Assembly Elections: 'घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना लक्ष्य, कांग्रेस नहीं खोल पाएगी खाता'; रैली में शाह की हुंकार

02:54 PM, 22-Apr-2026 घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना लक्ष्य, कांग्रेस नहीं खोल पाएगी खाता- अमित शाह पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी विधायक या पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए मतदान करना चाहिए। अमित शाह ने रैली में कहा कि वोट का उद्देश्य राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना होना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे फैसले लें जिससे बंगाल में अवैध घुसपैठ पर रोक लग सके। राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का समर्थन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी विधायक या पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए मतदान करना चाहिए।अमित शाह ने रैली में कहा कि वोट का उद्देश्य राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना होना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे फैसले लें जिससे बंगाल में अवैध घुसपैठ पर रोक लग सके। राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का समर्थन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। 01:03 PM, 22-Apr-2026 बंगाल की पहचान से नहीं होगा खिलवाड़- योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोरासांको विधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान-अमेरिका सीजफायर: खबरों में सूत्रों के हवाले से दावों की भरमार, जंग कब थमेगी? फिलहाल जवाब किसी के पास नहीं

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव में संघर्ष विराम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर सीजफायर को आगे बढ़ाने का एलान किया गया है, वहीं दूसरी तरफ शांति वार्ता की दिशा को लेकर स्पष्टता अभी भी नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ईरानी मीडिया नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा स्थापित संवाद चैनल से कोई ठोस नतीजा निकलता नजर नहीं आ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रक्रिया में केवल संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है, लेकिन कोई निर्णायक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने ईरान का संदेश अमेरिका तक पहुंचाया, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वॉशिंगटन ने इसे स्वीकार किया है या नहीं। इससे वार्ता प्रक्रिया में अविश्वास और अनिश्चितता बढ़ गई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यह कदम पाकिस्तान के अनुरोध के बाद उठाया गया, ठीक उस समय जब पहले तय समयसीमा खत्म होने वाली थी। हालांकि, ट्रंप ने ईरान की सरकार को कमजोर और बिखरी हुई बताते हुए सख्त रुख बरकरार रखा है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर कोई ठोस समझौता सामने नहीं आता, तो सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संघर्ष विराम बढ़ाने के फैसले का स्वागत करते हुए अमेरिका का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम पाकिस्तान की ओर से समय हासिल करने की कोशिश भी हो सकता है, ताकि वह खुद को एक अहम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

विधानसभा चुनाव से पहले ECI सख्त: ईवीएम से छेड़छाड़ होने पर पुनर्मतदान का आदेश, गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई तय

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (ECI) ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने सभी पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम की जांच और सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं। सभी उम्मीदवार बटनों को स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। किसी भी उम्मीदवार के बटन को टेप, गोंद या किसी अन्य सामग्री से ढका नहीं जाना चाहिए। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी उम्मीदवार के बटन पर कोई रंग, स्याही, इत्र या अन्य रसायन नहीं लगाया जाना चाहिए, जिससे वोट की गोपनीयता भंग हो। यदि ऐसी कोई भी घटना देखी जाती है, तो पीठासीन अधिकारी तुरंत सेक्टर अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को सूचित करेंगे। ऐसे किसी भी मामले को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के साथ छेड़छाड़ या हस्तक्षेप माना जाएगा, जो एक चुनावी अपराध है। ऐसे किसी भी मामले में, चुनाव आयोग दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा, जिसमें पूरे मतदान केंद्र पर पुनः मतदान का आदेश देना भी शामिल है। चुनाव आयोग ने सभी पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत: तमिलनाडु चुनाव: मतदान की तैयारी पूरी अधिकारियों के अनुसार, बुनियादी ढांचे, पहुंच व्यवस्था और मतदान केंद्रों की रियल टाइम निगरानी पर खास ध्यान दिया जा रहा है। तमिलनाडु में कुल 75,064 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां जरूरी सुविधाएं और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती होगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी केंद्र पूरी तरह तैयार रहें ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से हो सके। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

बेअदबी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम: यूनिक आईडी के साथ छपेंगे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप, ट्रैकिंग आसान

बेअदबी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम: यूनिक आईडी के साथ छपेंगे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप, ट्रैकिंग आसान बेअदबी और साजिश से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है। सरकार ने हाल ही में दि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 लागू किया है। इसके तहत ग्रंथ के स्वरूपों की छपाई भंडारण वितरण और आपूर्ति के स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। इन नियमों के अनुसार छपाई का अधिकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया गया है। साथ ही जो भी व्यक्ति स्वरूप प्राप्त करेगा उसे निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। बेअदबी और साजिश से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है। सरकार ने हाल ही में दि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 लागू किया है।इसके तहत ग्रंथ के स्वरूपों की छपाई भंडारण वितरण और आपूर्ति के स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। इन नियमों के अनुसार छपाई का अधिकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया गया है। साथ ही जो भी व्यक्ति स्वरूप प्राप्त करेगा उसे निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप अब यूनिक आईडी नंबर के साथ प्रकाशित किए जाएंगे। यह नंबर डिजिटल डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़ा होगा। इससे हर स्वरूप को यूनि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

UP: चुनावी बिसात पर पुराने दिग्गजों संग नए मोहरे सजाएगी सपा, टिकट के लिए होड़; इन सीटों पर थी कांटे की टक्कर

UP: चुनावी बिसात पर पुराने दिग्गजों संग नए मोहरे सजाएगी सपा, टिकट के लिए होड़; इन सीटों पर थी कांटे की टक्कर शहर विधानसभा पर सपा के मौजूदा विधायक रफीक अंसारी का दावा इस बार भी मजबूत है। वह इस सीट से लगातार दो बार जीत चुके हैं। इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। यहां से नोमान मुर्तजा भी टिकट के दावेदार हैं। नोमान के पिता आकिल मुर्तजा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। शहर विधानसभा पर सपा के मौजूदा विधायक रफीक अंसारी का दावा इस बार भी मजबूत है। वह इस सीट से लगातार दो बार जीत चुके हैं। इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। यहां से नोमान मुर्तजा भी टिकट के दावेदार हैं। नोमान के पिता आकिल मुर्तजा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। राजनीति का गलियारा कहे जाने वाले मेरठ में चुनावी बिसात पर मोहरे सजाए जाने लगे हैं। सपा के भीतर इस बार सातों विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। एक-एक सीट पर पुराने दिग्गजों से लेकर युवा चेहरे तक ताल ठोक रहे हैं। 2022 के नतीजों ने सपा की उम्मीदें बढ़ा दी हैं क्योंकि पार्टी ने गठबंधन के साथ न सिर्फ चार सीटें जीती थीं बल्कि दो सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर भी दी थी। ऐसे में रफीक का टिकट काटकर उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा, ऐसी उम्मीद न के बराबर है। इसी तरह मेरठ दक्षिण विधानसभा से हाजी आदिल चौधरी भाजपा के सोमेंद्र तोमर से ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: 'ईरानी सेना की ताकत अब भी मजबूत', पेंटागन रिपोर्ट में खुलासा; ट्रंप-हेगसेथ के दावों पर उठे सवाल

रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पहले दावा किया था कि हालिया संघर्षों के बाद ईरान की सेना को भारी नुकसान हुआ है और उसकी ताकत काफी कमजोर हो चुकी है। लेकिन पेंटागन की खुफिया रिपोर्ट इन दावों से पूरी तरह असहमत नजर आ रही है।इस आंतरिक खुफिया आकलन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध विराम को और बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने इस निर्णय का कारण पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा एक नियोजित सैन्य हमले में देरी के लिए की गई सीधी अपील को बताया। यह घोषणा पिछले समय-सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले सार्वजनिक की गई।हालांकि, इस घोषणा का तेहरान से तत्काल विरोध हुआ। ईरान के संसद अध्यक्ष के एक सलाहकार, महदी मोहाम्मदी ने अमेरिकी कदम को खारिज करते हुए कहा कि हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं कर सकता। उन्होंने तर्क दिया कि यह विस्तार ईरानी सरकार के लिए कुछ भी मायने नहीं रखता और अमेरिकी सेना के खिलाफ सैन्य वृद्धि का आह्वान किया।एक्स पर एक पोस्ट में, मोहाम्मदी ने कहा कि ट्रंप द्वारा युद्ध विराम का विस्तार कुछ भी मायने नहीं रखता क्योंकि हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि घेराबंदी जारी रखना बमबारी से अलग नहीं है और इसका जवाब सैन्य रूप से दिया जाना चाहिए।बीते दिनों दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में हुई 21 घंटे की लंबी बातचीत के बाद एक दीर्घकालिक समझौते को सुरक्षित करने का पिछला प्रयास बिना किसी सफलता के समाप्त हो गया था, जिससे तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान की सैन्य शक्ति अभी भी पश्चिम एशिया में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली स्थिति बनाए हुए है। उसके सैन्य ढांचे को पूरी तरह कमजोर नहीं किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया; कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss. As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026 प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने दोहराया कि आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और देश पूरी मजबूती से उनका सामना करेगा।भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश लिखकर कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई का जवाब निश्चित और सख्त होगा। सेना ने कहा कि न्याय हमेशा मिलेगा और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान को लेकर सेना ने संकेत दिया कि यह सिर्फ समय की बात थी। इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 300 प्रतिशत अत्यंत दुर्गम और खतरनाक इलाकों की गहन तलाशी ली गई। लगातार 93 दिनों और रातों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।इस कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, और आतंकवाद के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ चलता रहेगा।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर लोकप्रिय बायसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2.30 बजे आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई। बताया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया संघर्ष विराम, लेकिन होर्मुज में जारी रहेगी घेराबंदी

02:16 AM, 22-Apr-2026 West Asia LIVE: ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया संघर्ष विराम, लेकिन होर्मुज में जारी रहेगी घेराबंदी ट्रुथ सोशल पर साझा पोस्ट में ट्रंप ने कहा, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से टूट चुकी है और इसकी उम्मीद भी थी। ऐसे में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील पर हमने ईरान पर अपने हमले फिलहाल रोकने का फैसला किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 1 min · National Desk

खरगे के बयान पर गरमाई सियासत: चुनाव आयोग पहुंची भाजपा; कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को लिखी गई चिट्ठी ने यह साफ कर दिया है कि वे इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष को घेरने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। भाजपा ने इस पूरे मामले को प्रधानमंत्री पद की गरिमा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुचिता से जोड़ दिया है।भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों को एक औपचारिक पत्र लिखकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। भाजपा का तर्क है कि खरगे का बयान प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन है।पार्टी ने मांग की है कि चुनाव आयोग खरगे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने या अपना बयान वापस लेने का निर्देश दे। इसके साथ ही, भाजपा ने आयोग से यह भी अपील की है कि कानून और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार खरगे पर चुनावी अभियान से जुड़े उचित प्रतिबंध लगाए जाएं या अन्य सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि चुनावी मर्यादा बनी रहे।भाजपा केवल चुनावी प्रतिबंधों तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि उसने खरगे के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। आयोग को भेजे गए पत्र में भाजपा ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं का जिक्र किया है। भाजपा ने मांग की है कि खरगे के खिलाफ धारा 175, 171/174 और 356(1) के साथ-साथ अन्य लागू होने वाली कानूनी धाराओं के तहत दंडात्मक और नियामक कार्यवाही शुरू की जाए। भाजपा चाहती है कि जांच के दौरान जो भी अपराध पाए जाएं, उनके आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष को कानूनी अंजाम भुगतना पड़े।भाजपा ने चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि खरगे के इस विवादित बयान के प्रचार-प्रसार पर तुरंत रोक लगाई जाए। भाजपा की मांग है कि चुनाव अभियान सामग्री और डिजिटल प्रचार से इस बयान को हटाया जाए। साथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

सीजफायर पर संकट: शांति वार्ता पर ईरान की चुप्पी, अभी भी अमेरिका में ही वेंस, सुबह 5 बजे खत्म हो रही समयसीमा

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्षविराम भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह 5:20 बजे समाप्त हो जाएगा। यदि समय सीमा समाप्त होने से पहले कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, तो दोनों देशों के बीच फिर से सीधी जंग शुरू हो सकती है। पाकिस्तान का कहना है कि दो सप्ताह के इस सीजफायर के खत्म होने से पहले ईरान का बातचीत की मेज पर आना बेहद जरूरी है।व्हाइट हाउस ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वॉशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं। वे फिलहाल अतिरिक्त नीतिगत बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और अभी यह साफ नहीं है कि वे पाकिस्तान के लिए कब उड़ान भरेंगे।हालांकि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वेंस अमेरिकी अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद की शांति वार्ता में हिस्सा लेने जाएंगे। लेकिन वेंस का अभी तक वॉशिंगटन में ही मौजूद होना यह संकेत देता है कि कूटनीतिक स्तर पर अभी भी कई पेच फंसे हुए हैं और अमेरिका ईरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है।पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि उनके देश ने ईरान को बातचीत के लिए मनाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन ईरानी पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं मिली है। कल तक ईरानी सूत्रों के हवाले से खबरें थीं कि तेहरान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाएगा, लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इन संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अभी वार्ता का कोई प्लान नहीं है। पाकिस्तान लगातार ईरान के संपर्क में है और कूटनीति का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ईरान की खामोशी ने इस्लामाबा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk