और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं लेखिका नसरीन ने दी चेतावनी तस्लीमा ने जमात-ए-इस्लामी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर यह पार्टी सत्ता में आई, तो बांग्लादेश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और कट्टरपंथ हावी हो जाएगा। इससे अल्पसंख्यकों पर जुल्म बढ़ेगा और उन्हें देश छोड़ना पड़ेगा। महिलाओं को बुर्के और नकाब के अंधेरे में धकेल दिया जाएगा। उन्होंने डर जताया कि देश दूसरा अफगानिस्तान बन सकता है। तस्लीमा ने याद दिलाया कि जमात ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना का साथ दिया था। ये ताकतें भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक हैं। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि जमात इस बार भी चुनाव नहीं जीत पाएगी। ये भी पढ़ें: क्या उत्तर कोरिया में बदलेगी सत्ता: किम जोंग की बेटी होंगी नई तानाशाह? पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसी का खुलासा बीएनपी पर क्या बोलीं नसरीन? बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बारे में बात करते हुए तस्लीमा ने कहा कि अगर यह पार्टी सत्ता में आती है, तो उसके सामने बड़ी चुनौतियां होंगी। सरकार को हर हाल में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और बोलने की आजादी की रक्षा करनी होगी। महिलाओं की बराबरी, मानवाधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि सरकार को अमीरी-गरीबी के बीच की खाई कम करनी चाहिए और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पक्की करनी चाहिए। अगर बीएनपी इन पर सही से काम करती है, तो उसे जनता का भरोसा मिलेगा। अन्य वीडियो- तस्लीमा ने जमात-ए-इस्लामी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर यह पार्टी सत्ता में आई, तो बांग्लादेश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और कट्टरपंथ हावी हो जाएगा। इससे अल्पसंख्यकों पर जुल्म बढ़ेगा और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें