Air-Ambulance Crash: रांची में क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस, मरीज समेत सात लोगों की मौत; सवारों की सूची आई सामने

1 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI Link Copied झारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खामी की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI विमान में सवार थे ये लोग रांची हवाईअड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने बताया हादसा सिमरिया के पास हुआ। कैप्टन विवेक विकास भगत कैप्टन सवराजदीप सिंह संजय कुमार (मरीज) अर्चना देवी (मरीज की पत्नी) धुरु किमार (मरीज के अटेंडेंट) डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) एक महीने में चार्टर्ड प्लेन हादसे का दूसरा मामला एक महीने में चार्टर्ड प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह दूसरा मामला है। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अजीत समेत पांच की मौत हो गई थी। 3 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI 4 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI क्या समस्या थी मरीज को? रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ, अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था उनके एक मरीज के लिए की गई थी। संजय कुमार (41), जो लतेहार जिले के चंदवा निवासी थे, 16 फरवरी को 65% जलने की गंभीर चोटों के साथ अस्पताल लाए गए थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

US Iran Row: हमले के लिए तैयार अमेरिका? लेबनान से गैर-जरूरी राजनयिकों को लौटने का आदेश; मध्य-पूर्व में हलचल

ईरान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने सोमवार को आदेश जारी कर बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास से गैर-जरूरी राजनयिकों और उनके परिवारों को लेबनान छोड़ने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जारी ट्रैवल अलर्ट में कहा गया है कि बेरूत की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दूतावास में अब केवल आवश्यक कर्मी ही तैनात रहेंगे और उनके देश के भीतर आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दूतावास पूरी तरह बंद नहीं होगा और यह कदम अस्थायी है।अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रीय सुरक्षा पर लगातार समीक्षा के बाद यह कदम एहतियातन उठाया गया है। लेबनान लंबे समय से ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला की गतिविधियों का केंद्र रहा है। अमेरिका पहले भी बेरूत में अपने ठिकानों पर हमलों का सामना कर चुका है। ऐसे में दूतावास से कर्मचारियों की वापसी को अक्सर संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जाता है। पिछले वर्ष भी मध्य-पूर्व के कई देशों में इसी तरह का आदेश जारी किया गया था, ठीक उससे पहले जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई का निर्देश दिया था।अमेरिका ने हाल के हफ्तों में मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। एक और एयरक्राफ्ट कैरियर क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि यदि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर संतोषजनक समझौता नहीं करता, तो सैन्य विकल्प पर विचार किया जा सकता है। इसी बीच ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगला परमाणु व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

'टैरिफ से खेलोगे तो पड़ेगा महंगा': ट्रंप ने क्यों कई देशों को दी भारी शुल्क की धमकी? सुप्रीम कोर्ट पर भी बरसे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने वैश्विक राजनीति में गजब का तहलका मचा दिया है। इसी बीच अब इस मामले में ट्रंप ने एक साथ कई देशों को बड़ी चेतावनी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि जो भी देश अमेरिका के टैरिफ के मामले में खेल खेलने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को बेतुका बताते हुए कहा कि कुछ देश इस फैसले का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई देश वर्षों, यहां तक कि दशकों से अमेरिका का आर्थिक रूप से फायदा उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने साफ शब्दों में यह भी कहा कि अगर कोई देश हाल ही में हुए समझौतों के बावजूद अमेरिका के साथ चालाकी करने की कोशिश करेगा, तो उस पर पहले से तय टैरिफ (आयात शुल्क) से भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि हाल ही में अमेरिका के साथ समझौता करने के बाद अगर कोई देश चालाकी करता है तो ऐसे देशों के खिलाफ और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। अपने बयान में उन्होंने साफ किया कि ट्रंप ने उनकी सरकार अमेरिका के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार समझौतों और टैरिफ को लेकर बातचीत कर रहा है। माना जा रहा है कि यह संदेश उन देशों के लिए है जो व्यापार नियमों या न्यायिक फैसलों का फायदा उठाकर अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं।बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बीते दिनों अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-पाक बॉर्डर पर पुलिस जवानों की हत्या: पाकिस्तानी गैंगस्टर ने जारी किया वीडियो, गोली चलाते दिखा शूटर

गुरदासपुर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दोरांगला सेक्टर में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या हुई थी। वहीं अब पाकिस्तान स्थित एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक अज्ञात शूटर को नजदीक से एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा पोस्ट किया गया अप्रमाणित वीडियो को खुद को तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान कहने वाले संगठन ने भी साझा किया, जिसने रविवार को हुई हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। पंजाब पुलिस ने इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।अप्रमाणित वीडियो में हथियार पकड़े शूटर को सहायक उपनिरीक्षक गुरनाम सिंह पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर अधियां में तैनात थे, उनके शव रविवार को चेकपोस्ट के अंदर पाए गए।मुख्यमंत्री मान ने एक्स (सोशल मीडिया) पर पोस्ट में कहा, शहीद एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी, जबकि एचडीएफसी बैंक अतिरिक्त एक-एक करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Indore News : भागीरथपुरा में 30 से ज्यादा बीमार, जन्मदिन की पार्टी में दूषित भोजन खाने से हुई फूड पाइजनिंग

इंदौर के भागीरथपुरा में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में आए मेहमान उल्टी-दस्त का शिकार हो गए, हालांकि इस बार बीमारी की वजह दूषित पानी नहीं, बल्कि दूषित भोजन था। पार्टी में शामिल हुए लोग जब दाल-बाफले खाकर अपने घरों पर पहुंचे तो उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद वे अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज कराने गए, राहत की बात है कि कोई गंभीर बीमार नहीं हुआ। साथ ही अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई। भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाया था। खाने में दाल-बाफलेँ, लड्डू और अन्य व्यंजन थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। मुक्शिया के अनुसार 30 से ज्यादा लोग बीमार हुए, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो केसों की पुष्टि की है। मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने भोजन के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। आकाश ने बताया कि घर पर ही खाना बनाया था। 60 से ज्यादा मेहमानों को बुलाया गया था। खाने में हमने बोरिंग का पानी उपयोग में लिया था। फिलहाल डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की बात कही है। आकाश ने कहा कि मेरी पत्नी, भाई और भाभी भी बीमार हैं। उन्हें भी हम सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाने ले गए थे। मेहमान शहर के अलग अलग इलाकों में रहते है, हालांकि सभी की तबीयत ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। उधर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने कहा कि रविवार को कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत हुई, भागीरथपुरा की सरकारी डिस्पेंसरी में दो लोग इस शिकायत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: 'एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम सामने आना शर्म की बात', राहुल गांधी ने वीडियो जारी पीएम पर साधा निशाना

मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना - ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये… pic.twitter.com/fLFJf4SjNC— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2026 राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो जारी किया। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा- मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना- ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार सौदा किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। कपड़ा उद्योग बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है।उन्होंने आगे लिखा, पूरा देश जानता है कि (कारोबारी गौतम) अदाणी पर अमेरिका में चल रहे मुकदमे ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आपके वित्तीय आर्किटेक्चर पर मुकदमा है। 14 महीनों से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अदाणी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Iron Dome: क्या भारत को मिलेगा इस्राइल का आयरन डोम? प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले बड़े रक्षा सहयोग के संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्राइल यात्रा से पहले न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में रेवाच ने कहा, ‘पीएम नेतन्याहू ने विशेष रूप से कहा कि इस यात्रा का एक पहलू रक्षा सहयोग है। हम निश्चित रूप से भारत के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने और उसे उन्नत करने का प्रयास करेंगे।‘रेवाच ने बताया कि सबसे पहले दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग जारी है, जो कि बेहद अनूठा और मजबूत है, क्योंकि हम दोनों देशों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब पीएम मोदी की इस विशेष यात्रा के दौरान हम इस समझौते का विस्तार करते हुए कुछ विशिष्ट विषयों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं।उन्होंने बताया कि भारत में विनिर्माण, रक्षा सहयोग, और साथ ही इस्राइल में आयरन डोम और अन्य रक्षा प्रणालियों से संबंधित सहयोग, जिनकी तकनीक हम भारत में अपने सहयोगियों के साथ साझा कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि कट्टरपंथी नजरिये से निपटने के लिए इस्राइल भारत, अब्राहम समझौते के राज्यों, कुछ अफ्रीकी देशों और साइप्रस और ग्रीस सहित पश्चिम एशिया के देशों के साथ एक अलग गठबंधन स्थापित करने के लिए उत्सुक है। रेवाच ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी इस सप्ताह इस पहल को बढ़ावा देने के लिए इस्राइल का दौरा करेंगे।‘इस्राइल की रक्षा में सबसे बड़ा पहरा आयरन डोम को ही माना जाता है। जब कोई रॉकेट सीमा में प्रवेश करता है, तो आयरन डोम के रडार उसकी पहचान करते हैं और कंप्यूटर सिस्टम तय करता है कि वह रॉकेट आबादी वाले क्षेत्र में गिरेगा या नहीं। अगर हां, तो इंटरसेप्टर मिसाइल तुरंत दागी जाती है और हवा में ही उसे नष्ट कर देती है। ईरान के हमलों से पहले गाजा से हमास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में मतदाता सूची में बड़ी छंटनी: एसआईआर के बाद हटे 74 लाख से ज्यादा नाम, अब राज्य में कितने मतदाता?

तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बड़े अभियान में 74 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। संशोधित सूची के अनुसार अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 67 लाख रह गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अलग-अलग जिलों के आंकड़े जारी कर रहे हैं। यह कार्रवाई चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई है। इनमें पुरुष मतदाता 2,77,38,925, महिला मतदाता 2,89,60,838 और तीसरे लिंग के 7,617 मतदाता हैं। इस पुनरीक्षण का मकसद मतदाता सूची को साफ और सही बनाना है। अधिकारियों के अनुसार हटाए गए नामों में बड़ी संख्या मृत मतदाताओं की है। करीब 66 लाख नाम अलग-अलग कारणों से हटाए गए हैं। जिन लोगों का नाम गलती से कट गया है या जो नए मतदाता हैं, वे फॉर्म-6 भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। आयोग का कहना है कि हर पात्र नागरिक को वोट देने का अधिकार मिलेगा, लेकिन सूची में गलत या दोहराव वाले नाम नहीं रखे जाएंगे।पुनरीक्षण के दौरान 12 लाख 43 हजार 363 लोगों को नोटिस भेजे गए। जिनके नाम, पते या अन्य विवरण में गड़बड़ी मिली, उनसे दस्तावेज और स्व-घोषणा पत्र मांगा गया। हटाए गए नामों की सूची ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, उपखंड कार्यालय और शहरी वार्ड दफ्तरों में चस्पा की गई। जिनका नाम हटाया गया, उन्हें 10 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज कराने या स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया।यह पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग के 30 जनवरी के निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार की गई। जिन नामों में विरोधाभासी या अधूरी जानकारी मिली, उन्हें कारण सहित सार्वजनिक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। इसलिए हर हटाए गए नाम के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit Protest: भारत मंडपम प्रदर्शन मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो और प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

बता दें इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा इससे पहले चार प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।पहले गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में बिहार से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार के आईवाईसी प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के आईवाईसी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर देश विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।पुलिस के मुताबिक, विरोध के दौरान रोकने की कोशिश में तीन लोग घायल भी हुए। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के पीछे किसी साजिश की जांच, फंडिंग के स्रोत और टी-शर्ट कहां छपी थीं, इसका पता लगाना जरूरी है। पुलिस ने इनके खिलाफ लोक सेवक को आधिकारिक कर्तव्य निभाने से रोकने, लोक सेवक पर हमला करने, घृणास्पद भाषण देने, आपराधिक साजिश आदि के आरोप में मामला दर्ज किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली-NCR से हटेंगे कोयला आधारित उद्योग?: 300 KM दायरे वाले प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों को कई अहम निर्देश दिए हैं और अलग-अलग मुद्दों पर जवाब तलब किया है। अदालत ने खास तौर पर कोयला आधारित उद्योगों, निर्माण और तोड़फोड़ के दौरान उड़ने वाली धूल और वाहनों के प्रदूषण को लेकर उठाए गए कदमों का ब्योरा मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में लगातार वायु गुणवत्ता की दिक्कत से निपटने के लिए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि वह कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के सुझावों के आधार पर 12 मार्च को गाड़ियों से होने वाले वायु प्रदूषण के मुद्दे की जांच करेगी। इसने भवन निर्माण और तोड़-फोड़ की वजह से होने वाली धूल से निपटने के लिए सीएक्यूएम के सुझाए गए तरीकों पर सभी स्टेकहोल्डर्स से भी जवाब मांगा। पीठ ने इस सुझाव पर भी केंद्र से जवाब मांगा कि दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में कोई नया कोयला आधारित तापीय विद्युत संयंत्र स्थापित न किया जाए। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को सार्वजनिक नोटिस जारी कर एनसीआर में संचालित कोयला आधारित उद्योगों सहित सभी हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया।इन नोटिसों को कोर्ट द्वारा भेजा गया नोटिस माना जाएगा और राज्यों को मिले फीडबैक की डिटेल देते हुए एक “एक्शन टेकन प्लान” जमा करने को कहा गया है। गाड़ियों से फैलने वाले प्रदूषण पर 12 मार्च को सुनवाई इसने केंद्र सरकार के मंत्रालयों को एनसीआर के अंदर कोयला-आधारित इंडस्ट्रीज को धीरे-धीरे खत्म करने के मकसद से एक संयुक्त प्रस्ताव जमा करने को कहा गया है। बेंच ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk