US-China Relations: 14-15 मई को चीन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, जिनपिंग के साथ अहम बैठक; रिश्तों में नई गति के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब 14 और 15 मई को चीन का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह यात्रा पहले इसी महीने के अंत में निर्धारित थी, लेकिन ईरान युद्ध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने ट्रंप की बहुप्रतीक्षित चीन यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस साल बाद में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की वाशिंगटन डीसी में वापसी यात्रा की मेजबानी भी करेंगे। व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप-शी बैठक वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा सहयोग के लिए महत्वपूर्ण है और दोनों नेता जल्द ही द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे।जब लीविट से पूछा गया कि क्या दोनों नेताओं ने इस बैठक को फिर से निर्धारित करने की पूर्व शर्त के रूप में युद्ध की समाप्ति पर चर्चा की थी, तो उन्होंने जवाब दिया कि राष्ट्रपति और शी के बीच बैठक को फिर से निर्धारित करने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी। लीविट ने कहा राष्ट्रपति शी ने समझा कि इस समय राष्ट्रपति का पूरे क्षेत्र में यहां होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट रूप से स्थगित करने के अनुरोध को समझा और स्वीकार किया, इसीलिए हमारी बैठक हो रही है।जब यह पूछा गया कि क्या मई में होने वाली बैठक तक युद्ध समाप्त हो जाएगा, तो लीविट ने कहा जैसा कि मैंने कहा है, हमने हमेशा लगभग चार से छह सप्ताह का अनुमान लगाया है। ट्रंप और शी आखिरी बार अक्टूबर में बुसान, दक्षिण कोरिया में एपीईसी शिखर सम्मेलन के मौके पर व्यक्तिगत रूप से मिले थे। पिछले हफ्ते ओवल ऑफिस में आयरिश प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह महीने के अंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: PM मोदी फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बदरा; अपनी शर्तों पर अड़ा ईरान

दुनिया की सियासत और मौसम दोनों ही इन दिनों तेजी से करवट ले रहे हैं। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैश्विक दबदबा कायम है और वे एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप अपने विरोधियों पर तीखे हमले बोलते हुए ईरान युद्ध को लेकर डेमोक्रेट्स को घेर रहे हैं। उधर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है, जिससे हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं। इसी बीच देश के भीतर भी मौसम बड़ा बदलाव दिखाने जा रहा है, आज दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran War: 'सैन्य सफलता को कम दिखाने की कोशिश कर रहे डेमोक्रेट्स', ईरान जंग के बीच विरोधियों पर बरसे ट्रंप

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि ‘कट्टर वामपंथी और देश-विरोधी डेमोक्रेट्स’ अमेरिका की बड़ी सैन्य सफलता को कम करके दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस युद्ध में ‘पूरी तरह और निर्णायक रूप से जीत रहा है’ और जनता सच्चाई देख रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

Morning Consult Report: पीएम मोदी का जलवा कायम, फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप छूटे काफी पीछे

यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर बनाए रखती है। मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा 2 से 8 मार्च के बीच किए गए सर्वे में पीएम मोदी अपने वैश्विक समकक्षों से काफी आगे नजर आए। यह रैंकिंग लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व को दर्शाती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal Election: भाजपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, आरजी कर पीड़िता की मां पानीहाटी से प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार शाम को जारी कर दी। तीसरी सूची में भाजपा ने 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने पूर्व एनएसजी कमांडो और आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी चुनावी मौदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। इसमें निसिथ प्रमाणिक, प्रियंका टिबरेवाल और रूपा गांगुली जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। पार्टी अभी तक 274 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने इस सूची में कूचबिहार दक्षिण (सीट 4) से रथींद्र नाथ बोस, राजगंज (सीट 18) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर (सीट 29) से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (सीट 33) से हरिपदा बर्मन, इंग्लिश बाजार (सीट 51) से अमलन भादुड़ी, शांतिपुर (सीट 86) से स्वपन दास,, हावड़ा मध्य (सीट 171) से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा (सीट 185) से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगुर (सीट 188) से डॉ. अरूप कुमार दास और चंदननगर (सीट 189) से दीपांजन कुमार गुहा को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, पार्टी ने चूंचुड़ा (सीट 190) से सुबीर नाग, हरिपाल (सीट 196) से मधुमिता घोष, तमलुक (सीट 203) से डॉ. हरे कृष्णा बेरा, मेदिनीपुर (सीट 236) से डॉ. शंकर गुच्छैत, पूर्वस्थली दक्षिण (सीट 268) से प्राणकृष्ण तपदार, कटवा (सीट 270) से कृष्णा घोष, सैंथिया (सीट 289) से कृष्णा कांत साहा और नलहाटी (सीट 293) से अनिल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा सिंगूर, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

सर्वदलीय बैठक: 'हम PAK जैसे दलाल देश नहीं', ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता के सवाल पर जयशंकर की दो टूक

बैठक में सरकार ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे पर चुप नहीं है, बल्कि लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पश्चिम एशिया के हालात पर विस्तृत प्रस्तुति दी। सरकार ने यह भी बताया कि उसका सबसे बड़ा फोकस खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है, जिसमें अब तक सफलता मिली है।सरकार ने पाकिस्तान को लेकर साफ कहा कि वह लंबे समय से अमेरिका के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है। विदेश मंत्री के हवाले से कहा गया कि भारत ऐसी भूमिका नहीं निभाता और अपनी स्वतंत्र नीति पर चलता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत किसी तीसरे देश के जरिए अपनी कूटनीति नहीं करता।विपक्ष ने आरोप लगाया कि भारत की प्रतिक्रिया कमजोर है, लेकिन सरकार ने इसे खारिज किया। सरकार ने बताया कि ईरान में भारतीय प्रतिनिधियों ने तुरंत जाकर संवेदना जताई थी और हर स्तर पर भारत सक्रिय है। सरकार ने कहा कि भारत हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरी कदम उठा रहा है।कांग्रेस के तारिक अनवर ने कहा कि पाकिस्तान सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूक दर्शक बना हुआ है। विपक्ष ने सरकार के जवाबों को असंतोषजनक बताते हुए लोकसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की मांग की। बैठक में कई विपक्षी नेताओं ने सुरक्षा, विदेश नीति और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर सवाल उठाए।सरकार ने दोहराया कि उसकी प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है। सरकार ने भरोसा दिलाया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि देश को एकजुट रहकर इस स्थिति का सामना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: 'होर्मुज पर ईरान की संप्रभुता को मिले मान्यता', ईरान ने रखी पांच शर्तें; ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया

यह वीडियो/ हटाएं ईरानी सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, तेहरान ने अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा की है। लेकिन, उसकी शर्तों को स्वीकार नहीं किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा कि इस प्रस्ताव पर ईरान की शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है। हालांकि, इसे अभी देखा जा रहा है। ‘ईरान तय करेगा कब खत्म होगा युद्ध’ तेहरान ने स्पष्ट कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला केवल ईरान ही करेगा। उसने कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध खत्म करने का समय तय नहीं करने देगा और तभी लड़ाई रोकेगा, जब उसकी सभी शर्तें पूरी होंगी। ‘होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता’ ईरान की मुख्य मांगों में होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी संप्रभुता की मान्यता शामिल है, जिसे उसने अपना ‘कानूनी अधिकार’ बताया। ‘नुकसान की जिम्मेदारी तय करने और मुआवाजा की मांग’ इसके अलावा, उसने युद्ध से हुए नुकसान की जिम्मेदारी तय करने और मुआवजा देने की भी मांग की है। ये भी पढ़ें: ‘क्षेत्र में समूहों के खिलाफ बंद हो सैन्य कार्रवाई’ ईरान ने यह भी कहा कि भविष्य में दोबारा युद्ध न हो, इसके लिए ठोस गारंटी दी जानी चाहिए। साथ ही उसने यह मांग भी रखी कि न केवल ईरान के खिलाफ, बल्कि क्षेत्र के अन्य समूहों के खिलाफ भी सभी सैन्य कार्रवाइयां बंद हों। उसने जोर देकर कहा कि जब तक उसकी सभी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक उसके रक्षात्मक अभियान जारी रहेंगे। उसने दोहराया कि वह अपनी ही शर्तों और समय के अनुसार युद्ध खत्म करेगा और मौजूदा अमेरिकी प्रस्ताव अभी भी उसके लिए स्वीकार्य नहीं है। ईरानी सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, तेहरान ने अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा की है। लेकिन, उस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk