धर्मसंकट में फंसी 'आप': केजरीवाल के अति नजदीकियों को तोड़ भाजपा ने लगाया बड़ा दांव, अब पंजाब में खेला होगा

धर्मसंकट में फंसी ‘आप’: केजरीवाल के अति नजदीकियों को तोड़ भाजपा ने लगाया बड़ा दांव, अब पंजाब में खेला होगा यह घटनाक्रम पार्टी में नेतृत्व रणनीति और भरोसे पर सीधा असर माना जा रहा है। अब पार्टी के सामने पंजाब में सरकार की स्थिरता बनाए रखने के साथ संगठन को एकजुट रखना बड़ी चुनौती बन गया है। दस में से सात सांसदों ने छोड़ा साथ पार्टी के 10 में से 7 सांसदों के जाने से राज्यसभा में आप की स्थिति कमजोर हुई है। पंजाब से राघव चड्ढा संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे चेहरे पार्टी की रणनीति और संगठन दोनों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। राघव चड्ढा जहां विधायकों और मंत्रियों के संपर्क में रहते थे वहीं संदीप पाठक को संगठन का रणनीतिक दिमाग माना जाता था। अशोक मित्तल का प्रभाव संगठन के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी मजबूत रहा है और वे कई नेताओं को पार्टी में लाने में सक्रिय रहे हैं। यह घटनाक्रम पार्टी में नेतृत्व रणनीति और भरोसे पर सीधा असर माना जा रहा है। अब पार्टी के सामने पंजाब में सरकार की स्थिरता बनाए रखने के साथ संगठन को एकजुट रखना बड़ी चुनौती बन गया है।पार्टी के 10 में से 7 सांसदों के जाने से राज्यसभा में आप की स्थिति कमजोर हुई है। पंजाब से राघव चड्ढा संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे चेहरे पार्टी की रणनीति और संगठन दोनों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। राघव चड्ढा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

शीश महल 2.0: 'AAP का मतलब है आलीशान आदमी पार्टी', मंत्री प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला

‘भगवंत मान के सरकारी घरों पर केजरीवाल का कब्जा’ वहां भगवंत मान के घर के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा कर लिया। अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने कब्जा किया। वर्मा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं, क्योंकि केजरीवाल ने वहां भी एक और ‘शीश महल’ बनवा लिया है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं। वर्मा ने कहा कि सादगी का दावा करने वाले केजरीवाल अब बेहद आलीशान तरीके से रह रहे हैं। #WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, “…Delhi’s Rahman Dakait, just as a sequel to the movie ‘Dhurandhar’ came out, similarly, we are going to reveal ‘Sheesh Mahal 2’ today… Kejriwal built the Sheesh Mahal in Delhi when Delhi was suffering from the COVID wave… The… pic.twitter.com/LhsbPMFHFb — ANI (@ANI) April 25, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद की संभावना एक बार फिर उभर आई है, हालांकि वर्तमान में प्रत्यक्ष वार्ताएं रुकी हुई हैं। दोनों देश अप्रत्यक्ष माध्यमों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान एक प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। यह स्थिति एक ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों के बीच तनाव और अविश्वास गहरा बना हुआ है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हाल ही में इस्लामाबाद का दौरा किया, जहां उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिरता और कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा हुई। पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह पुलिस अधिकारी निलंबित

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान गंभीर अनियमितता और पक्षपात करने के आरोप में छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। निलंबित हुए अधिकारियों में आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने संदीप सरकार प्रभारी अधिकारी, हिंगलगंज पुलिस स्टेशन को निलंबित करने के साथ ही तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा संदीप गराई (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डायमंड हार्बर), साजल मंडल (एसडीपीओ, डायमंड हार्बर), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर इंचार्ज, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन), अजय बाग (इंस्पेक्टर इंचार्ज, फलता पुलिस स्टेशन) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर इंचार्ज, उस्थी पुलिस स्टेशन) को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही संदीप गराई को लेकर गृह मंत्रालय में उनके कैडर नियंत्रण प्राधिकारी को एक रिपोर्ट भेजने का भी आदेश जारी किया है। इसके अतिरिक्त, चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को चेतावनी दी है। आयोग के निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने और इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सुबह 11:00 बजे तक भेजने का निर्देश मुख्य सचिव को दिया है।चुनाव आयोग ने कहा है कि तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने में गंभीर दुर्व्यवहार और विफलता के लिए अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने और खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया है। नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

AAP सांसदों के इस्तीफे पर सियासत तेज: अन्ना हजारे ने किया फैसले का बचाव, कहा- राजनीतिक पलायन व्यक्तिगत निर्णय

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत छह अन्य सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस घटनाक्रम पर जहां सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बताया है, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत करार दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, पांच पुलिस अधिकारी निलंबित

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान गंभीर अनियमितता और पक्षपात करने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। निलंबित हुए अधिकारियों में आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। निलंबित अधिकारियों में संदीप गराई (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डायमंड हार्बर), साजल मंडल (एसडीपीओ, डायमंड हार्बर), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर इंचार्ज, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन), अजय बाग (इंस्पेक्टर इंचार्ज, फलता पुलिस स्टेशन) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर इंचार्ज, उस्थी पुलिस स्टेशन) शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने इन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि आईपीएस अधिकारी संदीप गराई के मामले में उनकी कैडर नियंत्रक प्राधिकरण, यानी केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। बता दें कि कदाचार और पक्षपात का आरोप हैं। इसके अलावा, डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक ईशानी पाल को चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ओर से अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

Russia: 'यूक्रेन की आड़ में पश्चिम ने रूस के खिलाफ छेड़ा युद्ध', विदेश मंत्री ने यूरोप पर भी साधा निशाना

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यूक्रेन की आड़ में रूस के खिलाफ खुला युद्ध छेड़ा जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन को मोर्चे पर आगे रखकर रूस को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। कीव शासन को पश्चिमी देश भाले की नोक की तरह कर रहे इस्तेमाल लावरोव ने यह बयान रूसी गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि कीव शासन को पश्चिमी देश भाले की नोक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वह पश्चिमी हथियारों, खुफिया सूचनाओं, सैटेलाइट सिस्टम, सैन्य प्रशिक्षण और आर्थिक मदद के बिना टिक नहीं सकता। उनके मुताबिक, रूस के खिलाफ यह संघर्ष अब केवल परोक्ष नहीं बल्कि खुला और संगठित अभियान बन चुका है। वैश्विक खतरा तीसरी बार यूरोप से पैदा हो रहा है उन्होंने दावा किया कि कुछ यूरोपीय सैन्य अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से रूस के खिलाफ युद्ध की तैयारी की बात कही है, जबकि यूक्रेन इस बीच पश्चिमी देशों के लिए समय जुटाने का माध्यम बना हुआ है। लावरोव ने कहा कि यूरोप की मौजूदा नीतियां वैश्विक अस्थिरता को बढ़ा रही हैं। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि आधुनिक इतिहास में तीसरी बार वैश्विक खतरा यूरोप से पैदा हो रहा है। उनका आरोप था कि पश्चिमी शक्तियां यूक्रेन को बड़े संघर्ष का केंद्र बनाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। धार्मिक मुद्दों पर भी की आलोचना धार्मिक मुद्दों पर भी लावरोव ने पश्चिम और यूक्रेन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के खिलाफ कई वर्षों से कार्रवाई जारी है। चर्चों पर कब्जे, तोड़फ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे आज, ईरान का US से सीधी बातचीत से इनकार; कहर ढाएगा अल नीनो

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आज सुबह 10 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा, जिससे करीब 2.15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच हुई थीं और कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल में पूरा किया गया। उधर, ईरान ने स्पष्ट किया है कि उनके विदेश मंत्री अब्बास अराघची की पाकिस्तान यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। वहीं, उत्तरी और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है, जिससे कई शहरों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदूषण और तापमान बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में सुबह से ही हालात मुश्किल बने हुए हैं। होर्मुज संकट के कारण पनामा नहर से गुजरने की लागत बढ़कर लाखों डॉलर तक पहुंच गई है और वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। कंपनियां स्लॉट पाने के लिए अतिरिक्त शुल्क देकर नीलामी में भाग ले रही हैं, जिससे नहर की अहमियत और बढ़ गई है। वहीं, नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने वाले 150 नकाबपोशों की पहचान की गई है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। सीसीटीवी और सोशल मीडिया वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और जांच जारी है। अरावली क्षेत्र में लगी आग पर ग्रामीणों और दमकल विभाग ने मिलकर काबू पाया। प्रयागराज में संविधान को छंदों में गाकर प्रस्तुत किया गया है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

Ground Report: नैरेटिव में BJP आगे, बूथ पर TMC भारी; 142 सीटों वाले दूसरे चरण के महासंग्राम में क्या रणनीति?

हालांकि पहले चरण में बड़ा बदलाव यह दिखा कि पिछले चुनावों की तरह इस बार भाजपा के बूथ टेबल खाली नहीं रहे। अब मुकाबला सिर्फ वोटों का नहीं, बल्कि नैरेटिव और जमीनी पकड़ का हो गया है। दोनों ही दलों ने पहले चरण के बाद रणनीति की दिशा बदल दी है। नैरेटिव में बढ़त बनाने वाली भाजपा की कोशिश अगले चरण की 142 सीटों पर बूथ प्रबंधन की खामियों को दूर कर अभेद्य बनाने की है।हुगली में नाव चलाकर पीएम नरेंद्र मोदी का मुतमईन दिखना, इसी हवा को चक्रवात में बदलने का टोटका है। दूसरी ओर, बूथों पर मजबूत पकड़ रखने वाली तृणमूल बचाव की मुद्रा से बाहर आकर भाजपा के नैरेटिव को काउंटर करने में पूरी ऊर्जा लगा रही है। खुद ममता ने कमान संभालते हुए शाह और भाजपा पर प्रहार तेज कर जमीन पर अपना नैरेटिव भेजने की कोशिश में जुट गई है।पहले चरण में करीब 93% मतदान दर्ज किया गया। 2011 में जब ममता ने वामपंथी किला ढहाया था, तब 84.7% मतदान हुआ था। 2021 में यह आंकड़ा करीब 82% था। इतनी ऊंची वोटिंग को लेकर विश्लेषण दो ध्रुवों में बंटा है। भाजपा सत्ता विरोधी लहर का ज्वार बता रही तो तृणमूल महिला और ग्रामीण वोटरों का सत्ता के पक्ष में समर्थन मान रही है।पहले चरण के मतदान के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 152 में से 110 सीटें जीतने का बड़ा दावा किया। वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस आंकड़े को 125 सीटों तक पहुंचा दिया। राजनीतिक विशेषज्ञ इन दावों को हकीकत से ज्यादा काडर का मनोबल ऊंचा रखने का मनोवैज्ञानिक अतिरेक मान रहे हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आक्रामक हैं। उन्होंने इस भारी मतदान को बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ बंगाल की अस्मिता का जवाब और अपनी कल्याणकारी योजनाओं की जीत करार दिया है।दावों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

UK Board Result 2026: दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, आज घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत परिणाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया।बोर्ड की ओर डाटा पंचिंग के बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती इसकी घोषणा करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा द्वितीय के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk