Iran War: 24 घंटों में ईरान ने US को दिया बड़ा झटका, दो लड़ाकू विमान-हेलीकॉप्टर बने निशाना; एक पायलट लापता

इन घटनाओं के बाद एक लापता अमेरिकी पायलट की खोज तेज कर दी गई है, जो दुश्मन क्षेत्र में छिपा हुआ बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के उलट है कि यूएस का ईरान के आसमान पर कब्जा हो गया है।ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15E लड़ाकू जेट को गोलाबारी में मार गिराया। दो पायलट वाले इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि दोनों देशों के अधिकारियों ने की है। घटना के बाद एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है।इसी दिन एक अलग घटना में एक अमेरिकी A-10 वारथोग अटैक एयरक्राफ्ट कुवैत के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, विमान के पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया और उसे बाद में बचा लिया गया। एक के बाद एक हुई इन दो घटनाओं ने संघर्ष की शुरुआत के बाद अमेरिकी वायु सेना को लगे सबसे बड़े झटकों में से एक को बना दिया है।F-15E लड़ाकू विमान के लापता पायलट का पता लगाने के प्रयास बेहद खतरनाक साबित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खोज और बचाव मिशन के लिए तैनात दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों पर भी ईरानी गोलाबारी हुई। हालांकि वे ईरानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। आशंका जताई गई है कि ये दो हेलीकॉप्टर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने देश के दक्षिण-पश्चिम इलाके में लापता अमेरिकी पायलट की तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि पायलट की सूचना देने या उसे पकड़ने वाले शख्स को इनाम दिया जाएगा। वहीं, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि युद्ध अब शासन परिवर्तन स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ईरान ने एक और अमेरिकी विमान किया ढेर; दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्ती; पढ़ें आज की सुर्खियां

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं… यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।’ यह बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ सैन्य कार्रवाई जारी है और दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026 लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब नो पीयूसी-नो फ्यूल नियम साल भर सख्ती से लागू रहेगा। 1 नवंबर से गैर-बीएस-5 भारी वाहनों की राजधानी में एंट्री बंद कर दी जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 1 min · National Desk

No PUC-No Fuel: प्रदूषण के खिलाफ सख्त एक्शन प्लान लागू, अब बिना पीयूसी नहीं मिलेगा दिल्ली में ईंधन

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026 लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब नो पीयूसी-नो फ्यूल नियम साल भर सख्ती से लागू रहेगा। 1 नवंबर से गैर-बीएस-5 भारी वाहनों की राजधानी में एंट्री बंद कर दी जाएगी। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026 लॉन्च किया, जिसमें प्रदूषण के सभी बड़े कारणों पर एक साथ काम करने की रणनीति बनाई गई है। पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें वाहनों का धुआं, सड़क की धूल, निर्माण कार्य, औद्योगिक प्रदूषण और कचरा जलाने जैसे प्रमुख कारणों पर सख्त एक्शन प्लान लागू किया गया है। कुल 11 सेक्टर में काम होगा और हर विभाग की जिम्मेदारी तय की गई है। सीएम ने कहा कि यह सिर्फ योजना नहीं, बल्कि तय समयसीमा, तकनीक और जवाबदेही के साथ चलने वाला अभियान है।सरकार ने वाहन प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाया है। नो पीयूसी-नो फ्यूल नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए एएनपीआर कैमरे और डिजिटल सिस्टम लगाए जा रहे हैं ताकि बिना पीयूसी वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल न मिले। सबसे बड़ा फैसला यह है कि 1 नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-5, सीएनजी और इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। बिना जरूरी काम के आने वाले भारी वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी। प्रदूषण ज्यादा होने की स्थिति में वर्क फ्रॉम होम, दफ्तरों के समय में बदलाव और वाहनों पर अतिरिक्त पाबंदियों जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।सरकार का जोर निजी वाहनों को कम करने पर है। इसके लिए 2028-29 तक बसों की संख्या बढ़ाकर 13,760 करने का लक्ष्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

भवानीपुर चुनाव से पहले विवाद: TMC ने रिटर्निंग ऑफिसर को हटाने की मांग की, शुभेंदु अधिकारी से नजदीकी का आरोप

यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले एक नया विवाद सामने आया है। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भवानीपुर विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को हटाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि यह अधिकारी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफी करीबी हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीएमसी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को एक शिकायत पत्र देकर कहा कि भवानीपुर सीट के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति पर गंभीर आपत्ति है। पार्टी का कहना है कि इस अधिकारी का शुभेंदु अधिकारी के साथ पहले से ही करीबी संबंध रहा है। खासतौर पर जब यह अधिकारी नंदीग्राम-2 में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर थे, तब दोनों के बीच नजदीकी सार्वजनिक तौर पर भी देखने को मिली थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान: पायलटों के लिए US का बचाव अभियान शुरू; तेहरान बोला- जिंदा खोजो, इनाम देंगे

The US-Israel-Iran war is now becoming more and more interesting. Iran is continuously causing huge damage to America and Israel. First F-35 and now F-15 was shot down. #Irán #Israël #F_15 pic.twitter.com/zSWn7Ud5yN — Ruksar Khan (@Ruksar_Khan_002) April 3, 2026 ईरानी मीडिया दावा कर रहा है कि उनकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि विमान का पायलट दक्षिण-पश्चिमी ईरान में पैराशूट के जरिए सुरक्षित कूद गया था, जिसे अब बंधक बना लिया गया है।हालांकि, इस बीच ईरान के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान में केशम द्वीप के दक्षिण में एक दूसरे पांचवीं पीढ़ी के अमेरिकी एफ-35 विमान को आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स की नई वायु रक्षा प्रणाली ने निशाना बनाकर गिरा दिया। उन्होंने कहा कि पायलट के सुरक्षित विमान से बाहर निकलने की संभावना न के बराबर है।इसके अलावा ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने यह भी दावा किया कि मध्य तेहरान में अमेरिका का एक और अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया गया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से अभी तक सिर्फ एक विमान के क्रैश होने और ऑपरेशन चलने की बात कही गई है। अब वो विमान कौन सी है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।हैरान करने वाली बात यह है कि ईरान के सरकारी चैनल पर एंकर ने लाइव जनता से अपील की कि जो कोई भी दुश्मन के पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस के हवाले करेगा, उसे एक बहुत कीमती इनाम दिया जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर अमेरिकी विमानों को इलाके में उड़ते देखा गया है।अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि सेना ने ईरान की राजधानी तेह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान ने जिंदा पकड़ा अमेरिकी पायलट?: एक और F15E लड़ाकू विमान गिराया; अमेरिका ने भी की पुष्टि

A region where Iran and the United States have been searching for #two American pilots since this morning. pic.twitter.com/cSCfkQvyaA — IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) April 3, 2026 ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक स्थानीय चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान का पायलट पैराशूट के जरिए बाहर निकल गया। चैनल ने लोगों से अपील की कि यदि कोई पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपता है तो उसे इनाम भी दिया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका ने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 विमान से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस दावे पर पहले अमेरिका ने चुप्पी साधे रखे थी। फिर बाद में अमेरिका ने इस घटना को स्वीकारा।ईरान का दावा है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरा F15E विमान है जिसे मार गिराया गया है। इससे पहले 2 अप्रैल और 23 मार्च को भी ऐसे ही दावे किए गए थे। ईरान लगातार कह रहा है कि उसने अमेरिकी आधुनिक लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है और उन्हें गिराया है। इस विमान के23 मार्च के मामले में अमेरिका ने कहा था कि उसका एक F15E विमान मिशन के बाद तकनीकी कारणों से मध्य पूर्व के एक बेस पर सुरक्षित उतरा था। वहीं 2 अप्रैल के दावे को भी अमेरिका ने खारिज कर दिया था। इसके लिए सेंटकॉम ने पोस्ट भी किया था। लेकिन तीन अप्रैल वाली घटना को अमेरिका ने मान लिया है।ईरान और अमेरिका के बीच यह टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। फरवरी से शुरू हुआ यह संघर्ष अब नए दावों और जवाबी बयानों में बदल गया है। ऐसे हालात में क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा है, खासकर होर्मुज जैसे अहम इलाके में जहां से दुनिया का बड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

INS अरिदमन नौसेना में शामिल: स्वदेशी पनडुब्बी से बढ़ी ताकत, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं शक्ति है, 'अरिदमन'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नौसेना के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस आयोजन के दौरान भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। परमाणु शक्ति और बैलिस्टिक मिसाइल से लैस देश की इस तीसरी पनडुब्बी के नौसेना में शामिल होने से सेना की ताकत बढ़ी है। कमीशन किए जाने से पहले रक्षा मंत्री ने आज अपने एक्स हैंडल पर लिखा- ‘शब्द नहीं शक्ति है, ‘अरिदमन’!’ पानी के ऊपर इसका वजन लगभग 6,000 टन। पूरी तरह जलमग्न होने पर वजन बढ़कर 7,000 टन। (क्योंकि इसमें पानी भर जाता है)। करीब 95 से 100 कर्मियों का दल इस पनडुब्बी को संचालित करता है। अरिदमन पर नौसेना अधिकारियों के अलावा नाविकों (सेलर्स) की भी तैनाती। संचालन में 83 मेगावाट के छोटे परमाणु रिएक्टर (न्यूक्लियर इंजन) का इस्तेमाल। यह तकनीक तमिलनाडु के कलपक्कम में विकसित पुराने नौसैनिक रिएक्टर पर आधारित। पानी के भीतर करीब 44 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली अरिदमन का पता लगाना काफी मुश्किल है। के-15 और के-4 जैसी घातक बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस अरिदमन नौसेना की तीसरी ऐसी पनडुब्बी है जो परमाणु ताकत से लैस है। बैलिस्टिक मिसाइल वाली इस पनडुब्बी से भारत की परमाणु प्रतिरोधक और मारक क्षमता उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी। अरिदमन बड़ी और अधिक शक्तिशाली, नौसेना को एक और सौगात… आईएनएस अरिदमन आकार और क्षमता के लिहाज से पहले वाली दोनों पनडुब्बियों से बड़ी और अधिक शक्तिशाली है। इस श्रृंखला में बनाई जा रही चौथी एसएसबीएन फिलहाल समुद्री परीक्षण (सी ट्रायल) के दौर में है। इसे अगले वर्ष नौसेना में शामिल किए जाने की संभावना है। चौथी पनडुब्बी भी अरिदमन श्रेणी की ही होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

AAP vs Raghav Chadha: 'आप' के वो बड़े चेहरे जो हुए बागी, इनमें से एक अब दिल्ली सरकार में मंत्री, जानें सबकुछ

कुमार विश्वास 2012 में अन्ना आंदोलन से जुड़ने और आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय राजनीतिक की शुरुआत करने से पहले कुमार विश्वास की राजनीति में एंट्री की बात करें तो वह किसी खास योजना के तहत राजनीति में नहीं आए थे। पहले वह लोकपाल को लेकर किए गए अन्ना आंदोलन में जुड़े। इसमें अरविंद केजरीवाल के साथ वह बड़े नामों में शामिल थे। अन्ना आंदोलन के कुछ समय बाद 2012 में जब अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के गठन का फैसला किया तो वह उनके साथ नजर आए और आम आदमी पार्टी के जरिये राजनीति में आ गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा। कुमार विश्वास से जब यह पूछा गया कि क्या आपकी राजनीति पर विराम लग गया है, तो उन्होंने कहा कि नहीं… मैं झूठ नहीं कह सकता कि बच्चों की कसम खाऊं की फिर कभी नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में गलत कामों का विरोध करता था, इसलिए मुझे किनारे किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान ने जिंदा पकड़ा अमेरिकी पायलट?: एक और F15E लड़ाकू विमान गिराने का किया दावा; व्हाइट हाउस ने साधी चुप्पी

तस्वीरों में F15E की पहचान से जुड़े जरूरी फीचर्स नहीं दिखते। मलबे पर अमेरिकी एयरफोर्स के सामान्य निशान (USAF स्टार, टेल कोड) नजर नहीं आते। तस्वीरों में दिख रहा डिजाइन F15E के स्टील्थ स्ट्रक्चर से मेल नहीं खाता। कुछ हिस्सों पर EUROPE लिखा दिख रहा है, जो संदिग्ध माना गया। यह किसी पुराने विमान के मलबे की तस्वीर हो सकती है। तस्वीरों में F15E की खास कोटिंग और मटेरियल के संकेत नहीं हैं। किसी स्वतंत्र या विश्वसनीय स्रोत से इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक स्थानीय चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान का पायलट पैराशूट के जरिए बाहर निकल गया। चैनल ने लोगों से अपील की कि यदि कोई पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपता है तो उसे इनाम दिया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका ने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 विमान से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस दावे पर अभी तक अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है और मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है।ईरान का दावा है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरा F15E विमान है जिसे मार गिराया गया है। इससे पहले 2 अप्रैल और 23 मार्च को भी ऐसे ही दावे किए गए थे। ईरान लगातार कह रहा है कि उसने अमेरिकी आधुनिक लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है और उन्हें गिराया है।23 मार्च के मामले में अमेरिका ने कहा था कि उसका एक F15E विमान मिशन के बाद तकनीकी कारणों से मध्य पूर्व के एक बेस पर सुरक्षित उतरा था। वहीं 2 अप्रैल के दावे को भी अमेरिका ने खारिज कर दिया था। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच सूचना युद्ध भी चल रहा है।ईरान और अमेरिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: 'मालदा में हाल ही में हुई घटना एक सोची समझी साजिश थी', सीएम ममता ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

यह वीडियो/ हटाएं गौरतलब है कि बुधवार को मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें बाहरी तत्वों की भूमिका है, जिन्हें मुंबई से लाया गया था। हाजरीपाड़ा मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया, मालदा की घटना की जांच सीआईडी कर रही है। लोगों को मुंबई से लाया गया था और पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। जहां एनआईए उन्हें पकड़ने में नाकाम रही, वहीं हमारी सीआईडी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (यह खबर अपडेट की जा रही है) गौरतलब है कि बुधवार को मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें बाहरी तत्वों की भूमिका है, जिन्हें मुंबई से लाया गया था।हाजरीपाड़ा मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया, मालदा की घटना की जांच सीआईडी कर रही है। लोगों को मुंबई से लाया गया था और पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। जहां एनआईए उन्हें पकड़ने में नाकाम रही, वहीं हमारी सीआईडी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।(यह खबर अपडेट की जा रही है) पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि मालदा में हाल ही में हुई घटना एक सुनियोजित साजिश थी, जिसका उद्देश्य राज्य में अशांति फैलाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए बाहर से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk