यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: जिम में फोन पर बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से भूना; अंकित हत्याकांड की कहानी

1 of 20 Haryanvi singer Ankit - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे। शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं। 2 of 20 हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी जिम में आई कॉल पर हुई बहस, बाहर निकलते ही मार दी गोली बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी। 3 of 20 हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

सीआईए प्रमुख की मॉस्को यात्रा: यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं ट्रंप, क्या निकलेगा नतीजा?

रैटक्लिफ ने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात नहीं की। रूस के अनुसार, उन्होंने वहां के खुफिया अधिकारियों से बातचीत की। अमेरिकी प्रशासन ने इस यात्रा को सार्वजनिक नहीं किया था। अमेरिकी मीडिया ने विमान की उड़ान संबंधी जानकारी के आधार पर दौरे का खुलासा किया। सीआईए प्रमुख बनने के बाद रैटक्लिफ की यह रूस की पहली यात्रा थी। ट्रंप ने कहा कि रैटक्लिफ की यात्रा से कुछ निकल सकता है। हालांकि, उन्होंने दौरे की अहमियत कम करके बताई। नाटो या ईरान से जुड़े संभावित प्रतिबंधों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनमें से कोई कारण नहीं था। ट्रंप ने यात्रा को काफी हद तक सामान्य बताया।पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पहले ही यात्रा की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की सुरक्षा सेवाओं के जरिए संपर्क हुआ है। हालांकि, बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई। पेसकोव ने भी यात्रा की अहमियत को ज्यादा बढ़ाने से इनकार किया।यह यात्रा ऐसे समय हुई, जब यूक्रेन युद्ध तेज हो गया है। खबर के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन पर हमले बढ़ा दिए हैं और नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया है। वहीं, यूक्रेन के पास मिसाइल रोधी रक्षा उपकरणों की कमी की बात सामने आई है। इससे उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।रैटक्लिफ की यात्रा से एक दिन पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। रूस के ईरान के साथ करीबी संबंध हैं। कुछ रिपोर्टों में रूस पर ईरान को खुफिया मदद देने का दावा किया गया था, लेकिन ट्रंप ने इससे इनकार किया है।ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति बनने के एक दिन के भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार: सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी', आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा

तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को एक न्यायिक अधिकारी पर दबाव बनाने और सुप्रीम कोर्ट के जज बनकर फोन करने के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने माना कि सुकेश ने खुद को पहले सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जज के निजी सचिव और बाद में जज के रूप में पेश किया और न्यायिक अधिकारी से उसे जल्द जमानत देने का दबाव बनाया। जमानत नहीं देने पर अधिकारी को पेशेवर नुकसान की धमकी भी दी गई। अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 170 के तहत सरकारी अधिकारी का रूप धारण करने, धारा 189 के तहत सरकारी कर्मचारी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने और धारा 507 के तहत गुमनाम तरीके से आपराधिक धमकी देने का दोषी ठहराया है। सजा की अवधि को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 27 अगस्त यानी आज सजा सुनाने की तारीख तय की है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह मामला सामान्य धोखाधड़ी या किसी व्यक्ति की पहचान बदलकर पेश होने का नहीं है। यह न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता और न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करने की कोशिश का गंभीर मामला है।कोर्ट के अनुसार, फोन करने वाले ने पहले खुद को सुप्रीम कोर्ट के एक तत्कालीन जज का निजी सचिव बताया। इसके बाद उसने खुद को वही जज बताते हुए न्यायिक अधिकारी पर सुकेश को जल्द से जल्द जमानत देने का दबाव बनाया। न्यायाधीश ने कहा कि कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के जज की पहचान का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि फोन करने वाले की बात को सर्वोच्च न्यायिक अधिकार का रूप दिया जा सके। जमानत नहीं देने पर न्यायिक अधिकारी को उनके करियर पर बुरा असर पड़ने की धमकी भी दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: विज्ञापन पर विवाद नया नहीं, कृति से पहले आमिर-आलिया से कियारा तक आए निशाने पर, कब-क्यों हुआ बवाल?

करवा चौथ पर विवाद 2021 में करवा चौथ पर आए एक को लेकर भी विवाद हुआ। इस में एक समलैंगिक जोड़े को साथ में अपना पहला करवा चौथ मनाते हुए दिखाया गया था। में दो महिलाएं साथ में करवा चौथ का व्रत रखने की तैयारी करती हैं। अंत में दोनों पारंपरिक तरीके से छलनी के जरिए एक-दूसरे को देखती हैं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताया और नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल से अभियान वापस ले लिया और बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उसे लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचने का अफसोस है। बाद में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा था कि बढ़ती सार्वजनिक असहिष्णुता के कारण कंपनी को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मंगलसूत्र पर विवाद 2021 में ‘रॉयल बंगाल मंगलसूत्र’ अभियान को लेकर भी विवाद हुआ। मंगलसूत्र भारत में शादी से जुड़ा एक प्रमुख प्रतीक है, लेकिन इस अभियान में इसे आधुनिक और फैशन-केंद्रित अंदाज में पेश किया गया। अभियान की एक तस्वीर में एक महिला मंगलसूत्र पहने हुए ब्लैक ब्रा में दिखाई दी। उसके साथ एक शर्टलेस पुरुष मॉडल था। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। आलोचकों ने आरोप लगाया कि में मंगलसूत्र जैसे पारंपरिक वैवाहिक प्रतीक का यौनिक चित्रण किया गया है। कुछ लोगों ने इसे अश्लील और हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। विवाद बढ़ने पर वापस ले लिया गया। कंपनी ने कहा था कि अभियान का उद्देश्य समावेशिता और सशक्तिकरण पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

'ऑपरेशन सिंदूर की हो कारगिल जैसी समीक्षा': पूर्व CDS के बयान पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा; क्या है मामला?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पूर्व सीडीएस लगातार मीडिया और भाषणों में नए-नए खुलासे कर रहे हैं। कभी सिंगापुर में दिए इंटरव्यू में तो कभी दिल्ली के एक कार्यक्रम में आपरेशन से जुड़े अहम तथ्य सामने रखे जा रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि इस तरह टुकड़ों में बयानबाजी करना और सुर्खियां बटोरना किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई की समीक्षा का सही तरीका नहीं है।जयराम रमेश ने आगे कहा कि साल 1999 में कारगिल युद्ध खत्म होने के महज चार दिन बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। उस समीक्षा समिति की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी गई थी। कांग्रेस का कहना है कि आपरेशन सिंदूर के मामले में भी सरकार को ऐसा ही पारदर्शी कदम उठाना चाहिए।विवाद की मुख्य वजह पूर्व सीडीएस जनरल चौहान का वह बयान है जिसमें उन्होंने किराना हिल्स पर हुए हमले की सच्चाई बताई। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के किराना हिल्स स्थित परमाणु ठिकाने को निशाना नहीं बनाया था। उन्होंने बताया कि सरगोधा एयरबेस के पास कई लॉइटरिंग म्यूनिशन (भटकने वाले ड्रोन और बम) भेजे गए थे। क्षमता खत्म होने के बाद उनमें से ही कोई एक किराना हिल्स से जा टकराया होगा।पूर्व सीडीएस ने यह भी खुलासा किया था कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्य प्रमुखों के साथ बैठक की थी। पीएम ने साफ निर्देश दिए थे कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए जो उसने कभी सोचा न हो। उन्होंने यह भी कहा था कि इस कार्रवाई में किसी चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और सबूत सुरक्षित रखे जाने चाहिए।इसी के बाद मई 2025 में भारत ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में मौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

सिंगरौली: दमकल वाहन से धुली विधायक की कार, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद, विधायक ने दी सफाई

सिंगरौली में नगर निगम के दमकल वाहन से सत्तारूढ़ दल के विधायक रामनिवास शाह की कार धोए जाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। हालांकि विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी उनके बंगले की टंकी में पानी भरने के लिए आई थी। सामने आए वीडियो में नगर निगम का दमकल वाहन पानी के तेज प्रेशर से एक कार को धोता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह कार विधायक रामनिवास शाह की है। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे कि आग और आपात स्थिति के लिए तैनात दमकल वाहन का इस्तेमाल निजी काम के लिए कैसे किया गया। मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए फायर ब्रिगेड से उनकी गाड़ी धोए जाने वाले वीडियो की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके आवास में पानी की समस्या थी, इसलिए नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी टंकियों में पानी भरने के लिए पहुंची थी। विधायक के अनुसार टंकियां अधिक ऊंचाई पर होने के कारण फायर ब्रिगेड के जरिए पानी भरा गया।उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को उनकी गाड़ी फायर ब्रिगेड से धोने के लिए नहीं कहा था। टंकियों में पानी भरने के बाद वाहन धोने की स्थिति कैसे बनी, यह नगर निगम से स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस संबंध में अपने ड्राइवर से जानकारी मिली है और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति नगर निगम के स्पष्टीकरण के बाद ही साफ होगी।मामला सामने आने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर

यूपी: सड़क पर पहुंची ‘चवन्नी से रुपया’ की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर बागपत में सियासी बयानबाजी के बीच पोस्टर वार सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बैनर फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की तैयारी है। आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर देख भड़के सपा नेता हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। रालोद जिलाध्यक्ष बोले- लगाने वाले का पता लगाकर हो कार्रवाई रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिसने भी ये बैनर लगाए हैं, उसका पता लगाकर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रालोद इस तरह की राजनीति नहीं करती है और संगठन की ओर से इस तरह के पोस्टर-बैनर लगाने का कोई सवाल नहीं है। वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

कांग्रेस में कलह: '8-10 नेताओं को मेरे पीछे छोड़ा, बोलने न दे रहे', हुड्डा के खास रहे शर्मा ने उठाए इन पर सवाल

कांग्रेस में कलह: ‘8-10 नेताओं को मेरे पीछे छोड़ा, बोलने न दे रहे’, हुड्डा के खास रहे शर्मा ने उठाए इन पर सवाल पार्टी में खुद के अनदेखी की पीड़ा बताने के साथ उन्होंने कहा कि 8-10 नेताओं के उनके पीछे कटाक्ष करने के लिए छोड़ा गया है। उन्हें बैठकों में बोलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने संगठन न होने को विधानसभा चुनाव में हार का कारण बताया। कुलदीप शर्मा ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कई सवाल उठाए। हालांकि, पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने दोनों नेताओं के राजनीतिक कद और भूमिका की सराहना करते कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनसे राजनीति में वरिष्ठ हैं और उनका अपना स्थान है। पार्टी में खुद के अनदेखी की पीड़ा बताने के साथ उन्होंने कहा कि 8-10 नेताओं के उनके पीछे कटाक्ष करने के लिए छोड़ा गया है। उन्हें बैठकों में बोलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने संगठन न होने को विधानसभा चुनाव में हार का कारण बताया।कुलदीप शर्मा ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कई सवाल उठाए। हालांकि, पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने दोनों नेताओं के राजनीतिक कद और भूमिका की सराहना करते कहा कि भूपेंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से संविधान, हिजाब विवाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर चल रहे तनाव पर पार्टी का कड़ा रुख साफ किया है। बाबा साहेब द्वारा दिए गए धर्मनिरपेक्ष संविधान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सभी धर्मों की मान्यताओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों का पूरा सम्मान होना चाहिए तथा इनमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप अनुचित है। शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफॉर्म, पर्दा या हिजाब से जुड़े विवादों पर उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मामलों को अनावश्यक तूल देकर अदालती या कानूनी विवाद बनाने से बचना चाहिए। स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को आपसी समझ-बूझ से इन मुद्दों को सुलझाना चाहिए ताकि कोई भी तत्व इस पर संकीर्ण राजनीति न कर सके। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बने तनावपूर्ण माहौल का तुरंत और शांतिपूर्ण समाधान निकालने की मांग की है। यह है पूरा मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और गिराकर क्षतिग्रस्त करने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू संक्रमण बढ़ा; 800 मीट्रिक टन की पहली खेप से सस्ता होगा प्याज; सुर्खियां

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच 800 मीट्रिक टन की पहली खेप दिल्ली पहुंच रही है। इसे 35 रुपये किलो की रियायती दर पर बेचने की तैयारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। नोएडा में एक दिन में 105 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के पालघर में तेज बुखार से बच्चे की मौत और 30 छात्रों के अस्पताल में भर्ती होने से चांदीपुरा वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। उधर, रेलवे ने तीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। चीनी की थोक कीमत 55 रुपये किलो होने का दावा किया गया है। भारत-श्रीलंका टेस्ट में बारिश का साया बना हुआ है। अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर के बयान से भी चर्चा तेज है। आईआईटी और आईआईएम में छात्रों की आत्महत्या का मामला भी चिंता बढ़ा रहा है। मनोरंजन में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर उत्साह है। बीसीसीआई की वार्षिक बैठक में आईपीएल के नए चेयरमैन के चुनाव पर नजर रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk