Sukhbir Badal Attacked: जेड प्लस सुरक्षा के बाद भी हमला कैसे हुआ, 2015 के बाद से क्यों निशाने पर सुखबीर

Sukhbir Badal Attacked: जेड प्लस सुरक्षा के बाद भी हमला कैसे हुआ, 2015 के बाद से क्यों निशाने पर सुखबीर सुखबीर सिंह बादल को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। इसके बावजूद दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और अब महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में उन तक हमलावर के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सवाल यह है कि धार्मिक स्थलों की खुली व्यवस्था और भारी भीड़ के बीच उच्च श्रेणी की सुरक्षा कितनी प्रभावी है। सुखबीर की सुरक्षा के संदर्भ में अक्सर ब्लू बुक का जिक्र होता है। हालांकि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जैसे अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा के विशेष नियमों और अन्य संरक्षित व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को एक समान नहीं माना जा सकता। गृह मंत्रालय के अनुसार सुरक्षा खतरे के आकलन और लागू नियमों के आधार पर तय की जाती है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के पास हमला हुआ। सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणियों में से एक है जेड प्लस जेड प्लस देश की सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। इसमें प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी और कमांडो तैनात किए जा सकते हैं। इनकी संख्या तय नहीं होती बल्कि खतरे, कार्यक्रम और स्थान की परिस्थितियों के अनुसार बदलती है। सुरक्षा की प्रभावशीलता का आकलन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

स्वतंत्रता दिवस पर जांबाजों का सम्मान: 301 को वीरता पदक; 92 को राष्ट्रपति पदक, 664 को सराहनीय सेवा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, फायर, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। वीरता पदकों में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मियों को सबसे अधिक सम्मान मिला। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 301 वीरता पदकों में से सबसे अधिक पुरस्कार उन कर्मियों को दिए गए हैं, जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस का परिचय दिया। इनमें ऐसे 197 कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 51, पूर्वोत्तर के 12 और देश के अन्य हिस्सों के 41 कर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए गए हैं।केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और फायर सर्विस के कर्मियों को कुल 301 वीरता पदक दिए गए हैं। इनमें 272 पुलिस कर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं।सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा करने, अपराध को रोकने या अपराधियों को पकड़ने में दिखाई गई असाधारण बहादुरी के लिए दिया जाता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा उठाए गए जोखिम का भी आकलन किया जाता है।गृह मंत्रालय ने बताया कि 301 वीरता पुरस्कारों में सबसे बड़ी संख्या वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर्मियों की है। ऐसे 197 कर्मियों को उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बहादुरी दिखाने वाले 51 कर्मियों, पूर्वोत्तर के 12 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को भी वीरता पदक मिला है।केंद्र सरकार ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

UAE में छिपा था ड्रग किंगपिन बसोया: NCB ने भारत लाकर कसा शिकंजा; अमित शाह बोले- तस्कर कहीं भी छिपे बचेंगे नहीं

एनसीबी ने UAE से कथित ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत वापस लाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे नशीले पदार्थों के खिलाफ मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की बड़ी उपलब्धि बताया। बसोया पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप है। सरकार ने 2026-2029 के लिए तीन साल की राष्ट्रीय ड्रग-विरोधी योजना भी तैयार की है, जिसमें 40 से अधिक मंत्रालय और विभाग मिलकर प्रवर्तन, खुफिया तंत्र, रोकथाम और पुनर्वास पर काम करेंगे। साथ ही NDPS एक्ट और ड्रग उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले प्रीकर्सर केमिकल्स के वर्गीकरण की भी समीक्षा की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

UP Politics: बसपा की सियासी नर्सरी से छिटक रहे कई ब्राह्मण नेता, अब सतीश मिश्रा पर सारा दारोमदार

अंटू मिश्रा समेत कई प्रमुख ब्राह्मण नेताओं के अलग होने से बसपा की इस समुदाय को जोड़ने की मुहिम को झटका लगा है। अब इसकी पूरी जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के कंधों पर है। संगठन में वही प्रमुख ब्राह्मण चेहरा रह गए हैं। वह लंबे समय से ब्राह्मण सम्मेलनों की अगुवाई करते रहे हैं। उनके बेटे कपिल मिश्रा और अन्य परिजन भी इन अभियानों में सहयोग करते रहे हैं। वर्ष 2007 से पहले सतीश चंद्र मिश्रा के कई परिजन भी बसपा में शामिल हुए थे। ब्राह्मणों का समर्थन हासिल करने के लिए बसपा ने बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे का मुकदमा लड़ने की कवायद की थी। वर्ष 2021 में पार्टी ने ब्राह्मण सम्मेलन भी किया। मायावती समय-समय पर भाजपा सरकार पर ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाती रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने पहला प्रत्याशी भी ब्राह्मण बनाया और इसके बाद सादाबाद सीट से भी ब्राह्मण उम्मीदवार घोषित किया। इसके बावजूद दूसरे दलों के बड़े ब्राह्मण नेता बसपा में आने से कतरा रहे हैं। भाजपा दफ्तर जाने पर मचा था हंगामा अंटू मिश्रा दो वर्ष पूर्व अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय आए थे, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। वह मार्च, 2024 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले बसपा के एक नेता के साथ पहुंचे थे, हालांकि उनको सदस्यता ग्रहण नहीं कराई गई थी। उस दौरान भाजपा नेताओं ने अंटू मिश्रा को दिल्ली में सदस्यता ग्रहण कराए जाने का बयान दिया था। हालांकि उन्हें भाजपा में शामिल करने का फैसला नहीं हो सका। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal: मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, करियर में मिलेगी खुशखबरी

1 of 13 14 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Rashifal 14 August: 14 अगस्त 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। किसी राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, तो कुछ लोगों को रिश्तों और कामकाज में थोड़ा संयम बरतने की जरूरत होगी। सितारों का साथ किसे मिलेगा और किसे आज संभलकर कदम बढ़ाना चाहिए? जानिए मेष से लेकर मकर राशि तक सभी राशियों का आज का राशिफल। 2 of 13 14 अगस्त का राशिफल - फोटो : amarujala मेष राशि आज का दिन आपके लिए संतुलन, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और अपने प्रिय के साथ बिताए गए पल आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि, सम्मान या प्रमोशन मिलने की संभावना है, जिससे पूरे परिवार का उत्साह बढ़ेगा। संतान के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है और आप उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा या किसी नए कोर्स से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए खरीदारी का मन बनेगा और सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलने की संभावना है। 3 of 13 14 अगस्त का राशिफल - फोटो : amarujala वृषभ राशि आज का दिन नई जिम्मेदारियों और सुनहरे अवसरों की सौगात लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

US: कैरोलिन लेविट के बाद ट्रंप किसे सौंपेंगे व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद, दावेदारों की रेस में कौन आगे?

कैरोलिन लेविट ने अचानक क्यों छोड़ा पद? लेविट ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। उनका जाना इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने ट्रंप प्रशासन में बेहद कम समय में मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई। 27 साल की उम्र में उन्होंने प्रेस सचिव का पद संभाला था और वह इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थीं। ट्रंप ने उनके काम की तारीफ करते हुए उन्हें व्हाइट हाउस के इतिहास की बेहतरीन प्रेस सचिवों में से एक बताया है। लेविट पद छोड़ने के बाद भी प्रशासन से पूरी तरह अलग नहीं होंगी और बाहरी संचार सलाहकार के रूप में ट्रंप के साथ काम करती रहेंगी। लेविट के जाने से ट्रंप प्रशासन के सामने क्या चुनौती है? अलीना हब्बा को क्यों माना जा रहा मजबूत दावेदार? मैथ्यू बॉयल के नाम की चर्चा क्यों है? स्कॉट जेनिंग्स की दावेदारी कितनी मजबूत है? व्हाइट हाउस के अंदर से कौन-कौन दावेदार हैं? टेलर बुडोविच और अन्ना केली की क्या भूमिका रही है? कैटी मिलर का नाम क्यों सामने आया है? मोनिका क्राउली और कारी लेक कितनी बड़ी दावेदार हैं? और किन नामों पर चल रही है चर्चा? लेविट ने ट्रंप प्रशासन की मीडिया रणनीति कैसे बदली? क्या नया प्रेस सचिव भी लेविट जैसी भूमिका निभाएगा? क्या अस्थायी तौर पर दूसरे अधिकारी संभाल सकते हैं ब्रीफिंग? नवंबर चुनाव से पहले ट्रंप किसे चुनेंगे? लेविट ऐसे समय पद छोड़ रही हैं, जब ट्रंप प्रशासन के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं। ईरान के साथ लंबे समय से चल रहे युद्ध को लेकर राष्ट्रपति पर दबाव है और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव भी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा माने जा रहे है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; कई मजदूर अंदर फंसे, चार की मौत

सीएम ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा व पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं, स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए व प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला

सीएम ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा व पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं, स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए व प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- विदेश नीति का मतलब सिर्फ नेताओं को गले लगाना है; मोदी सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर लोगों को अपनी बात रखने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही उत्तराखंड की एक महिला का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि सरकार व्यवस्था लागू करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का काम भारत को अपनी बात कहने का अवसर देना है। क्या जंतर-मंतर पर छात्रों को अपनी बात रखने से रोका गया? राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र अपनी बात रखना चाहते थे। उनके मुताबिक, छात्र परेशान थे और अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह कहा जाता है कि जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाई जाएगी और लोगों को अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। क्या उत्तराखंड की महिला के मामले का भी राहुल ने किया जिक्र? उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनसे सरकार के लोगों को हटाने की बात कही थी। राहुल ने यह भी कहा कि कुछ मीडिया कर्मी निजी तौर पर मानते हैं कि जो हो रहा है, वह सही नहीं है, लेकिन नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण खुलकर बोल नहीं पाते। राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक राष्ट्रीय भावना भी होती है। उनके मुताबिक, इसका मतलब यह है कि लोग कुछ लोगों को अपनी बनाई हुई व्यवस्था देश पर थोपने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष अब अपनी बात खुलकर रख रहा है और यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। राहुल गांधी ने एक महिला का जिक्र क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; VPHEP की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; 18 मजदूर अंदर फंसे, दो को निकाला

सीएम धामी ने लिया संज्ञान, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीम रवाना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा और पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 1 min · National Desk