यूपी: राहुल गांधी पर हुई FIR भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन

कांग्रेस ने सोमवार शाम भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मार्च निकाल केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज पर एफआईआर को रद्द करने की मांग की। चेतावनी दी कि बदले की भावना से हो रही कार्रवाई रोकी नहीं गई तो गांव- गांव आंदोलन शुरू करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सोमवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यलाय से नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रकरण को उठाया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस दौरान सांसद तनुज पुनिया, आराधना मिश्रा मोना, मुकेश सिंह चौहान, सुरेन्द्र यादव, संजय शर्मा, ममता चैधरी, अनामिका यादव, वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 1 min · National Desk

एसिड अटैक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: खुदरा दुकानों में तेजाब की बिक्री पर बेहद कड़े प्रतिबंध पर विचार, मांगा जवाब

तेजाब हमलों से जुड़े एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने खुदरा दुकानों में एसिड की बिक्री को बेहद सीमित करने, यहां तक कि पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की संभावना पर विचार किया। अदालत ने संबंधित प्राधिकरणों से इस मामले में जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि तेजाब हमले के पीड़ितों को पारंपरिक उपचार पद्धतियों से बचाने और इस संबंध में जागरूकता फैलाने में गैर-सरकारी संगठन (NGO) महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 1 min · National Desk

जीडीपी: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। यह पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 6.9 फीसदी की वृद्धि से अधिक है। सरकारी आंकड़ों से आज यह जानकारी मिली। आर्थिक गतिविधियों में कितना सुधार? यह वृद्धि मजबूत खपत और निर्यात के कारण हुई है। सरकार के पूंजीगत खर्च ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। अमेरिका-ईरान युद्ध से उत्पन्न आपूर्ति शृंखला बाधाओं का असर नहीं पड़ा। साथ ही, बढ़ी हुई कमोडिटी कीमतों के बावजूद अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया।अप्रैल से जून तिमाही की वृद्धि पिछली तिमाही के 7.8 फीसदी विस्तार के बराबर रही। सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वास्तविक रूप से 8.2 फीसदी बढ़ा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 7.1 फीसदी से अधिक है। नॉमिनल जीवीए वृद्धि पहली तिमाही में वास्तविक रूप से 11.5 फीसदी रही। नॉमिनल जीडीपी में पहली तिमाही में 10.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यह एक साल पहले के 8.1 फीसदी से अधिक है। पिछले साल की वस्तु एवं सेवा कर (GST) दर में कटौती हुई थी। आयकर में कमी से भी घरेलू आय और मांग को समर्थन मिला। इससे बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने में मदद मिली। जीडीपी पर क्या बोलीं वित्त मंत्री? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी देश की जीडीपी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही है। निर्मला सीतारमण ने इस मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का श्रेय एनडीए सरकार के सुधारों को दिया। उन्होंने अर्थव्यवस्था के चुस्त प्रबंधन को भी इसका एक प्रमुख कारण बताया। वित्त मंत्री के अनुसार, इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। यह वृद्धि दर मौजूदा आर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk

'यह तुम्हें महंगा पड़ेगा': अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर भड़के रिजिजू; खालिस्तानियों को दिया दो-टूक जवाब

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में उस जगह के बाहर प्रदर्शनकारियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 31, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान, खामेनेई ने किससे और क्यों की ऐसी अपील; हालात कैसे?

नेतन्याहू के बेटे को अमेरिका से क्यों निकाला गया? होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर को निशाना बनाया गया वेस्ट बैंक में पत्रकारों पर हमला गाजा में इस्राइली हमले में दो फलस्तीनी मारे गए अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी रॉकेट लांचरों पर हमला किया ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने इस्लामी देशों के शासकों से कहा कि वे ‘अपने असली दुश्मन को पहचानें, उसकी योजनाओं को समझें और उसका सामना करें’। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी।छह महीने पहले अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला किया था। इस हमले में खामेनेई के पिता और ईरान के कई दूसरे वरिष्ठ नेता मारे गए थे। इसके बाद भी खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उन्होंने यह बात तेहरान में हुए एक सम्मेलन में शामिल धार्मिक नेताओं को लिखे पत्र में कही।युद्ध के बाद इस्लामी देशों के बीच मतभेद सामने आए हैं। ईरान ने पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही भी सीमित कर दी। तेहरान क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का विरोध करता रहा है।इस्राइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे बड़े बेटे को अमेरिका से तुरंत बाहर निकाला। उन्हें धमकी मिली थी। शिन बेट ने रविवार को जारी एक छोटे बयान में इसकी पुष्टि की। उसने कहा कि यायर नेतन्याहू को ‘गंभीर धमकी’ मिली थी। एजेंसी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्ते एक इस्राइली टेलीविजन चैनल से कहा था कि ईरान ने उनके एक बेटे को मारने की कोशिश की थी। उनके कार्यालय ने रविवार को इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।यायर नेतन्या …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: नेपाल में मुर्दे कैसे बन रहे जिंदा लोगों के लिए खतरा; पीने का पानी हो रहा जहरीला, संकट कितना बढ़ा?

एक्सप्लेनर: नेपाल में मुर्दे कैसे बन रहे जिंदा लोगों के लिए खतरा; पीने का पानी हो रहा जहरीला, संकट कितना बढ़ा? नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा का खतरा अब भले ही कम हो गया है, लेकिन कुछ नए खतरे यहां रहने वाले लोगों के लिए खड़े हो गए हैं। इनमें एक बड़ा खतरा यहां संसाधनों की कमी का पैदा हो गया है। इसके अलावा लगातार बढ़ती मृतकों और उनके शवों की संख्या भी नेपाल सरकार के लिए सिरदर्द बन गई है। दरअसल, नेपाल में जहां बाढ़ आई, उनमें से कई दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। इन जगहों पर शव को ठीक ढंग से रखने तक के इंतजाम नहीं है, जिससे खुले रखे शवों के सड़ना इस संवेदनशील क्षेत्र के लिए नया संकट बन गया है। चीन के तिब्बत में हुए हिमस्खलन का असर पूरे हिमालयी क्षेत्र में अभी भी दिख रहा है। स्थिति यह है कि नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई तीव्र बाढ़ की चपेट में आने वालों का आंकड़ा अभी भी ठीक-ठीक स्पष्ट नहीं है। बीते चार दिनों से लगातार हादसे का शिकार हुए लोगों की खोज जारी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 768 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, करीब ढाई हजार लोग अभी भी लापता हैं। इनमें सैकड़ों भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। आइये जानते हैं… पहले जानें- नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद अभी कैसे हैं हालात? 26 अगस्त (बुधवार) को नेपाल भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk

भारत के लिए उज्बेकिस्तान अहम क्यों?: पीएम मोदी ने बताई वजह, दोनों देशों के बीच यूरेनियम सप्लाई पर बनी सहमति

पीएम मोदी और मिर्जियोयेव की बातचीत में व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ-साथ बाजार तक पहुंच, बैंकिंग, भुगतान प्रणाली और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन मुद्दों का समाधान एक व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाया जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 30, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: चुनावी साल में योगी सरकार का बड़ा दांव, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का मानदेय डेढ़ गुना करने की तैयारी

चुनावी साल में आधी आबादी को साधने के लिए प्रदेश सरकार एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इतना हो जाएगा मानदेय इस फैसले से प्रदेश की करीब 1.89 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1.67 लाख सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल में ही उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने की घोषणा की थी। इसी के क्रम में विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर वित्त, कार्मिक और न्याय विभाग के स्तर पर सहमति मिल चुकी है।मानदेय वृद्धि से प्रदेश सरकार के खजाने पर सालाना 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने का अनुमान है। खास बात यह है कि प्रस्तावित बढ़ोतरी का पूरा अतिरिक्त भार राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी और इसके लिए केंद्र सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 8 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 4500 रुपये और राज्य सरकार की 3500 रुपये है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य सरकार अपनी हिस्सेदारी 3500 से बढ़ाकर 5500 रुपये कर देगी, जिससे कुल मानदेय 12 हजार रुपये हो जाएगा। इसी तरह सहायिकाओं के मानदेय में राज्य सरकार अपनी हिस्सेदारी में 2 हजार रुपये की वृद्धि करेगी और उन्हें कुल 6 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। महिला मतदाताओं पर बढ़ा फोकस सरकार के इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: 26 राज्यों में बारिश के आसार; नेपाल जलप्रलय में मृतकों का आंकड़ा 675 पार; मोहन भागवत का यूएस दौरा

देशभर में मौसम, नेपाल की बाढ़, स्वास्थ्य, राजनीति, न्यायपालिका और महंगाई से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर जोर पकड़ सकता है और चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 54 सड़कें अब भी बंद हैं। पड़ोसी नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। अब तक 675 मौतों की पुष्टि हुई है और 275 से अधिक भारतीय लापता बताए जा रहे हैं। 108 भारतीयों को बचाया जा चुका है, जबकि चीन में मौजूद करीब 900 भारतीय सुरक्षित हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी बीच अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व, हिंदू होने के अर्थ और मुस्लिमों को लेकर संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हरियाणा में पशुपालक भैंस के दूध की कीमत एक सितंबर से 100 रुपये प्रति लीटर करने की तैयारी में हैं और इससे कम कीमत पर बेचने पर 5100 रुपये जुर्माने का प्रस्ताव है। दिल्ली में सीएनजी महंगी होने से ऑटो और कैब चालकों की कमाई पर असर पड़ा है और हड़ताल की चेतावनी दी गई है। राजधानी में 453.65 टन प्याज पहुंचने के बावजूद बाजार में कीमतों से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से निपटने में न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका बताई। वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाने की तैयारी है। वहीं, भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले हैंडशेक का मुद्दा भी चर्चा में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल बाढ़ लाइव: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275+ भारतीय लापता; चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

12:59 AM, 30-Aug-2026 चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है? पिछले दो दिनों में चीन से 598 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन की तरफ अभी करीब 900 भारतीय नागरिक मौजूद हैं और वे सुरक्षित तथा संपर्क में हैं। भारत सरकार नेपाल और चीन के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि प्रभावित भारतीयों को सुरक्षित निकालने और जरूरत पड़ने पर भारत वापस लाने की व्यवस्था की जा सके। पिछले दो दिनों में चीन से 598 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन की तरफ अभी करीब 900 भारतीय नागरिक मौजूद हैं और वे सुरक्षित तथा संपर्क में हैं। भारत सरकार नेपाल और चीन के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि प्रभावित भारतीयों को सुरक्षित निकालने और जरूरत पड़ने पर भारत वापस लाने की व्यवस्था की जा सके। 12:59 AM, 30-Aug-2026 लापता लोगों की तलाश कैसे चल रही है? विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में चौबीसों घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों में भी हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। भारत ने सुरंगों की जांच और बचाव के लिए विशेष तकनीकी दल नेपाल भेजा है। यह दल प्रभावित क्षेत्र में काम शुरू कर चुका है। उसकी सिफारिश के आधार पर विशेष सुरंग बचाव दल और उपकरण भी नेपाल पहुंचने हैं। नेपाली अधिकारी बाढ़ में मारे गए लोगों की पहचान के लिए भारतीय फोरेंसिक टीम की मदद लेंगे। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में चौबीसों घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों में भी हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। भारत ने सुरंगों की जांच और बचाव के लिए विशेष तकनीकी दल नेपाल भेजा है। यह दल प्रभावित क्षेत्र मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk