BMC Election Voting Live: बीएमसी समेत सभी नगर निगमों पर खत्म हुआ मतदान, कल होगी मतगणना; पल-पल की अपडेट

05:39 PM, 15-Jan-2026 मुंबई समेत सभी नगर निगमों पर खत्म हुआ मतदान बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है। राजनीतिक पार्टियों को अब कल का इंतजार है। बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है। राजनीतिक पार्टियों को अब कल का इंतजार है। 05:33 PM, 15-Jan-2026 मुंबई में 3.30 बजे तक 41.08% वोटिंग दर्ज मुंबई में बीएमसी चुनाव 2026 के लिए 3.30 बजे तक कुल 41.08% मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदाता 23,27,033, महिला मतदाता 19,22,500 और अन्य 180 मतदाता शामिल हैं। कुल मिलाकर अब तक 42,49,713 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 04:13 PM, 15-Jan-2026 वोट डालने के बाद उंगली से स्याही मिटने के वायरल वीडियो की जांच महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के दौरान वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही के आसानी से मिट जाने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इन वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। चुनाव आयोग मामले की पूरी पड़ताल करेगा और अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 04:13 PM, 15-Jan-2026 पुणे नगर निगम चुनाव में कुछ EVM में आई तकनीकी दिक्कत पुणे नगर निगम (PMC) चुनाव की वोटिंग शुरू होते ही गुरुवार सुबह कुछ जगहों पर EVM मशीनों में तकनीकी खराबी की खबरें आईं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जहां भी मशीनों में समस्या आई, वहां नियम के अनुसार तुरंत नई मशीनें लगाई गईं। एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्रों में कुछ EVM अचानक बंद हो गई थीं। उन्होंने यह भी आरोप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

क्या हुआ हवा में?: सिंगापुर जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की अचनाक वापसी, उड़ान के एक घंटे बाद दिल्ली लौटा विमान

एयर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट को गुरुवार तड़के तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस फ्लाइट में करीब 190 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित हो रही थी। सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में एपीयू यानी ऑक्जिलरी पावर यूनिट से जुड़ी आग की चेतावनी मिली। यह चेतावनी मिलने के बाद पायलटों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद विमान सुरक्षित उतरा और यात्रियों को वैकल्पिक विमान से सिंगापुर भेजा गया। बता दें कि इस विमान में लगभग 190 यात्री सवार थे। मामले में एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें दूसरे विमान से सिंगापुर भेजा गया। दिल्ली में ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को पूरी मदद दी।एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट AI 2380 ने 14 जनवरी को दिल्ली से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या की आशंका सामने आई, जिसके बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस बुला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के मुताबिक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहा, जिसके बाद रात करीब एक बजे दिल्ली में वापस उतरा। ये भी पढ़ें:- Politics On Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में भगदड़ पर डीएमके का हमला, विजय को ठहराया मौतों का जिम्मेदार एयरलाइन ने जताया खेद एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों की पूरी मदद की। यात्रियों को किसी तरह की ज्यादा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, टैरिफ के बावजूद सरकार ने दिए बड़ी डील के संकेत

दुनिया में जारी व्यापारिक तनाव के बीच भारत और अमेरिका एक व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में अपने प्रयासों को तेज कर रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा हे कि दोनों देश सक्रिय रूप से व्यापार वार्ता कर रहे हैं और एक सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। सरकार की ओर से यह एलान ऐसे समय पर किया गया है जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। टैरिफ के निर्यात पर असर के बारे में क्या बोले वाणिज्य सचिव? वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को साफ किया कि अमेरिका की ओर से लगाए गए ऊंचे टैरिफ के बावजूद, अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह इजाफा भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा और अमेरिकी बाजार में उनकी बढ़ती मांग के बारे में बताता है। वाणिज्य सचिव ने कहा, “दोनों पक्ष (व्यापार वार्ता में) लगे हुए हैं… और दोनों पक्षों को लगता है कि एक व्यापार समझौता संभव है”। कितना जरूरी है भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता? इस व्यापारिक सौदे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने ही इस दिशा में उच्च स्तरीय संवाद हुआ है। दिसंबर में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीर के बीच एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक बाधाओं को दूर करना और द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रोडमैप तैयार करना था। यह वार्ता केवल टैरिफ कटौती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बाजार पहुंच, सेवाओं का व्यापार और निवेश नियमों के सरलीकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand News: कथित मारपीट मामले की जांच में ED कार्यालय पहुंची रांची पुलिस, राजनीतिक आरोपों के बीच बढ़ी हलचल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के साथ कथित मारपीट की शिकायत की जांच के सिलसिले में गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम यहां स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई दर्ज शिकायत के आधार पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने 12 जनवरी को रांची के एयरपोर्ट थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथित जलापूर्ति घोटाले से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की।सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ एयरपोर्ट थाना प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस टीम ईडी कार्यालय में मौजूद तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर रांची पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।गोपनीयता की शर्त पर रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारपीट के आरोपों के मद्देनजर ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। उस दौरान ईडी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी की थी, जिसमें जबरन प्रवेश और दस्तावेज चोरी के आरोप लगे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान में फंसे 2000 कश्मीरी छात्र, परिवार चिंतित, JKSA ने पीएम से उनकी वापसी के लिए लगाई गुहार

एसोसिएशन ने कहा कि अस्थिर और अशांत वातावरण में छात्रों से स्वयं निकासी की व्यवस्था करने की उम्मीद करना न तो सुरक्षित है और न ही व्यावहारिक। संगठित निकासी तंत्र की अनुपस्थिति ने छात्रों और उनके परिवारों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। जेकेएसए ने विदेश मंत्रालय की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास जताते हुए भारत सरकार के विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के निरंतर प्रयासों की सराहना की। हालांकि, वर्तमान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित, सक्रिय और समन्वित राजनयिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल दिया गया ताकि छात्र खुद संकट का सामना न करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

सीएम भगवंत मान की अकाल तख्त पर पेशी: नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अपना स्पष्टीकरण देने के बाद सीएम मान पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। अपना स्पष्टीकरण देने के बाद सीएम मान पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए हैं। मान सुबह नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और दरबार साहिब में माथा टेका। वे कुछ ही देर में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपना स्पष्टीकरण देंगे। जत्थेदार भी श्री अकाल तख्त पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री मान ने आज का पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

सीएम भगवंत मान की अकाल तख्त पर पेशी: नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, कुछ ही देर में देंगे स्पष्टीकरण

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब पर कुछ ही देर में अपना स्पष्टीकरण देंगे। मान नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। सीएम ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। वे कुछ ही देर में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपना स्पष्टीकरण देंगे। जत्थेदार भी श्री अकाल तख्त पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री मान ने आज का पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls 2026 Live Updates: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान आज, BMC पर सबकी निगाहें

07:12 AM, 15-Jan-2026 बीएमसी में एक वोट, बाकी नगर निकायों में तीन से पांच वोट डालेंगे मतदाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका में प्रत्येक वार्ड से केवल एक सदस्य चुना जाना है, इसलिए यहां हर मतदाता को सिर्फ एक वोट डालना होगा। वहीं, राज्य की अन्य 28 नगरपालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली लागू है। इन नगर निकायों में प्रत्येक वार्ड में तीन से पांच सीटें हैं, जिसके कारण मतदाताओं को तीन से पांच वोट डालने होंगे। इस व्यवस्था के चलते मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं को पहले से जागरूक किया गया है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बृहन्मुंबई महानगरपालिका में प्रत्येक वार्ड से केवल एक सदस्य चुना जाना है, इसलिए यहां हर मतदाता को सिर्फ एक वोट डालना होगा। वहीं, राज्य की अन्य 28 नगरपालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली लागू है। इन नगर निकायों में प्रत्येक वार्ड में तीन से पांच सीटें हैं, जिसके कारण मतदाताओं को तीन से पांच वोट डालने होंगे। इस व्यवस्था के चलते मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं को पहले से जागरूक किया गया है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 06:48 AM, 15-Jan-2026 बीएमसी चुनाव: महापौर पद को लेकर महायुति-ठाकरे भाईयों में सियासी वार-पलटवार बीएमसी चुनाव में प्रचार के दौरान और उससे पहले महापौर पद को लेकर सियासी वार-पलटवार का दौर जमकर चला। भाजपा ने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) की जीत से एक मुस्लिम महापौर बन सकता है। हालांकि, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने मतदाताओं को एक मराठी महापौर का आश्वासन देकर इस दावे का खंडन किया। वहीं, फडणवीस ने आश्वासन दिया कि अगला महापौर हिंदू और मराठी होगा। 06:3 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए मतदान आज, IMD ने ठंड और कोहरे को लेकर दी चेतावनी; पढ़ें सुर्खियां

महाराष्ट्र में आज 29 नगर निकायों के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव पर सबसे ज्यादा निगाहें टिकी हैं, जहां 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव ठाकरे–राज ठाकरे गठबंधन के बीच माना जा रहा है। मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत में ठंड ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए शीतलहर, घने कोहरे और कुछ राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विज्ञान जगत में बड़ी उपलब्धि के तहत ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने एक नया एआई सिस्टम विकसित किया है, जो ल्यूकेमिया की पहचान डॉक्टरों से भी अधिक सटीकता से कर रहा है। अंतरिक्ष क्षेत्र में पीएसएलवी-सी62 मिशन की नाकामी के बीच स्पेन की कंपनी ने दावा किया है कि उसका किड कैप्सूल सुरक्षित है और उसने डाटा भेजा है। वैश्विक स्तर पर भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग सुधरी है और भारत पांच पायदान चढ़कर 80वें स्थान पर पहुंच गया है। मकर संक्रांति पर संगम में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप और डेनमार्क के बीच मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका में पालक पनीर विवाद में भारतीय छात्रों को बड़ी कानूनी जीत मिली है। वहीं ईरान को लेकर ट्रंप के दावों और तेहरान के संकेतों में विरोधाभास बना हुआ है। शिक्षा क्षेत्र में नीट पीजी-2025 के लिए कटऑफ घटाने से हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Protest: 'ईरान में हत्याएं रुक रही हैं, फांसी पर भी लगी रोक', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान में फांसी की सजा दिए जाने पर रोक के साथ ही हत्याएं भी थम गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ‘विश्वसनीय सूत्रों’ से पता चला है कि ईरान में फांसी की योजनाएं रोक दी गई हैं। हालांकि, इसके उलट तेहरान ने प्रदर्शनकारियों पर अपनी कार्रवाई में त्वरित सुनवाई और फांसी की सजा देने के संकेत दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप का यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब उन्होंने हाल के दिनों में विरोध प्रदर्शन कर रहे ईरानियों से कहा है कि मदद आ रही है। ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रशासन ईरानी सरकार के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। हालांकि, बयान को लेकर ट्रंप ने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि अमेरिका किस तरह जवाब देगा।राष्ट्रपति ट्रंप के बुधवार को दिए गए बयान से साफ नहीं है कि वे ईरान पर आगे कार्रवाई करेंगे या नहीं। हालांकि, उनकी टिप्पणियों से यह संकेत मिलता है कि वे कार्रवाई को टाल देंगे। उन्होंने कहा, ‘हमें बताया गया है कि ईरान में हत्याएं रुक रही हैं, रुक चुकी हैं। फांसी की कोई योजना नहीं है, न ही किसी को फांसी दी जाएगी, मुझे यह विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है।‘उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अधिकारियों ने ट्रंप के लिए राजनयिक दृष्टिकोण से लेकर सैन्य हमलों तक के विकल्पों पर चर्चा करने के लिए पिछले शुक्रवार को बैठक शुरू की थी। संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप का आदेश मिलते ही अमेरिकी सेना ईरान में कार्रवाई कर सकती है।गौरतलब है कि ईरान में जारी प्रदर्शनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 3400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk