दुनियाभर में ग्रीनलैंड, वेनेजुएला समेत कई मुद्दों पर आक्रमकता के साथ बयान देने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब नाटो को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि नाटो को बचाने में उनकी भूमिका सबसे बड़ी रही है। ट्रंप ने लिखा कि नाटो के लिए जितना मैंने किया है उससे ज्यादा किसी एक व्यक्ति या राष्ट्रपति ने नहीं किया। अगर मैं नहीं आता, तो आज नाटो होता ही नहीं। यह इतिहास की राख में मिल चुका होता। यह दुखद है, लेकिन सच है। बता दें कि ट्रंप का इशारा उस दौर की ओर है जब उन्होंने नाटो देशों पर दबाव बनाया था कि वे अपनी सुरक्षा पर ज्यादा खर्च करें। इससे पहले ट्रंप लगातार कहते रहे हैं कि अमेरिका अकेले नाटो का बोझ उठा रहा था और बाकी देश अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे थे। उनका दावा है कि उनकी सख्ती की वजह से कई देशों ने रक्षा बजट बढ़ाया और नाटो दोबारा मजबूत हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर नाटो को लेकर बड़ा दावा किया। ट्रंप का कहना है कि नाटो के लिए किसी भी व्यक्ति या राष्ट्रपति ने जितना किया, उसने नहीं किया। उन्होंने लिखा कि अगर वह नहीं आते, तो आज नाटो मौजूद ही नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि नाटो तब इतिहास की राख में मिल चुका होता, दुखद लेकिन यही सच है। उनका इशारा उस दौर की तरफ है जब उन्होंने नाटो देशों पर रक्षा खर्च बढ़ाने का दबाव डाला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को अपने अधीन करने के प्रयास को लेकर रूस ने बड़ा बयान दिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि यह कदम नाटो के लिए गहरी संकट की घंटी है और यह सवाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें