IPL 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव और बढ़ा, आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाई; I&B मंत्रालय ने की पुष्टि

IPL 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव और बढ़ा, आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाई; I&B मंत्रालय ने की पुष्टि विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला करने के बाद अब बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अंतरिम सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया है। आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में होनी है। कहां से हुई विवाद की शुरुआत? भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद उस वक्त से गरमा गया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने कहा था। पूरे विवाद की शुरुआत मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने से शुरू हुई। केकेआर ने पिछले महीने मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने इस बांग्लादेशी गेंदबाज को टीम से बाहर कर दिया। मुस्तफिजुर को लेने पर भारत में विरोध हो रहा था और कई राजनेताओं तथा कथावाचक ने इसे लेकर केकेआर के मालिका शाहरुख खान को घेरा था। मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद बांग्लादेश बौखला गया है। बांग्लादेश के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Gujarat Visit: 11 जनवरी को गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में लेंगे हिस्सा

भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज का विषय राजनीति से जुड़ा नहीं है, बल्कि भारत की पहचान, अस्मिता, अस्तित्व और उसके भविष्य से संबंधित है। उन्होंने कहा कि हर देश के इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ और तारीखें होती हैं, जो भले ही पीड़ादायक हों, लेकिन उन्हें याद रखना जरूरी होता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने याद दिलाया कि आज 6 जनवरी 2026 है और ठीक एक हजार साल पहले इसी दिन महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर का विध्वंस किया गया था। सोमनाथ मंदिर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है और इसका धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व अत्यंत विशेष है।डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है। मान्यता है कि इसके दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है और मनोवांछित फल मिलते हैं। यही कारण है कि सोमनाथ भारत की आत्मा और उसकी सनातन परंपरा का प्रतीक माना जाता है।उन्होंने 11 मई 1951 का जिक्र करते हुए कहा कि जब सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना हो रही थी, तब देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि सोमनाथ की पूर्ण प्रतिष्ठा सिर्फ मंदिर के पुनर्निर्माण से नहीं होगी, बल्कि तब मानी जाएगी जब भारत भी उसी समृद्धि के शिखर पर पहुंचेगा, जिसकी वजह से अतीत में आक्रांताओं ने यहां हमला किया था। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि 1951 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विरोध के बावजूद, राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में यह संकल्प साकार हुआ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और वह सपना अब साकार होने की दिशा में है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ के संकल्प का विचार आज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Gujarat Visit: 11 जनवरी को सोमनाथ जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में लेंगे हिस्सा

भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज का विषय राजनीति से जुड़ा नहीं है, बल्कि भारत की पहचान, अस्मिता, अस्तित्व और उसके भविष्य से संबंधित है। उन्होंने कहा कि हर देश के इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ और तारीखें होती हैं, जो भले ही पीड़ादायक हों, लेकिन उन्हें याद रखना जरूरी होता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने याद दिलाया कि आज 6 जनवरी 2026 है और ठीक एक हजार साल पहले इसी दिन महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर का विध्वंस किया गया था। सोमनाथ मंदिर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है और इसका धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व अत्यंत विशेष है।डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है। मान्यता है कि इसके दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है और मनोवांछित फल मिलते हैं। यही कारण है कि सोमनाथ भारत की आत्मा और उसकी सनातन परंपरा का प्रतीक माना जाता है।उन्होंने 11 मई 1951 का जिक्र करते हुए कहा कि जब सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना हो रही थी, तब देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि सोमनाथ की पूर्ण प्रतिष्ठा सिर्फ मंदिर के पुनर्निर्माण से नहीं होगी, बल्कि तब मानी जाएगी जब भारत भी उसी समृद्धि के शिखर पर पहुंचेगा, जिसकी वजह से अतीत में आक्रांताओं ने यहां हमला किया था। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि 1951 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विरोध के बावजूद, राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में यह संकल्प साकार हुआ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और वह सपना अब साकार होने की दिशा में है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ के संकल्प का विचार आज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी से संबंध पर ये क्या बोल गए? रूस-भारत व्यापार और टैरिफ पर कही ये बात

भारत और रूस के द्विपक्षीय व्यापार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति और अपनी टैरिफ नीतियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी लिया। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी ऑडियो संदेश में ट्रंप को कहते सुना जा सकता है कि उनकी टैरिफ नीतियों के कारण भारत को कथित तौर पर रूस से तेल आयात के अपने फैसले पर दोबारा विचार करना पड़ा। उन्होंने वेनेजुएला में सैन्य अभियान के अलावा देश के आर्थिक हालात पर भी टिप्पणी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस के साथ-साथ वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को भी बहुत खराब स्थिति में बताया। पढ़िए ट्रंप ने क्या बातें कहीं… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

Trump: 'वेनेजुएला पर दूसरे हमले के लिए तैयार हैं', डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी; कोलंबिया को लेकर कही ये बात

वेनेजुएला के राजनीतिक भविष्य को लेकर संशय बरकरार है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की कमान अमेरिका संभालेगा। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेनेजुएला में अमेरिकी कब्जे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मौजूदा हालात में ऐसा कुछ नहीं है।अमेरिकी राष्ट्रपति से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वेनेजुएला में दूसरे ऑपरेशन की संभावना खत्म हो गई है। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘ऐसा नहीं है। अगर वे ठीक से बर्ताव नहीं करते हैं, तो हम दूसरा हमला करेंगे।’ वहीं, मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका फिलहाल तेल क्वारंटीन और बड़े नौसैनिक तैनाती जैसे कदमों के जरिए वेनेजुएला सरकार पर दबाव बना रहा है।इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला जैसी एक और कार्रवाई कोलंबिया में भी करने का संकेत दिया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर तंज कसते हुए ट्रंप ने कहा कि वह देश एक बीमार शख्स के शासन में है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य अभियान की आलोचना की थी। इस पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप ने पेट्रो को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी जान बचाएं।जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका उस देश के खिलाफ सैन्य अभियान चलाएगा, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘ऐसा अभियान मुझे अच्छा लगता है।’ उन्होंने कहा, ‘कोलंबिया भी बहुत बीमार है और वहां एक बीमार आदमी का शासन है। उसे कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद है। वह इसे बहुत लंबे समय तक नहीं कर पाएगा।‘वेनेजुएला की राजधानी काराकास में आधी रात को चलाए गए अभियान में देश के नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किया गया था। मादुरो और उनकी पत्नी फिलहाल न्यूयॉर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का वार; वेनेजुएला में अमेरिका के हमले में 40 हताहत; तैयार है 'भैरव' सेना

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत में अब गलन वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले और जलस्रोत जम गए हैं। उत्तर से पूर्वोत्तर और पश्चिम से पूर्वी राज्यों तक कोहरे का कहर भी बना हुआ है। इस तरह मौसम की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल से लेकर प्लेन के सफर पर असर पड़ा है। अगले चार-पांच दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर शीतलहर भी चल भी सकती है। वहीं अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद अब पहली बार जानमाल के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि शनिवार तड़के हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का पूल तैयार किया है। तैयार नया विशेष बल भैरव पैदल सेना को आधुनिक और घातक बनाएगा, जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटने को पूरी तरह तैयार है। एक तरफ पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Assembly: विधानसभा का सत्र आज से, प्रदूषण पर भाजपा सरकार को घेरेगी आप; इस बार नहीं बजेगी गणपूर्ति घंटी

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं का खाका रखा जाएगा। सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। चार दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर दिन बढ़ाए जा सकते हैं। विधानसभा सत्र का पहला दिन पूरी तरह औपचारिक कार्यवाही के लिए तय किया गया है। सुबह 11 बजे राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उसके ठीक दो मिनट बाद उपराज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। अभिभाषण खत्म होने के बाद एक बार फिर राष्ट्रगान होगा। उसके बाद सदन की नियमित कार्यवाही उपराज्यपाल के संबोधन के 30 मिनट बाद शुरू की जाएगी।विधानसभा सचिवालय ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 10.45 बजे तक अपनी सीटों पर अनिवार्य रूप से बैठ जाएं। इसके लिए गणपूर्ति की घंटी नहीं बजाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित तरीके से शुरू हो सके।सत्र के दौरान सदन में सबसे पहले निधन संबंधी उल्लेख किए जाएंगे, जिनमें हाल ही में दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद विधानसभा सचिव द्वारा उपराज्यपाल के अभिभाषण की हिंदी और अंग्रेजी प्रति सदन पटल पर रखी जाएगी, ताकि सभी सदस्य उसे आधिकारिक रूप से देख सकें। कार्यसूची में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् भी शामिल किया गया है। इस सत्र के जरिए सरकार अपनी नीतिगत सोच, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट संकेत देगी।आने वाले दिनों में सत्र के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की भी संभावना है। इसमें सीएजी की रिपोर्ट पटल पर रखी जानी है। रिपोर्ट में शीश महल, आम आदमी मुहल्ला क् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: SIR को लेकर मतुआ समुदाय में आक्रोश, आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का एलान; जानें क्या है मुख्य मांगें

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी गर्माहट तेज हो गई है। खासतौर पर मतुआ समुदाय में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी गुस्से के चलते टीएमसी समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के एक गुट ने सोमवार को पूरे राज्य में सड़क जाम का आह्वान किया है। मतुआ महासंघ का आरोप है कि राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। उनका कहना है कि इससे मतुआ समुदाय को खास तौर पर नुकसान हो रहा है। इस विरोध की तात्कालिक वजह की बात करें तो, इसकी बड़ा कारण श्यामनगर के एक मतुआ ‘गोसाय’ (धार्मिक गुरु) पर हुआ कथित हमला है। बताया गया कि गोसाय अपना नाम वोटर लिस्ट से हटने के बाद जवाब मांगने के लिए उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर मंदिर परिसर पहुंचे थे, जहां उनके साथ कथित तौर पर मारपीट हुई।मतुआ महासंघ का आरोप है कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के इशारे पर मतुआ धार्मिक नेताओं पर सुनियोजित हमला किया। महासंघ ने कहा कि सोमवार को होने वाले सड़क जाम के दौरान गोसाय पर हुए हमले की तुरंत जांच और वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की जाएगी।मामले में टीएमसी समर्थित मतुआ नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थकों ने किया। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ऐसे किसी मामले में बवाल हुआ हो। इससे पहले मतुआ में बीते 24 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के विरोध में प्रदर्शन हुआ था।इस दौरान ठाकुरनगर मंदिर इलाका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

SIR: 'खामियां दूर करें नहीं तो...', चुनाव आयोग पर भड़की ममता बनर्जी, एसआईआर पर फिर लिखा ज्ञानेश कुमार को पत्र

West Bengal CM Mamata Banerjee writes to CEC Gyanesh Kumar “I am once again constrained to write to you in order to place on record) my grave concern regarding the serious irregularities, procedural violations, and administrative lapses being witnessed during the ongoing Special… pic.twitter.com/GvGEwGrw4v — ANI (@ANI) January 4, 2026 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा, ‘पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान देखी जा रही गंभीर अनियमितताओं, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों और प्रशासनिक खामियों के संबंध में अपनी गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए मैं एक बार फिर आपको पत्र लिखने के लिए विवश हूं।‘अपने पत्र में ममता बनर्जी ने मांग करते हुए कहा कि मैं आपसे आग्रह करती हूं कि एसआईआर की इन खामियों को तुरंत ठीक करें या इस ‘मनमानी, अनियोजित’ प्रक्रिया को रोकें। अगर इसे अपने वर्तमान स्वरूप में जारी रहने दिया गया, तो एसआईआर से बहुत ज्यादा नुकसान होगा, और बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट देने का अधिकार छिन जाएगा। जो कि लोकतांत्रिक शासन के मूलभूत सिद्धांतों पर सीधा हमला होगा।ममता बनर्जी ने पत्र में आगे लिखा कि बंगाल में एसआईआर के दौरान चुनाव आयोग की देखरेख में किए गए किसी भी अवैध कार्य के लिए आयोग को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा एसआईआर बिहार और दूसरे राज्यों में अपनाई गई प्रक्रिया से बिल्कुल अलग है।पिछले साल नवंबर से पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर को ‘अनियोजित, अराजक और खतरनाक’ बताते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि जलपाईगुड़ी में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कई बूथ-स्तरीय अधिकारि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, आईसीसी से श्रीलंका में मैच कराने को कहा

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, आईसीसी से श्रीलंका में मैच कराने को कहा विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने फैसला किया है कि वह टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद उस वक्त से गरमा गया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने कहा था। अब बांग्लादेश के एक समाचार वेबसाइट द डेली स्टार के अनुसार, बीसीबी ने टी20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया है। खेल मंत्रालय ने बीसीबी को दिए थे निर्देश इससे पहले, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री ने बीसीबी को निर्देश दिया था कि वह आईसीसी से बांग्लादेश के मुकाबले श्रीलंका में आयोजित करने की मांग उठाने कहा था। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का मानना है कि मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीसीबी के अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के बाद बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई थी। चार लीग मैच बांग्लादेश को भारत में खेलने हैं बांग्लादेश को अपने चार लीग म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk