TOP News: तेल सप्लाई रोकने पर ईरान को अमेरिका की धमकी, एलपीजी संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच टकराव लगातार तेज हो रहा है। इस बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति रोकने की कोशिश की गई तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा। साथ ही अमेरिका ने यह भी दावा किया है कि उसने ईरान की 10 बारूदी नावों को नष्ट कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है और यहां किसी भी तरह की बाधा का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है। इसी बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता से अयातुल्ला शासन के खिलाफ उठ खड़े होने की अपील की है। अमेरिका ने रूस को भी चेतावनी दी है कि वह इस संघर्ष में ईरान के पक्ष में दखल न दे। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत तक पहुंचने लगा है। गैस आपूर्ति में संभावित बाधा के कारण दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कमी की खबरें सामने आई हैं। कई गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और होटल-रेस्टोरेंट उद्योग भी चिंतित है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने सदस्यों के लिए ईंधन बचाने की एडवाइजरी भी जारी की है। ऊर्जा संकट की आशंका के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घरेलू बाजार में एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जामनगर रिफाइनरी में उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए एअर इंडिया ने पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए 58 उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है, ताकि खाड़ी देशों में फंसे लोगों की आव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran: 'होर्मुज में तेल सप्लाई रोकी तो ईरान पर 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', व्हाइट हाउस की चेतावनी

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अभी तक अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले किसी भी तेल टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना यह कदम उठा सकती है। अमेरिका ने साफ किया कि समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखना उसकी प्राथमिकता है।व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल या सामान की आवाजाही रोकने की कोशिश की तो उसे अब तक से 20 गुना ज्यादा ताकतवर जवाब दिया जाएगा। अमेरिका ने कहा कि उसकी सेना और सहयोगी देश इस समुद्री रास्ते को खुला रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।कैरोलिन लेविट ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह दावा किया गया था कि अमेरिकी नौसेना ने एक तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकाला है। लेकिन व्हाइट हाउस ने इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया गया है। हालांकि अगर हालात बिगड़ते हैं तो अमेरिकी नौसेना जहाजों की सुरक्षा के लिए आगे आ सकती है।व्हाइट हाउस ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले टैंकरों को राजनीतिक जोखिम बीमा देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अमेरिका ने कुछ तेल से जुड़े प्रतिबंधों में अस्थायी छूट भी दी है ताकि वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति बनी रहे। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि तेल और गैस की कीमतों में हाल में जो बढ़ोतरी हुई है वह अस्थायी है और जल्द ही हालात सामान्य हो सकते हैं।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की, इस मुद्दे पर बनी सहमति

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में कहा, ‘आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बारे में विस्तार से बातचीत हुई। हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए।’ ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को लगभग बंद करने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। होर्मुज स्ट्रेट, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक पतली शिपिंग लेन है, जहां से वैश्विक तेल और एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) का लगभग 20 प्रतिशत व्यापार होता है। जयशंकर ने अराघची को ईरान और क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया।इससे पहले विदेश मंत्री ने मंगलवार को जर्मनी और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से फोन पर बात की। भारत पश्चिम एशिया के संकट से निपटने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज कर रहा है। इस बातचीत का मुख्य केंद्र ऊर्जा सुरक्षा रहा।जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि इस दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के बिगड़ते हालात पर अपने विचार साझा किए।इसके बाद जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से भी चर्चा की। उन्होंने आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया के हालात पर बात की। जयशंकर ने बताया कि इस संकट का ऊर्जा क्षेत्र पर क्या असर पड़ रहा है, इस पर भी गंभीरता से बात हुई। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री चो ह्यून ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उम्मीद जताई कि इस साल होने वाली मुलाकातों से भारत और कोरिया के रिश्ते एक नए स्तर पर पहुंचेंगे।दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग अगले दो महीनों के भीतर भारत का दौरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 11, 2026 · 2 min · National Desk

Crude: होर्मुज के पास भटके 200 जहाज, ईरान युद्ध की सिग्नल जैमिंग से वैश्विक ऊर्जा बाजार चिंता में क्यों?

आखिर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर क्या हो रहा है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है। आइए समझते हैं।ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, होर्मुज के पास जहाजों के कम से कम एक दर्जन क्लस्टर (समूह) दिखाई दिए हैं, जिनमें से कुछ समूहों में 200 से अधिक जहाज तक शामिल हैं। ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स पर ये जहाज अजीबोगरीब आकृतियां बनाते दिख रहे हैं; उदाहरण के लिए, अबू धाबी के पास जहाजों का एक गोलाकार समूह दिखा है, तो वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रुवाइस के तट पर एक उल्टा ‘Z’ आकार बना हुआ है। ओमान की खाड़ी में भी कई जहाजों का समूह है, जो शायद तनाव कम होने या लोडिंग की स्पष्ट तारीखें मिलने का इंतजार कर रहे हैं।भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के समय सेनाएं अक्सर ‘इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर’ का सहारा लेती हैं। इसी कारण इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के जरिए जहाजों के नेविगेशन सिस्टम में बाधा डाली जा रही है। स्टारबोर्ड मैरीटाइम इंटेलिजेंस के विश्लेषक मार्क डगलस के अनुसार, स्थिति इतनी ‘अभेद्य (impenetrable)’ हो गई है कि ट्रैकिंग डेटा के जरिए किसी भी जहाज का सटीक स्थान बता पाना लगभग असंभव है। कोई भी जहाज नेविगेशन के लिए जीपीएस पर भरोसा नहीं कर सकता। जैमिंग से जहाजों की स्पीड भी गलत दर्ज हो रही है; जैसे 16 नॉट्स की अधिकतम स्पीड वाला ‘एस्प्रौडा’ प्रोडक्ट टैंकर ट्रैकिंग में 102.2 नॉट्स (लगभग 190 किमी/घंटा) की असंभव गति से चलता हुआ दिखाई दिया।इस अहम मार्ग के प्रभावी रूप से बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी अव्यवस्था फैल गई है। फारस की खाड़ी के तेल उत्पादकों के पास स्टोरेज क्षमता खत्म हो रही है, जिसके चलते उन्हें अपना उत्पादन रोकना पड़ रहा है। इस सप्लाई संकट के क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Crisis: ईरान के लिए आज कयामत की रात, अमेरिका के रक्षा मंत्री की चेतावनी- आसमान से होगी बारूद की बारिश

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान के अंदर अमेरिकी हमलों का अब तक का सबसे भीषण दिन होगा। यह चेतावनी तब आई है जब ईरान की हमला करने की ताकत कम होती दिख रही है, लेकिन उसने लड़ाई जारी रखने का संकल्प है। दूसरी तरफ, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘हम उनकी हड्डियां तोड़ रहे हैं।’ नेतन्याहू ने साफ किया कि इस युद्ध का मकसद ईरान की सरकार को सत्ता से हटाना है ताकि वहां के लोगों को जुल्म से आजादी मिल सके। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों को आजाद कराना ही उनका असली लक्ष्य है। VIDEO | Washington DC: “The US military has three objectives in a war with Iran: destroy missiles, attack the navy, and penetrate deeper into the military base,” says Chairman of the Joint Chiefs of Staff Dan Caine. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/SzPDQ3ukfI — Press Trust of India (@PTI_News) March 10, 2026 पेंटागन में पत्रकारों से बात करते हुए हेगसेथ ने कहा कि आज ईरान पर सबसे जोरदार हमले होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में ईरान ने अब तक की सबसे कम मिसाइलें दागी हैं। अमेरिकी सेना के जनरल डैन केन ने जानकारी दी कि ईरान के खिलाफ यह सैन्य अभियान अब 11वें दिन में पहुंच गया है।क्षेत्र के अन्य देशों में भी तनाव बढ़ गया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ आती एक मिसाइल को हवा में ही रोक दिया है। कतर ने अपने नागरिकों को ईरान के हमलों के डर से घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी कहा है कि ईरान की तर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Crude: होर्मुज के पास भटके 200 जहाज, ईरान युद्ध की सिग्नल जैमिंग से वैश्विक ऊर्जा बाजार में चिंता में क्यों?

आखिर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर क्या हो रहा है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है। आइए समझते हैं।ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, होर्मुज के पास जहाजों के कम से कम एक दर्जन क्लस्टर (समूह) दिखाई दिए हैं, जिनमें से कुछ समूहों में 200 से अधिक जहाज तक शामिल हैं। ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स पर ये जहाज अजीबोगरीब आकृतियां बनाते दिख रहे हैं; उदाहरण के लिए, अबू धाबी के पास जहाजों का एक गोलाकार समूह दिखा है, तो वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रुवाइस के तट पर एक उल्टा ‘Z’ आकार बना हुआ है। ओमान की खाड़ी में भी कई जहाजों का समूह है, जो शायद तनाव कम होने या लोडिंग की स्पष्ट तारीखें मिलने का इंतजार कर रहे हैं।भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के समय सेनाएं अक्सर ‘इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर’ का सहारा लेती हैं। इसी कारण इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के जरिए जहाजों के नेविगेशन सिस्टम में बाधा डाली जा रही है। स्टारबोर्ड मैरीटाइम इंटेलिजेंस के विश्लेषक मार्क डगलस के अनुसार, स्थिति इतनी ‘अभेद्य (impenetrable)’ हो गई है कि ट्रैकिंग डेटा के जरिए किसी भी जहाज का सटीक स्थान बता पाना लगभग असंभव है। कोई भी जहाज नेविगेशन के लिए जीपीएस पर भरोसा नहीं कर सकता। जैमिंग से जहाजों की स्पीड भी गलत दर्ज हो रही है; जैसे 16 नॉट्स की अधिकतम स्पीड वाला ‘एस्प्रौडा’ प्रोडक्ट टैंकर ट्रैकिंग में 102.2 नॉट्स (लगभग 190 किमी/घंटा) की असंभव गति से चलता हुआ दिखाई दिया।इस अहम मार्ग के प्रभावी रूप से बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी अव्यवस्था फैल गई है। फारस की खाड़ी के तेल उत्पादकों के पास स्टोरेज क्षमता खत्म हो रही है, जिसके चलते उन्हें अपना उत्पादन रोकना पड़ रहा है। इस सप्लाई संकट के क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Ajit Pawar Plane Crash: हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के पिता का आरोप- अब तक नहीं मिला मुआवजा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को एक महीने से ज्यादा हो गया है। अजित पवार विमान हादसे की जांच पर उनके भतीजे रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इस विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली का हाल ही में एक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वीएसआर वेंचर्स से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया। ना ही हमें कोई मुआवजा मिला है। यह भी पढ़ें- Lok Sabha: ‘लोकसभा अध्यक्ष को विपक्ष का माइक बंद करने में महारत’, महुआ मोइत्रा का तीखा हमला; मचा हंगामा उन्होंने कहा, “एक हफ्ते पहले मेरे बेटे को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया, जिसमें कहा गया था, ‘अगर तुम मीडिया के पास जाओगे तो क्या होगा। इससे तुम्हारी बहन या अजित दादा वापस नहीं आएंगे। जब मैं मुंबई आऊंगा तो तुमसे मिलने आऊंगा। अगर पायलट ने विमान दुर्घटनाग्रस्त किया है तो हम क्या कर सकते हैं?’” अब हम असमंजस में हैं कि क्या करें। हमारी कहानी ऐसी है कि हम न तो बर्दाश्त कर सकते हैं और न ही अपनी बात कह सकते हैं। अगर हम कुछ कहते हैं, तो ये लोग नाराज हो जाते हैं। हमारी बीमा राशि भी अटक सकती है… सरकार से भी हमें कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पता चला है कि बारामती के एक अधिकारी, अमोल सोनावाने ने 5 लाख रुपये का चेक दिया है। कंपनी (वीएसआर वेंचर्स) से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया है। समाधान सर्वंकर पहले व्यक्ति थे जो हमसे मिलने आए। उन्होंने हमें बहुत हिम्मत और धैर्य दिया। निशिकांत शिंदे भी हमसे मिलने आए। सचिन अहीर, सुनील शिंदे, आदित्य ठाकरे और अरविंद सावंत भी हमसे मिलने आए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सरकार से छगन भुजबल हमसे मिलने आए। उनके बेटे पंकज और भतीजे समीर भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

लोकसभा: 'जो नेहरू की आलोचना करते थे, वही अब उनका हवाला दे रहे', प्रियंका गांधी ने किरेन रिजिजू पर किया पलटवार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रिजिजू ने क्या कहा? चर्चा के दौरान रिजिजू ने 1954 में तत्कालीन स्पीकर जीवी मावलंकर को हटाने के प्रस्ताव पर नेहरू के बयान का हवाला दिया। रिजिजू ने नेहरू के शब्दों का उद्धरण देते हुए कहा, मैं उन माननीय सदस्यों से निवेदन करूंगा, जिन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं और जिन्होंने इसका समर्थन किया है कि वे उस दस्तावेज को पढ़ें जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं। यह एक घातक दस्तावेज है। मुझे शक है कि उन्होंने इसे पढ़ा भी है या नहीं। यदि उन्होंने पढ़ा होता तो सौ बार सोचते इससे पहले कि इसे हस्ताक्षर करते। प्रियंका गांधी का पलटवार रिजिजू ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि अगर प्रियंका गांधी को विपक्ष के नेता बनाया गया होता तो प्रदर्शन बेहतर होता। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी वहां बैठी हैं और हंस रही हैं। यदि उन्हें विपक्ष का नेता बनाया गया होता, तो प्रदर्शन बेहतर होता। कम से कम वह सदन में बैठतीं, सुनतीं और मुस्कुरातीं। रिजिजू के बयान के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, उन्होंने कहा कि मैं हंस रही थी। मैं यह साफ करना चाहती हूं कि मैं इसलिए हंस रही थी क्योंकि जिसे वे दिन-रात नेहरूजी की आलोचना करते हैं और उन्होंने अपने तर्क के समर्थन में नेहरू जी का हवाला दिया। ये भी पढ़ें: उन्होंने आगे कहा, उन्होंने अचानक नेहरू जी का सम्मान करना शुरू कर दिया कि उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया और ऐसे भाषण दिए। प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि केवल एक व्यक्ति ऐसा है, जिसने सरकार के सामने सिर नहीं झुकाया और वह है विपक्ष के नेता राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बेझिझक सच बोलते हैं और जो लोग सत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026 Schedule: कब जारी होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का कार्यक्रम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

IPL 2026 Schedule: कब जारी होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का कार्यक्रम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। हालांकि, अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल के आगामी सत्र के कार्यक्रम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक टूर्नामेंट के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। दो भागों में जारी होगा कार्यक्रम सचिव सैकिया ने बताया कि आईपीएल के 19वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। पहले इसकी विंडो 26 मार्च से 30 मई तय की गई थी, लेकिन अब तारीखों में थोड़ा बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल घोषित करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल पहले 20 दिनों के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।’ दरअसल, बीसीसीआई शेष मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी करेगा ताकि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों से मैचों का टकराव न हो। कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हो रही देरी? पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान युद्ध का भारत पर असर: LPG की आपूर्ति को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, हरदीप पुरी और जयशंकर हुए शामिल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के असर देश के उपभोक्ताओं को बचाने के लिए रणनीतिक योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। मौजूदा संकट की वजह होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना बताया जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई व ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यह समुद्री मार्ग बंद हो गया है। यह मार्ग भारत की उर्जा सुरक्षा के लिए बहुत अहम है, क्योंकि देश अपनी कुल एलपीजी जरूरत का करीब 62 फीसदी आयात करता है। भारत में एलपीजी की कितनी खपत होती है? भारत में हर साल करीब 31.3 मिलिटन टन एलपीजी की खपत होती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी वितरण को दो हिस्सों में बांटा है। घरेलू क्षेत्र यानी घरों में इस्तेमाल होनी वाली गैस कुल खपत का 87 फीसदी है। वहीं, होटल, रेस्तरां और उद्योग जैसे व्यावसायिक क्षेत्र 13 फीसदी गैस का इस्तेमाल करते हैं। ये भी पढ़ें: होटल, रेस्तरां और उद्योगों पर असर सरकार ने आम लोगों और घरों को ध्यान में रखे हुए घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है। इसकी वजह बाजार कीमत पर मिलने वाले वाणिज्यिक सिलेंडर पर निर्भर होटल, रेस्तरां और उद्योगों को भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी का असर मुंबई और बंगलूरू जैसे बड़े शहरों में भी दिखने लगा है। इस पर इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी चिंता जताई है। संकट से निपटने के लिए क्या तैयारी? संकट से निपटने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने कई आपात कदम उठाए हैं। रिफाइनरी को निर्देश दिया गया है कि वे पेट्रोकेमिकल उत्पादन कम करके एलपीजी का उत्पादन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर की दोबार बुकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk