Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का एलान; 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना

किन निकायों में होंगे चुनाव? इन चुनावों में राज्य के कुल 48 नगर निकाय शामिल हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 के बाद से इन निकायों में चुनाव नहीं हो पाए थे। पढ़ें- Jharkhand News: जमशेदपुर से अपहृत उद्योगपति पुत्र कैरव गांधी बरामद, 14 दिन बाद सकुशल घर लौटे पहले कोरोना महामारी और बाद में ओबीसी आरक्षण तथा ट्रिपल टेस्ट से जुड़े कानूनी पेचों के कारण नगर निकाय चुनाव लगातार टलते रहे। अंततः हाईकोर्ट के हस्तक्षेप और समयसीमा तय होने के बाद चुनाव का रास्ता साफ हुआ। राजनीतिक सरगर्मी तेज चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। भाजपा, कांग्रेस और झामुमो समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23 फरवरी को मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे, जो स्थानीय विकास, स्वच्छता और नगर प्रशासन की दिशा तय करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

Budget 2026: बुनियादी ढांचे पर जोर बने रहने के संकेत, FY27 में 12 लाख करोड़ रुपये के पार जा सकता है कैपेक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को संसद में आगामी केंद्रीय बजट पेश करते हुए एक बार फिर अपना फोकस बुनियादी ढांचे के विकास पर रहने की उम्मीद है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ताजा इकोरैप रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2027 में केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स 12 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है। बजटीय कैपेक्स: वित्तीय वर्ष 2016 (FY16) में यह मात्र 2.5 लाख करोड़ रुपये था, जो बजट अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में बढ़कर 11.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्तीय वर्ष 2016 (FY16) में यह मात्र 2.5 लाख करोड़ रुपये था, जो बजट अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में बढ़कर 11.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पूंजीगत संपत्तियों के लिए अनुदान : सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर संपत्ति निर्माण के लिए दिए जाने वाले अनुदान में भी तेजी आई है। यह FY16 में 1.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 4.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। एसबीआई की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और आर्थिक विकास को गति देने की रणनीति जारी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, FY27 में सरकारी कैपेक्स में सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारत सरकार अपने पूंजीगत खर्च में कटौती के मूड में नहीं दिख रही है।रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि पिछले कुछ वर्षों में बजट के जरिए होने वाले पूंजीगत व्यय में भारी उछाल आया है: FY26 में 19.8 लाख करोड़ पर पहुंचा था आंकड़ा अगर हम बजटीय आवंटन के साथ-साथ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, बोले- योगी मेरे बॉस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शंकराचार्य की ओर से की गई टिप्पणी से आहत होकर उपायुक्त कर अयोध्या प्रशांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की घोषणा के बाद उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने कहा कि मैं राज्य कर विभाग में अयोध्या में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हूं। बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी की जा रही हैं। मैं एक वेतनभोगी कर्मचारी हूं लेकिन मेरे अंदर भी दिल है। मैं देश के संविधान, राज्य व्यवस्था और देश की एकता के लिए इन टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना मानता हूं। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी एक लोकतांत्रितक व्यवस्था के तहत इन पदों पर बैठे हैं उन पर इस तरह की टिप्पणी करना आहत करने का वाला है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-ईयू की ऐतिहासिक 'मदर ऑफ ऑल डील्स' फाइनल: सस्ती होंगी यूरोपियन कारें, पीएम मोदी ने बताया 'गेम चेंजर'

करीब दो दशक के लंबे इंतजार और बातचीत के बाद, भारत और यूरोपीय संघ (ईये) ने आखिरकार ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दे दिया है। इसे व्यापार जगत की सबसे बड़ी संधियों में से एक माना जा रहा है, जो सीधे तौर पर भारतीय ऑटो बाजार और उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। इस समझौते के तहत यूरोपीय कारों पर लगने वाले भारी-भरकम टैक्स में बड़ी कटौती की गई है, जिससे भारत में लग्जरी गाड़ियों की कीमतें कम होने का रास्ता साफ हो गया है। कितनी कटौती: यूरोप से आने वाली कारों पर आयात शुल्क 110% से घटाकर मात्र 10% कर दिया गया है। यूरोप से आने वाली कारों पर आयात शुल्क 110% से घटाकर मात्र 10% कर दिया गया है। शर्त (कैविएट): यह छूट असीमित नहीं है। यह केवल सालाना 2,50,000 गाड़ियों के कोटा पर लागू होगी। यानी हर साल पहली 2.5 लाख यूरोपीय कारों पर ही कम टैक्स लगेगा। यह छूट असीमित नहीं है। यह केवल सालाना 2,50,000 गाड़ियों के कोटा पर लागू होगी। यानी हर साल पहली 2.5 लाख यूरोपीय कारों पर ही कम टैक्स लगेगा। किसे फायदा: फॉक्सवैगन, रेनो, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा होगा, जो अब तक ऊंचे टैक्स के कारण भारतीय बाजार में सीमित थीं। इस समझौते की अहमियत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” (अब तक का सबसे ऐतिहासिक समझौता) करार दिया है। मंगलवार को पीएम मोदी ने समझौता का एलान करते हुए कहा कि यह साझेदारी दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझेदारी की मिसाल है। यह समझौता वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने कहा, “यह मुक्त व्यापार समझौता दुनिया भर के व्यवसायों और निवेशकों के लिए भारत में विश्वास को और मजबूत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोना-चांदी में गिरावट; चांदी 7% से ज्यादा टूटी, सोना 1% से अधिक फिसला

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: मुनाफावसूली के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमतों में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि सोना भी कमजोर हुआ। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.16 प्रतिशत गिरकर 5,023.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। हालांकि गिरावट के बावजूद सोना 5,000 डॉलर के अहम स्तर के ऊपर बना हुआ है। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 6.41 प्रतिशत टूटकर 108.095 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले सत्र में चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, जब यह 117.71 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई थीं, लेकिन इसके बाद तेज बिकवाली देखने को मिली। भारत में सोने-चांदी के ताजा भाव भारत में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,61,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,60,100 रुपये के नए स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पटना में 18 कैरेट सोने का भाव 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और पटना में एक किलो चांदी का भाव भी 3,60,100 रुपये रहा। ये भी पढ़ें: कितना बड़ा होगा भारत-ईयू के बीच व्यापार समझौता: कैसे ट्रंप के टैरिफ की बन सकता है काट, इससे कितना होगा फायदा? क्या है विशेषज्ञों की राय? विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 17 प्रतिशत की तेजी आई है। इसकी प्रमुख वजह निवेशकों का सरकारी बॉन्ड और मुद्राओं से दूरी बनाना, कमजोर अमेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Shakeel Ahmad v Rahul Gandhi: राहुल को असुरक्षित नेता बताने वाले पूर्व कांग्रेस सांसद का दावा- मिल रही धमकियां

अब तो मेरी जानकारी बिल्कुल सही साबित हुई। काँग्रेस के पुराने साथियों का बहुत धन्यवाद। हमारे बिहार में एक कहावत कि पुराने दोस्त ही काम आते हैं। क्या यह राहुल जी के आदेश के बिना हो रहा है? pic.twitter.com/qtgBCemfH4 — Dr Shakeel Ahmad (@Ahmad_Shakeel) January 26, 2026 अहमद के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने उन पर हमला करने का आदेश दिया है। यह हमला मंगलवार को पटना और मधुबनी में उनके घर पर पुतला जलाने के बहाने हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लोगों को उनका पुतला जलाने के लिए कहा गया था।अहमद ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के दोस्तों के फोन आए थे, जिन्होंने उन्हें बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को उन पर हमला करने के लिए कहा गया है। उन्होंने दावा किया कि इस आदेश के पीछे कांग्रेस नेतृत्व का हाथ है। अहमद ने कहा, “मेरी राय गलत हो सकती है, लेकिन मुझे बोलने का पूरा हक है।“पिछले शनिवार को अहमद ने राहुल गांधी को असुरक्षित नेता कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल वरिष्ठ नेताओं के सामने असहज महसूस करते हैं और सिर्फ अपनी तारीफ करने वाले युवाओं को बढ़ाते हैं। अहमद ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी के इसी रवैये के कारण वे अपने परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी भी हार गए थे। बता दें कि अहमद ने 2025 के बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।शकील अहमद के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि इन आरोपों ने राहुल गांधी की तानाशाही शैली को उजागर कर दिया है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इन बयानों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि पार्टी के अंदरूनी मुद्द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: खामेनेई के खिलाफ नहीं थम रहा आक्रोश, मृतकों का आंकड़ा 6,126 तक पहुंचा; ईरान में हालात चिंताजनक

पश्चिम एशिया में अशांति व्याप्त है। हिंसा और विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस्राइली सीमा पर गाजा पट्टी और लेबनान जैसे इलाकों के बाद अब ईरान भी बीते कई हफ्ते से जनाक्रोश का सामना कर रहा है। देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता सरकार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रही है। आलम ये है कि देश की सेना और राजधानी तेहरान में तैनात सुरक्षाबलों को भी कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ईरान में हालात कितने चिंताजनक हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश की सरकार ने बीते कई दिनों से फोन और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर रखा है। अब तक कितने लोग जान गंवा चुके हैं, इसके आंकड़े भी संदिग्ध हैं, क्योंकि अमेरिकी मानवाधिकार एजेंसी - HRANA का दावा है कि अब तक 6126 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, देश की सरकार का दावा है कि मृतकों की संख्या 3117 है। सरकार के मुताबिक मृतकों में 2427 नागरिकों के अलावा सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। लेबनान में हिजबुल्ला समर्थक खामेनेई के समर्थन में सड़कों पर उतरे देश और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में अशांति का असर पड़ोसी देश लेबनान पर भी दिख रहा है। यहां राजधानी बेरूत के एक दक्षिणी उपनगर में रहने वाली महिलाओं ने ईरानी सरकार के साथ एकजुटता दिखाने का प्रयास किया है। बेरूत में आयोजित एक रैली के दौरान हिजबुल्ला समर्थकों को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरों के साथ देखा गया। दरअसल, ईरान में सरकार विरोधी आंदोलन विशाल रूप ले चुका है। आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के असर के चलते शुरू हुए विरोध प्रदर्शन देखते ही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'सरकार ने जो पद दिया था, उससे बड़ा पद धर्म के क्षेत्र में देंगे...'; शंकराचार्य का अग्निहोत्री को बड़ा ऑफर

1 of 6 bareilly city magistrate alankar agnihotri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied वीडियो में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में अपने शिविर से अलंकार अग्निहोत्री से बात करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सरकार ने जो पद दिया था, उससे बड़ा धर्म के क्षेत्र में पद आपको देने का प्रस्ताव करते हैं। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की फोन पर बात हुई है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और अलंकार अग्निहोत्री की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : ANI बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार रात शंकराचार्य से फोन पर बात की। शंकराचार्य ने कहा कि हम लोगों के मन में दो तरह की प्रतिक्रिया आपका समाचार सुनने पर हो रही है। एक तो दुख हो रहा है कि आपने कितने लगन से पढ़ाई की होगी, तब जाकर आप इस पद पर आए होंगे। आज एक झटके में यह पद चला गया। 3 of 6 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला। दूसरी तरफ आपने जिस तरह से सनातन धर्म के प्रति गहन निष्ठा का प्रदर्शन किया है, उससे पूरा समाज आह्लादित है। आपको अभिनंदन करता है। हम चाहते हैं कि आप जैसे निष्ठावान लोग सनातन धर्म की सेवा में आगे आगे। जो पद सरकार ने आपको दिया था। उससे बड़ा धर्म के क्षेत्र का पद हम आपको देने का प्रस्ताव देते हैं। 4 of 6 सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला VIDEO | Prayagraj: Swam …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Trump Tariffs: ट्रेड डील में देरी दक्षिण कोरिया पर पड़ी भारी, ट्रंप ने बढ़ाया टैरिफ; जानें अब कितना लगेगा कर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दक्षिण कोरिया से आने वाले कई सामानों पर टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ाने का एलान किया है। पहले यह टैरिफ 15 प्रतिशत था, जिसे अब बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दी। उन्होंने लिखा कि दक्षिण कोरिया की संसद ने अभी तक उस ऐतिहासिक व्यापार समझौते को मंजूरी नहीं दी है, इसलिए वह कोरिया से आने वाले सामानों पर टैक्स बढ़ा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

Bank Strike: 'ग्राहकों को न हो कोई परेशानी, बैंकिंग सेवा...'; यूनियन की हड़ताल को लेकर बैंकों को मिला निर्देश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बैंक यूनियनों की तरफ से मंगलवार को पूरे दिन की हड़ताल के एलान के बाद सरकार और बैंकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर सोमवार एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में बैंकों को निर्देश दिए गए कि हड़ताल के बावजूद ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो और बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें। यह बैठक वित्तीय सेवा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के प्रमुख शामिल हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk