UP: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य के अपमान से हैं आहत; तस्वीर वायरल

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के पद से अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को इस्तीफा देकर पूरे प्रदेश के प्रशासनिक वर्ग में खलबली मचा दी। यह भी इस्तीफा उन्होंने 26 जनवरी जैसे मौके पर दिया, जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था। अलंकार अग्निहोत्री ने प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना को लेकर अपना विरोध जताने के लिए हर किसी को हैरत में डालने वाला तरीका अपनाया है। उन्होंने राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को भेजे गए सात पन्ने के अपने इस्तीफा में सबसे नीचे स्पष्ट लिखा है कि अब केंद्र एवं राज्य सरकार में न ही जनतंत्र है और न ही गणतंत्र है, बस भ्रमतंत्र है। देश में अब देशी सरकार नही विदेशी जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने यूजीसी बिल पर भी विरोध जताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: बड़ा फैसला, बदरी केदार समेत बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है। यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। प्रदेश में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार समेत यूसीसी लागू होने, कठोर नकल कानून सहित, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश से जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: बदरी केदार के साथ ही बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा वर्जित

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है। यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। प्रदेश में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार समेत यूसीसी लागू होने, कठोर नकल कानून सहित, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश से जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

कौन हैं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन?: गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि, कहा जाता है आयरन लेडी

कौन हैं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन?: गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि, कहा जाता है आयरन लेडी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर गणतंत्र दिवस पर इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन कौन हैं? उनका शुरुआती जीवन कैसा रहा है? कैसे वे शिक्षा जगत में नाम बनाने के बाद अपने करियर में आगे बढ़ते हुए राजनीति में दाखिल हुईं और फिर 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ (ईयू) की प्रतिनिधि के तौर पर स्थापित हुईं? उनके साथ क्या विवाद जुड़े हैं? इसके अलावा उनका निजी जीवन और उनकी अमीरी से जुड़े क्या किस्से हैं? आइये जानते हैं… भारत के लिए 77वां गणतंत्र दिवस बेहद खास साबित होने वाला है। दरअसल, इस मौके पर भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुफ्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर मुहर लगने की संभावना है। इसके लिए यूरोपीय आयोग (यूरोपियन कमीशन) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन और यूरोपीय परिषद (यूरोपियन काउंसिल) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत भी पहुंच चुके हैं। उनके साथ यूरोप के दर्जनभर अधिकारी भी भारत आए हैं। माना जा रहा है कि परेड के ठीक बाद भारत और यूरोप के अफसर भारत-ईयू के बीच एफटीए पर हस्ताक्षर कर दोनों पक्षों के रिश्तों को नई दिशाएं दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: 'मैदान संभालो...', कांग्रेसियों को 2029 के लिए संदेश दे गए राहुल, नेताओं को ये नसीहत भी दी

Rahul Gandhi: ‘मैदान संभालो…’, कांग्रेसियों को 2029 के लिए संदेश दे गए राहुल, नेताओं को ये नसीहत भी दी विस्तार Follow Us Rahul Gandhi 2029 election preparation: कुरुक्षेत्र में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को केवल संगठनात्मक बैठक नहीं माना जा सकता है। यह शिविर साल 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का राजनीतिक एलान और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की बदली हुई रणनीति का ट्रेलर रहा है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राहुल गांधी ने मंच से जिलाध्यक्षों को जो गुर दिए उनका सीधा निशाना भाजपा सरकार, उसकी चुनावी मशीनरी और सत्ता के केंद्रीकरण पर था। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से कहा कि भाजपा ने सत्ता के बल पर संस्थाओं को कमजोर किया है। वोटर सूची से लेकर सरकारी तंत्र तक सब पर कब्जा जमाया है। ऐसे में कांग्रेस को अब सिर्फ भाषण नहीं बल्कि हर गली-हर बूथ पर निगरानी और संघर्ष की राजनीति करनी होगी। यह बयान हरियाणा में वोट चोरी और फर्जी मतदाता जैसे मुद्दों को सीधे लोकसभा चुनाव से जोड़ता है। राहुल गांधी ने मंच से जिलाध्यक्षों को जो गुर दिए उनका सीधा निशाना भाजपा सरकार, उसकी चुनावी मशीनरी और सत्ता के केंद्रीकरण पर था। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से कहा कि भाजपा ने सत्ता के बल पर संस्थाओं को कमजोर किया है।वोटर सूची से लेकर सरकारी तंत्र तक सब पर कब्जा जमाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'कनाडा को वह रास्ता बनने नहीं दे सकते, जो चीन...', US के वित्त मंत्री की PM कॉर्नी को 100% टैरिफ की धमकी

अमेरिका ने कनाडा को चीन के साथ नए व्यापार समझौते को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को कहा कि अगर ओटावा चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देता है, तो अमेरिका कनाडा से होने वाले आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है। उनका यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक दिन पहले दी गई चेतावनी को और सख्त बनाता है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

खेलो इंडिया विंटर गेम्स: मैहर की उद्रेका सिंह बनीं भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर, जीता स्वर्ण पदक

मैहर मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सतना जिले के मैहर की उभरती हुई खिलाड़ी उद्रेका सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए आइस स्केटिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लेह-लद्दाख की बर्फीली वादियों में 20 से 26 जनवरी तक आयोजित इन प्रतिष्ठित खेलों में उद्रेका सिंह ने वूमेन लॉन्ग ट्रैक 500 मीटर आइस स्केटिंग स्पर्धा में 53.94 सेकंड का शानदार समय दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उद्रेका भारत की अब तक की सबसे तेज महिला आइस स्केटर बन गई हैं। लेह-लद्दाख जैसे अत्यंत ठंडे और चुनौतीपूर्ण वातावरण में आइस स्केटिंग करना आसान नहीं होता। माइनस तापमान, फिसलन भरा ट्रैक और तेज हवाएं खिलाड़ियों की परीक्षा लेती हैं। ऐसे हालातों में उद्रेका सिंह ने असाधारण संतुलन, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में उन्होंने देश की कई अनुभवी और शीर्ष महिला स्केटर्स को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।छोटे शहर मैहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उद्रेका के लिए आसान नहीं रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होतीउद्रेका की इस ऐतिहासिक जीत से मैहर, सतना सहित पूरे मध्यप्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और युवा खिलाड़ियों ने उनकी सफलता को प्रदेश की बेटियों के लिए नई दिशा देने वाला बताया है।प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: देश में गणतंत्र दिवस की धूम; वेनेजुएला में इस्तेमाल हुआ गुप्त अमेरिकी हथियार; शुभांशु को अशोक चक्र

आज देश 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से माना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज नए भारत की झलक भी देखने को मिलेगी, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। वहीं लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 35 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेंगे और कई अधिकारियों व नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन की सेना अब पूरी तरह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नियंत्रण में आ गई है और सबसे शक्तिशाली जनरल को किनारे किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा भी हुई, जिसमें शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और कर्नल सोफिया को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया, जबकि अन्य बहादुर कर्मियों के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका में फिर शटडाउन का खतरा: मिनेसोटा गोलीकांड के बाद ट्रंप सरकार के सामने नई चुनौती, DHS फंडिंग अटकी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की कार्रवाई से गुस्साए डेमोक्रेट्स अब सीधे गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की फंडिंग रोकने को तैयार हैं। इससे राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार के सामने शटडाउन का नया संकट खड़ा हो गया है। यह सिर्फ बजट की लड़ाई नहीं, बल्कि पुलिस और फेडरल एजेंसियों की जवाबदेही को लेकर एक बड़ा राजनीतिक टकराव बन चुका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

शांति की ओर एक और कदम?: अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा समझौता 100% तैयार, जेलेंस्की बोले- अब बस दस्तखत का इंतजार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच होने वाला सुरक्षा समझौता अब ‘100% तैयार’ है। यानी दस्तावेज पूरी तरह बन चुका है, बस अब उस पर हस्ताक्षर होना बाकी है। लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने बताया कि इस समझौते पर यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों के बीच दो दिन तक बातचीत हुई है। अब यूक्रेन अपने साझेदार देशों से हस्ताक्षर की तारीख तय होने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही दस्तखत होंगे, यह समझौता मंजूरी के लिए अमेरिका की संसद (कांग्रेस) और यूक्रेन की संसद में भेजा जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk