West Asia Crisis LIVE: आईआरजीसी का दावा- ईरानी हमलों में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत, विमानवाहक पोत भी हटा पीछे

07:19 PM, 03-Mar-2026 आंशिक बंदी के बाद जॉर्डन ने दोबारा खोला हवाई क्षेत्र जॉर्डन की सिविल एविएशन रेगुलेटरी कमीशन ने देश का हवाई क्षेत्र फिर से खोलने की घोषणा की है। सोमवार रात से लागू आंशिक बंदी को अब वापस ले लिया गया है। कमीशन ने बयान में कहा कि विस्तृत जोखिम मूल्यांकन और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया। हालिया क्षेत्रीय तनाव के चलते सुरक्षा कारणों से हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से सीमित किया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी। एयरलाइंस और यात्रियों को नवीनतम निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। हवाई क्षेत्र खुलने से उड़ानों के संचालन में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है। जॉर्डन की सिविल एविएशन रेगुलेटरी कमीशन ने देश का हवाई क्षेत्र फिर से खोलने की घोषणा की है। सोमवार रात से लागू आंशिक बंदी को अब वापस ले लिया गया है। कमीशन ने बयान में कहा कि विस्तृत जोखिम मूल्यांकन और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया। हालिया क्षेत्रीय तनाव के चलते सुरक्षा कारणों से हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से सीमित किया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी। एयरलाइंस और यात्रियों को नवीनतम निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। हवाई क्षेत्र खुलने से उड़ानों के संचालन में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है। 07:17 PM, 03-Mar-2026 ईरान ने खाद्य और कृषि उत्पादों के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध ईरान ने युद्ध जैसे हालात के बीच बड़ा फैसला लेते हुए सभी खाद्य और कृषि उत्पादों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: अमेरिका-इस्राइल-ईरान टकराव पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय ने बताया- राष्ट्रीय हित में लिए जा रहे फैसले

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि 28 फरवरी 2026 को ईरान और खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद ही भारत ने गहरी चिंता जताई थी। उस समय भी सभी पक्षों से संयम बरतने और हालात न बिगाड़ने की अपील की गई थी। मंत्रालय ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में हालात और बिगड़े हैं और संघर्ष दूसरे देशों तक फैलता दिख रहा है।बयान में कहा गया कि लगातार हमलों से जानमाल का नुकसान बढ़ा है और सामान्य जीवन तथा आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। भारत इस क्षेत्र का नजदीकी पड़ोसी है और यहां की सुरक्षा व स्थिरता से उसके सीधे हित जुड़े हैं। इसलिए मौजूदा घटनाक्रम भारत के लिए चिंता का विषय है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल के हमलों में कुछ भारतीयों की मौत और लापता होने की खबरें भी आई हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास लगातार समुदाय के संपर्क में हैं और समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं।सरकार ने साफ किया कि भारत की व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला इसी क्षेत्र से गुजरती है। किसी भी बड़े व्यवधान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। भारत ने समुद्री व्यापारिक जहाजों पर हमलों का भी विरोध किया है।विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थक है। संघर्ष को जल्द समाप्त करने की अपील की गई है। इस बीच कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं, लेकिन कई विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सतर्क और संतुलित रुख अपनाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Warning: अमेरिका-इस्राइल का साथ दिया तो माना जाएगा युद्ध की कार्रवाई, ईरान ने यूरोप को दी कड़ी चेतावनी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने यूरोपीय देशों को सीधी चेतावनी दी है। तेहरान ने साफ कहा है कि अगर यूरोप ने अमेरिका और इस्राइल के सैन्य अभियान में किसी भी रूप में भाग लिया, तो इसे ईरान के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई लगातार बढ़ रही है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बकाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘डिफेंसिव एक्शन’ के नाम पर भी अगर कोई देश अमेरिका-इस्राइल अभियान में शामिल होता है, तो उसे आक्रामकता माना जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।यह प्रतिक्रिया जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को खत्म करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं। ईरान ने इसे सीधे तौर पर युद्ध में शामिल होने की तैयारी बताया है।जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने स्पष्ट किया है कि वे सीधे युद्ध में शामिल नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है। यूरोपीय संघ ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।ब्रिटेन ने अमेरिकी बलों को अपने बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। वहीं फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा है कि यदि सहयोगी देश मदद मांगते हैं, तो फ्रांस उनकी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि फ्रांस अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा।फ्रांस ने बताया कि प्रभावित देशों में लगभग चार लाख फ्रांसीसी नागरिक मौजूद हैं। हालात बिगड़ने पर उन्हें वाणिज्यिक और सैन्य उड़ानों के जरिए निकाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात, दुबई से लौटे 23 भारतीय

05:11 PM, 03-Mar-2026 पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान और कुवैत के शीर्ष नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों में हालिया हमलों पर चिंता जताई और वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा व कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। भारत ने खाड़ी देशों के साथ अपने करीबी संबंधों को दोहराते हुए सहयोग और समन्वय जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान और कुवैत के शीर्ष नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों में हालिया हमलों पर चिंता जताई और वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा व कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। भारत ने खाड़ी देशों के साथ अपने करीबी संबंधों को दोहराते हुए सहयोग और समन्वय जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। 04:42 PM, 03-Mar-2026 दुबई से सकुशल लौटे महाराष्ट्र के 23 पर्यटक मध्य पूर्व में तनाव के बीच दुबई गए महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के 23 पर्यटक सकुशल भारत लौट आए हैं। खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानें रद्द होने से उनकी वापसी टल गई थी। पर्यटकों ने बताया कि उनके होटल के प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

'हर तरफ मिसाइलें, सहम गए थे बच्चे': हमलों के बीच कैसे बीते खौफनाक दिन; मस्कट से लौटे भारतीयों ने सुनाई दास्तां

खबरों के अनुसार, इस्राइल-अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान ने उन देशों पर मिसाइल हमले किए जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। ईरान ने दुबई, बहरीन और कुवैत समेत कई देशों को निशाना बनाया, जिसके बाद वहां आम लोगों की जान मुश्किल में पड़ गई।मस्कट से दिल्ली पहुंची एक यात्री अनीशा अग्रवाल ने बताया कि मिसाइलों को हवा में ही रोका जा रहा था, जिससे हम डर गए और हमने वापस लौटने का फैसला किया। सरकार ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला। हमारे साथ बच्चे थे, इसलिए हम बहुत चिंतित थे। मिसाइलों की आवाज से बच्चे सहम गए थे। वहां के हालात देखकर हम घबरा गए थे। मिसाइलों को रोकने से होने वाली तेज आवाजों से बच्चे परेशान हो रहे थे।मस्कट से लौटे एक अन्य यात्री ने कहा कि हम वहां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए वापस आ गए। मिसाइल रोकने वाली प्रणाली बहुत अच्छे से काम कर रही थी। मुझे डर नहीं था, लेकिन बच्चों के कारण हमने भारत लौटना ही बेहतर समझा। अब यहां आकर सब ठीक लग रहा है।एक यात्री आदिल ने बताया कि वहां अनिश्चितता का माहौल था। कई उड़ानें रद्द हो रही थीं, जिससे हमें अपनी फ्लाइट छूटने का डर था। हमने मदद के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया। भारत लौटकर मैं बहुत राहत और खुशी महसूस कर रहा हूं। अब हवाई सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं और मेरी वापसी की यात्रा आसान रही।ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण कुछ दिनों के लिए हवाई अड्डों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस वजह से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हजारों भारतीय फंस गए थे और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब दुबई और अबू धाबी से कई उड़ानों का संचालन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Nishant Kumar: जदयू कोटे के मंत्री बोले- निशांत कुमार राजनीति में आ रहे, भाजपा बोली- स्वागत को तैयार

जब विधानसभा चुनाव आया तो वह रास्ता। जब चुनाव निकल गया तो विधान परिषद् के रास्ते जाने की बात आई। अब राज्यसभा चुनाव की बारी आई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री का रास्ता पक्का बताया जा रहा है। पहले की तरह ही जनता दल यूनाईटेड के मंत्रियों ने ही यह जानकारी दी है। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार नीतीश कुमार ने सहमति दी है। उन्हें नीतीश कुमार के बाद जदयू अध्यक्ष बनाने की भी बात कही जा रही है। अब तक नीतीश ने इसपर खुद आकर कुछ नहीं कहा है, क्योंकि वह परिवारवाद पर लगातार हमलावर रहे हैं। इधर, जदयू के दिग्गज नेता दावा कर रहे हैं कि निशांत कुमार जल्द ही पार्टी में पूरी तरह से एक्टिव हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी चल रही है? इस सवाल पर जनता दल यूनाइटेड के किसी भी नेता ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन निशांत की जदयू एंट्री पर जरूर बड़ा बयान दे दिया है। सीएम नीतीश के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कह दिया है कि जल्द ही वह सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं।ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट कहा है कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति प्रवेश करने की पूरी संभावना बन गई है। उनके बारे में बिहार के नौजवान और जदयू नेता चाहते हैं कि निशांत सक्रिय राजनीति में आए। अब जल्द ही सबकी चाहत पूरी होने वाली है। उनके उनके जदयू में आगमन की जल्द ही घोषणा होगी और पार्टी के अंदर काम करेंगे।इधर, निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश की खबरों पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं नई पीढ़ी का राजनीति में स्वागत करता हूं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करने के लिए मैं म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा- अपने नागरिकों को बाहर निकालने में नहीं कर सकते कोई मदद

The U.S. Embassy is not in a position at this time to evacuate or directly assist Americans in departing Israel. The following is provided for your information as you make your own security plans. The Israeli Ministry of Tourism has begun operating shuttles to the Taba… pic.twitter.com/E6a5z0mE58— U.S. Embassy Jerusalem (@usembassyjlm) March 3, 2026 पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। अगले आदेश तक उन्हें अपने आवास के आसपास ही सुरक्षित रहने को कहा गया है। हालांकि जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए कुछ विकल्प दिए गए हैं। इस्राइल के पर्यटन मंत्रालय ने दो मार्च से ताबा बॉर्डर के लिए बस सेवा शुरू की है। इस बस में जगह पाने के लिए यात्रियों को मंत्रालय के फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।अमेरिकी दूतावास ने साफ किया है कि वह पर्यटन मंत्रालय की शटल सेवा के संबंध में कोई सिफारिश (समर्थन या विरोध) नहीं कर सकता। यदि आप प्रस्थान के लिए इस विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं, तो अमेरिकी सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती। यात्री अपनी जिम्मेदारी पर ही इस विकल्प को चुनें। जो लोग जॉर्डन जाना चाहते हैं, वे बस से एलाट जा सकते हैं। वहां से टैक्सी लेकर यित्जाक राबिन बॉर्डर तक पहुंचा जा सकता है।बसें पकड़ने के लिए यात्री कुछ खास तय जगहों पर पहुंच सकते हैं। इनमें- हर्जलिया रेलवे स्टेशन, हाइफा का याद हाश्मोना स्टेशन, यरूशलम का टेडी स्टेडियम और तेल अवीव का सैविडोर सेंटर शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: हिमाचली पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, प्रत्याशी का एलान आज; सीएम सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा

राज्यसभा चुनाव: हिमाचली पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, प्रत्याशी का एलान आज; सीएम सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। पार्टी के भीतर इस बार हिमाचल के किसी नेता को मौका देने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है। अधिकांश कैबिनेट मंत्री और विधायक राज्य के हितों की पैरवी करने वाले स्थानीय नेता के पक्ष में बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा की। उन्होंने प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने प्रदेश के नेताओं की राय से भी आलाकमान को अवगत कराया है। कांग्रेस आलाकमान केंद्रीय नेताओं के नाम पर भी विचार कर रहा है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि प्रदेश के कई नेता बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने के पक्ष में नहीं बताए जा रहे हैं। प्रदेश से वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। उन्हें अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी चेहरा माना जा रहा है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की दावेदारी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। संगठन के भीतर उनके नाम को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं। विश्व नेताओं में, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं। रैंकिंग के अनुसार, वे इस श्रेणी में अन्य सभी से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर का लगभग एक-चौथाई ही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। भारत में, प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा और लोकप्रियता स्पष्ट है। सब्सक्राइबर के मामले में, प्रधानमंत्री मोदी के पास राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स का आंकड़ा पार करने के बाद हासिल की गई है। उन्होंने हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल की है। ऐसा करने वाले वे पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी से भी अधिक है। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के बाद इंडोनेशिया के राष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक

PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिला। राजनीतिक बयानबाजी के शोर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स वायरल हो गए और हैरानी की बात यह रही कि ये तंज खुद पाकिस्तानी फैंस ने किए। पाकिस्तान टीम के टी20 विश्वकप 2026 से बाहर होने पर निराश पाकिस्तानी फैंस ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को निशाना बनाया। उन्हें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट किए। दरअसल, सोमवार को ईरान ने दावा किया था कि अमेरिका और इस्राइल ने उसके परमाणु ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि तेहरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए बढ़ता खतरा बन गया था। पाकिस्तानी फैंस का तंज इसी से जुड़ा हुआ है। ‘परमाणु कार्यक्रम’ वाले मीम्स कैसे शुरू हुए? एक फेसबुक पोस्ट में एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप, मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम का सक्रिय सदस्य हूं और मुझे यह कहने में डर नहीं लगता। मेरा नाम शादाब खान है और मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खेलता हूं।’ इसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, ‘सलम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk