Mumbai: ट्रांसजेंडर बनकर फ्लैट में घुसा, बीमार पति को ठीक करने का दिया झांसा; एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप

एफआईआर दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने पवई स्थित इमारत से कलवा तक उसके आने-जाने के रास्ते में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसकी गतिविधियों का पता लगाया।पुलिस के अनुसार, कथित घटना 18 अगस्त दोपहर 12.20 बजे से 12.50 बजे के बीच हुई। शिंदे ट्रांसजेंडर के रूप में कपड़े पहनकर इमारत में पहुंचा। उसने सुरक्षा गार्ड का भरोसा हासिल किया और कई दरवाजों पर दस्तक देने के बाद तीसरी मंजिल पर रहने वाली महिला ने उसके लिए अपना फ्लैट खोला।पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन-3) दत्ता नलावड़े ने कहा, “उसने दावा किया कि वह बुरी नजर से बचा सकता है और फ्लैट में प्रवेश करने के बाद महिला से यौन उत्पीड़न किया।” महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने आरोपी को इसलिए अंदर आने दिया, क्योंकि उसे विश्वास था कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे उसके पति को ठीक करने में मदद कर सकता है।महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर पानी छिड़का और उसके सिर पर हाथ रखा। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। नलावड़े की निगरानी में वरिष्ठ निरीक्षक एएस सावंत, निरीक्षक सुशांत बांगर और उपनिरीक्षक संदीप पाटिल की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।पुलिस ने बताया कि शिंदे हिरासत में है और उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा आपराधिक धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में तंत्र-मंत्र से संबंधित अतिरिक्त धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिंदे ने दावा किया कि उसका परिवार ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर भीख मांगने का काम करता था। पुलिस यह भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच जारी: ED ने कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, मांगा और समय

ईडी ने अदालत को बताया कि शिकोहपुर जमीन सौदे में डीएलएफ की भूमिका से जुड़े मामले की जांच जारी है। इस बीच, जांच एजेंसी ने आरोपियों को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं।ईडी ने दस्तावेजों की सूची उपलब्ध कराने के लिए अदालत से तीन सप्ताह का समय मांगा। एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। अदालत ने ईडी को समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख तय की है।रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा गुरुग्राम के शिकोहपुर जमीन सौदे का मामला करीब डेढ़ दशक पुराना है। अब यह मामला प्रवर्तन निदेशालय की मनी लॉन्ड्रिंग जांच और अदालत की कार्रवाई के कारण फिर चर्चा में है। अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने ED की ओर से दाखिल अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेते हुए वाड्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही के लिए पर्याप्त सामग्री होने की बात कही।मामला गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में करीब 3.53 एकड़ जमीन से जुड़ा है। फरवरी 2008 में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने यह जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। ईडी का आरोप है कि जमीन की खरीद के समय बिक्री दस्तावेज में भुगतान को लेकर गलत जानकारी दी गई थी। एजेंसी के मुताबिक, जिस चेक से भुगतान दिखाया गया था, वह दूसरी कंपनी से जुड़ा था और उसे कभी भुनाया ही नहीं गया।इसके बाद जमीन के इस्तेमाल के लिए वाणिज्यिक लाइसेंस की प्रक्रिया हुई। ईडी का आरोप है कि नियमों को दरकिनार करते हुए लाइसेंस दिलाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया। जमीन का लाइसेंस और विकास की संभावनाएं बढ़ने के बाद उसकी कीमत में काफी इजाफा हुआ। जून 2008 में डीएलएफ ने इस जमीन को करीब 58 करोड़ रुपये म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Protest: जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ' प्रदर्शन को अनुमति नहीं, रामलीला मैदान भेज रही पुलिस; ये बताई वजह

आरक्षण के विरोध में शुक्रवार सुबह से जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं। प्रदर्शनकारी आरक्षण में बदलाव की मांग के विरोध में धरना स्थल पर डटे हुए हैं। उनके अनुसार, जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती, वे जंतर-मंतर खाली नहीं करेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील कर रही है। नई दिल्ली के जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे रामलीला मैदान जाकर प्रदर्शन कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, वहां प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी।पुलिस ने सुरक्षा कारणों और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जंतर-मंतर पर अक्सर होने वाले प्रदर्शनों से आम जनजीवन प्रभावित होता है। पिछले कुछ समय से जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। यह प्रदर्शन पहले भी आयोजित किया जा चुका है। उस समय प्रदर्शन में बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे थे।पुलिस का मानना है कि कम संख्या के बावजूद जंतर-मंतर पर भीड़ जमा करना उचित नहीं है। रामलीला मैदान एक बड़ा स्थान है, जहां अधिक लोगों को समायोजित किया जा सकता है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: टेक दिग्गज अपने बच्चों को सोशल मीडिया से क्यों रखते हैं दूर, दूसरों पर क्या हो रहा असर?

सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीक ने हमारी जिंदगी को आसान और तेज बनाया है। लेकिन इस तकनीक की दुनिया के बड़े नाम अपने बच्चों के मामले में इसके इस्तेमाल को सीमित रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन लोगों ने डिजिटल दुनिया को इतना बड़ा बनाया, वे अपने बच्चों को इससे क्यों दूर रखना चाहते हैं? क्या सोशल मीडिया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार को प्रभावित कर रहा है? विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े क्या कहते हैं? दुनिया के कई देश बच्चों के लिए सोशल मीडिया की उम्र सीमा तय करने की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? इन प्लेटफॉर्मस पर कब-कब ऐसे मामले देखने को मिले हैं? भारत इस दिशा में क्या कर रहा है? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

जांच के बाद जेल भेजे गए इमरान खान: छह डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप; नौ महीने बाद पत्नी और बहन से हुई मुलाकात

पीटीआई संस्थापक और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मेडिकल जांच के बाद वापस अदियाला जेल भेज दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें हिरासत में रखना सुरक्षित बताया। सुप्रीम कोर्ट ने पहले उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अस्पताल में जांच और इलाज का आदेश दिया था। सरकार ने इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की, जिसे रजिस्ट्रार कार्यालय ने आपत्तियों के साथ वापस कर दिया। इस बीच इमरान खान को बनी गाला भेजने और विदेश में इलाज कराने जैसे विकल्पों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। पीटीआई का कहना है कि जेल की परिस्थितियां उनकी सेहत पर असर डाल रही हैं, जबकि पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को उम्मीद की नई किरण बताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

अयोध्या : चंपत राय के पत्र पर नृपेंद्र मिश्रा बोले- मैंने पत्र नहीं देखा, राम मंदिर निर्माण को लेकर दी जानकारी

राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनना करोड़ों श्रद्धालुओं के सपने के साकार होने जैसा है। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण में केंद्र या राज्य सरकार का पैसा नहीं लगा है। मंदिर और परिसर के निर्माण का कार्य ट्रस्ट द्वारा एकत्रित धनराशि से कराया गया है। निर्माण के लिए तय किए गए करीब 70 कार्यों में से लगभग 60 कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिन निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया गया है, उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जा चुका है। अब इन निर्माणों के रखरखाव की जिम्मेदारी ट्रस्ट की होगी।मंदिर परिसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था को मुख्य नाले से जोड़ने की योजना पर काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य बारिश के पानी की निकासी को बेहतर बनाना है। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अब रामकथा संग्रहालय, ऑडिटोरियम और ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संग्रहालय की गैलरी नंबर-7 के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। संग्रहालय में प्रवेश शुल्क लिया जाएगा या नहीं, इसका अंतिम निर्णय ट्रस्ट करेगा।चंपत राय के पत्र में अपना नाम होने को लेकर पूछे गए सवाल पर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि उन्होंने वह पत्र देखा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार को लेकर पूछे गए सवाल पर नृपेंद्र मिश्रा ने स्प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

UP: दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

आन की खातिर गला कसकर मार डाला आरोपी जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसने दुपट्टे व अंगोछे से गला कसकर भतीजी की हत्या की थी। उसकी मौत के बाद दोनों पैरों में लोहे की तीन-तीन कीलें ठोंककर टोटका किया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। मामले की विवेचना थाना प्रभारी जगत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस छात्रा के माता-पिता की तलाश करेगी। दोष मिला तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 50 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे

भारतीय शेयर बार में शुक्रवार, 21 अगस्त को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50 अंक से अधिक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी भी 24,250 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट में रात भर के नुकसान और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुई। आईटी शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया। बाजार में गिरावट की मुख्य वजह क्या है? गुरुवार, 20 अगस्त को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने सात सत्रों की लगातार गिरावट को रोका था। हालांकि, शुक्रवार को बाजार इस सुधार को बनाए रखने में संघर्ष करता दिखा। सुबह 09:33 बजे सेंसेक्स 77,486.07 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसमें 51.65 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 भी 24,219.20 अंक पर था। इसमें 12.65 अंक या 0.05 फीसदी की कमी आई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की गिरावट के पीछे दो प्रमुख कारण रहे। पहला, अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में पिछली रात हुई भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर पड़ा। दूसरा, कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि भी बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इन वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इससे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। गुरुवार को बाजार ने कैसा प्रदर्शन किया था? गुरुवार, 20 अगस्त को घरेलू इक्विटी बाजार में उछाल देखा गया था। निफ्टी में 0.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। इस दिन भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने सात सत्रों से चली आ रही गिरावट की श्रृंखला को तोड़ा था। निवेशकों ने निचले स्तरों पर मूल्य खरीदारी की थी। इससे बाजार को कुछ राहत मिली थी। आगे बाजार की चाल कैसी रह सकती है? विश्लेषकों का अनुमान है कि भारतीय बाजार सीमित दायरे में रह सकते हैं। हा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

‘कातिलों को सजा’: खून के धब्बे, 24 फोटो और चार वीडियो, बेजुबान सबूतों ने दिलाई उम्रकैद, औरैया दोहरा हत्याकांड

औरैया चर्चित दोहरे हत्याकांड में कोर्ट में पूर्व एमएलसी और साथी कातिलों को अंजाम तक पहुंचाने में खून से सनी मिट्टी, 24 फोटो और चार वीडियो ने अहम भूमिका निभाई। चश्मदीदों में वकील मंजुल के भाई संजय और मृतका सुधा का भाई आशीष के बयान के साथ इन मजबूत साक्ष्यों के आगे रसूखदार कातिलों के पैंतरे और गवाही टिक नहीं पाई। वहीं, बचाव पक्ष भीड़ ने हत्या की यह साबित करने में जुटा रहा। शहर के मोहल्ला नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर की एक बीघा जमीन पर सपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य कमलेश पाठक, पूर्व ब्लॉक संतोष पाठक सहित 10 लोगों ने जबरन कब्जाने का किया था। मंदिर से कुछ दूरी पर रहने वाले अधिवक्ता मंजुल चौबे ने इसका विरोध किया। 15 मार्च 2020 को मंजुल के पिता शिवकुमार, उनकी चचेरी बहन सुधा, भाई आशीष सहित परिवार के लोग मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान दबंगों ने सुधा और मंजुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

21 August Rashifal: इन 4 राशि वालों को आज काम में मिलेगी अच्छी खबर, पढ़ें 12 राशियों का हाल

1 of 12 Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें मेष राशि आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। लेकिन काम को लेकर कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। इस समय छोटी-सी बात भी बड़ा मुद्दा बन सकती है, इसलिए रिश्तों में धैर्यवान रहें। 2 of 12 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि, कोई बड़ी डील को लेकर फैसला करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आपकी समझदारी और सूझबूझ आज व्यापार में काम आएगी। 3 of 12 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। कोई बड़ा अवसर भी नौकरी को लेकर आपको प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुकून मिल सकता है। 4 of 12 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala कर्क राशि आज का दिन आपको सोच-समझकर बोलने वाला है। समाज में छवि अच्छी रहेगी और लोगों का समर्थन भी बढ़ेगा। लेकिन कुछ मामलों में चुप रहना ही बेहतर होगा। अगर आपने किसी को उधार पैसा दिया था, तो उसकी वापसी के संकेत मिल सकते हैं। 5 of 12 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk