Who Was Suresh Kalmadi: कॉमनवेल्थ खेलों के बाद सर्वाधिक चर्चा हुई, पूर्व सांसद, पायलट और खेल प्रशासक को जानिए

सुरेश कलमाड़ी भारतीय राजनीति और खेल प्रशासन की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और खास तौर पर 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) के आयोजन से जुड़े विवादों के कारण चर्चा में आए। उनका जीवन राजनीति, प्रशासन और विवाद- तीनों का मिश्रण रहा है।सुरेश कलमाड़ी का जन्म 10 मई 1944 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पुणे में ही हासिल की और बाद में उच्च शिक्षा भी यहीं से पूरी की। छात्र जीवन से ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ काम किया, जिससे उन्हें जनसंपर्क और संगठनात्मक अनुभव मिला। राजनीति में आने से पहले कलमाड़ी ने 1964 से 1972 तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की और 1974 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए।1977 में उन्हें पुणे के भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। अगले वर्ष ही उन्होंने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार संभाला, जिस पर वे 1978 से 1980 तक रहे। 1980 में महाराष्ट्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कलमाड़ी ने मॉस्को ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली मैराथन टीम के चयन परीक्षण का संचालन किया। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 1995 से 1996 के बीच रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने लंबे समय तक लोकसभा सांसद के तौर पर पुणे का प्रतिनिधित्व किया। 1982 में वे पहली बार लोकसभा पहुंचे और इसके बाद 1985 से 1995 तक लगातार चार बार संसद सदस्य रहे।कलमाड़ी का नाम खेल प्रशासन से भी जुड़ा रहा। वे इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के अध्यक्ष बने और अंतरराष्ट्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: सदन में आज अहम विधेयक व रिपोर्ट होगी पेश, सीएजी रिपोर्ट और फांसी घर मामले में हंगामा होने के आसार

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार यानी आज प्रश्नकाल, अहम विधेयक और कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश की जानी हैं। साथ ही सीएजी रिपोर्ट और फांसी घर विवाद से जुड़ा मामला भी सदन में उठाए जाने की संभावना है। यदि ये मुद्दे सदन में आते हैं तो विपक्ष की ओर से विरोध और हंगामे की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर प्रदूषण के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार की कार्यवाही के हंगामेदार होने के आसार सियासी पंडित भी जता रहे हैं। कार्यसूची के मुताबिक सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें तारांकित प्रश्नों (जिन पर मौखिक जवाब दिए जाते हैं) और अतारांकित प्रश्नों (जिनके लिखित जवाब सदन में रखे जाते हैं) पर चर्चा होगी। इसके बाद सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से विशेष उल्लेख के तहत जनहित से जुड़े विषय उठा सकेंगे। हालांकि, सदन की कार्यवाही नियमित कामकाज तक सीमित रहेगी या नहीं, इसे लेकर संशय बना है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सदन में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी सीएजी की रिपोर्ट पेश की जा सकती है। यदि रिपोर्ट पेश होती है तो विपक्षी आम आदमी पार्टी की ओर से तीखे विरोध की संभावना जताई जा रही है।सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच नोक झोंक संभव : फांसी घर विवाद से जुड़ा मामला भी सदन में उठाया जा सकता है। इस मुद्दे पर पहले से सियासी तीन एक दूसरे की ओर चलाए जा रहे हैं। सत्ता पक्ष इन दोनों मुद्दों के जरिये पिछली सरकार में रहे विपक्ष को कटघरे में खड़ा करने की तैयारी में है। राजधानी में वायु गुणवत्ता को लेकर सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल खड़े किए जा सकते हैं। ऐसे में सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है।बिजली मंत्री आशीष सूद दिल्ली विद्युत नियामक आयोग से जुड़े संशोधित नियमों, व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: वेनेजुएला में अंतरिम राष्ट्रपति का शपथ; दोहरे वार से दिल्ली-NCR बेहाल; भारत ने चीन को फिर पछाड़ा

अमेरिका की तरफ से बंधक बनाए गए वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की उपराष्ट्रपति रह चुकीं और ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने का वादा करने वाली डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेज़ुएला की संसद भवन में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डेल्सी रोड्रिगेज को उनके भाई, नेशनल असेंबली के नेता जॉर्ज रोड्रिगेज ने शपथ दिलाई। वहीं उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। एक तरफ भारत चावल उत्पादन के मामले में पड़ोसी चीन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारत का चावल उत्पादन बढ़कर 15.18 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया है, जो चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में अधिक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

Venezuela: वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर डेल्सी रोड्रिगेज ने लिया शपथ, मादुरो-फ्लोरेस को बताया नायक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका की तरफ से बंधक बनाए गए वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की उपराष्ट्रपति रह चुकीं और ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने का वादा करने वाली डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेज़ुएला की संसद भवन में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डेल्सी रोड्रिगेज को उनके भाई, नेशनल असेंबली के नेता जॉर्ज रोड्रिगेज ने शपथ दिलाई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

UP: सीएम योगी के दिल्ली दौरे से बढ़ा सियासी तापमान, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाएं तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं से मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट बताया जा रहे है, लेकिन इस दौरे ने प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों की छाप योगी मंत्रिमंडल के विस्तार और भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव पर भी दिख सकती है। सूत्रों का कहना है कि सीएम की पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार के स्वरूप पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन में फेरबदल पर भी सीएम ने सुझाव रखे हैं। सीएम आवास पर हाल ही में सरकार और संगठन के पदाधिकारियों वाली कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के लिए परिचयात्मक बैठक बताया गया था।सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और सांगठनिक फेरबदल पर चर्चा हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली को भी दी गई। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में अब सीएम ने दिल्ली जाकर पीएम, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय व कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी राय रखी है।सीएम योगी की मौजूदा टीम में 54 मंत्री हैं। छह पद खाली हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में छह विधायकों को मंत्री बनाया जाना तय है। सूत्रों के मुताबिक निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई अन्य ओबीसी वर्ग के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि किसी का नाम स्पष्ट नहीं है, फिर भी भूपेंद्र चौधरी, पूजा पाल, महेन्द्र सिंह और मुकेश चौधरी समेत कई नाम चर्चा में हैं।सीएम के दिल्ली दौरे ने मंत्री बनने का सपना देखने वाले विधायकों की बेचैनी बढ़ा दी है। कई विधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

'मैं दोषी नहीं...अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति': मादुरो ने सभी आरोपों को किया खारिज, जानें सुनवाई में क्या हुआ

अदालत में पेशी के दौरान मादुरो ने जज से कहा, ‘मैं एक सम्मानित व्यक्ति हूं और अपने देश का राष्ट्रपति हूं। मुझे वेनेजुएला के कराकास में मेरे घर से गिरफ्तार किया गया।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें पकड़ा गया है और उनके साथ अन्याय हुआ है। ये कानून का उल्लंघन है। मादुरो ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया। यह उनकी पहली अमेरिकी कोर्ट पेशी थी, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर अमेरिका की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।मादुरो के मामले की सुनवाई 92 वर्षीय वरिष्ठ संघीय जज एल्विन के. हेलरस्टीन को सौंपी गई है। जज हेलरस्टीन को 1998 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नियुक्त किया था। वह न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में 2011 से वरिष्ठ जज के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह 9/11 आतंकी हमलों से जुड़े कई अहम मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े केसों की सुनवाई कर चुके हैं।अमेरिकी जांच एजेंसियों ने मादुरो पर चार गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें नार्को-टेररिज्म की साजिश, कोकीन आयात की साजिश, मशीनगनों और विस्फोटक हथियारों को रखने का आरोप और ऐसे हथियार रखने की साजिश शामिल है। अमेरिका का दावा है कि मादुरो और उनके सहयोगियों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी को संरक्षण दिया। मादुरो इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे हैं।मादुरो की अमेरिकी अदालत में पेशी को वेनेजुएला-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। वेनेजुएला सरकार इसे संप्रभुता पर हमला बता रही है, जबकि अमेरिका इसे कानून के तहत कार्रवाई करार दे रहा है। इस पूरे मामले ने दुनिया भर के कई देशों को सतर्क कर दिया है, खासकर उन देशों को जो बड़े देशों के साथ राजनीतिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या, तीन हफ्ते के भीतर पांचवीं वारदात

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ये भी पढ़ें: राणा प्रताप बैरागी केशबपुर उपजिला के निवासी थे। उन्हें मोनिरामपुर उपजिला के कपालिया बाजार में गोली मार दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, राणा प्रताप सोमवार शाम करीब छह बजे कपालिया बाजार में थे, जब अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। तीन हफ्तों के भीतर पांचवीं घटना बैरागी की हत्या बांग्लादेश में हुई ऐसी पांचवीं घटना है। पिछले महीने दक्षिणपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद से देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। सबसे पहले 18 दिसंबर को मैमेनसिंह में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास पर भीड़ ने हमला किया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के छह दिन बाद, पांग्शा उपजिला में अमृत मंडल नाम के एक और हिंदू व्यक्ति की ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने हत्या कर दी। इसके बाद मैमेनसिंह में बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी महीने की शुरुआत में 50 वर्षीय हिंदू व्यापारी खोकोन दास पर भी भीड़ ने हमला किया और उन्हें जिंदा जला दिया, जब वह काम से लौट रहे थे। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद दास की शनिवार तीन जनवरी को मौत हो गई। हिंदुओं की हत्या पर भारत की चिंता पिछले महीने भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या को लेकर चिंता जताई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के तहत पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हमले की 2,900 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। 26 दिसंबर को मीडिया को संबोधित करते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP Police Recruitment: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर दी राहत; जानें पूरा अपडेट

युवाओं के हित में योगी आदित्यनाथ सरकार योगी सरकार का यह कदम साफ संदेश देता है कि प्रदेश की सरकार युवाओं की वास्तविक समस्याओं को समझती है और समाधान के लिए ठोस फैसले लेने से पीछे नहीं हटती। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर देना, रोजगार के अधिक से अधिक विकल्प उपलब्ध कराना और प्रशासनिक निर्णयों में संवेदनशीलता बनाए रखना योगी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। पुलिस भर्ती में आयु सीमा शिथिलीकरण का यह निर्णय न केवल लाखों युवाओं की उम्मीदों को नया बल देगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि योगी आदित्यनाथ सरकार में युवाओं का भविष्य नीति निर्धारण के केंद्र में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी से मुलाकात की...भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से भी मिलेंगे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी। आज इसी सिलसिले में सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर सकते हैं।भाजपा सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। वह उनके साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात भी है। राजनीतिक गलियारों से चर्चाएं यह भी आ रही हैं कि नितिन नबीन के साथ सीएम कैबिनेट के विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

Venezuela: अपदस्थ राष्ट्रपति मादुरो के बेटे बोले- इतिहास बताएगा गद्दार कौन? US की कार्रवाई के बीच ऑडियो वायरल

वेनेजुएला पर बड़ी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद निकोलस मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा का बयान सामने आया है। स्थानीय दैनिक एल-कोऑपरेटिव की रिपोर्ट के अनुसार निकोलस मादुरो गुएरा ने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन हैं? गुएरा का यह बयान अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद आया है। दरअसल अमेरिकी सैना ने उनके पिता और प्रथम महिला सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क लाया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में, मादुरो गुएरा ने सत्तारूढ़ आंदोलन के भीतर संभावित विश्वासघात की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इतिहास उन लोगों को बेनकाब करेगा, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं। इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन थे, इतिहास इसका खुलासा करेगा। इसके साथ ही उन्होंने भीतर एक आंतरिक साजिश की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। सत्तारूढ़ यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी) के सदस्य मादुरो गुएरा ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों के बावजूद पार्टी एकजुट रहेगी। उन्होंने समर्थकों से 4 और 5 जनवरी को सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने का आह्वान किया। ताकि नेतृत्व के इर्द-गिर्द एकजुटता को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बाहरी आक्रमण का जवाब देने के लिए राजनीतिक और सैन्य समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो इस समय अमेरिकी हिरासत में हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन विभाजन या मनोबल में कमी की अनुमति नहीं देगा। यह भी पढ़ें- Greenland: अमेरिका के लिए क्यों जरूरी है ग्रीनलैंड? जानें वेनेजुएला पर हमले के बाद क्यों सुर्खियों में छाया एल-कोऑपरेटिव ने रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk