Weather: 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, क्या आपका शहर भी चपेट में?

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश और बिहार में किन इलाकों पर नजर रहेगी? झारखंड और पहाड़ी राज्यों में कितना खतरा है? जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में क्या स्थिति रहेगी? मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में क्या अलर्ट? मौसम में इतना बदलाव क्यों हो रहा है? आज किन लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए? आज 12 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।उत्तर प्रदेश में मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बिहार में गया, पटना, चंपारण, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर समेत कई जिलों में अलर्ट है। यहां 60 से 70 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।झारखंड के पलामू, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और चतरा में भारी बारिश और आंधी का अनुमान है। रांची में अधिकतम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: केरलम के और करीब केरल; कैसे बदलता है किसी राज्य का नाम, आजादी के बाद कब-कब और किसके साथ हुआ ऐसा?

राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है? किसी राज्य का नाम बदलना सिर्फ राज्य सरकार के प्रस्ताव से नहीं हो जाता। इसकी पूरी प्रक्रिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत होती है। इसी अनुच्छेद में संसद को किसी मौजूदा राज्य का नाम बदलने, उसकी सीमा या क्षेत्र बदलने और नया राज्य बनाने की शक्ति दी गई है। 1. सबसे पहले नाम बदलने का प्रस्ताव आता है किसी राज्य के नाम को बदलने की मांग राज्य सरकार, विधानसभा या अन्य स्तर से उठ सकती है। लेकिन केवल विधानसभा में प्रस्ताव पारित हो जाने से राज्य का नाम आधिकारिक रूप से नहीं बदलता। केरल के मामले में भी यही हुआ। पहले केरल विधानसभा ने राज्य का नाम ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पारित किया, इसके बाद मामला केंद्र सरकार के पास गया। 2. राष्ट्रपति की सिफारिश जरूरी संविधान के अनुच्छेद 3 के मुताबिक राज्य के नाम, क्षेत्र या सीमा से संबंधित विधेयक राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना संसद के किसी भी सदन में पेश नहीं किया जा सकता। 3. राज्य विधानसभा से राय मांगी जाती है राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है। अगर प्रस्ताव से किसी राज्य के नाम, क्षेत्र या सीमा पर असर पड़ता है, तो राष्ट्रपति उस विधेयक को संबंधित राज्य की विधानसभा के पास उसकी राय जानने के लिए भेजते हैं। विधानसभा को अपनी राय देने के लिए राष्ट्रपति की ओर से एक समय-सीमा दी जाती है। जरूरत पड़ने पर यह समय बढ़ाया भी जा सकता है। 4. विधानसभा की सहमति जरूरी है या सिर्फ राय? यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। राज्य विधानसभा की राय लेना जरूरी है, लेकिन उसकी सहमति संसद के लिए बाध्यकारी नहीं है। यानी विधानसभा प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है, विरोध कर सकती है या कोई दूसरी राय दे सकती है। इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: जिम्बाब्वे नाव हादसे में 15 की मौत; जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आज संसद में पेश होगी जांच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे की करिबा झील में क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार 77 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें झील में मौजूद एक द्वीप पर पहुंचाया गया। हादसे के कारणों और लापता लोगों की तलाश को लेकर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन के लिए 34 बिंदुओं वाला मूल्यांकन प्रारूप तैयार किया गया था। चयन समिति ने भीड़ प्रबंधन, धार्मिक जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अभ्यर्थियों से सवाल किए। अंतिम फैसला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का होगा और सीईओ को स्वतंत्र रूप से बड़े फैसले लेने का अधिकार नहीं होगा। जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर बिना हिसाब की नकदी मिलने के मामले की जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी। 14 मार्च 2025 को उनके दिल्ली स्थित आवास में आग लगने के बाद जली हुई नकदी मिलने का आरोप सामने आया था। जस्टिस वर्मा अब इस्तीफा दे चुके हैं। फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों ने करीब 10 साल साथ रहने के बाद पुर्तगाल में निजी समारोह में शादी की, जिसमें उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे। भारतीय रेलवे चालू वित्त वर्ष में करीब 2,700 करोड़ रुपये से 27 नई वंदे भारत ट्रेनें तैयार कर रहा है। वहीं, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के धंसने की प्रारंभिक जांच में पानी जमा होने वाले स्थान पर सड़क धंसने की बात सामने आई है। दिल्ली में चार नए आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन सर्किट शुरू किए गए हैं। मुंबई के विलेपार्ले में बहुमंजिला इमारत में आग लगने स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर: CEO चयन में 34 सवालों की कसौटी, अंतिम फैसला ट्रस्ट का; कार्यकारी को स्वतंत्र निर्णय का अधिकार नहीं

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के लिए 34 बिंदुओं वाला विस्तृत मूल्यांकन प्रारूप तैयार किया गया था। तीन सदस्यीय चयन समिति (सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी) की ओर से लिए गए इंटरव्यू में भीड़ प्रबंधन, धार्मिक जुड़ाव, नेतृत्व क्षमता से जुड़े सवाल पर अधिक जोर रहा। चयन समिति ने आवेदकों से कम से कम 20 वर्ष का अनुभव मांगा था। आवेदकों से सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने कार्यकाल में 1,000 से 5,000 या उससे अधिक कर्मचारियों का नेतृत्व किया है या नहीं। राम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन और पर्वों पर लाखों की भीड़ को देखते हुए चयन प्रक्रिया में भीड़ प्रबंधन को महत्वपूर्ण मानदंड बनाया गया है। इंटरव्यू में पैनल के सदस्यों ने आवेदकों से पूछा कि उन्होंने अब तक कौन-कौन से बड़े आयोजनों का संचालन या प्रबंधन किया है, उन आयोजनों में कितने लोग शामिल हुए, आयोजन कितने दिनों तक चला, किस वर्ष आयोजित हुआ और उसमें उनकी भूमिका क्या रही। सामाजिक और धार्मिक अनुभव से जुड़े कई प्रश्न भी किए गए।समिति को अंतिम 18 आवेदकों में से तीन सर्वश्रेष्ठ नामों का पैनल तैयार कर दो सितंबर से पहले ट्रस्ट को सौंपना है। दो सिंतबर को ट्रस्ट की बैठक में सीईओ का नाम घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सीईओ की नियुक्ति में संघ के पदाधिकारियो की भी पंसद व राय देखी व जानी जाएगी। यह बात भी सामने आ रही है कि संघ की पृष्ठभूमि से जुड़ा कोई सेवानिवृत्त अधिकारी भी सीईओ हो सकता है।सीईओ पद के लिए आवेदन प्रक्रिया क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Zimbabwe Boat Tragedy: जिम्बाब्वे की करिबा झील में पलटी नाव, 15 की मौत; 27 लोग अब भी लापता

जिम्बाब्वे की सिविल प्रोटेक्शन यूनिट ने बताया कि टिकट बिक्री के रिकॉर्ड के आधार पर नाव में 114 वयस्क यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। हालांकि, टिकट की उम्र सीमा से कम उम्र के बच्चों की संख्या अज्ञात हो सकती है और उनका रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ होगा। एजेंसी ने बताया कि नाव की क्षमता 90 लोगों की थी।स्थानीय सांसद मुत्सा मुरोम्बेडजी ने एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि इसमें लोग किनारे पर खड़े होकर यात्रा शुरू करने वाली पुरानी नाव को विदा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लोग झील के रास्ते करिबा शहर जाने के लिए इस नाव का इस्तेमाल करते हैं।वीडियो के मुताबिक, किनारे पर मौजूद कुछ लोग इस बात को लेकर भी चिंतित थे कि झील में तेज लहरों के बीच नाव सुरक्षित रह पाएगी या नहीं। इससे पहले जिम्बाब्वे पुलिस ने बताया था कि बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन उसने घटना से जुड़ी कोई अन्य जानकारी नहीं दी थी।जिम्बाब्वे के सरकारी प्रसारक जेडबीसी ने वीडियो जारी किया, जिसमें स्पीडबोट झील में पलटी हुई दिखाई दे रही एक नाव की ओर जाते नजर आ रही हैं। इसके ऊपर एक हेलीकॉप्टर भी मंडराता दिखाई दिया। दक्षिणी अफ्रीका में स्थित करिबा झील जिम्बाब्वे और उसके पड़ोसी देश जाम्बिया की सीमा का हिस्सा है।यह पानी की मात्रा के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। इसे 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरुआत में जाम्बेजी नदी पर बांध बनाकर तैयार किया गया था। बांध के कारण घाटी में धीरे-धीरे पानी भरता गया और विशाल झील का निर्माण हुआ।यह झील अब 200 किलोमीटर से अधिक लंबी और कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर तक चौड़ी है। जिम्बाब्वे और जाम्बिया दोनों इस झील को साझा करते हैं। दोनों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: आज दून में निकलेगी तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति में नगरवासी करेंगे कदमताल; आप भी आइये

इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न अमर उजाला शहर के नागरिकों के साथ मनाएगा। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार देहरादून में 12 अगस्त को तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर अमर उजाला आपको भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त कर्मचारी, व्यापार संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं की भी भागीदारी रहेगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले दून देशभक्ति के रंग में सराबोर रहेगा तभी अमर उजाला की ओर से आयोजित तिरंगा पद यात्रा उसमें एक और रंग भरेगी। पदयात्रा परेड ग्राउंड से एश्लेहॉल चौक होते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त होगी। पदयात्रा में बच्चों का अलग-अलग परिधान खास आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही भारत मां के रूप में दून की बेटी सदैव देश से प्रेम और मातृभूमि के प्रति सम्मान और शौर्य का संदेश देगी।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए आप पारंपरिक भारतीय परिधान में हिस्सा ले सकते हैं हालांकि इसकी अनिवार्यता नहीं है। इस कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग में सराबोर महापुरुषों, भारत माता आदि के खास रूप में सजकर आने वाले बच्चों को अमर उजाला विशेष रूप से प्रोत्साहित करेगा।कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी इस क्यूआर को स्कैन कर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।कार्यक्रम में जो संस्थाएं, संगठन या समूह हिस्सा लेना चाहते हैं वह मोवाइल नं. 7617566171 पर संपर्क कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Blockade: होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई तेज, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर किया हमला

अमेरिका ने जहाज पर हमला क्यों किया? अमेरिका ने नाकाबंदी लागू करने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की? अरब सागर में अमेरिका की कितनी सैन्य ताकत मौजूद है? अमेरिकी सेना के अनुसार, एमवी वेला नोवा नाम का जहाज ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि जहाज को रुकने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने चेतावनी नहीं मानी। इसके बाद अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने उसके इंजन रूम को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। हमले के बाद जहाज निष्क्रिय हो गया। हालांकि, अमेरिकी सेना ने यह नहीं बताया कि जहाज पर मौजूद चालक दल के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा या नहीं।अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, उसने नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश करने वाले 55 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदलवाया है। इसके अलावा तीन ऐसे जहाजों को निष्क्रिय किया गया, जिन्होंने अमेरिकी आदेशों का पालन नहीं किया। दो जहाजों पर अमेरिकी सेना ने सवार होकर कार्रवाई भी की है। इससे साफ है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकाबंदी को लागू कराने के लिए सैन्य दबाव लगातार बढ़ा रहा है।अमेरिकी नौसेना के 15 से अधिक युद्धपोत फिलहाल अरब सागर के आसपास के समुद्री क्षेत्र में तैनात हैं। इनमें दो विमानवाहक पोत और एक उभयचर हमला करने वाला जहाज भी शामिल है। यह सैन्य तैनाती ऐसे समय में है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। ओमान की खाड़ी में जहाज पर हुई कार्रवाई से संकेत मिलता है कि ईरान पर दबाव सिर्फ आर्थिक और राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि समुद्री मार्गों पर भी अमेरिकी निगरानी और कार्रवाई तेज हो गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Mumbai Highrise Fire: मुंबई के विलेपार्ले में बहुमंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर लगी आग, दो की मौत; चार घायल

#UPDATE | Maharashtra | Six people were reported injured, out of which two were declared brought dead, while four others are stable. The deceased have been identified as Abir (2.5) and Ankita (23). The four injured—Parth (32), Hiren (64), Yashasvi and Abishek—are reported to be… https://t.co/gVsu19QfYH — ANI (@ANI) August 11, 2026 हादसा विलेपार्ले पश्चिम में स्थित शांता भवन बिल्डिंग, चर्च रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल के पास रात 10:02 बजे हुई। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग ग्राउंड प्लस 12 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी। शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी।वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, घटना में छह लोग घायल बताए गए थे। इनमें से दो को अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है।मृतकों की पहचान अबीर (2.5) और अंकिता (23) के रूप में हुई है। घायलों में पार्थ (32), हीरेन (64), यशस्वी और अभिषेक शामिल हैं। इन सभी की हालत स्थिर बताई गई है।अधिकारियों ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग ने रात 10.08 बजे इसे लेवल 1 (मामूली) आग घोषित किया और रात 10.16 बजे इसे लेवल 2 (मध्यम) में बदल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।दमकल विभाग के अनुसार, बचाए गए सभी लोगों को चिकित्सा परीक्षण के लिए एम्बुलेंस से नानावटी अस्पताल ले जाया गया था। दमकल कर्मियों, पुलिस, इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: शुरू हुई CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक

राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 10 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया। इनमें तीन पूर्व आईएएस, एक सेवानिवृत्त आईपीएस तथा चार पूर्व सैन्य व शिक्षा क्षेत्र के अधिकारी शामिल रहे। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों से प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ राम मंदिर और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी आस्था, धार्मिक संस्थानों में कार्य का अनुभव तथा मंदिर के भविष्य को लेकर उनका विजन भी परखा गया। इंटरव्यू का क्रम बुधवार को भी जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार, इंटरव्यू राम मंदिर परिसर के उत्तरी दिशा में स्थित ग्रीन हाउस में बंद कमरे में शुरू हुआ। यहां बेहद गोपनीयता बरती गई। गठित समिति के तीनों सदस्य व इंटरव्यू के लिए बुलाए गए आवेदक ही मौजूद रहे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अंतरिम महासचिव डॉक्टर कृष्ण मोहन भी मौजूद रहे। इंटरव्यू सुबह नौ बजे शुरू हुआ। पहले सत्र में दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक साक्षात्कार लिया गया। प्रत्येक से 25 से 30 मिनट तक बात की गई।उनसे पूछा गया कि उन्होंने किन-किन महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, धार्मिक या सामाजिक संस्थानों के संचालन का क्या अनुभव है, भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति उनकी आस्था कैसी है तथा यदि उन्हें सीईओ बनाया जाता है तो मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए उनकी कार्ययोजना क्या होगी। बतातें चलें कि इस प्रतिष्ठित पद के लिए देशभर से 5,300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 18 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया के लिए गठित समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रति लीटर लगेगा इतने पैसे अनाथ और विधवा सेस, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (वैट) अधिनियम, 2005 की धारा 6-ए के तहत पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री (प्वाइंट ऑफ फर्स्ट सेल) पर यह सेस लगाया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk