पद्म पुस्कारों का एलान: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, रोहित को पद्म श्री; देखें सूची

धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र) के. टी. थॉमस- लोक कार्य (केरल) एन. राजम -कला (उत्तर प्रदेश) पी. नारायणन -साहित्य एवं शिक्षा (केरल) वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक कार्य (केरल) अल्का याज्ञनिक- कला (महाराष्ट्र) भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड) डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा (तमिलनाडु) मम्मूटी- कला (केरल) डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका) पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र) एस. के. एम. माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु) शतावधानी आर. गणेश- कला (कर्नाटक) शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड) उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र) वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली) वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल) विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका) कुल 131 पद्म पुरस्कार की सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता वी. एस. अच्युतानंदन व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को वर्ष 2026 के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। लोक कार्यों के क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के. टी. थॉमस, कला के क्षेत्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका और वायलिन वादक एन. राजम, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: बंगाल में फिर बवाल! टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, फूंक डाला जनसभा का मंच

इस दौरान एक अस्थायी मंच, जिसे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दोपहर में एक जनसभा को संबोधित किया था, उसे भी कथित तौर पर झड़प के दौरान आग लगा दी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू दमकल की एक गाड़ी से पाया गया। भाजपा समर्थकों पर बदसलूकी का आरोप इधर, बेहाला पुरबा निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी विधायक रत्ना चटर्जी ने दावा किया कि बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कुछ भाजपा समर्थकों ने क्लब के सदस्यों के साथ बदसलूकी की। क्लब का दौरा करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लगाई मंच को आग: भाजपा वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ गुंडों ने सखेरबाजार में उस अस्थायी मंच में आग लगा दी, जहां से बिप्लब देब ने दिन में पहले रैली को संबोधित किया था। यह मंच बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के तहत लगाया गया था। ये भी पढ़ें: Bengal: ममता सरकार की मंत्री शशि पांजा को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिला नोटिस, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल भाजपा की 11 सदस्यीय ‘संकल्प समिति’ का गठन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का मुकाबला करने के लिए 11 सदस्यीय संकल्प समिति की घोषणा की है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि समिति चुनाव से पहले पार्टी की चुनावी रणनीति का समन्वय करेगी।बूथ-स्तरीय बैठकों में राज्य सरकार की ध्रुवीकरण और तुष्टीकरण की राजनीति का मुकाबला करेगी। अन्य वीडियो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: टीम चयन के बाद मोहसिन नकवी ने अलापा पुराना राग, कहा- विश्वकप में भागीदारी सरकार की सलाह पर निर्भर

रविवार को पाकिस्तान ने सलमान अली आगा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की। बैठक में नकवी ने खिलाड़ियों को बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के मुद्दे पर पीसीबी की नीति से भी अवगत कराया। बाद में जारी बयान में पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के समर्थन में बोर्ड के सैद्धांतिक रुख का समर्थन किया है। नकवी ने कहा कि बांग्लादेश का भारत में खेलने से इनकार करना एक सिद्धांतों पर आधारित फैसला था। उन्होंने आईसीसी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘हम आईसीसी के इस रवैये को सिरे से खारिज करते हैं। क्रिकेट को खेल की भावना और सिद्धांतों के अनुसार चलाया जाना चाहिए।’ नकवी ने खिलाड़ियों को यह भी याद दिलाया कि घरेलू ऑस्ट्रेलिया सीरीज और आगामी विश्व कप को लेकर प्रशंसकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं और उनसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: सीएम योगी का बिना नाम लिए अखिलेश पर हमला, कहा- 12 बजे सोकर उठने वालों को नहीं थी बच्चों की चिंता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 12 बजे तक सोकर उठने वाले बबुआ को गरीबों के बच्चों की पढ़ाई की चिंता कहां थी? पिछली सरकारों में परिवारवाद, भ्रष्टाचार व लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंच पाती थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी डीबीटी प्रक्रिया के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश के 18,78,726 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹944.55 करोड़ की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं डीबीटी से खत्म हुआ भ्रष्टाचार का खेल मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सरकारों ने गरीबों के बच्चों की पढ़ाई पर कभी ध्यान नहीं दिया। 12 बजे तक सोकर उठने वाले बबुआ को गरीबों के बच्चों की चिंता कहां से होगी? जो सूरज निकलने के बाद उठे, उसे सूर्योदय की बात भी फिजूल लगेगी। ऐसे लोग न प्रदेश की चिंता कर सकते हैं और न ही गरीबों की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ होती है और नीति स्पष्ट होती है, तब भ्रष्टाचार रूपी दानव पर नियंत्रण संभव होता है। पहले छात्रवृत्ति योजनाएं कई स्तरों पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। कभी सरकार की नीयत खराब होती थी, कभी परिवारवाद आड़े आता था, कभी विभागीय भ्रष्टाचार के कारण पैसा गरीब छात्रों तक नहीं पहुंचता था। आज डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक में सभी वर्गों के करीब 19 लाख छात्रों के खातों में पैसा पहुंचा, बिना किसी भेदभाव के। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Padma Awards: पद्म पुरस्कारों में खेल जगत चमका, नौ खिलाड़ियों को सम्मान; रोहित-हरमनप्रीत पद्मश्री से नवाजे गए

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें खेल जगत के कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण सम्मान मिला है। इसके अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पुडुचेरी सहित देश-विदेश के कई खिलाड़ियों को भी पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

UP: 2027 से पहले भाजपा... सपा और कांग्रेस में छिड़ी लड़ाई, तीनों ही पार्टियों में आपसी खींचतान, संगठन में दरार

UP: 2027 से पहले भाजपा… सपा और कांग्रेस में छिड़ी लड़ाई, तीनों ही पार्टियों में आपसी खींचतान, संगठन में दरार विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इन नेताओं के सियासी विवाद की चर्चाएं लखनऊ से दिल्ली तक चर्चाओं में है। खास बात यह है कि इस खींचतान को लेकर पार्टी हाईकमान से निर्देश तक जारी हो चुके लेकिन सियासी लड़ाई है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। एसआईआर अभियान के जरिये राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। सभी दल वोट बनवाने के साथ-साथ नए वोट जोड़ने में जुटे हैं। इसके लिए कमेटियां गठित की गई हैं। इन तैयारियों के बीच राजनीतिक दल अपने नेताओं की आपसी लड़ाई से जूझ रहे हैं। मुरादाबाद में भाजपा में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह के बीच चल रही सियासी खींचतान को रामवीर सिंह ने जिला पंचायत के टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर फिर से हवा दे दी है। इन नेताओं के सियासी विवाद की चर्चाएं लखनऊ से दिल्ली तक चर्चाओं में है। खास बात यह है कि इस खींचतान को लेकर पार्टी हाईकमान से निर्देश तक जारी हो चुके लेकिन सियासी लड़ाई है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही।एसआईआर अभियान के जरिये राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। सभी दल वोट बनवाने के साथ-साथ नए वोट जोड़ने में जुटे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: बहिष्कार की धमकी देकर पलटा पाकिस्तान, विश्व कप के लिए किया टीम का एलान; बाबर और शाहीन शामिल

T20 World Cup: बहिष्कार की धमकी देकर पलटा पाकिस्तान, विश्व कप के लिए किया टीम का एलान; बाबर और शाहीन शामिल विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान ने रविवार को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बयान दिया था कि टीम का इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्णय पर निर्भर है। इतना ही नहीं उसने तो विश्व कप का बहिष्कार करने तक की धमकी दी थी। हालांकि, अब पीसीबी ने टीम का एलान कर दिया। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगा। बांग्लादेश प्रकरण पर बीच में कूदा था पाकिस्तान पाकिस्तान ने बांग्लादेश मामले को लेकर टांग अड़ाई थी और आईसीसी के फैसले की आलोचना की थी। आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। नकवी ने इस मामले को लेकर आईसीसी को घेरा था और पक्षपात का आरोप लगाया था। नकवी ने यह भी कहा था कि टी20 विश्व कप में खेलने पर अंतिम निर्णय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से चर्चा के बाद लिया जाएगा। हालांकि, इसके अगले ही दिन पाकिस्तान ने टीम घोषित कर दी जो इस बात का संकेत है कि टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। पाकिस्तान के लिए क्यों अहम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News : राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी, लालू परिवार के साथ संजय भी हुए थे शामिल

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पटना के मौर्या होटल में चल रही है। इस बैठक में तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती के साथ संजय यादव भी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। स्वास्थ्य कारणों और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए लालू यादव अपनी विरासत को औपचारिक रूप से तेजस्वी के हाथों में सौंपने की तैयारी में हैं और इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में लालू प्रसाद यादव के अलावा देशभर से आए लगभग 200 डेलिगेट्स और कार्यकारिणी के सदस्य शिरकत कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती को देखते हुए एक ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही है। तेजस्वी यादव पहले ही बिहार में विपक्ष का चेहरा बनकर उभरे हैं, लेकिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास संगठन के अखिल भारतीय स्तर पर फैसले लेने की आधिकारिक शक्ति होगी। दरअसल तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर युवाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

UP: 'विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा यूपी', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 2027 में फिर से बनाएंगे सरकार

बाजना कट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जिस तरह से हम उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रहे हैं, हम उत्तर प्रदेश में सरकार को फिर से सत्ता में लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके आशीर्वाद से हम एक बार फिर ऐसी सरकार बनाएंगे, जिसमें विकास होगा और लोगों का विश्ववास भी बढ़ेगा। #WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: BJP National President Nitin Nabin says, “I would say that the way we are writing new chapters of development in Uttar Pradesh, we will strive to bring the government back to power in Uttar Pradesh, and with your blessings, we will once again form… https://t.co/4WFnw2METg pic.twitter.com/yjOmjEsBJK #WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: BJP National President Nitin Nabin says, “I would say that the way we are writing new chapters of development in Uttar Pradesh, we will strive to bring the government back to power in Uttar Pradesh, and with your blessings, we will once again form… https://t.co/4WFnw2METg pic.twitter.com/yjOmjEsBJK — ANI (@ANI) January 25, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै में भीषण सड़क हादसा, दो बसों के बीच टक्कर; तीन की मौत, 15 से अधिक घायल

पुलिस के अनुसार चेन्नई से मदुरै जा रही एक निजी बस रविवार तड़के पलापट्टी इलाके में सड़क किनारे एक चाय की दुकान के पास रुकी हुई थी। बताया गया कि बस का चालक कुछ देर के लिए बस से नीचे उतरा हुआ था। इसी दौरान चेन्नई से मार्तंडम जा रही एक अन्य निजी बस अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में खड़ी बस के पिछले हिस्से से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पीछे बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कनागरंजीथम (65), सुदर्शन (23) और एक अज्ञात महिला यात्री के रूप में हुई है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।इस दुर्घटना में दोनों बसों में सवार 15 से अधिक यात्रियों को अलग-अलग स्तर की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बसों से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस तथा एंबुलेंस सेवाओं को सूचना दी।घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से मेलूर और मदुरै के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मेलूर के उप पुलिस अधीक्षक शिवकुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम और कोट्टमपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्यों की निगरानी की और दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाधित यातायात को बहाल कराया।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना चालक की थकान या तेज रफ्तार के कारण हुई हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk