'लोगों की सेहत से समझौता नहीं': CM फडणवीस ने तुकाराम को दी खुली छूट, कहा- मिलावटखोरों पर कार्रवाई रहेगी जारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रहे प्रवर्तन अभियान का समर्थन किया है। इसके साथ ही कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने क्या कहा? उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुआ कहा,’मेरा मानना है कि बहुत असरदार कार्रवाई की जा रही है। असल बात यह है कि जब कोई भी फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन करता है। चाहे मिलावट के जरिए हो या किसी और तरीके से। तो इससे लोगों की जान और सेहत को खतरा होता है। इसलिए, सख्त कार्रवाई की जरूरत थी। ऐसी कार्रवाई वाकई की जा रही है। मुझे बहुत खुशी है कि इस तरह की कार्रवाई चल रही है। भविष्य में भी जारी रहेगी।’ मुख्यमंत्री की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब मई 2026 में मुंढे के कमिश्नर का पद संभालने के बाद से एफडीए ने पूरे महाराष्ट्र में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्यों को तेज कर दिया है। पीटीआई समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में तुकाराम मुंढे ने कहा, ‘पूरी शृंखला में हर कोई जिम्मेदार है। यह सब पर लागू होता है।’ एफडीए प्रमुख ने कहा कि ये नियम सभी पर लागू हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। तीन अभिनेता को क्यों नोटिस जारी की? महाराष्ट्र एफडीए ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची नामक कथित तंबाकू उत्पाद के में ब्रांड एंडोर्सर के रूप में भाग लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने किया। एफडीए ने क्या कार्रवाई की? बता दें कि एजेंसी ने चेंबूर स्थित मेसर्स पार्ले एग्रो के गोदाम में फ्रूटी, ऐपी और एप्पल फिज के एक्सपायर्ड स्टॉक मिलन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

'लोगों की सेहत से समझौता नहीं': CM फडणवीस ने तुकाराम को दी खुली छुट, कहा- मिलावटखोरों पर कार्रवाई रहेगी जारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रहे प्रवर्तन अभियान का समर्थन किया है। इसके साथ ही कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने क्या कहा? उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुआ कहा,’मेरा मानना है कि बहुत असरदार कार्रवाई की जा रही है। असल बात यह है कि जब कोई भी फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन करता है। चाहे मिलावट के जरिए हो या किसी और तरीके से। तो इससे लोगों की जान और सेहत को खतरा होता है। इसलिए, सख्त कार्रवाई की जरूरत थी। ऐसी कार्रवाई वाकई की जा रही है। मुझे बहुत खुशी है कि इस तरह की कार्रवाई चल रही है। भविष्य में भी जारी रहेगी।’ मुख्यमंत्री की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब मई 2026 में मुंढे के कमिश्नर का पद संभालने के बाद से एफडीए ने पूरे महाराष्ट्र में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्यों को तेज कर दिया है। पीटीआई समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में तुकाराम मुंढे ने कहा, ‘पूरी शृंखला में हर कोई जिम्मेदार है। यह सब पर लागू होता है।’ एफडीए प्रमुख ने कहा कि ये नियम सभी पर लागू हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। तीन अभिनेता को क्यों नोटिस जारी की? महाराष्ट्र एफडीए ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची नामक कथित तंबाकू उत्पाद के में ब्रांड एंडोर्सर के रूप में भाग लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने किया। एफडीए ने क्या कार्रवाई की? बता दें कि एजेंसी ने चेंबूर स्थित मेसर्स पार्ले एग्रो के गोदाम में फ्रूटी, ऐपी और एप्पल फिज के एक्सपायर्ड स्टॉक मिलन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला आदेश वापस, कॉलेज शिक्षा विभाग ने क्यों बदला फैसला?

मंगलवार को कॉलेज शिक्षा की संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी पी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त 2026 को जारी विभाग का पिछला आदेश वापस ले लिया गया है। यह आदेश तमिलनाडु के सभी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजा गया है। तमिलनाडु के कॉलेज शिक्षा विभाग ने अपना पहले का आदेश वापस ले लिया है। इस आदेश में सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के छात्रों और युवाओं को विरोध-प्रदर्शन और आंदोलनों में शामिल होने से रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: झारखंड में JSSC-CGL के बाद अब कौन सी परीक्षाओं पर लटकी तलवार, कितनी भर्तियों के रद्द होने का संकट?

Explainer: झारखंड में JSSC-CGL के बाद अब कौन सी परीक्षाओं पर लटकी तलवार, कितनी भर्तियों के रद्द होने का संकट? हेमंत सोरेन के इस एलान के बाद से ही झारखंड में सरकारी भर्ती के लिए हुई परीक्षाओं के रद्द होने और इसके प्रभाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, एसएससी-सीजीएल के रद्द होने से पहले ही झारखंड में नौकरियों से जुड़ चुके करीब दो हजार अभ्यर्थियों पर असर पड़ा है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार के इस फैसले का मंगलवार को युवाओं ने झारखंड सचिवालय को घेरकर विरोध किया। इनमें से कई अभ्यर्थियों का कहना था कि इतने समय तक नौकरी करने के बाद अचानक से संकट आ गया है। अधिकतर लोगों की नई परीक्षा देने की उम्र या तो निकल गई है या फिर वे पहले ही कुछ बड़े अधिकारी पदों को छोड़कर आए थे और झारखंड में सरकारी भर्ती के बाद नौकरी कर रहे थे। ऐसे में पूर्व परीक्षाओं के नतीजे और भर्ती रद्द होने से उनके सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। ये भी पढ़ें: झारखंड: नहीं थम पा रहा परीक्षा विवाद, अब JSSC-CGL रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे सफल अभ्यर्थी हेमंत सोरेन के इस एलान के बाद से ही झारखंड में सरकारी भर्ती के लिए हुई परीक्षाओं के रद्द होने और इसके प्रभाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, एसएससी-सीजीएल के रद्द होने से पहले ही झारखंड में नौकरियों से जुड़ चुके करीब दो हजार अभ्यर्थियों प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Zhuque-3: समुद्र के बाद जमीन पर भी रॉकेट की सफल वापसी; क्या स्पेसएक्स को टक्कर देने की तैयारी में चीन?

चीन ने पहली बार किसी रॉकेट के पहले हिस्से को जमीन पर सफलतापूर्वक वापस उतार लिया है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इस तकनीक को विकसित कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Politics: राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं सीएम

बिहार में छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन मार्च पर निकले हैं। पांच किलोमीटर इस राजभवन मार्च में राजद के सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामि हैं। पटना के जेपी गोलंबर पर राजद नेता एकत्र हुए यहां से राजभवन की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तेजस्वी और राजद नेताओं को रोक लिया। सभी नेता यहीं डटे हुए हैं। इधर, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने छात्रों, युवाओं और आम लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की। तेजस्वी ने छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से हुई फायरिंग के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन में छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और गोलीबारी की गई। उनके मुताबिक सीवान में तीन लोगों को गोली लगी और उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपी जवान के पास AK-47 कैसे पहुंची, हथियार किस यूनिट या शस्त्रागार से जारी हुआ और इसे जारी करने का आदेश किस अधिकारी ने दिया। उन्होंने हथियारों की पूरी कमांड चेन की भूमिका सार्वजनिक करने की मांग की।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आरोपी सिपाही किस यूनिट में तैनात था और क्या वह जिला पुलिस, एसपी की सुरक्षा, STF या किसी विशेष इकाई से जुड़ा था। उन्होंने पूछा कि भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

UP: जौहर ट्रस्ट से संबंधित 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में हो रही जांच

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से संबंधित चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली स्थित 10 परिसरों पर छापेमारी की। ये जांच सरकारी ठेका निधियों के निजी ठेकेदारों के माध्यम से कथित डायवर्जन और उनके बाद के उपयोग से संबंधित है, जिसमें विश्वविद्यालय/ट्रस्ट की परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए उपयोग भी शामिल है।जांच में कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं। ठेकेदारों ने कथित रूप से सरकारी ठेकों से लाभ उठाकर ट्रस्ट/विश्वविद्यालय की ओर धन डायवर्ट किया, जिसमें पर्याप्त दान और निर्माण कार्य शामिल हैं।ये छापेमारी अपराध की आय, वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज तथा सरकारी निधियों के डायवर्जन और उपयोग से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए की गई है।इसके पहले, जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के आदेश पर मुरादाबाद के कमिश्नर एवं आरडीए के अध्यक्ष आंजनेय कुमार सिंह ने रोक लगा दी थी। आरडीए के उपाध्यक्ष एवं रामपुर के डीएम अजय कुमार द्विवेदी के स्तर से बिना नक्शा पास हुए बने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट ने प्राधिकरण अध्यक्ष एवं कमिश्नर के न्यायालय में अपील दाखिल की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट; झारखंड की 44 परीक्षाएं रद्द; पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

देश और दुनिया से जुड़ी कई अहम खबरों मौसम, सुरक्षा, राजनीति, शिक्षा, कानून और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर हलचल रही। उत्तर भारत में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ। देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जबकि हिमाचल में चूना पत्थर की खान ढहने से तीन मजदूरों के दबने की खबर सामने आई। झारखंड में सरकार ने 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दीं। इनमें जेपीएससी और टीडीपीएल से जुड़ी पुरानी परीक्षाएं भी शामिल हैं। परीक्षा विवाद के बीच सफल अभ्यर्थियों का विरोध भी जारी है। इसी राज्य में अम्रपाली-मगध क्षेत्र में जबरन वसूली के मामले में एनआईए अदालत ने 12 दोषियों को सजा सुनाई। दिल्ली में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर में कथित अनियमितताओं के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भी अपनी परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। 600 विशेषज्ञों को हटाकर नई टीम बनाई जा रही है और प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय व्यवस्था लागू होगी। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दो कर्मचारियों को हटाकर परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान से यूएई की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने का दावा किया गया। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को बमबारी की धमकी दी है। भारत ने फलस्तीन के लिए दो-राज्य समाधान के समर्थन को दोहराया और गाजा की स्थिति पर चिंता जताई। तमिलनाडु सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर सरकारी महिला कर्मचारियों को 365 दिन की मातृत्व छुट्टी देने का फैसला किया। महाराष्ट्र में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 28 अगस्त से लागू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

झारखंड की 44 परीक्षाएं रद्द: असिस्टेंट प्रोफेसर, सिविल जज से लेकर वन विभाग तक के पद; सरकारी अधिसूचना में क्या?

झारखंड सरकार ने देर रात आठ नोटिफिकेशन जारी कर 44 परीक्षाओं को रद्द कर दिया। इनमें वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित की गई थीं। जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर उपजे विवाद और छात्रों के 23 दिनों तक चले आंदोलन के बाद रद्द की गई परीक्षाओं में ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर जैसे पदों के लिए हुई भर्तियां शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Srinagar: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर दौरे पर, LG मनोज सिन्हा और CM उमर अब्दुल्ला से करेंगे भेंट

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पदभार संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अपने पहले दौरे पर बुधवार को कश्मीर पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर प्रवास के दौरान गोर की मुलाकात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से होने का कार्यक्रम है। वे लद्दाख भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भी अमेरिकी राजनयिक कश्मीर का दौरा कर विभिन्न राजनीतिक और गैर-राजनीतिक समूहों से बातचीत करते रहे हैं। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भी एक अमेरिकी राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने अपने कश्मीर दौरे के दौरान कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी।यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का उनका पहला हाई-लेवल राजनयिक दौरा होगा. तुर्की-सऊदी रक्षा समझौते और इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके इस दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि वे दक्षिण और मध्य एशिया के लिए वाशिंगटन के विशेष दूत भी हैं।राजदूत के बुधवार दोपहर श्रीनगर पहुंचने और गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना होने की उम्मीद है। दोनों देशों की मौजूदा सरकारों के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के और मजबूत होने के संदर्भ में भी यह दौरा महत्वपूर्ण है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk