मुर्गी, सिलाई मशीन और…’, ये लालच देकर गिरोह कराता था धर्मांतरण; 15 परिवारों ने अपनाया ईसाई धर्म चर्च के केयरटेकर राजेश गौतम की दो बेटियों ने भी ग्रामीणों से जमकर बहस की और किसी को परिसर में दाखिल नहीं होने दिया। दोनों ने गेट को अंदर से बंद कर लिया। राजस्व की टीम को भी भीतर जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक समझाने के बाद दोनों राजी हुईं। उन्होंने शर्त रखी कि राजस्व टीम के अलावा दूसरा कोई भी परिसर में दाखिल नहीं होगा। राजस्व टीम ने चर्च की जमीन की पैमाइश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद टीम बैरंग वापस लौट गई। बुधवार को राजस्व की टीम पुलिस के साथ जाकर चर्च की जमीन की पैमाइश करेगी। चर्च के केयरटेकर राजेश गौतम की दो बेटियों ने भी ग्रामीणों से जमकर बहस की और किसी को परिसर में दाखिल नहीं होने दिया। दोनों ने गेट को अंदर से बंद कर लिया। राजस्व की टीम को भी भीतर जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक समझाने के बाद दोनों राजी हुईं।उन्होंने शर्त रखी कि राजस्व टीम के अलावा दूसरा कोई भी परिसर में दाखिल नहीं होगा। राजस्व टीम ने चर्च की जमीन की पैमाइश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद टीम बैरंग वापस लौट गई। बुधवार को राजस्व की टीम पुलिस के साथ जाकर चर्च की जमीन की पैमाइश करेगी। लखनऊ के मोहनला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूक्रेनी बैंक से रूस का अरबों डॉलर का विवाद: पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी; क्या है पूरा मामला?

यूक्रेनी बैंक से रूस का अरबों डॉलर का विवाद: पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी; क्या है पूरा मामला? यूक्रेनी बैंक से रूस का अरबों डॉलर का विवाद: पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी; क्या है पूरा मामला? न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Aug 2026 01:17 PM IST सार रूस ने यूक्रेन के सरकारी बैंक के साथ विवाद में पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को अपना मध्यस्थ बनाया है। बैंक रूस की सैन्य कार्रवाई से हुए नुकसान की भरपाई मांग रहा है। विवाद में तीन मध्यस्थ हैं और दावे की रकम सैकड़ों करोड़ डॉलर बताई जा रही है। रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला- Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk

Surya Grahan 2026 Live : कुल 4 घंटे 24 मिनट का रहेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल मान्य है या नहीं

11:05 AM, 12-Aug-2026 हिंदू धार्मिक परंपराओं में सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करने की मान्यता है। इसके पीछे यह विश्वास है कि ग्रहण का समय पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सामान्य समय से अलग माना जाता है। इसी कारण कई मंदिरों में ग्रहण के दौरान कपाट बंद रखे जाते हैं और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, शुद्धिकरण और पूजा की जाती है। हालांकि, यह नियम धार्मिक मान्यता और परंपरा का हिस्सा है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। अलग-अलग मंदिरों और संप्रदायों में ग्रहण से जुड़े नियमों में भी अंतर हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: 'देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति', अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, ‘हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। उन्होंने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है।‘इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने संस्कृत का श्लोक भी एक्स पर पोस्ट किया, ‘चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम्। प्रसादयति यो लोकं तं लोकोऽनुप्रसीदति।।’ इस श्लोक का हिंदी अर्थ है- ‘जो व्यक्ति अपनी दृष्टि, विचारों, वाणी और कर्मों के माध्यम से लोगों का हृदय जीत लेता है, वह ही उनके विश्वास, सम्मान और सद्भाव का पात्र बनता है।‘इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा गया था, ‘अष्टौ गुणाः पुरुषं दीपयन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च। पराक्रमश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।। इस श्लोक का अर्थ है, ‘ये आठ गुण मनुष्य के जीवन को प्रकाशमान करते हैं। बुद्धि उसके मार्ग को स्पष्ट करती है, सदाचार उसके आचरण को पवित्र बनाता है और संयम उसे अनुशासित रखता है। ज्ञान उसे विवेक देता है, वीरता कठिन परिस्थितियों में अडिग रखती है और वाणी की कुशलता उसे समाज में सम्मान दिलाती है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना और उपकारों के प्रति कृतज्ञ रहना उसके व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करते हैं।‘इससे पहले प्रधानमंत्री की ओर से 7 अगस्त को सुभाषित शेयर किया गया था। तब पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, ‘किं चन्द्रमाः प्रत्युपकारलिप्सया करोति गोभिः कुमुदावबोधनम्। स्वभाव एवोन्नतचेतसां सतां परोपकारव्यसनं हि जीवितम्॥‘इस श्लोक का हिंदी अर्थ है, ‘चंद्रमा किसी प्रत्युपकार की इच्छा से अपनी किरणों द्वारा कमुदुनी को प्रकाशित न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Hurun Report: अंबानी परिवार भारत में सबसे धनी, अदाणी पहली पीढ़ी के कारोबारियों में शीर्ष पर

कौन हैं भारत के शीर्ष कारोबारी परिवार? किन परिवारों ने दर्ज की सबसे तेज संपत्ति वृद्धि? जिंदल परिवार ने कैसे बढ़ाया अपना कारोबार मूल्य? यह जानकारी ‘2026 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट’ में सामने आई है। इस सूची में दूरसंचार कंपनी एयरटेल के प्रवर्तक सुनील भारती मित्तल तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 12.1 लाख करोड़ रुपये है, जिससे वह पहली पीढ़ी के परिवारों में दूसरे सबसे अमीर हैं। कुमार मंगलम बिड़ला 8.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने बताया कि भारत के सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबारों का कुल मूल्य अब 1.46 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह भारतीय मुद्रा में 138 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। उन्होंने कहा कि यदि यह सूची एक देश होती, तो यह सकल घरेलू उत्पाद के हिसाब से दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होती। यह नीदरलैंड, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और पोलैंड जैसे देशों से भी बड़ी होती। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के शीर्ष 300 पारिवारिक कारोबारों ने पिछले दो वर्षों में प्रतिदिन 4,076 करोड़ रुपये का मूल्य जोड़ा है।मुकेश अंबानी का परिवार लगातार भारत के सबसे धनी कारोबारी परिवार के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। उनकी कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपये है, भले ही इसमें 8.5 फीसदी की गिरावट आई है। गौतम अदाणी का परिवार पहली पीढ़ी के कारोबारियों में सबसे अमीर है। उनकी संपत्ति 19.6 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई है। सुनील भारती मित्तल का परिवार 12.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। वह पहली पीढ़ी के परिवारों में दूसरे सबसे अमीर है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिकी कोर्ट में पन्नू केस के आरोपी निखिल गुप्ता की सजा की तारीख बदली, अब कब होगा फैसला?

अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का जुर्म कबूल करने वाले निखिल गुप्ता की सजा सुनाने की तारीख 20 नवंबर तक टाल दी है। न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट ने पहले गुप्ता को सजा सुनाने के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की थी, लेकिन जिसकी हत्या की साजिश रची गई थी उस व्यक्ति के अनुरोध पर सुनवाई को टाल दिया गया। हालांकि कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों में पीड़ित का नाम नहीं है, लेकिन पन्नू के वकील ने सार्वजनिक रूप से खुद को कथित हत्या की साजिश का निशाना बताया है। सरकारी वकील ने क्या बताया? न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायालय के समक्ष दायर एक पत्र में, सरकारी वकीलों ने बताया कि जिस पीड़ित का नाम नहीं बताया गया है। वह सजा सुनाए जाने की प्रक्रिया में शामिल होना चाहता है। उन्होंने 25 सितंबर को होने वाली सुनवाई को टालने का अनुरोध किया क्योंकि उस समय वह देश से बाहर होगा। जज विक्टर मरेरो ने यह अनुरोध मान लिया और गुप्ता को सजा सुनाने की तारीख बदलकर 20 नवंबर को सुबह 10 बजे कर दी। 13 फरवरी को गुप्ता ने पन्नू की हत्या की साजिश के संबंध में हत्या के लिए सुपारी देने, हत्या के लिए सुपारी देने की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने के तीनों आरोपों में दोषी होने की बात स्वीकार कर ली। सुपारी लेकर हत्या करने के आरोप में अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। वहींं, मनी लॉन्ड्रिंग करने की साजिश रचने पर अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। गुप्ता को 30 जून, 2023 को चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया था और एक साल बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

'मुझे बहुत धमकियां मिलती हैं': राष्ट्रपति ट्रंप ने माना तुर्किये में ट्रक में छिपकर बदला था विमान; क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्होंने कह, ‘ईरान पर भरोसा करने वाला मैं आखिरी व्यक्ति हूं। उन्होंने लगातार मुझसे झूठ बोला है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 12, 2026 · 1 min · National Desk