1 of 4 मोहाना नदी में पलटी नाव - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित मोहाना नदी में नाव पलटने से घास लेने गए तिकुनिया के गांव बाबापुरवा निवासी रंजीत (50) पुत्र कल्लू और बलराम (28) पुत्र रामासरे नदी की धारा में लापता हो गए। इन्हीं के साथी गांव क्योटली निवासी अशोक पुत्र करवारी और बाबूपुरवा निवासी रामकुमार पुत्र रंजीत ने किसी तरह तैर का जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंचकर दोनों लापता लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उनका पता नहीं चल सका। सूचना पर एसडीएम यदुवीर सिंह, तहसीलदार हर्ष निशांत सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। 2 of 4 घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला नदी पार कर चारा लेने गए थे चारों परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को करीब 1:00 बजे बाबापुरवा निवासी रंजीत, बलराम और रामकुमार और क्योटली निवासी अशोक नाव से मोहाना नदी के पार चारा लेने गए थे। करीब 2:00 बजे वापस आते समय मोहाना नदी की बीच धारा में नाव पलट गई। इसमें रंजीत और बलराम तेज धारा में लापता हो गए, जबकि रामकुमार पुत्र रंजीत और अशोक तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे। 3 of 4 घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला सूचना पर नदी किनारे पहुंचे गांव वाले घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मोहाना नदी के किनारे पहुंच गए और डूबे युवकों की तलाश में जुट गए। ग्राम पंचायत मोहम्मद मियां ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें