Politics: सीएम ममता ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- SIR के दौरान भाजपा की मदद के लिए काटे गए मतदाताओं के नाम

अमित शाह ने अपनी रैली में ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस बार चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि परिवर्तन यात्रा राज्य में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए निकाली गई है। रैली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार को कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर घेरा।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में असली मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई की गई। ममता बनर्जी ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।ममता बनर्जी ने कहा कि उनके खुद के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी वोटर बचा रहेगा तो भी वह चुनाव जीत जाएंगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को निशाना बनाते हुए कहा कि यह बंगाल में भाजपा की आखिरी राजनीतिक यात्रा साबित होगी।राज्य में जारी विशेष पुनरीक्षण के बाद लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और बड़ी संख्या में मतदाताओं की पात्रता जांच के दायरे में रखी गई है। इसे लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है। एक तरफ भाजपा इसे चुनाव प्रक्रिया की सफाई बता रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। चुनाव नजदीक आते ही बंगाल की राजनीति और अधिक गरमाने के संकेत मिल रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान के हमले का कहां कितना असर?: सऊदी में रास तनूरा रिफाइनरी बंद; कुवैत में US दूतावास परिसर में धुएं का गुबार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने सोमवार को दम्माम के पास स्थित अपनी तेल रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। तेल रिफाइनरी का नाम रास तनूरा है, जिसे ईरानी ड्रोन ने निशाना बनाया। सऊदी सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल में सियासी सरगर्मी: नितिन नवीन का एलान- भाजपा के सत्ता में आने पर इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर किया जाएगा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा। नवीन इस्लामपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

US vs UK: प. एशिया में तनाव के बीच ट्रंप-स्टार्मर आमने-सामने, कहा- ब्रिटिश PM ने एयरबेस के इस्तेमाल से रोका

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (खबर अपडेट की जा रही है) पश्चिम एशिया में इस्राइल और ईरान के बीच टकराव के कारण हालात चिंताजनक हैं। अमेरिका-इस्राइल एक साथ ईरान पर हमले कर रहे हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमले किए हैं। पश्चिम एशिया में वैश्विक ताकतों के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आमने-सामने आ गए हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश PM ने उन्हें ईरान पर हमले के लिए डिएगो गार्सिया एयरबेस का इस्तेमाल नहीं करने दिया। उन्हें ऐसे व्यवहार पर गहरा अफसोस हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी निधियों की भारी निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर आ गया। बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 पर बंद हुआ।दिन के कारोबार में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक या 2.28 प्रतिशत गिरकर 24,603.50 पर आ गया। बाद में यह 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में से इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व सबसे बड़े पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी ही वे शेयर थे जिन्हें लाभ हुआ। क्या है विशेषज्ञों की राय? मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजारों की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि निवेशक बेहद अस्थिर माहौल में स्थिरता की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, “आज की गहराई से अनिश्चित दुनिया में बाजार किसी ठोस सहारे की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री के इस बयान कि ईरान होरमुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं करेगा और नई ईरानी नेतृत्व अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू करना चाहता है, इन खबरों से एशियाई बाजारों में शुरुआती भारी गिरावट के बाद जोखिम वाले एसेट्स मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'पश्चिमी एशिया के हालत चिंताजनक', पीएम मोदी बोले- बातचीत से निकले समाधान; भारतीयों के लिए कही ये बात

पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात को चिंताजनक बताते हुए शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी तरह के सैन्य टकराव से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ती है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतते हुए बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए।पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क में है और शांति बहाली के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे।केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संबंध में विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है। मंत्री ने बताया कि युद्ध की स्थिति से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।जोशी ने कहा ‘जब भी कन्नड़िगा और अन्य भारतीय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

दीपक जलाने पर घमासान: सीएम स्टालिन बोले- आस्था पर राजनीति नहीं होनी चाहिए; पीएम मोदी ने बताया था असंवेदनशील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तिरुप्परनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्या स्वामी मंदिर का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने मदुरै में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दीपक जलाने के मुद्दे पर द्रमुक सरकार को लोगों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील बताया था। उन्होंने कहा था कि अंत में भक्तों की ही जीत होगी।पीएम मोदी के दौरे के बाद सीएम स्टालिन ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सरकार का बचाव किया। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने एक धार्मिक नेता के तौर पर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में मंदिर की परंपरा को बचाने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि व्यक्तिगत आस्था को राजनीति के आगे नहीं झुकना चाहिए।“स्टालिन ने कहा कि तर्क और आस्था को एक-दूसरे के साथ टकराव में रहने की जरूरत नहीं है, दोनों एक ही समाज के दो चेहरे हैं। उन्होंने तर्कवादी नेता ‘पेरियार’ रामासामी और आदिगलार के बीच की दोस्ती को इसका सबूत बताया। स्टालिन का इशारा संभवतः कुंड्राकुडी पोन्नम्बाला आदिगलार की ओर था, जिन्होंने हाल ही में द्रमुक सरकार की प्रशंसा की थी।यह पूरा विवाद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर एक दरगाह के पास पत्थर के स्तंभ (दीपथून) पर दीपक जलाने से जुड़ा है। मद्रास हाई कोर्ट ने हिंदुओं को कार्तिगई दीपम त्योहार पर दीपक जलाने की अनुमति दी थी। लेकिन, स्थानीय अधिकारियों ने यह कहते हुए इसकी इजाजत नहीं दी कि इससे दो धर्मों के लोगों के बीच संघर्ष हो सकता है।द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने अपने संदेश में कहा, “हमारी मान्यताएं अलग हो सकती हैं, लेकिन हम एक ही भूमि पर रहते हैं, एक ही भाषा बोलते हैं और एक ही भविष्य की ओर चलते हैं। यही द्रविड़ आंदोलन की धड़कन है।” उन्होंने कहा कि राजनीति में उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

India-Canada: भारत-कनाडा के बीच ऐतिहासिक आर्थिक समझौता, यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर क्या खास? जानिए सबकुछ

वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। एक ओर जहां भू-राजनीतिक संकट ने बाजारों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं भारत और कनाडा के बीच ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक खनिजों को लेकर ऐतिहासिक समझौते हुए हैं। इन समझौतों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यूरेनियम और परमाणु सहयोग: कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। क्रिटिकल मिनरल्स: भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नवीकरणीय ऊर्जा: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए, दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली की बेटियां बनेंगी 'लखपति': होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति ने लॉन्च की योजनाएं

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया। इसमें दिल्ली लखपति बिटिया योजना, मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजान, फ्री एलपीटी सिलेंडर स्कीम, मुफ्त बस यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड शामिल हैं। यह दिल्ली की लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-कनाडा संबंध: PM मोदी ने की कनाडाई पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर होगी चर्चा

इसके बाद दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर भारत मंडपम में ‘भारत-कनाडा सीईओ फोरम’ का आयोजन होगा। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी दोनों शामिल होंगे। अपनी भारत यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी शाम छह बजे स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता व्यापार, निवेश, ऊर्जा और जरूरी खनिजों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कृषि, शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बेहतर बनाने पर भी बात होगी। दोनों प्रधानमंत्री क्षेत्रीय और वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले कनाडाई पीएम ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस बैठक में भारत-कनाडा साझेदारी को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आगे की साझेदारी बनाने के लिए मार्क कार्नी की प्रतिबद्धता की सराहना की।विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम कार्नी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत-कनाडा के आपसी संबंध सामान्य होने के एक अहम मोड़ पर हैं। दोनों प्रधानमंत्री पहले एक-दूसरे की चिंताओं के लिए आपसी सम्मान, लोगों के बीच मजबूत संबंध और बढ़ती आर्थिक एक-दूसरे को पूरा करने वाली चीजों पर आधारित एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। यह बैठक दोनों देशों के साझा दृष्टिकोण को और मजबूत करने का एक सुनहरा मौका है।इससे पहले, दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और कनाडा दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं। वे साथ मिलकर हिम्मत से आगे बढ़ना चाहते हैं। उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 2, 2026 · 2 min · National Desk